महिलाओं की शिकायत को महिला आयोग की सदस्य ने गंभीरता से सुना अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश

फर्रुखाबाद l उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग सदस्य सुनीता सैनी ने पी डब्ल्यू गेस्ट हाउस में महिला जनसुनवाई का आयोजन किया गया l जनसुनवाई में 07 महिलाओं द्वारा अपने-अपने समस्याओं का प्रार्थना पत्रों के माध्यम से सदस्य के समक्ष प्रस्तुत किया गया l जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों को सदस्य द्वारा  संबंधित विभाग के अधिकारियों को जल्द से जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए गए हैं,  माननीय सदस्या द्वारा वि0 खंड राजेपुर  के उजरा मउ आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया एवं  जिला जेल का निरीक्षण किया गया व साफ़ सफाई के निर्देश भी दिए गए। जनसुनवाई कार्यक्रम में
जिला प्रोबेशन अधिकारी,जिला बाल विकास परियोजना अधिकारी,बेसिक शिक्षा अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी, महिला थाना अध्यक्ष,परियोजना निदेशक,चाइल्ड हेल्पलाइन,, वन स्टाप सेंटर, दत्तक ग्रहण के कार्मिक,व अन्य विभागों के अधिकारी गण भी मौजूद रहे ।
बजरंग दल के जिला अध्यक्ष दिनेश राजपूत महामंत्री अंगद पांडे चुने गए
फर्रुखाबाद l अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल की संयुक्त बैठक शहर के रेलवे रोड स्थित एक होटल में हुई जिसमें जिले भर से सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने आकर दल के लिए कार्य करने की घोषणा की,इस बैठक में प्रमुख रूप से मुख्य अतिथि के रूप में गुजरात से आए राजू भारद्वाज जिनके पास उत्तर प्रदेश का प्रभार है और राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश महामंत्री अरविंद सेंगर विशिष्ट अतिथि के रूप में बैठक में सम्मिलित हुए l इस दौरान जिला कमेटी की घोषणा की गई जिला अध्यक्ष दिनेश राजपूत और जिले का प्रमुख महामंत्री अंगद पांडे उर्फ कोमल पांडे को नियुक्त किया गया बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के प्रभारी राजू भारद्वाज ने कहा की वर्तमान जो देश की परिस्थितियों चल रही हैं उन परिस्थितियों में सनातन धर्म को एकजुट करने की बहुत आवश्यकता है क्योंकि चारों तरफ से सनातन के ऊपर ही आक्रमण किया जा रहा है वर्तमान परिस्थितियों में हिंदू समाज को भी बांटने के लिए तरह-तरह के षडयंत्र किया जा रहे हैं इन संयंत्र से हम सबको सतर्क रहने की आवश्यकता है और डटकर इसकी विरोध करने की आवश्यकता है तरह-तरह के संगठन बनाकर सनातन रंजीत को कमजोर करने का जो प्रयास चल रहा है उसे पर हम लोगों को एकजुट होकर संघर्ष करना पड़ेगा लोगों को जागरूक करना पड़ेगा तब जाकर हम लोग हिंदुत्व को मजबूत कर पाएंगे विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश के महामंत्री अरविंद सेग़र ने कहा राष्ट्रीय बजरंग दल पूरे प्रदेश में हिंदुत्व के लिए कार्य कर रहा है गौ रक्षा के लिए कार्य कर रहा है प्रदेश में वर्तमान में राष्ट्रीय बजरंग दल के हजारों कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ हिंदुत्व और सनातन के लिए अपना घर परिवार सब छोड़कर जाने लगे हैं और उसका परिणाम यह है की पूर्व में जो गौ हत्याएं होती थी वह बंद हो गई है l गौ हत्यारे के अंदर इतना भय पैदा हो गया है राष्ट्रीय बजरंग दल के विभाग अध्यक्ष कोमल पांडे उर्फ अंगद ने कहा की जनपद में बहुत दिनों से संगठन को कमजोर करने के लिए कुछ लोगों के द्वारा जो प्रयास किया जा रहा था वह आज खत्म हो गया है नई कार्यकारिणी पूरी दमदारी के साथ में जनपद में कार्य करेगी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है या उत्साह कम नहीं होना चाहिए और हिंदुत्व सनातन के लिए संगठन सबसे आगे खड़ा दिखाई पड़ेगा जिस किसी भी भाई को जरूरत पड़ेगी संगठन का एक-एक कार्यकर्ता