नवागत न्यायिक मजिस्ट्रेट अपराजिता आर्यन ने संभाला कार्यभार, तहसील मुख्यालय पर हुआ भव्य स्वागत
जानसठ । जनपद की जानसठ तहसील में नवागत न्यायिक मजिस्ट्रेट के रूप में अपराजिता आर्यन ने अपना कार्यभार संभाल लिया है। शुक्रवार को तहसील मुख्यालय पहुँचने पर प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। न्यायिक मजिस्ट्रेट अपराजिता आर्यन के जानसठ कार्यालय पहुँचने पर उपजिलाधिकारी राजकुमार भारती और तहसीलदार श्रीमती श्रद्धा गुप्ता ने उन्हें पुष्पगुच्छ (बुके) भेंट कर उनका स्वागत किया। इस शिष्टाचार भेंट के दौरान अधिकारियों के बीच क्षेत्र की कार्यप्रणाली और न्यायिक प्रक्रियाओं को लेकर अनौपचारिक चर्चा भी हुई। तथा कर्मचारियों से परिचय किया । पदभार ग्रहण करने के उपरांत नवागत मजिस्ट्रेट ने उपस्थित अधिकारियों के साथ संवाद किया। उन्होंने अपने पूर्व के सेवाकाल और विभिन्न स्थानों पर रहे अपने कार्य अनुभवों को साझा किया। उन्होंने अपनी प्राथमिकताएँ स्पष्ट करते हुए कहा कि--- न्याय प्रक्रिया को पारदर्शी बनाना और पीड़ितों को समयबद्ध न्याय दिलाना उनकी मुख्य प्राथमिकता रहेगी।" इस अवसर पर राजस्व और प्रशासनिक विभाग के कई महत्वपूर्ण अधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से नायब तहसीलदार अजय कुमार सहित तहसील का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। स्थानीय पत्रकारों से रूबरू होते हुए उन्होंने क्षेत्र की न्यायिक व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की बात कही। प्रशासनिक गलियारों में अपराजिता आर्यन के आगमन को सकारात्मक दृष्टि से देखा जा रहा है, जिससे लंबित न्यायिक प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण की उम्मीद जगी है।
शीतला माता मंदिर देखने आए व्यक्ति की बाईक चोरी

विपिन राठौर मीरापुर मुज़फ्फरनगर ,उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में मीरापुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव स्थित शीतला माता मंदिर मेले से एक बाइक चोरी हो गई। अज्ञात चोरों ने मेले में खड़ी एक स्प्लेंडर बाइक को चुरा लिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ककरौली थाना क्षेत्र के ककरौली निवासी सलमान पुत्र शरीफ ने मीरापुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 11 मार्च 2025 की शाम करीब 5 बजे वह अपनी स्प्लेंडर बाइक से शीतला माता मंदिर मेले में आए थे।

सलमान ने अपनी बाइक सड़क किनारे खड़ी कर दी और मेले में चले गए। कुछ देर बाद जब वह वापस लौटे, तो उनकी बाइक वहां नहीं मिली। काफी तलाश के बाद भी बाइक का कोई सुराग नहीं लग सका।

मीरापुर पुलिस ने सलमान की तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और चोरों की तलाश जारी है।
विपिन राठौर मीरापुर मुज़फ्फरनगर) राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय शिविर का समापन
मीरापुर।-साहब सिंह डिग्री कॉलेज नंगला खेपड़ में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय शिविर का गुरुवार को समापन हो गया।समापन में अवसर पर स्वयं सेवकों ने गांव नंगला खेपड़ में रैली निकालकर ग्रामीणों को ग्राम विकास एवं कौशल  व स्वरोजगार  योजनाओं के प्रति जागरूक किया।

