ठेकेदारों ने माननीयों के दबाव में निविदाएं निरस्त करने का सनसनीखेज आरोप लगाया*
सुल्तानपुर में ठेकेदारों ने माननीयों के दबाव में निविदाएं निरस्त करने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। इतना ही नहीं ठेकेदारों का आरोप है कि माननीयों के दबाव में उनपर फर्जी केस भी दर्ज कर उनका चरित्र प्रमाण पत्र भी निरस्त करवाया जा सकता है। लिहाजा पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न सिर्फ अपनी शिकायत दर्ज करवाई है, बल्कि मुख्यमंत्री को भी पत्र भेज दिया है। हालांकि निविदा निरस्त करने के मामले में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने ठेकेदारों द्वारा लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताया है। दरअसल लोकनिर्माण विभाग द्वारा फरवरी माह में जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के कार्यों के लिए निविदाएं निकाली गई थी। जिसमें जिले के ठेकेदारों ने टेंडर डाला था। आरोप है कि टेंडर बिड खुलते ही माननीय के खेमे में न रहने वाले ठेकेदारों की निविदाएं नियम कानून बताकर निरस्त कर दिया गया। अब इन ठेकेदारों को आशंका है कि माननीयों के दबाव में इनपर फर्जी मुकदमे लगाकर इनका चरित्र प्रमाण पत्र भी निरस्त करवाया जा सकता है,ताकि ये सभी आगामी टेंडर न डाल सकें। लिहाजा करीब आधा दर्जन से ज्यादा ठेकेदार आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और पूरे मामले को पुलिस अधीक्षक से अवगत करवाया। इनकी माने तो इसके पहले भी सत्ता संरक्षित लोगों द्वारा कई ठेकेदारों पर ऐसी फर्जी मुकदमों की कार्यवाही की गई थी,लेकिन पहले ही इन लोगों ने पुलिस के आलाधिकारियों को प्रार्थना पत्र दे रखा था, जिसके चलते जांच में ये सभी बेदाग साबित हुए थे। उन्होंने अनुरोध किया है कि बिना संज्ञान में लाये मुकदमें न दर्ज किये जायें, पूछताछ के लिए ये सभी हमेशा उपलब्ध रहेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री को पत्र भेज कर इन्होंने अपनी आपबीती बयां की है। हालांकि ठेकेदारों के आरोपों को लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिकारियों ने सिरे से खारिज कर दिया। उनकी माने तो टेंडर में सामग्रियों के रेट घटे बढ़े पाये गये थे, जिसके चलते इन ठेकेदारों का निविदाएं निरस्त किया गया। उनके द्वारा लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद हैं।
पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज,सुल्तानपुर को पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज, सुल्तानपुर में वार्षिक खेलकूद क्रीड़ा महोत्सव का भव्य आयोजन*
सुल्तानपुर,पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज,सुल्तानपुर को पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज, सुल्तानपुर में वार्षिक खेलकूद क्रीड़ा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं समाजसेवी डॉ. आर. ए. वर्मा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर सभासद श्री रमेश सिंह टुन्नू की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम में श्री सुधांशु शुक्ला (भाजपा जिला अध्यक्ष, अमेठी), श्री जगजीत सिंह छंगू (पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा), पूर्व सांसद एवं इसौली के वर्तमान विधायक मोहम्मद ताहिर खान, श्री पंकज दुबे (सचिव, जिला ओलंपिक संघ), डॉ. दिनकर राजभर (जिला रोजगार अधिकारी), डॉ. शक्ति सिंह (प्राचार्य, के.एन.आई. सुल्तानपुर), डॉ. डी.