उसके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा होगा प्रसिद्ध राम कथा के प्रवक्ता आचार्य अमरीश महाराज ने कहा कि आप सबका उत्साह देखकर महसूस होता है कि जनपद में राष्ट्रीय बजरंग दल एवं अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद हिंदुत्व के लिए बहुत शानदार काम करेगी मेरी जहां कहीं भी आवश्यकता होगी मैं आप लोगों के साथ हर प्रकार से कार्य करने के लिए तैयार रहूंगा कार्यक्रम की अध्यक्षता राजू भाई भारद्वाज ने की, मुख्य अतिथि राष्ट्रीय बजरंग दल प्रांतीय महामंत्री अरविंद सिंह सिंगर, विशेष अतिथि अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के विभाग अध्यक्ष उमेशा आनंद महाराज, कार्यक्रम के आयोजन राष्ट्रीय बजरंग दल के विभाग अध्यक्ष कोमल पांडे,अंगद मौजूद रहे।
जुम्मे की आखिरी नवाज शांतपूर्ण ढंग से संपन्न
अमृतपुर-फर्रुखाबाद l मुस्लिम समुदाय के रोजे चल रहे हैं इस दौरान जुम्मे की आखिरी नमाज थाना राजेपुर व अमृतपुर क्षेत्र में शुक्रवार को जुम्मे की नमाज शांतिपूर्ण वातावरण में सकुशल संपन्न हुई। ग्राम अलीगढ़ तथा ग्राम दौलतपुर चकई की मस्जिदों में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने नमाज अदा की। इस दौरान क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया।प्रभारी निरीक्षक राजेपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोनों गांवों में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। नमाज के दौरान पुलिस कर्मी मस्जिदों के आसपास तैनात रहे और क्षेत्र में लगातार गश्त करते रहे, जिससे किसी भी प्रकार की अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो सके।
नमाज अदा करने के लिए पहुंचे लोगों ने अमन-चैन और भाईचारे की दुआ मांगी। नमाज समाप्त होने के बाद सभी लोग शांतिपूर्वक अपने-अपने घरों को लौट गए। पुलिस प्रशासन की सक्रियता और सतर्कता के चलते पूरे क्षेत्र में जुम्मे की नमाज शांति एवं सौहार्द के साथ संपन्न हुई।प्रभारी निरीक्षक राजेपुर ने बताया कि जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई और पुलिस टीम लगातार भ्रमणशील रही, जिससे क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न होने पाए। अमृतपुर थाना क्षेत्र में तीन स्थानों पर जुम्मे की नमाज अदा कराई गई। जिसमें ग्राम गलारपुर ग्राम रोशन नगला एवं ग्राम अमृतपुर में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। अमृतपुर की मस्जिद से जुड़े ग्राम नोसारा करनपुर दत्त एवं महोलिया गांव के लोग नमाज अदा करने के लिए पहुंचे थे सैकड़ो की तादात में मुस्लिम समाज के लोगों ने नमाज अदा करते हुए अमन चैन के हाथ बढ़ाएं। इस दौरान अमृतपुर थाना अध्यक्ष रक्षा सिंह अपने साथी उपनिरीक्षको एवं कांस्टेबलों के साथ भ्रमण पर रही और नमाज वाले स्थान का जायजा लेती रही।पुलिस की इस सक्रिय व्यवस्था से स्थानीय लोगों में सुरक्षा का माहौल बना रहा और जुम्मे की नमाज पूरी तरह सकुशल संपन्न हो सकी।
वाहनों की गति धीमी करने को जिग जग ड्रामों पर लगाए गए रेडियम स्टीकर
अमृतपुर- फर्रुखाबाद l राजेपुर अमृतपुर थाना क्षेत्र में सड़क हादसों को लेकर क्षेत्रीय लोग काफी चिंतित हो चुके हैं। आए दिन इन थाना क्षेत्रों में दुर्घटनाओं के चलते लोगों की जाने जा रही है। इस समस्या को हल करने के लिए प्रशासन द्वारा कार्य शुरू कर दिया गया है। इटावा बरेली हाईवे पर दुर्घटनाओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। तेज रफ्तार वाहनों की गति को धीमा करने के लिए पुलिस प्रशासन ने जो कदम उठाया है उससे इन दुर्रघटनाओं को कम करने में सहायता जरूर मिलेगी। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देश पर राजेपुर थाना पुलिस ने इटावा-बरेली हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण के लिए जिग-जैग ड्रम लगवाए हैं।
