बाईपास उद्योग व्यापार मंडल के अनंगभान शास्त्री बने अध्यक्ष पुष्पेंद्र महामंत्री आशीष
फर्रुखाबाद l आनंदभान शाक्य को अध्यक्ष, पुष्पेंद्र राजपूत कोषाध्यक्ष एवं आशीष शाक्य को बाईपास उद्योग व्यापार मंडल का कोषाध्यक्ष बनाए जाने पर व्यापारियों ने खुशी व्यक्त करते करते हुए स्वागत किया है। बाईपास उद्योग व्यापार मंडल फर्रुखाबाद के पदाधिकारियों की घोषणा करने के लिए रेलवे रोड स्थित होटल आनंद होटल में आज दोपहर बाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगर अध्यक्ष हाजी मो० इख़लाक खान ने जिला अध्यक्ष सदानंद शुक्ला के निर्देशन में बाईपास उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की घोषणा की। हाजी मो० इखलाक खान ने मीडिया को बताया की आनंद भान शाक्य को बाईपास उद्योग व्यापार मंडल का अध्यक्ष, पुष्पेंद्र राजपूत को महामंत्री एवं आशीष शाक्य को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। जिलाध्यक्ष एवं नगर अध्यक्ष आदि ने मनोनीत पदाधिकारियों का फूल मालाओं से स्वागत कर प्रमाण पत्र भेंट किये। नगर उद्योग व्यापार मंडल के संरक्षक आनंद प्रकाश उर्फ मुन्ना गुप्ता पत्रकार, नगर संयुक्त महामंत्री राम जी पाठक, नगर युवा अध्यक्ष अंकुर श्रीवास्तव, उद्योग मंच नगर अध्यक्ष अरुण कुमार अग्निहोत्री, मनोज कुमार नगर अध्यक्ष इलेक्ट्रॉनिक एसोसिएशन, अंगूरी बाग अध्यक्ष डॉ० महेंद्र कुमार श्रीवास्तव, शान मोहम्मद, आगाज खान, गोपाल सिंह कश्यप आदि व्यापारी मौजूद रहे।
सरकारी अभिलेखों में मर चुकी महिला, डीएम के निर्देश पर पेंशन मिलना शुरू
फर्रुखाबाद ।सरकारी अभिलेखों में मर चुकी रामा देवी शुक्रवार को जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देश पर जिंदा हो गयी जिससे रामादेवी को पुनः पेंशन मिलने का रास्ता साफ हो गया है ।

ब्लाक बढपुर के ग्राम कीरतपुर निवासी 75वर्षीय रामा देवी पत्नी स्वर्गीय प्रेमसागर बाथम के निराश्रित विधवा पेंशन मिलती थी लेकिन तत्कालीन सचिव अंजलि श्रीवास्तव की रिपोर्ट के आधार पर सरकारी अभिलेखों में जीवित होने के बाद भी मृत दर्ज़ हो जाने से पेंशन मिलना बंद हो गया था । जिस पर रामादेवी वरिष्ठ अधिवक्ता व समाजसेवी अशोक कटियार के साथ जिलाधिकारी से मिली जिलाधिकारी ने प्रोवेशन अधिकारी को फोन पर निर्देश दिए,जिस पर प्रोवेशन अधिकारी ने रामादेवी के जीवित होने की आख्या निदेशक समाज कल्याण को भेज दी है,अशोक कटियार ने कहा की पदीय कर्तव्य का पालन न करने और जीवित होने के बाद भी मृत दिखा कर सरकारी योजनाओं से गरीबों को ब़चित करने वालों पर कड़ी दंडात्मक कार्यवाही की जाए।
ना ज़मीन हड़पी, ना किसी की फूटी कोड़ी ली, 11 साल से सांसद हूं, कोई संपत्ति भी नहीं खरीदी

