योजनाओं का लाभ लाभार्थियों तक पूरी पारदर्शिता के साथ पहुंचाया जाए डीएम
फर्रूखाबाद l नगर पंचायत शमसाबाद कार्यालय का जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय में अभिलेखों के रख-रखाव, जन्म–मृत्यु पंजीकरण, स्वच्छता व्यवस्था तथा नगर पंचायत क्षेत्र में चल रहे विकास एवं निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि कार्यालय में अभिलेखों का अद्यतन एवं सुव्यवस्थित रख-रखाव सुनिश्चित किया जाए तथा जन्म–मृत्यु पंजीकरण से संबंधित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण किया जाए। उन्होंने नगर पंचायत क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा नियमित साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने नगर पंचायत क्षेत्र में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की भी समीक्षा की और कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पारदर्शिता एवं समयबद्ध तरीके से पहुंचाया जाए।
उन्होंने निर्माणाधीन एवं पूर्ण हो चुके विकास कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने पर विशेष जोर देते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यों की नियमित निगरानी की जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदारी तय की जाएगी।
इस मौके पर अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत शमसाबाद सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
योजनाओं की ग्रांट को योजनाओं पर खर्च करने के दिए खड़े निर्देश डीएम
फर्रूखाबाद l मंगलवार को विकासखंड कार्यालय शमसाबाद का जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विकासखंड कार्यालय की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के रख-रखाव, जनसुनवाई व्यवस्था, साफ-सफाई तथा विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की।
जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी।
जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव तथा कार्यों की नियमित समीक्षा एवं निरीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही विकासखंड को प्राप्त केंद्रीय वित्त योजना एवं राज्य वित्त योजना की ग्रांट का शत-प्रतिशत उपभोग करने के निर्देश दिए।
उन्होंने सभी कर्मियों की सेवा पुस्तिकाओं एवं कैशबुक को अद्यतन रखने, फार्मर रजिस्ट्री के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने तथा स्पेशल क्लोज एवं असंतुष्ट आई0जी0आर0एस0 प्रकरणों की समीक्षा कर उनका समाधान सुनिश्चित करने के लिए भी निर्देशित किया।
इस मौके पर जिला विकास अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, सहायक खंड विकास अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
अचानक लौटी ठंड, फर्रुखाबाद और अमृतपुर में छाया कोहरा।
* सुबह 6 बजे विजिबिलिटी मात्र 40 मीटर रही

* इटावा-बरेली और कानपुर-फर्रुखाबाद हाईवे पर धीमी हुई वाहनों की रफ्तार, धुंध के चलते कई वाहन भिड़ गए

* न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

फर्रुखाबाद | मंगलवार को घना कोहरा की धुंध में कई वाहन आपस में आमने-सामने भिड़ गए उसमें सवार यात्री  इक्का दुक्का घायल हुए हैं l होली का त्योहार के बाद जहां लोगों ने यह मान लिया था कि सर्दियां पूरी तरह से जा चुकी हैं । मंगलवार को मौसम ने अचानक करवट ली। सुबह के समय जिले में अप्रत्याशित रूप से घना कोहरा छा गया। मार्च के महीने में इस तरह के कोहरे ने स्थानीय लोगों को हैरान कर दिया है और हल्की ठंडक ने लोगों को दोबारा गर्म कपड़े पहनने पर मजबूर कर दिया है।

यातायात हुआ बुरी तरह प्रभावित
घने कोहरे के कारण सुबह 6 बजे विजिबिलिटी घटकर लगभग 40 मीटर रह गई थी, जो 8:30 बजे तक केवल 80 मीटर तक ही पहुंच पाई। इसका सीधा असर यातायात पर पड़ा। इटावा-बरेली हाईवे, कानपुर-फर्रुखाबाद मार्ग, फतेहगढ़-फर्रुखाबाद मार्ग और फर्रुखाबाद-दिल्ली मार्ग पर वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। विजिबिलिटी कम होने के कारण दिन में भी वाहनों की हेडलाइट्स जलानी पड़ीं और हाईवे पर वाहनों की रफ्तार काफी धीमी रही।