रैली का शुभारंभ महाविद्यालय प्रबंधक अमरजीत सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली के दौरान स्वयंसेवकों ने गांव में जाकर लोगों को बताया गया कि आजादी के बाद खेती के विकास के साथ-साथ गांवों  विकास की गति भी बढ़ी है ग्रामीण विकास से तात्पर्य गांव के आर्थिक सामाजिक और सांस्कृतिक उत्थान से है जिसमें सड़कों का निर्माण बिजली पानी की व्यवस्था शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं कृषि सुधार रोजगार के अवसर और स्वच्छता जैसे कार्य शामिल होते हैं स्वयंसेवकों ने ग्राम वासियों को बताया कि हम सभी को अपने-अपने क्षेत्र में ग्राम विकास हेतु आधुनिक कृषि व तकनीक को बढ़ावा देना चाहिए।शिविर में कॉलेज प्रवक्ता डॉ.रामबीरी,डॉ. अनुराधा कुमारी, कुलदीप कुमार, संदीप कुमार, दुष्यंत गौड़ ,भारत वीर व स्वयंसेवक नेहा, खुशी, शगुन, दिविषा, कशिश,वंशिका, सानिया, माही,काजल, दीपाली, दीपांशु, रजत,हर्ष, वंश, गौरव, आशीष का योगदान रहा।
भक्ति के रंग में रंगा जानसठ: श्रीजी के पाटोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा

ब्रह्म प्रकाश शर्मा

वृंदावन से आए संतों ने भजनों से किया भाव-विभोर, उमड़ा जनसैलाब

जानसठ ।कस्बे के मोहल्ला हुसैनपुरा में सोमवार को श्रीजी का पाटोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर 'हित हरिवंश' और 'श्री राधावल्लभ लाल जी' की एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं की अटूट आस्था देखने को मिली।
शोभायात्रा का शुभारंभ मोहल्ला हुसैनपुरा स्थित किल्ली दरवाजे से हुआ। यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई आदर्श रामलीला के निकट संपन्न हुई। वृंदावन से पधारे बाबा सुकुमारी शरण जी ने श्रीजी के पाटोत्सव में बधाई गान और भजनों की ऐसी अमृत वर्षा की कि उपस्थित भक्त भाव-विभोर होकर नृत्य करने लगे।
आकर्षण का केंद्र रहा 'विशाल कुंज'।
कार्यक्रम के दौरान गोपाल संगल के आवास पर एक भव्य और नयनाभिराम 'कुंज' सजाया गया। यहाँ भक्तों के बीच बधाइयां और प्रसाद वितरित किया गया। पाटोत्सव के उपलक्ष्य में एक विशाल भंडारे का भी आयोजन हुआ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ कमाया।आयोजन को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन की व्यवस्था चाक-चौबंद रही। कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रीमती उषा मिश्रा, नीरज मिश्रा, प्रवेश, गोपाल संगल, राधिका संगल, दीपा सैनी, नीलम छाबड़ा, कुसुम सैनी, रेनू छाबड़ा और विमला सैनी सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने किसानों की विभिन्न मांगों का एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
ब्रह्म प्रकाश शर्मा

जानसठ । तहसील क्षेत्र के किसानों ने भाकियू तहसील अध्यक्ष अंकित जावला के नेतृत्व उप-जिलाधिकारी  को एक शिकायती पत्र सौंपकर प्रशासन और संबंधित विभागों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। किसानों का आरोप है कि क्षेत्र में नकली खाद-दवाइयों का काला कारोबार और राजस्व कर्मियों की अवैध वसूली से अन्नदाता बेहाल है। समाधान न होने पर किसानों ने उग्र आंदोलन और धरने की चेतावनी दी है।