फर्रुखाबाद l भारतीय जनता पार्टी के 11 साल से सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि लोगों ने तरह तरह के आरोप लगाए हैं जबकि 20 साल से मैंने व मेरी पत्नी ने कोई संपत्ति नहीं खरीदी है और ना ही आज तक किसी से फूटी कौड़ी तक ली है और न ही किसी की जमीन हड़पी है, बल्कि लोग मेरी जमीन पर कब्जा करने की फिराक में है। जो पहले की संपत्ति एक करोड़ की थी अब उसकी कीमत 10 करोड़ हो गई है, यह सभी के साथ हुआ है। पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर तंज करते हुए कहा कि उन्हें बताना चाहिए कि उनकी कितनी आय बड़ी है। इटावा के दर्शन सिंह यादव ने गरीब मुलायम सिंह यादव को साइकिल भेंट की थी मुलायम सिंह साइकिल चलाते थे और दर्शन सिंह उनकी साइकिल पर पीछे बैठते थे। सासंद ने कहा की अब सभी पुल फोर लेन के बनेंगे। उन्होंने विरोधियों द्वारा किए जा रहे भ्रामक प्रचार का जवाब देते हुए कहा आवास के निकट प्लाई ओवर नहीं बनने देना चाहते हैं उन्होंने कहा कि  रेल मंत्री से मांग की है कि पहले देवरामपुर क्रॉसिंग वाला फ्लाई ओवर बनवाया जाए कायमगंज वाला बाद में बने, जिससे विरोधियों के मुंह पर लगाम लग सके। पांचाल घाट पर 5 करोड़ की लागत से काफी बड़ा कम्युनिटी सेंटर बनेगा जिससे गंगा स्नान करने वालों को काफी सहूलियत मिलेगी। उन्होंने कहा कि होली पर पुलिस चेकिंग में किसी का उत्पीड़न ना बल्कि सुरक्षा के लिए  तलाशी ली जाए,भाजपा सांसद ने देशवासियों को होली की ढेर सारी शुभकामनाएं देते हुए होली अच्छे ढंग से घर में ही  मना कर एक दूसरे के गले मिलकर गले शिकवे दूर करें। उन्होंने कहा कि ध्यान रखना चाहिए कि होली की आग से कहीं बिजली की बंच केबिल न जल जाए, बिजली विभाग व एसडीएम को भी इस ओर ध्यान देना चाहिए।  जनपद में गंगा, रामगंगा एवं काली नदी के तीन बड़े पुलों के अलावा तीन बड़ी पुलियों के निर्माण के लिए 900 करोड़ रूपयों की मंजूरी के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को बधाई दी।
होली पर चला चेकिंग अभियान,6 डग्गामार बसे सीज, तीन का चालान, ढाई लाख जुर्माना वसूला

फर्रुखाबाद l होली त्यौहार को लेकर एआरटीओ प्रवर्तन ने जनपद के विभिन्न मार्गों पर डग्गामार बसों के धड़ल्ले से चलने पर आए दिन मार्ग दुर्घटनाएं हो रहीं हैं। बस चालक परिवहन निगम की बसों के आगे पीछे भगाते हैं जिससे घटना होने की संभावना बनी रहती हैं l डीएम के निर्देश पर त्योहार पर संघन चेकिंग अभियान चलाया गया l इस दौरान एआरटीओ सुभाष राजपूत और एआरएम रोडवेज राजेश कुमार ने संयुक्त रूप से विभिन्न मार्गों पर यात्रियों को लेकर फर्राटा भर रही थी l सोमवार को दोनों अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा अलग-अलग मार्गो पर चल रही 6 बसों को बस अड्डे पर लाकर सीज कर दिया l उन्होंने बताया कि तीन बसों के कागजात पूरे ना होने पर चालान किया गया है l उन्होंने बताया कि यह डग्गामार बस चालक परिवहन निगम की बसों को देखकर उसके आगे आगे चलाते हैं और सवारियों को गुमराह कर  बैठा लेते हैं, इसी को मद्देनजर रख कर कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि अभी कुछ मार्गों पर चोरी छुपे बस का संचालन हो रहा है उनके खिलाफ भी जल्द ही कार्रवाई की जाएगी l
आबकारी विभाग का छापा 300 किलोग्राम लहन नष्ट,40 लीटर शराब बरामद