कामकाजी लोगों को हुई दिक्कते
मंगलवार को न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री और अधिकतम 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हाईवे से गुजरने वाले गांव कोहरे की वजह से आगे का कुछ भी साफ दिखाई नहीं दे रहा था, जिससे उन्हें अपनी ड्यूटी पर जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर के साथ-साथ अमृतपुर क्षेत्र में भी मार्च के इस कोहरे ने लोगों को अचरज में डाल दिया है और वहां भी दृश्यता काफी प्रभावित रही।
डीएम ने थाना शमशाबाद का किया निरीक्षण,क्षेत्र में नियमित गस्त बढ़ाई जाए डीएम
फर्रूखाबाद l मंगलवार को थाना शमसाबाद का जिलाधिकारी आशुतोष कुमार  द्विवेदी द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव, मालखाना, महिला हेल्प डेस्क, हवालात तथा थाना कार्यालय का जायजा लिया।
जिलाधिकारी ने थाना प्रभारी को निर्देशित किया कि थाने में आने वाले फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना जाए तथा उनका समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने महिला हेल्प डेस्क पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की स्थिति की भी समीक्षा की तथा महिलाओं से संबंधित मामलों में संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अपराध रजिस्टर, आगन्तुक पंजिका सहित अन्य अभिलेखों का अवलोकन किया और अभिलेखों को सुव्यवस्थित एवं अद्यतन रखने के निर्देश दिए। उन्होंने थाना परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने अनुरक्षण का कार्य कराने तथा आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने को कहा।
जिलाधिकारी ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है, क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाई जाए और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाए।
इस अवसर पर संबंधित अधिकारी एवं पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
अंबेडकर जयंती समारोह समिति की कमान महिलाओं के हाथ में
फर्रुखाबाद l  विश्व महिला दिवस के अवसर पर डॉ बी आर अंबेडकर जयंती समारोह समिति द्वारा एक गेस्ट हाउस में आम सभा आयोजित की गई जिसमें महिलाओं की संख्या लगभग एक सैकड़ा थी।

 
जिसमें सर्वसम्मति  से निर्णय लिया गया कि 14 अप्रैल 2026 को डॉ बी आर अंबेडकर जयंती का कार्यक्रम भव्यता के साथ महिला कार्यकर्ताओं द्वारा संपन्न कराया जाए जिसका सभी ने तालियां बजाकर समर्थन किया गया तथा सर्वसम्मति से सुषमा जाटव को अध्यक्ष, डॉ रंजना राणा महासचिव, तथा शिवांगी गौतम को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया l इस दौरान
उपस्थित सभी लोगों द्वारा पदाधिकारी को बधाई दी गई तथा डॉ बी आर अंबेडकर प्रतिमा स्थल फतेहगढ़ में जाकर सभी के द्वारा माल्यार्पण कर जयंती को भव्यता के साथ मनाने का निर्णय लिया गया।

इस मौके पर मुख्य रूप से सर्वश्री भगवान दास कश्यप, आशाराम बौद्ध,प्रताप नारायण, प्रमोद कुमार,इंजीनियर वेद प्रकाश ,आर सी गौतम,रमेश चंद कनौजिया, विनोद मैनेजर साहब, चंद्रशेखर,दिनेश कुमार,नरेंद्र कुमार,नरेंद्र सिंह, अजय कुमार, अशोक चौधरी,मुकेश कुमार, अशोक कठेरिया,अभिलाष जाटव,रघुवीर कठेरिया,वीरेंद्र कठेरिया,राम नरेश गौतम,प्रभु दयाल,श्रीमती उषा चंद्र,सरोज वाला,रानी सिंह, बिना दयाल, अमृता आर्य, विजय लक्ष्मी बौद्ध, ओम शांति ,उपासना मौर्य ,रेनू वाला ,सोनी ,डॉ प्रभात राव शिवकिशोर सिंह,वीर सिंह अंबेडकर,सौरव आनंद,संतोष दिवाकर,संजीव सत्यार्थी आदि उपस्थित रहे
कोटेदार का निर्विरोध चयन हुआ
फर्रुखाबाद l अमृतपुर तहसील क्षेत्र में अनियमितताओं के चलते विकासखंड राजेपुर के ग्राम गलारपुर में उचित दर विक्रेता की दुकान निलंबित कर दी गई थी। कोटेदार का दोबारा चयन होना था। जिसके चलते सोमवार को एडियो पंचायत अजीत पाठक, सचिव राघवेंद्र शिव सिंह, राजीव सुमन, मानवेंद्र सिंह आदि ने ग्राम मे पहुंचकर ग्राम प्रधान ओमपाल की उपस्थिति में पंचायत भवन में चयन प्रक्रिया संपन्न करायी। सुरक्षा व्यवस्था के चलते उप निरीक्षक राघवेंद्र भदौरिया पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। दो घंटे से अधिक देर तक चली इस चुनाव प्रक्रिया में किसी प्रकार की कोई बाधा नहीं आई। 800 वोटर वाले इस गांव के लोगों ने निर्विरोध रूप से प्रमोद की पत्नी अर्चना को अपना कोटेदार चुन लिया। 4 बजे के आसपास चयन प्रक्रिया को अंतिम रूप देते हुए कोटेदार के नाम की घोषणा कर दी गई।
कोटेदार का निर्विरोध चयन हुआ