किसान नेताओं ने एसडीएम को अवगत कराया कि जानसठ क्षेत्र में कुछ भ्रष्ट व्यापारी सक्रिय हैं, जो भोले-भाले किसानों को नकली खाद और कीटनाशक दवाइयां बेचकर आर्थिक रूप से लूट रहे हैं। इससे न केवल किसानों की जमा-पूंजी बर्बाद हो रही है, बल्कि फसलों की पैदावार पर भी संकट खड़ा हो गया है।
खतौनी में खामियां और पटवारियों की 'अवैध वसूली'
शिकायत में राजस्व विभाग के भीतर व्याप्त भ्रष्टाचार का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया है। किसानों का कहना है कि खतौनी में 'अंश निर्धारण'  गलत होने के कारण फार्मर रजिस्ट्री में भारी समस्या आ रही है। आरोप है कि कुछ पटवारी कार्य के बदले अवैध वसूली कर रहे हैं, जिसके वीडियो साक्ष्य भी किसानों के पास मौजूद है।
ग्राम भोपा के सीएचसी के पास स्थित कॉलोनी का मामला भी गरमाया हुआ है। आरोप है कि एक दबंग व्यक्ति ने तालाब में जाने वाली पंचायती नाली पर अवैध कब्जा कर लिया है, जिससे जल निकासी पूरी तरह ठप हो गई है। रास्ते में गंदा पानी भरा होने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है और बीमारियां फैलने का डर है। गंदे पानी के कारण पास ही स्थित शिव मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं का मार्ग अवरुद्ध हो गया है किसानों ने बताया कि दो बार जांच टीम गठित होने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे मिलीभगत की आशंका जताई जा रही है।
"यदि प्रशासन ने इन समस्याओं का तत्काल समाधान नहीं किया, तो हमारा संगठन धरना-प्रदर्शन और आंदोलन करने पर मजबूर होगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।" — अंकित जावला भाकियू अराजनैतिक

इस दौरान मुख्य रूप से राजीव सहरावत, यशपाल सिंह, आकाश चौधरी, तरुण सहरावत, अरविंद सहरावत और बिजेंद्र सिंह, मनोज  चौधरी, धीरेन्द्र सहरावत सहित दर्जनों किसान उपस्थित रहे।
छुट्टी के दिन भी कार्य का जज्बा। पूरी टीम रही मुस्तैद
कर्तव्यपरायणता,, सरकारी अवकाश के बावजूद खुला तहसीलदार का कार्यालय, निपटाए गए पेंडिंग कार्य

ब्रह्म प्रकाश शर्मा


जानसठ तहसील  । जहाँ एक ओर जिला प्रशासन द्वारा घोषित अवकाश के कारण जनपद के समस्त सरकारी कार्यालयों में सन्नाटा पसरा रहा, वहीं जानसठ तहसील में नजारा कुछ अलग ही था। जनसेवा और पेंडिंग कार्यों के त्वरित निस्तारण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए एसडीएम राजकुमार भारती ,तहसीलदार श्रीमती श्रद्धा गुप्ता अवकाश के दिन भी अपने विभागीय कार्यों को गति दी।

गौरतलब है कि जिलाधिकारी द्वारा जारी सूची के अनुसार आज सरकारी अवकाश घोषित था, जिसके चलते अमूमन सभी कार्यालय बंद रहते हैं। लेकिन तहसील जानसठ में एसडीएम राजकुमार भारती व तहसीलदार श्रीमतीश्रद्धा  गुप्ता ने इस अवकाश को आराम के बजाय 'कार्य दिवस' के रूप में चुना। उन्होंने कार्यालय पहुंचकर न केवल जरूरी पत्रावलियों का अवलोकन किया, बल्कि राजस्व से जुड़े विभिन्न मामलों का मौके पर ही निस्तारण भी किया।

तहसीलदार के इस कार्य के प्रति समर्पण को देख उनकी टीम ने भी कंधे से कंधा मिलाकर साथ दिया। कार्यालय में तहसीलदार के साथ नायब तहसीलदार अजय कुमार एवं नायब तहसीलदार ब्रजेश कुमार भी मौजूद रहे। इसके अलावा राजस्व निरीक्षक व अन्य अधीनस्थ कर्मचारी भी अपने-अपने पटलों पर कार्य निपटाते नजर आए।
इस दौरान तहसीलदार श्रीमती श्रद्धा गुप्ता ने कहा कि जनता के कार्यों का समय पर निस्तारण होना प्राथमिकता है। कई बार कार्य की अधिकता के कारण सामान्य दिनों में कुछ फाइलें लंबित रह जाती हैं, जिन्हें अवकाश के दिन शांतिपूर्ण ढंग से बैठकर पूर्ण किया जा सकता है।
"हमारा लक्ष्य है कि तहसील में आने वाले फरियादियों को अनावश्यक इंतजार न करना पड़े। अवकाश के दिन काम करने से कई महत्वपूर्ण फाइलों को क्लीयर करने में मदद मिली है।" — श्रीमती श्रद्धा गुप्ता, तहसीलदार, जानसठ