एस. मिश्रा (भाजपा के वरिष्ठ नेता), श्रीमती मनीषा पांडे (भाजपा नेत्री एवं समाजसेविका), श्री पंकज कुमार कनौजिया (पूर्व कप्तान, राष्ट्रीय हैंडबॉल टीम), श्री नूरेन आलम (राष्ट्रीय खिलाड़ी, एथलेटिक्स), श्री विजय यादव (सचिव, बॉक्सिंग संघ) तथा श्री संतोष मिश्रा (प्रधानाचार्य, जीआईसी टिकरी पन्ना) सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. मनोज कुमार तिवारी के कुशल नेतृत्व में आयोजित इस क्रीड़ा महोत्सव में 13 खेल विधाओं में लगभग 100 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को जिला विद्यालय निरीक्षक श्री सूर्य प्रकाश सिंह एवं जिला समन्वयक श्री अखिलेश पांडे के कर कमलों द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. मनोज कुमार तिवारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक एवं नैतिक विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। खेलकूद से अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास होता है, जो जीवन में सफलता की आधारशिला है। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री जयप्रकाश यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम का कुशल संचालन श्री लालमणि दुबे एवं डॉ. पंकज सिंह द्वारा किया गया। इस आयोजन की सफलता में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा।
श्रीनाथ वर्मा नेता व वरिष्ठ पत्रकार अरुण जायसवाल ने आईजी सोमेन बर्मा का किया अभिनंदन*
सुल्तानपुर,अयोध्या के आईजी रेंज सोमेन वर्मा का वरिष्ठ समाजसेवी श्रीनाथ वर्मा व वरिष्ठ पत्रकार अरुण जायसवाल ने गुलदस्ता देकर स्वागत किया। आपको बताते चलें की आईपीएस सोमेन वर्मा इसके पहले सुल्तानपुर जनपद के पुलिस अधीक्षक थे। अब वह अयोध्या रेंज के डीआईजी हैं जो अपनी बेहतरीन पुलिसिंग के लिए जाने जाते थे। आज एक प्रतिनिमण्डल ने अयोध्या जाकर डीआईजी का स्वागत किया। वरिष्ठ समाजसेवी श्रीनाथ वर्मा ने भगवा रंग में लिपटा गुलदस्ते चर्चा में रहा।
*बाबा जनवारी नाथधाम में बने करोड़ों की लागत से पुजारी आवास गेट बाउंड्री वॉल के जांच के लिए पर्यटन मंत्री यूपी शासन को दिया गया पत्र*
भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री तथा बाबा जन वारी नाथ के भक्त रवीन्द्र त्रिपाठी पर्यटन मंत्री उत्तर प्रदेश शासन जयवीर सिंह से मुलाकात कर पर्यटन विभाग से करोड़ों की लागत से बने धर्मशाला पुजारी आवास बाउंड्री वॉल तथा गेट के निर्माण के 12 वर्ष के बाद ही जर्जर होने की शिकायती मांग पत्र पर्यटन मंत्री को सौंपा। दिए गए मांग पत्र में भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल प्रदेश महामंत्री रवीन्द्र त्रिपाठी ने लिख है कि उत्तर प्रदेश के जनपद सुल्तानपुर के लंभुआ तहसील अंतर्गत सयता पुर सराय में स्वतः लिंग बाबा जन वारी नाथ स्थित है जहां पर हजारों की संख्या में प्रत्येक शनिवार व सोमवार को शिव भक्तों द्वारा जलाभिषेक एवं पूजन अर्चन किया जाता है जहां पर वर्ष 2013-14 में करोड़ों की लागत से बाबा जनवारी नाथ धाम में डबल स्टोरी धर्मशाला पुजारी आवास बाउंड्री बलवा गेट का निर्माण हुआ था निर्माण बहुत ही घटिया हुआ था जो 12 वर्ष में ही जर्जर हो गया कई बार पर्यटन विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखा गया लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई स्थिति यह है कि जो भी निर्माण हुआ है वह इतना घटिया है कि कभी भी धर्मशाला पुजारी आवास की छत गिर सकती है एक बड़ा हादसा हो सकता है जिसकी जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई रिकवरी करते हुए उक्त निर्माण