फर्रुखाबाद l अमृतपुर तहसील क्षेत्र में अनियमितताओं के चलते विकासखंड राजेपुर के ग्राम गलारपुर में उचित दर विक्रेता की दुकान निलंबित कर दी गई थी। कोटेदार का दोबारा चयन होना था। जिसके चलते सोमवार को एडियो पंचायत अजीत पाठक, सचिव राघवेंद्र शिव सिंह, राजीव सुमन, मानवेंद्र सिंह आदि ने ग्राम मे पहुंचकर ग्राम प्रधान ओमपाल की उपस्थिति में पंचायत भवन में चयन प्रक्रिया संपन्न करायी।

सुरक्षा व्यवस्था के चलते उप निरीक्षक राघवेंद्र भदौरिया पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। दो घंटे से अधिक देर तक चली इस चुनाव प्रक्रिया में किसी प्रकार की कोई बाधा नहीं आई। 800 वोटर वाले इस गांव के लोगों ने निर्विरोध रूप से प्रमोद की पत्नी अर्चना को अपना कोटेदार चुन लिया। 4 बजे के आसपास चयन प्रक्रिया को अंतिम रूप देते हुए कोटेदार के नाम की घोषणा कर दी गई।
महिला सुरक्षा को लेकर गोष्ठी आयोजित हुई
फर्रुखाबाद l अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जनपद में महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को समर्पित एक विशेष गोष्ठी अपर पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में आयोजित हुई l इस दौरान बैठक में जनपद के समस्त विवेचकों ने प्रतिभाग किया। गोष्ठी के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा महिला संबंधी अपराधों को लेकर अत्यंत संवेदनशील रहने और ऐसे मामलों में बिना किसी विलंब के त्वरित वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु कड़े दिशा-निर्देश दिए गए। इसके साथ ही, अभियोगों से संबंधित आवेदकों व पीड़ितों की मौके पर काउंसलिंग की गई और उन्हें संवेदनशीलता के साथ  न्याय दिलाने का पूर्ण भरोसा दिलाया गया।
महिला दिवस पर 50 महिलाओं को किया गया सम्मानित
फर्रुखाबाद l  अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस" पर कलेक्ट्रेट सभागार  में मुख्यमंत्री महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के दिशा निर्देशों के तहत अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया l कार्यक्रम की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव, विधायक सुरभि गंगवार, जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ,मुख्य विकास अधिकारी  विनोद कुमार  के द्वारा किया गया। सर्व प्रथम दीप प्रजवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया l जनपद की सम्मानित 50 महिलाएं जो अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही महिलाओं को सम्मानित किया गया l कार्यक्रम में 200 महिलाओं के द्वारा प्रतिभाग किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव द्वारा महिलाओं के हक़ बारे में विस्तार से बताते हुए महिलाओं को शिक्षा और आर्थिक रूप से मजबूत होकर स्वावलंबी बनने के लिए प्रेरित किया गया।
विधायक सुरभि गंगवार के द्वारा इस विशेष दिन पर समाज में महिलाओं की शक्ति, सम्मान और समान अधिकारों के महत्व पर चर्चा की।
महिलाएं परिवार, समाज और राष्ट्र निर्माण की मजबूत आधारशिला हैं। हमें मिलकर ऐसा वातावरण बनाना चाहिए जहाँ हर महिला सुरक्षित, सम्मानित और सशक्त महसूस करे। सी ओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय, पुलिस विभाग, महिला कल्याण, तथा अन्य विभाग के द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर के सम्मानित किया गया। महिलाओं को भी सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी,श्याम कुमार तिवारी, जिला पर्यटन अधिकारी,सहायक श्रमायुक्त, जिला प्रोबेशन अधिकारी व समस्त कार्मिक महिला कल्याण विभाग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन सचिन सिंह द्वारा किया गया l
महिलाओं छात्राओं को खेलों में अधिक से अधिक बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए
खेलों को दिखाई डीएम ने हरी झंडी, प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र मेडल देकर किया सम्मानित