क्षेत्र में चर्चा का विषय
सरकारी छुट्टी के दिन भी तहसील कार्यालय खुला रहने और अधिकारियों की मौजूदगी की खबर जैसे ही स्थानीय लोगों तक पहुँची, इसकी काफी सराहना की गई। लोगों का कहना है कि यदि सभी अधिकारी इसी तरह की कार्यशैली अपनाएं, तो सरकारी कार्य प्रणाली में क्रांतिकारी बदलाव आ सकता है।
होली पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम ,, जानसठ पुलिस ने फ्लैग मार्च कर दिया शांति का संदेश
ब्रह्म प्रकाश शर्मा

जानसठ तहसील । कस्बे से लेकर गांव-गांव तक रंगों के पावन पर्व 'होली' ( 'धुलेंडी') को आपसी सौहार्द और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए जानसठ पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रही है। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने और आमजन में सुरक्षा का भाव पैदा करने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने कस्बे के विभिन्न मार्गों और संवेदनशील इलाकों में जोरदार फ्लैग मार्च निकाला।
भारी पुलिस बल के साथ सड़कों पर उतरे अधिकारी
होली के हुड़दंग को रोकने और असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश देने के लिए इंस्पेक्टर विनोद कुमार सिंह एवं कस्बा चौकी प्रभारी विशाल राठी के नेतृत्व में पुलिस बल ने पैदल मार्च किया। यह मार्च थाने से शुरू होकर कस्बे के मुख्य बाजारों, चौराहों और घनी आबादी वाले मोहल्लों से होकर गुजरा। पुलिस के इस पैदल मार्च को देखकर स्थानीय नागरिकों में सुरक्षा के प्रति विश्वास बढ़ा। फ्लैग मार्च के दौरान इंस्पेक्टर विनोद कुमार सिंह ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान शांति भंग करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि होली आपसी भाईचारे का त्योहार है। यदि किसी ने भी नशे की हालत में हुड़दंग किया, जबरन किसी पर रंग डाला या सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें फैलाईं, तो उनके विरुद्ध कठोर विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।"

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं वही मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों और मुख्य चौराहों पर अतिरिक्त पिकेट तैनात की गई है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में ड्रोन और सीसीटीवी से पुलिस द्वारा संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के लिए तकनीकी संसाधनों का भी सहारा लिया जा रहा है।इस दौरान चौकी प्रभारी की अपील चौकी प्रभारी विशाल राठी ने युवाओं से शांतिपूर्वक होली मनाने और पुलिस का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने  व्यापार मंडल और गणमान्य व्यक्तियों से भी संवाद भी स्थापित किया है ताकि किसी भी छोटी-मोटी घटना को तुरंत सुलझाया जा सके। पुलिस प्रशासन का मुख्य लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि जानसठ का हर नागरिक बिना किसी भय के रंगों के इस उत्सव का आनंद ले सके।

इस दौरान मुख्य रूप से वरिष्ठ उपनिरीक्षक रामवीरसिंह उपनिरीक्षक दीपक शर्मा उपनिरीक्षक धर्मवीर कर्दम उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार उपनिरीक्षक पुष्पेन्द्र चौहान उपनिरीक्षक उपनिरीक्षक विशाल राठी,महिला उपनिरीक्षक अर्पणा यादव, कांस्टेबल राम प्रकाश, राहुल कुमार, महिला कांस्टेबल रचना, रंजनी आदि मौजूद रहे।
मीरापुर पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार

(विपिन राठौर मीरापुर मुज़फ्फरनगर) मीरापुर पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 3 किलो 600 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। यह कार्रवाई मीरापुर क़स्बा चौकी प्रभारी ओमेंद्र सिंह के नेतृत्व में की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा, एसपी देहात आदित्य बंसल और सीओ जानसठ रूपाली राय द्वारा चलाए जा रहे 'ऑपरेशन सवेरा' के तहत नशा तस्करों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। इसी अभियान के तहत यह गिरफ्तारी हुई है।

मीरापुर पुलिस टीम संभलहेड़ा से कुतुबपुर झाल की ओर आने वाली नहर पटरी पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संभलहेड़ा की तरफ से एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह भागने का प्रयास करने लगा।

पुलिस ने पीछा कर बाइक सवार को नहर पर रजवाहे की पुलिया के पास से पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसकी कमर पर टंगे बैग से 3 किलो 600 ग्राम गांजा बरामद हुआ।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अमन उर्फ अंकुर पुत्र कैलाश, निवासी गांव पुरा, थाना मंसूरपुर, जनपद मुजफ्फरनगर बताया। मीरापुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया है।
विधवा महिला को ससुराल पक्ष के लोगों ने कथित तौर पर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया
(विपिन राठौर मीरापुर) मुज़फ्फरनगर जनपद के मीरापुर थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर में एक विधवा महिला को ससुराल पक्ष के लोगों ने कथित तौर पर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला ने इस संबंध में थाने में तहरीर दी है।
महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि उसके पति की मृत्यु काफी समय पहले हो चुकी है। पति की मौत के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उसे किसी न किसी बात पर गाली-गलौज और मारपीट करते रहते हैं। वे उस पर गलत आचरण का आरोप भी लगाते हैं।
महिला के अनुसार, 1 मार्च की शाम अरशद, अमजद (पुत्रगण इलियास), ननद गुलफसा, लाडो, असमाना (पत्नी अमजद) और मोहम्मद नबी (पुत्र सद्दीक) उस पर गलत आचरण का आरोप लगा रहे थे। जब महिला ने इसका विरोध किया, तो इन सभी लोगों ने कथित तौर पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से उस पर हमला कर दिया। उन्होंने महिला के सिर के बाल पकड़कर लात-घूंसे मारे। अरशद ने लोहे के पंच से भी वार किया और उसका गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया।
इस हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। महिला ने अपनी जान को खतरा बताते हुए सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
एंटी करप्शन सर्विस ट्रस्ट टीम द्वारा होली मिलन समारोह प्रोग्राम बड़े धूमधाम से मनाया
आशीष कुमार
मुजफ्फरनगर। ऑल इंडिया एंटी करप्शन सर्विस ट्रस्ट की ओर से शहर में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला बार संघ के अध्यक्ष प्रमोद त्यागी,भाजपा नेता गौरव स्वरूप और अर्जुन मलिक बॉलीवुड प्रड्यूसर व  इशिका त्यागी  मेकप आर्टिस्ट एवं एंटी करप्शन टीम के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल आदि गणमान्य लोग व एंटी करप्शन टीम पदाधिकारियों के साथ सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। फूलों के साथ एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी,और आपसी भाईचारे व सौहार्द का संदेश दिया ,होली मिलन समारोह के दौरान जिला अध्यक्ष विक्की चावला ने कहा कि होली का पर्व प्रेम, एकता और सद्भाव का प्रतीक है। और व्यक्तियों को आपस का  मनमिटाव छोडकर प्रेम से होली त्योहार मनाना चाहिये, ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने समाज में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता फैलाने और लोगों को ईमानदारी व पारदर्शिता के लिए प्रेरित करने का संकल्प भी दोहराया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई, जिसमें गीत-संगीत और हास्य कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया और समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया गया। होली मिलन समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। जिसमें आल इंडिया एंटी करप्शन सर्विस ट्रस्ट टीम के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यगण मौजूद रहे l