को दोबारा कराए जाने की मांग पर्यटन मंत्री से व्यापारी नेता रवीन्द्र त्रिपाठी ने किया है श्री त्रिपाठी ने पर्यटन मंत्री को बताया कि हम बाबा जन वारी नाथ के भक्त हैं वहां पर प्रायः शनिवार व सोमवार को जाकर बाबा काजल अभिषेक एवं पूजन करता हूं वहां पर हुए निर्माण जर्जर अवस्था में है निर्माण 12 वर्ष बाद ही निर्माण कर जर्जर हो गया है और गिरने की स्थिति में है यदि धर्मशाला पुजारी आवास आदि आकस्मिक गिर गया तो बड़ी घटना होगी इसलिए इस प्रकरण की तत्काल जांच करवाते हुए दोषियों पर कार्यवाही कर उनसे रिकवरी करते हुए पुनः संपूर्ण निर्माण फिर से करवाने की कृपा की जाए। जिस पर पर्यटन मंत्री ने तत्काल प्रमुख सचिव पर्यटन विभाग को जांच करने का निर्देश जारी किया। प्रदेश महामंत्री ने पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह जी को धन्यवाद देते हुए कहा कि हमारे प्रस्ताव पर आपके द्वारा संज्ञान लेते हुए तीर्थ स्थल धोपाप में 2 करोड़ की धनराशि वहां के विकास के लिए आवंटित किया गया सर्वे भी हो गया जिसे हम स्वागत करते हुए आपको संपूर्ण क्षेत्रवासियों की तरफ से धन्यवाद दे रहे हैं। प्रदेश महामंत्री के साथ जिला अध्यक्ष रमेश अग्रहरि कोषाध्यक्ष राकेश अग्रहरी जिला मीडिया प्रभारी जयप्रकाश मिश्रभी उपस्थित रहे।
कटका क्लब सामाजिक संस्था के द्वारा उमरी (नगरहवा) सुदनापुर बाजार में गौरैया आओ मेरे देश में अभियान चलाया गया*
सुल्तानपुर,कटका क्लब सामाजिक संस्था के द्वारा उमरी (नगरहवा) सुदनापुर बाजार में गौरैया आओ मेरे देश में अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रदेश प्रभारी ऋषभदेव शुक्ला ने किया। कार्यक्रम में मुख्यवक्ता शिक्षक साहित्यकार सर्वेश कांत वर्मा ने बताया कि तेजी से बढ़ते शहरीकरण और पर्यावरणीय बदलावों के कारण गौरैया की संख्या में भारी गिरावट आई है। हमें अपने आसपास के पर्यावरण को अनुकूल बनाकर, पेड़-पौधे लगाकर और पक्षियों के लिए पानी और दाने की व्यवस्था करके इनके संरक्षण में योगदान देना चाहिए। इस मौके पर शिखा शुक्ला सहायक अध्यापिका प्राथमिक विद्यालय नरायनपुर ने बताया कि गौरैया के तेजी से लुप्त होने के कई कारण हैं। सीसा रहित पेट्रोल के उपयोग से जहरीले यौगिक पैदा हुए हैं जो उन कीटों को नुकसान पहुंचाते हैं, जिन पर गौरैया भोजन के लिए निर्भर हैं। शहरीकरण ने उनके प्राकृतिक घोंसले के स्थान भी छीन लिए हैं। शहरीकरण ने उनके प्राकृतिक घोंसले के स्थानों को छीन लिया है। वहीं राजकीय इंटर कॉलेज के वरिष्ठ शिक्षक लालमणि दुबे ने संस्था कि अभियान सराहना करते हुए कहा कि हम सभी का नैतिक दायित्व है गौरैया को बचाना। कार्यक्रम का संचालन संस्था अध्यक्ष डॉ सौरभ मिश्र विनम्र ने किया। आए अतिथियों के प्रति ऋषभदेव शुक्ला ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर बृजेन्द्र मिश्र ,विभु शुक्ला,रमेश कुमार शुक्ला, मनोज कुमार ,राम शंकर शुक्ला,आशीष शुक्ला,राघवेंद्र शुक्ला,सुशांत,रवि शंकर शुक्ला अविरल,सौम्य,राजकुमारी शुक्ला,कन्हैयालाल शुक्ला दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे।
गौरैया आओ मेरे देश अभियान पर छात्र छात्राओं एवं ग्रामीणों को कर रही है जागरूकता अभियान*