फर्रुखाबाद। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्पोर्ट्स स्टेडियम, फतेहगढ़ में अस्मिता लीग का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन माई भारत एवं खेलो इंडिया द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव रहीं तथा जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़ जिला विकास अधिकारी एस.के. तिवारी, क्षेत्राधिकारी सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय, जिला क्रीड़ा अधिकारी कर्मवीर सिंह, पर्यावरणविद्  गुंजा जैन, डॉ. विनीता मिश्रा (प्राचार्य, पी.डी. डिग्री कॉलेज) एवं नमामि गंगे की जिला परियोजना अधिकारी निहारिका पटेल भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
इस दौरान बालिकाओं एवं महिलाओं के लिए 100 मीटर, 200 मीटर एवं 400 मीटर दौड़ तथा एक मनोरंजक गतिविधि लेमन रेस का आयोजन तीन आयु वर्गों—अंडर 13, 13–18 वर्ष एवं 18 वर्ष से अधिक—में किया गया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

अंडर 13 वर्ग के विजेता इस प्रकार रहे:

100 मीटर दौड़ – प्रथम: रौनक, द्वितीय: आराध्या, तृतीय: वैष्णवी

200 मीटर दौड़ – प्रथम: रौनक, द्वितीय: आरोही, तृतीय: नंदिनी

400 मीटर दौड़ – प्रथम: रौनक, द्वितीय: पलक, तृतीय: नंदिनी

लेमन रेस – प्रथम: नैंसी, द्वितीय: दृष्टि, तृतीय: आराध्या

13–18 वर्ष वर्ग के विजेता:

100 मीटर दौड़ – प्रथम: शिवांकी, द्वितीय: वैष्णवी, तृतीय: मुस्कान

200 मीटर दौड़ – प्रथम: रागिनी, द्वितीय: अनुष्का, तृतीय: चित्रा

400 मीटर दौड़ – प्रथम: राजुल यादव, द्वितीय: रागिनी, तृतीय: मानसी

लेमन रेस – प्रथम: प्रज्ञा, द्वितीय: वैष्णवी, तृतीय: तनु

18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के विजेता:

100 मीटर दौड़ – प्रथम: प्रकृति वर्मा, द्वितीय: मुस्कान, तृतीय: साधना

200 मीटर दौड़ – प्रथम: सुहानी राठौर, द्वितीय: साधना, तृतीय: आरती

400 मीटर दौड़ – प्रथम: रमा देवी, द्वितीय: मोनिका, तृतीय: साधना

लेमन रेस – प्रथम: ऋषिका, द्वितीय: उपासना, तृतीय: साधना,
कार्यक्रम में दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री मोनिका यादव ने कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं को खेलों में आगे बढ़ाने के लिए इस प्रकार के आयोजन अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक रूप से सशक्त बनाते हैं बल्कि आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को भी बढ़ाते हैं, जिससे महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकती हैं। क्षेत्राधिकारी सिटी सुश्री ऐश्वर्या उपाध्याय ने अपने संबोधन में कहा कि खेल अनुशासन, टीम भावना और आत्मबल को विकसित करने का सर्वोत्तम माध्यम है। उन्होंने बालिकाओं को नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि खेलों के माध्यम से महिलाएं समाज में नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर सकती हैं।
सभी विजेताओं को कलेक्ट्रेट सभागार में उपस्थित गणमान्य अतिथियों द्वारा पदक एवं प्रशस्ति - पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन  राना हिजाब एवं निवेदिता अवस्थी द्वारा किया गया ।
कार्यक्रम का आयोजन शिखर रस्तोगी जिला युवा अधिकारी, जिला क्रीड़ा अधिकारी कर्मवीर सिंह एवं सत्यम मिश्रा (हॉकी कोच) खेलो इंडिया सेंटर के समन्वय से जिला प्रशासन के  सहयोग से किया गया । लेखा एवं कार्यक्रम सहायक कु. सोनम सचान भी कार्यक्रम में उपस्थित रहीं ।
कार्यक्रम के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका स्वयंसेवक राहुल वर्मा, रचना, विकास, तनु, विशाल श्रीवास्तव, लक्ष्मीनारायण पांडे एवं प्रेम शंकर श्रीवास्तव आदि द्वारा प्रदान की गई ।
इस मौके पर बड़ी संख्या में प्रतिभागियों एवं दर्शकों की उपस्थित रहे l कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।