हत्या कर पहचान छुपाने की कोशिश, पुलिस की सतर्कता व मुखबिर की सूचना से हत्या का आरोपी गिरफ्तार
रमेश दूबे
पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर *संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद * अमित कुमार* के निकट पर्यवेक्षण में जनपद संतकबीरनगर में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में *थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस* द्वारा कार्यवाही करते हुए दिनाँक 14.03.2026 को हत्या की घटना में संलिप्त अभियुक्त राहुल चौधरी पुत्र झगरू उर्फ ब्रह्मदेव निवासी हाडापार थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर को सिरमोहनी चौराहा के पास से गिरफ्तार किया गया ।
*घटना का विवरणः-* दिनांक 13.03.2026 को थाना कोतवाली खलीलाबाद पर लक्ष्मीचन्द यादव पुत्र स्व0 रामललित यादव निवासी हाड़ापार थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि मेरी माता श्रीमती शारदा देवी उम्र लगभग 60 वर्ष दिनाँक 10.03.2026 को समय करीब 08.00 बजे रात में गाँव के श्री समय माता मन्दिर पर यज्ञ सुनने के लिए गई थी जो घर वापस नहीं आयी । जिसपर दिनाँक 11.03.2026 को थाना कोतवाली खलीलाबाद में गुमशुदगी दर्ज करायी गई थी, मेरी माता का दिनाँक 12.03.2026 को दिन मे मेरे गाँव के नहर के दक्षिण तरफ सरसो के खेत में शव पड़ा हुआ था । मेरी माता शारदा देवी की किसी अज्ञात द्वारा हत्या करके उनके शव को सरसो के खेत में फेक / छोड़ दिया गया है । उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 158/2026 धारा 103(1),238 बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया ।
*गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर धारा 309(6),317(2) बीएनएस को बढोत्तरी किया गया है ।*
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-*
राहुल चौधरी पुत्र झगरू उर्फ ब्रह्मदेव निवासी हाडापार थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर ।
*पूछताछ विवरणः-*
गिरफ्तार किये गये अभियुक्त से पूछताछ की गयी तो बताया कि मै पहले ट्रक पर रहकर खलासी का काम करता था, अब खलासी का काम छोड दिया हूँ । मै इधर उधर घुमता फिरता रहता हूँ । खर्च के लिए पैसे की आवश्यकता थी, दिनांक 10.03.2026 को मेरे गांव के नहर के दक्षिण के तरफ श्री समय माता का मन्दिर स्थित है जहाँ पर यज्ञ हो रहा था, जिसमें गांव की काफी महिलाए गयी थी, मै भी मन्दिर पर घूम फिर रहा था, समय रात्रि करीब 11.00 बजे मन्दिर से गांव को जाने वाले नहर पर बने बंधे के पास एक खेत के किनारे जाकर खड़ा हो गया उसी समय मेरे गांव लालचन्द यादव की माँ अपने घर के लिए अकेले जा रही थी, जो अपने कान में सोने की बाली और पैर में चाँदी का पायल पहनी हुई थी, मुझको पैसे की बहुत जरूरत थी तब मैने सोच लिया कि इससे अच्छा मौका नही मिलेगा, मैने लालचन्द की माँ को पकड कर मुंह दबाकर बंधे से नीचे सरसो की खेत में ले जाकर गिरा दिया जो मुझको देखकर पहचान गयी, अपनी पहचान छिपाने के लिये मैने लालचन्द यादव की माँ का गला दबाकर हत्या कर दिया, उसके बाद उसके दोनो कान में पहने हुए सोने की बाली और उसके पैर के पायल को खीचकर वहां से भाग गया । मेरे पास जो गहना है वह उन्ही का है ।
*अपराधिक इतिहास*
मु0अ0सं0 88/2021 धारा 04/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर ।
*बरामदगी का विवरणः-*
01 जोड़ी कान की बाली पीले धातु
01 जोड़ी सफेद धातु के पायल चार टुकड़ो में
01 अदद मोबाइल अभियुक्त का
*गिरफ्तार करने वाले अधिकारी / कर्मचारीगणः-*
प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद जयप्रकाश दूबे, उ0नि0 श्री अशोक कुमार दूबे, उ0नि0 धर्मनाथ यादव, उ0नि0 हरिकेश बहादुर सिंह, का0 अनिल कुमार बिन्द्रा, हे0का0 सुशील कुमार, का0 बलराम यादव, का0 अरविन्द तिवारी ।
एसओजी प्रभारी निरीक्षक श्री अजय कुमार सिंह, का0 अभिषेक कुमार सिंह, का0 विवेक कुमार मिश्रा, का0 विवेक कुमार राय, का0 दीपक कुमार सिंह ।
सर्विलांस सेल का0 ज्ञानसिंह ।
*नोट- पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री संदीप कुमार मीना द्वारा गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमों के उत्साहवर्धन हेतु 25000 रु0 नगद पुरस्कार देने की घोषणा की गयी ।*
1 hour and 46 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1