कटका क्लब सामाजिक संस्था के द्वारा जयसिंहपुर क्षेत्र स्थित निजी स्कूल में गौरैया आओ मेरे देश अभियान पर छात्र छात्राओं एवं ग्रामीणों को कर रही है जागरूकता अभियान। कार्यक्रम का नेतृत्व संस्था अध्यक्ष डॉ सौरभ मिश्र विनम्र ने किया। गोष्ठी के मुख्यवक्ता शिक्षक साहित्यकार सर्वेश कांत वर्मा ने बताया कि गौरैया को वापस आंगन में बुलाने के लिए हमें अपने घरों में कृत्रिम घोंसले लगाने छत या बालकनी में दाना-पानी रखने और मोबाइल टॉवरों के रेडिएशन को कम करने की जरूरत है। शहरीकरण और बदलते घरों के कारण यह नन्ही चिड़िया लुप्त हो रही है इसलिए इसके संरक्षण के लिए छोटे-छोटे प्रयास बहुत महत्वपूर्ण हैं। और संस्था इस विषय में कर रही है कार्य। संस्था अध्यक्ष डॉ सौरभ मिश्र विनम्र ने बताया कि बीस मार्च तक गांव और क्षेत्र के अमजमानस को गौरैया के प्रति जागरुक किया जाएगा उसके बाद पक्षी जलपत्र और घोंसले लगवाने पर संस्था कार्य करेंगी। संस्था कि तरफ से मांग है इस कदम में जनपद और प्रदेश में वन विभाग को बड़े स्तर पर कार्य करने कि जरूरत है। इस मौके पर पवन तिवारी, विनय सिंह, विजय लक्ष्मी, श्रेया, दीक्षा यादव, गुड्डू, अमिता सिंह, रमेश यादव दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
सुलतानपुर थाना बल्दीराय क्षेत्र में हुई पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, मुठभेड़ में बदमाश घायल, हुआ गिरफ्तार*
आज बीती रात्रि में थाना बल्दीराय पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर खास द्वारा सूचना दी गयी कि एक बदमाश अवैध शस्त्र के साथ पारा की तरफ जा रहा है। इस सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा घेराबन्दी की गयी। घेराबन्दी किये जाने पर उक्त बदमाश द्वारा अपने आप को घिरता देख पुलिस बल पर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की गई,जिसमें उक्त बदमाश के पैर में गोली लगने के कारण घायल हो गया।
जिसकी पहचान अभियुक्त आदर्श सिंह पुत्र दशरथ सिंह उर्फ प्रदीप सिंह नि0ग्राम डोभियारा थाना हलियापुर जनपद सुलतानपुर के रूप में हुई है। जो थाना हलियापुर से वांछित है और इस पर 50हजार का इनाम घोषित है। गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद 315 बोर अवैध तमंचा व 01 खोखा तथा 01 अदद जिन्दा कारतूस बरामद किया गया है। जनपद अयोध्या की पुलिस इस अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु दबिश देने आयी थी। जहां पर इस अभियुक्त द्वारा परिजनों के साथ मिलकर पुलिस टीम पर हमला कर उनके सरकारी असलहा व मोबाइल छीन लिये थे। जिस सम्बन्ध में थाना हलियापुर में अभियोग पंजीकृत किया गया था। अभी इस अभियुक्त को प्राथमिक उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बल्दीराय लाया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है। *उक्त के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर की बाइट-*
श्री धनंजय सिंह मेमोरियल जूनियर हाईस्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न*
सुल्तानपुर,श्री धनंजय सिंह मेमोरियल जूनियर हाईस्कूल, सुल्तानपुर का वार्षिकोत्सव कार्यक्रम अत्यंत हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुल्तानपुर-अमेठी के विधान परिषद सदस्य शैलेन्द्र प्रताप सिंह रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि नगर अध्यक्ष भाजपा रीना जायसवाल, विद्यालय अध्यक्ष संजय सिंह, विद्यालय प्रबंधक रमेश सिंह टिन्नू द्वारा दीप प्रज्वलन और पुष्पार्चन से हुआ। स्वागत उद्बोधन प्रधानाचार्या नीलम सिंह ने प्रस्तुत किया।सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत हनुमान चालीसा, ऑपरेशन सिंदूर, विद्यालय शिक्षा का घर, महाभारत आधारित नाटक, मसान की होली, रानी लक्ष्मी बाई एक्ट, अनेकता में एकता, सोलो डांस आदि मनोहारी प्रस्तुतियाँ दी गईं। वार्षिकोत्सव के कार्यक्रमों में सीनियर कैटेगरी एक्ट में पहला स्थान आपरेशन सिंदूर ,और दूसरा स्थान रानी लक्ष्मी बाई को प्राप्त हुआ। वहीं जूनियर सेक्शन में पहला स्थान अनेकता में एकता और दूसरा स्थान हिंदी है हम को प्राप्त हुआ। डांस कैटेगरी में सीनियर सेक्शन में पहला स्थान दोस्ती पर आधारित डांस और दूसरा स्थान महाभारत पर आधारित डांस तो वहीं जूनियर सेक्शन में पहला स्थान सोलो डांस और दूसरा स्थान हनुमान चालीसा को प्राप्त हुआ। विशिष्ट डांस का पुरस्कार मसान की होली पर आधारित बच्चों को मिला। सिंगिग में उड़ जा काले कावा को पहला स्थान प्राप्त हुआ। स्टूडेंट्स ऑफ द ईयर का पुरस्कार सीनियर में तन्वी यादव, जूनियर में दिया रावत , पी जी से एस के जी तक में आराध्या शुक्ला ने हासिल किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधक द्वारा अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। वार्षिकोत्सव समारोह अत्यंत सफल एवं स्मरणीय रहा। मंच का संचालन परमेंद्र सिंह एवं साक्षी सिंह ने प्रभावपूर्ण ढंग से किया। इस अवसर पर प्रबंध समिति के सदस्यगण, राणा प्रताप कॉलेज के प्रबंधक बाल चंद सिंह, प्राचार्य प्रो डी के त्रिपाठी सहित स्टाफ, विद्यालय परिवार एवं अभिभावकों की उपस्थिति रही।
किसान सहकारी चीनीमिल को लेकर विधायक सुल्तानपुर एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह ने सौंपा प्रभारी मंत्री ओम प्रकाश राजभर को पत्र*
सुल्तानपुर,किसान सहकारी चीनीमिल को लेकर विधायक सुल्तानपुर एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह ने दिया प्रभारी मंत्री ओम प्रकाश राजभर को पत्र। एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह सहित सभी बीजेपी विधायकों ने जताई पत्र पर सहमति। *जिले के एकमात्र किसान सहकारी चीनीमिल का बुरा हाल। सहकारी चीनीमिल के आधुनिकीकरण, विस्तारीकरण एवं पेराई क्षमता बढ़ाए जाने को लेकर आदेश दिए जाने का लिखा पत्र। 1973 से बनी किसान सहकारी का 1984 से शुरू हुआ संचालन।* वार्षिक मरम्मत, जीर्णोद्धार एवं बजाय आवंटन न होने के चलते जीर्णशीर्ण हो चुकी है चीनीमिल। पेराई क्षमता कम होने के कारण आस पास के जिलों और प्राइवेट चीनीमिल पर जाने को मजबूर हैं गन्ना किसान, ऐसे में हो रहा किसानों को आर्थिक नुकसान। समस्त जनप्रतिनिधियों ने एकसुर में प्रभारी मंत्री ओम प्रकाश राजभर से किया अनुरोध।
चीनीमिल की हो आधुनिकीकरण और विस्तारीकरण। ताकि 125000 क्विंटल प्रतिदिन से बढ़ाकर 400000 क्विंटल प्रतिदिन हो सके गन्ना पेराई। सुल्तानपुर दौरे पर पहुंचे हुए हैं प्रभारी मंत्री ओम प्रकाश राजभर।
पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर के निर्देशन में आज जनपद के समस्त थानों पर थाना दिवस का आयोजन*
सुलतानपुर,पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर के निर्देशन में आज जनपद के समस्त थानों पर थाना दिवस का आयोजन किया गया। थाना दिवस के अवसर पर संबंधित अधिकारियों द्वारा उपस्थित फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुना गया। प्राप्त प्रार्थना पत्रों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक आदेश–निर्देश दिए गए। इस दौरान राजस्व विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे। पुलिस–राजस्व की संयुक्त टीम द्वारा भूमि एवं अन्य राजस्व संबंधी प्रकरणों पर समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की गई। जनपद पुलिस द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं त्वरित समाधान हो, जिससे आमजन का विश्वास सुदृढ़ बना रहे।