फर्रुखाबाद l आबकारी आयुक्त के आदेश एवं जिलाधिकारी आशुतोष  कुमार द्विवेदी के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी जी0 पी0 गुप्ता के देख रेख में *विशेष प्रवर्तन अभियान* के अंतर्गत मंगलवार को आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 कुमार गौरव सिंह, थानाध्यक्ष कादरी गेट कपिल चौधरी द्वारा पुलिस एवं आबकारी स्टाफ द्वारा संदिग्ध लकूला मे दबिश दी गई। लगभग 300 किलोग्राम लहन मौके पर नष्ट की गई। 40 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर एक अभियोग पंजीकृत किया गया। जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण एवं बिक्री की रोकथाम हेतु अभियान  जारी रहेगा।
होली पूर्णिमा पर पांडेश्वर नाथ मंदिर रंगों से हुआ सराबोर, खूब उढा अवीर गुलाल, गाए गए होली और फागुन गीत, गुलाब की पंखुड़ियां ने लोगों को रिझाया

फर्रुखाबाद। शहर के ऐतिहासिक पांडेश्वर नाथ मंदिर में सुबह से ही होली के फाग होली के रंग अबीर गुलाल और रंग-बिरंगे तो उड़ ही रहा था वहीं होली गीत को सुनाकर लोगों को भाव विभोर कर दिया। मंदिर प्रसार में होली की पूर्णिमा पर 56 भोग का प्रसाद चढ़ाया गया । फूलों की गुलाब के फूलों की पंखुड़ियां ने लोगों को रिझाया ही नहीं बल्कि महिलाओं और पुरुषों एवं बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। फूलों रंग-बिरंगे रंगों से होली खेलने के बाद 56 भोग के साथ ही आरती की गई और लोगों को प्रसाद वितरित किया गया।
ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह खोमेनेई के शोक में शिया सुन्नी मुस्लिम समुदाय ने निकाला कैंडल मार्च

फर्रुखाबाद। सिया और सुन्नी मुसलमानों में आक्रोश देखने को मिला, सैकड़ो की संख्या में समुदाय के लोगों ने चौक से मऊ दरवाजा स्थित दरगाह हजरत अब्बास तक ईरान के नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई के निधन पर उनके ग़म में मुख्य मार्गों पर कैंडल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया । ईरान के लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन की खबर से शहर में गम और आक्रोश का माहौल छाया रहा। शहर के शिया और सुन्नी मुसलमानों में नाराजगी देखी गई। समुदायों के लोगों ने चौक से मऊदरवाजा स्थित दरगाह हजरत अब्बास तक बड़ी संख्या में लोगों ने कैंडल मार्च निकाला। इस कैंडल मार्च में बच्चों, युवाओं और महिलाओं सहित कई लोग शामिल हुए। हाथों में मोमबत्तियां और पोस्टर लिए लोग गमगीन नजर आए।
सुरक्षा के मद्देनज़र सदर कोतवाली पुलिस के साथ सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय तैनात रहीं। प्रशासन की निगरानी में कैंडल मार्च शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खोमनाई की शहादत पर शिया समुदाय में गहरा रोष व्याप्त है,
शहर में भी ईरान के सुप्रीम लीडर की शहादत पर शिया समुदाय ने गहरा रोष प्रकट किया ।
कर्बला में इकट्ठा होकर शिया समुदाय ने उनकी आत्मा की शांति के लिए मजलिस का आयोजन किया गया। इस दौरान भारी संख्या में समाज के लोग मजलिस में एकत्रित हुए।
अमेरिका व इज़राइल के खिलाफ गुस्सा प्रकट किया
हाथों में अयातुल्ला खोमनाई के पोस्टर लेकर अमेरिका इजरायल के खिलाफ की नारेबाजी करते रहे।
शिया धर्म गुरु सदाकत हुसैन ने कहा कि यह एक दर्द है जिसे बयां नहीं किया जा सकता। मौलाना जाकिर राजा ने कहा कि इमाम अली खामेनेई कहते थे कि