राजेपुर थाना क्षेत्र के इटावा-बरेली हाईवे स्थित जमापुर चौराहे पर थाना अध्यक्ष सुदेश कुमार के नेतृत्व में लगभग 18 जिग-जैग ड्रमों पर रेडियम स्टीकर लगाकर सड़क पर रखवाए गए हैं। इन ड्रमों पर रेडियम लगाए जाने से रात के समय भी वाहन चालकों को दूर से संकेत मिल सकेगा और वे समय रहते अपनी गति धीमी कर सकेंगे।जानकारी के अनुसार जमापुर चौराहे पर 6 जिग-जैग ड्रम, डबरी चेक पोस्ट के पास 6 ड्रम तथा निविया चौराहे पर भी 6 जिग-जैग ड्रम लगाए गए हैं।इस हाईवे पर तेज रफ्तार के कारण आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही थीं। इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने यह व्यवस्था लागू की है, ताकि वाहन चालक नियंत्रित गति से वाहन चलाएं और हादसों पर अंकुश लगाया जा सके।इस कार्य में थाना अध्यक्ष सुदेश कुमार, सिपाही रविंद्र कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
अखंड संकीर्तन में भक्त झूमें
अमृतपुर- फर्रुखाबाद l कस्बा अमृतपुर में वृंदावन से आए बृजवासियों द्वारा किए गए 48 घंटे के अखंड संकीर्तन के समापन पर भव्य नगर भ्रमण यात्रा निकाली गई। इस धार्मिक यात्रा में कस्बे के सैकड़ों श्रद्धालु, ग्रामवासी और क्षेत्रवासी शामिल हुए। यात्रा के दौरान पूरा अमृतपुर भक्ति रस में डूबा नजर आया और चारों ओर हरे रामा हरे कृष्णा के जयघोष गूंजते रहे।बृजवासियों द्वारा अमृतपुर निवासी सोनू अवस्थी के निवास पर 48 घंटे का अखंड संकीर्तन आयोजित किया गया था। लगातार दो दिनों तक चले इस संकीर्तन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भजन-कीर्तन में शामिल हुए और भगवान के नाम का स्मरण किया। संकीर्तन के समापन के अवसर पर बृजवासियों द्वारा नगर भ्रमण यात्रा निकालकर पूरे कस्बे में भक्ति का संदेश दिया गया।
नगर भ्रमण यात्रा के लिए एक ई-रिक्शा पर बैटरी और साउंड सिस्टम की व्यवस्था की गई थी, जिस पर भजन और संकीर्तन की मधुर ध्वनियां बज रही थीं। हरे रामा हरे कृष्णा के संकीर्तन पर श्रद्धालु नाचते-गाते और झूमते हुए आगे बढ़ रहे थे। यात्रा कस्बा अमृतपुर के मुख्य बाजारों और गलियों से होती हुई श्री प्राचीन स्थल ठाकुर द्वारा तथा भारत दास बाबा के स्थान तक पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से कीर्तन किया और भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
यात्रा के दौरान कस्बे के लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर बृजवासियों और श्रद्धालुओं का स्वागत किया। कई स्थानों पर लोग घरों से बाहर निकलकर संकीर्तन में शामिल हो गए और भक्ति के इस अनूठे माहौल का हिस्सा बने। पूरे मार्ग में भक्तों की भीड़ राधे-राधे और हरे कृष्णा के जयघोष लगाती रही।
नगर भ्रमण यात्रा के समापन पर सभी श्रद्धालु पुनः अमृतपुर निवासी सोनू अवस्थी के निवास पर पहुंचे, जहां भंडारे व प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंत में कस्बा वासियों ने वृंदावन से आए बृजवासियों को भावुक होकर नम आंखों से विदाई दी और उनके द्वारा किए गए संकीर्तन व भक्ति कार्यक्रम की सराहना की।
इस दौरान जिला पंचायत सदस्य अजय कुमार सिंह चौहान उर्फ लल्ला भैया नरेंद्र देव तिवारी, गोपाल सक्सेना, प्रशांत अवस्थी, सोनू अवस्थी, ओमप्रकाश अवस्थी उर्फ राधे-राधे सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी व क्षेत्रवासी मौजूद रहे। सभी ने बृजवासियों के भक्ति भाव और संकीर्तन की सराहना करते हुए ऐसे धार्मिक आयोजनों को समाज में सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक वातावरण फैलाने वाला बताया।
समाजसेवी ने परीक्षार्थियों के लिए धर्मशाला में की निशुल्क व्यवस्था
फर्रुखाबाद l जनपद में पुलिस भर्ती परीक्षा 14 एवं 15 मार्च को आयोजित की जा रही है जिसमें जनपद में 19 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं पूरे प्रदेश से कई हजार परीक्षार्थी परीक्षा देने जनपद में आएंगे जनपद में बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों के लिए समाजसेवी अध्यक्ष फर्रुखाबाद विकास मंच भईयन मिश्रा के द्वारा जनपद मैं पूर्व में हुई परीक्षाओं के परीक्षार्थियों को निशुल्क रुकवाने, चाय नाश्ता खाना पीना आज की व्यवस्थाएं की जाती रही अब आयोजित हो रही पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए भी उनके द्वारा निशुल्क व्यवस्था की जा रही है इस संबंध में जानकारी देते हुए भईयन मिश्रा ने बताया कि बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की आसुविधा नहीं होने दी जाएगी वह आराम से रुके जिस स्थान पर रुके हैं वहीं पर उनको निशुल्क भोजन चाय नाश्ता आदि उपलब्ध कराया जाएगा क्योंकि हजारों की संख्या में ऐसे छात्र छात्राएं होते हैं तो बहुत गरीब परिवारों से आते हैं उनके पास इतने पैसे नहीं होते हैं कि वह किराए पर कमरा लेकर परीक्षा दे पाए ऐसी स्थिति में यह लोग उन जिलों में जाकर वहां के रेलवे प्लेटफार्म  , बस स्टेशन एवं शहर की सड़कों पर दुकानों की पत्तियों पर रात्रि गुजरते हैं और सुबह परीक्षा देते हैं ना तो वह अच्छे सो पाते हैं और ना तैयार होकर परीक्षा दे पाते हैं इन सब का दुख दर्द देखकर ही पिछली कई परीक्षाओं से मेरी टीम के द्वारा ऐसे लोगों के लिए बिल्कुल निशुल्क व्यवस्था की गई जिसमें यह लोग आए और ठहरे उम्मीद है कि इस बार 500 से ऊपर परीक्षार्थी रुकेंगे इन परीक्षार्थियों को रोकने की व्यवस्था विशंभर दयाल धर्मशाला नुनाही, हिंदी भवन, सिंधी धर्मशाला, ब्राह्मण धर्मशाला आदमी की गई है इन जगहों पर रुकने वाले परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होगी जो छात्राएं परीक्षा देने के लिए आ रहे हैं उनके रहने की व्यवस्था बिल्कुल अलग की गई है इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए नीशू दुबे, अंगद पांडे उर्फ कोमल, मोहित खन्ना ओमनिवास पाठक आलोक मिश्रा लकी गुप्ता नीरज गुप्ता राजा मिश्रा लवि सक्सेना नीरज दुबे दिलीप कुमार राम जी मिश्रा शाहिद बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में लगे हैं
अनियंत्रित होकर टेंपो 10 फीट गहरे खाई में गिरा, चार सवारी घायल, स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती
अमृतपुर-फर्रुखाबाद l बदायूं मार्ग पर सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को एक और सड़क दुर्घटना हो गई, जिसमें चार सवारियां घायल हो गईं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।जानकारी के अनुसार गुरुवार को लगभग दोपहर 12 बजे अमृतपुर थाना क्षेत्र में फर्रुखाबाद-बदायूं मार्ग पर ताजपुर पुलिया के निकट बजाज टेंपो अनियंत्रित होकर करीब 10 फीट गहरी खाई में जा गिरा। टेंपो पलटने से उसमें सवार लगभग चार लोग घायल हो गए।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष अमृतपुर रक्षा सिंह और चौकी इंचार्ज राहुल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। चूंकि घटना स्थल राजेपुर और अमृतपुर थाना क्षेत्र की सीमा पर है, इसलिए राजेपुर क्षेत्र से डायल 112 पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।हादसे में घायल दो महिलाओं कुंती पत्नी रोहित अवस्थी निवासी अमृतपुर और वंदना पत्नी रजत निवासी कमालगंज को 108 एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेपुर भेजा गया, जहां उनका उपचार किया गया।घायल वंदना ने बताया कि वह अपने मायके कमालगंज से ससुराल तौफीक मढ़ैया जा रही थी। आरोप है कि टेंपो चालक तेजगति व लापरवाही से वाहन चला रहा था वह गति पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिससे टेंपो अचानक खाई में जा गिरा।स्थानीय लोगों ने बताया कि फर्रुखाबाद-बदायूं मार्ग पर आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। सड़क के संकरे होने, वाहनों के अधिक दबाव और कई बार वाहन चालकों की लापरवाही के कारण दुर्घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। हालांकि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। क्षेत्रीय निवासी हरि ओम राजवीर कल्लू सिंह हंसराज रामकिशोर वीरपाल दीनदयाल आदि लोगों ने पीडब्ल्यूडी विभाग से मांग की है कि सड़क पर बढ़ते इन हादसों को कम करने के लिए ब्रेकर अथवा गति नियंत्रित सूचना तंत्र को विकसित किया जाए और सड़क किनारे ऐसे चिन्ह बनाए जाएं जिससे वाहन चालक सावधान रह सकें और गति पर नियंत्रण रख सके।
पेट्रोल पंप एवं गैस गोदामो का डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण, स्टाक की उपलब्धता ली जानकारी, पारदर्शिता से किया जाए वितरण

फर्रुखाबाद l जनपद में आवश्यक पेट्रोलियम पदार्थों की उपलब्धता एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेने के उद्देश्य से जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा बलराम गैस सर्विस, जितेंद्र गैस सर्विस तथा राधाकृष्ण फिलिंग स्टेशन का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा गैस एजेंसियों पर घरेलू गैस की उपलब्धता की स्थिति की जानकारी ली गई तथा गैस सिलेंडर की बुकिंग से लेकर उपभोक्ताओं तक डिलीवरी होने में लगने वाले समय के संबंध में एजेंसी संचालकों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई। उन्होंने निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को समयबद्ध रूप से गैस की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता न होने पाए।
साथ ही जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा राधाकृष्ण फिलिंग स्टेशन पर पेट्रोल एवं डीजल के उपलब्ध स्टॉक की जांच की गई।

निरीक्षण के दौरान पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देशित किया गया कि सड़क सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाए तथा बिना हेलमेट दुपहिया वाहनों को पेट्रोल न दिया जाए।निरीक्षण के दौरान बिना हेलमेट मोटरसाइकिल चलाते पाए गए चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उनका चालान भी किया गया तथा वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूक किया गया।

अधिकारियों ने कहा कि जनपद में पेट्रोलियम पदार्थों की पर्याप्त उपलब्धता है तथा आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी।इस मौके पर जिला पूर्ति अधिकारी व संवंधित उपस्थित रहे।
गैस पेट्रोल एवं डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध, बुकिंग होने पर ही गैस उपभोक्ता  तक पहुंचाएं
फर्रूखाबाद l जनपद की सभी गैस एजेंसियों एवं पेट्रोल पम्प संचालकों के साथ आवश्यक बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक आरती सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक में सर्वप्रथम विक्रय प्रबंधक एल०पी०जी०/पेट्रोलियम पदार्थ द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में गैस, पेट्रोल एवं डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है तथा कहीं भी किसी स्तर पर इनकी आपूर्ति में कोई बाधा नहीं है।
जिलाधिकारी ने सभी गैस एजेंसियों को निर्देशित किया कि वे अपनी एजेंसियां प्रातः निर्धारित समय पर खोलना सुनिश्चित करें तथा बुकिंग के एक से दो दिन के भीतर उपभोक्ताओं को प्राथमिकता के आधार पर गैस की डिलीवरी उपलब्ध कराएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिस उपभोक्ता द्वारा बुकिंग की गई है, उसी को गैस सिलेंडर की डिलीवरी दी जाए। सी०एस०सी० केंद्रों पर गैस केवल उसी स्थिति में दी जाए जब संबंधित उपभोक्ता की बुकिंग हो तथा किसी भी दशा में वहां 100 किलोग्राम से अधिक स्टॉक न रखा जाए। साथ ही स्टॉक की स्थिति एवं के०वाई०सी० प्रक्रिया का प्रदर्शन गैस एजेंसी के शोरूम के साथ-साथ गोदाम पर भी किया जाए।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी गैस एजेंसी एवं पेट्रोल पम्प स्वामी अपने स्टॉक की स्थिति को देखते हुए अग्रिम रूप से धनराशि जमा कराकर गैस, डीजल एवं पेट्रोल की आपूर्ति समय से मंगाना सुनिश्चित करें। भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशों के अनुसार किसी भी दशा में बोतल, केन अथवा खुले पात्र में पेट्रोल की बिक्री न की जाए तथा पेट्रोल की बिक्री केवल वाहनों की टंकियों में ही की जाए। इस संबंध में सूचना सभी पेट्रोल पम्पों पर प्रदर्शित की जाए। डीजल की बिक्री के संबंध में यह भी सुनिश्चित किया जाए कि किसानों को कृषि कार्य हेतु अनुमन्य मात्रा से अधिक डीजल एक बार में न दिया जाए।
उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति अधिक मात्रा में गैस सिलेंडर, डीजल अथवा पेट्रोल खरीदकर जमाखोरी करने का प्रयास करता है तो इसकी सूचना तत्काल प्रशासन को दी जाए। सभी गैस एजेंसी एवं पेट्रोल पम्प संचालकों को यह भी निर्देशित किया गया कि निर्धारित मूल्य एवं निर्धारित मात्रा के अनुसार ही ईंधन की आपूर्ति की जाए। यदि कहीं अधिक मूल्य वसूलने अथवा घटतौली की शिकायत प्राप्त होती है तो संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक ने अवगत कराया कि पुलिस द्वारा जनपद के सभी गैस एजेंसियों एवं पेट्रोल पम्पों का समय-समय पर रैंडम निरीक्षण किया जाएगा। साथ ही भ्रामक सूचना फैलाने वाले अराजक तत्वों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने सभी गैस एजेंसी एवं पेट्रोल पम्प संचालकों को निर्देशित किया है कि निर्देशों का कड़ाई से पालन करते हुए “नो हेलमेट, नो फ्यूल” अभियान का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करें। बैठक में अनुपस्थित पेट्रोल पम्प एवं गैस एजेंसी संचालकों को कारण बताओ नोटिस/स्पष्टीकरण जारी करने की कार्रवाई की जा रही है।
कैच द रेन जल संचय की बैठक डीएम ने ली,20,20 सोक पिट बनवाने के निर्देश

फर्रूखाबाद l जल शक्ति अभियान “कैच द रेन” के अंतर्गत जल संचय जनभागीदारी 2.0 पहल की समीक्षा बैठक  कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, उप कृषि निदेशक, सहायक अभियंता लघु सिंचाई, जिला उद्यान अधिकारी, सहायक अभियंता सिंचाई सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान सहायक अभियंता लघु सिंचाई द्वारा अवगत कराया गया कि जल संरक्षण से संबंधित कराए जा रहे कार्यों को भारत सरकार के JSJB 2.0 पोर्टल पर फीड किया जाना है, जिसके अंतर्गत अब तक जनपद में 660 कार्यों की फीडिंग की जा चुकी है।
इस दौरान जिलाधिकारी ने समस्त विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जल संरक्षण से संबंधित कराए गए कार्यों जैसे रूफटॉप रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, रिचार्ज शाफ्ट, रिचार्ज पिट, सोक पिट, ट्रेंचेस, चेकडैम, तालाब, मेड़बंदी आदि सभी कार्यों की सूचना तत्काल पोर्टल पर फीड कराई जाए।
जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि उनके अधीन संचालित सभी शासकीय, अर्धशासकीय एवं वित्तविहीन विद्यालयों में सोक पिट एवं रूफटॉप रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनवाए जाएं।
इसके साथ ही पंचायती राज विभाग को प्रत्येक राजस्व गांव में दो सोक पिट बनवाने के निर्देश दिए गए। समस्त अधिशासी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में 20-20 सोक पिट बनवाने के लिए निर्देशित किया गया।
साथ ही वन विभाग को 200 ट्रेंचेस तथा जिला उद्यान अधिकारी को संचालित कोल्ड स्टोरेजों में 200 सोक पिट बनवाने हेतु निर्देशित किया गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि जल संरक्षण के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा अभियान के अंतर्गत कराए जा रहे कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए, जिससे वर्षा जल का अधिकतम संचयन हो सके और भूजल स्तर में सुधार लाया जा सके।