"मैं रहूँ या ना रहूँ कोई फर्क नही पड़ता लेकिन तुम कभी ज़ुल्म के आगे मत झुकना" । राजा ,शादाब जाहिद जफर महफूज अजहर फनी साइन रईस हेदर आलम आलमीन सहित सैकड़ो लोग मजलिस में सम्मिलित हुए।
महिला की मौत पर बबाल, डीएम आदेश पर कुलवंती हॉस्पिटल सीज, अस्पताल में  सर्जरी के पर्याप्त उपकरण नहीं, अब अस्पताल के चिकित्सकों की डिग्री होंगी चे


फर्रुखाबाद। इटावा बरेली हाईवे के मसेनी चौराहा स्थित कुलवंती हॉस्पिटल में इलाज के दौरान महिला की मौत होने के बाद परिजनों का बवाल काटने पर पुलिस ने पहुंच कर घटना को शांत करने का प्रयास किया लेकिन परिवार के लोगों के आगे  नहीं चली, डॉक्टर कर्मचारी मौके से चले गए थे l पुलिस को देख कर परिवार के लोगों का आक्रोश बढ़ गया था l  घटना की जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी रविंद्र कुमार को दी गई उन्होंने तत्काल  अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के नेतृत्व में तीन सदस्य टीम बनाकर गहनता से जांच करने के निर्देश दिए जांच के बाद कुलवंती हॉस्पिटल को सीज कर दिया गया । मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि टीम ने नारायण हॉस्पिटल की ओटी, स्वास्तिक हॉस्पिटल और महालक्ष्मी अस्पतालो की पड़ताल करने के बाद कार्रवाई की गई है l उन्होंने कहा कि जांच कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद कुलवंती हॉस्पिटल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी l उन्होंने कहा कि जनता को चाहिए कि वह अपना इलाज जिला अस्पताल में कराए निजी अस्पतालों में बिल्कुल ना जाए और इस तरह की घटनाओं से बचाव करें l उन्होंने कहा कि अस्पताल में जो मरीज थे उन सभी मरीजों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज डॉक्टरों द्वारा किया जा रहा है।
65 लाख की ठगी करने वाले 100 से अधिक साइबर शिकायतों में संलिप्त अभियुक्त पुलिस हिरासत में
फर्रुखाबाद।    थाना अमृतपुर क्षेत्र के अंतर्गत जागेश्वर पुत्र वेदराम निवासी ग्राम पुत्तू सिंह का गुडेरा थाना अमृतपुर को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त द्वारा अपने मोबाइल में जस्ट डायल एक बार करने पर फर्जी आईडी बनाकर उसे आईडी पर प्राप्त होने वाले लोगों की इंक्वारी कर व्हाट्सएप पर फोन कॉल के जरिए लोगों के साथ ट्रांसपोर्ट करने के नाम पर व्हाट्सएप्प नंबरों से चैट करके बुकिंग का एडवांस देने के नाम पर धोखाधड़ी कर और लोगों को विश्वास में लेने के लिए अन्य कंपनी फॉर्म तिरुपति लॉजिस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम से है, उससे बने जीएसटी आरसी ऑनलाइन फर्जी बैंक ट्रांजैक्शन रसीद बनाकर अन्य फर्जी प्रपत्र लोगों को भेज कर उनके साथ साइबर ठगी करता था। इसके विरुद्ध देश  के अलग-अलग राज्यों जनपदों में ठगी से संबंधित 100 से अधिक शिकायत दर्ज है । इस दौरान अभियुक्त अपने साथियों के साथ मिलकर लोगों से फर्जी ट्रांसपोर्ट सुविधा देने के नाम पर लगभग 65 लाख की साइबर ठगी कर चुका है। जिसके पास से बरामदगी में 3 मोबाइल प्राप्त हुए ।मोबाइल से लोगों को धोखाधड़ी कर व्हाट्सएप से की गई चैट पर भेजे गए फर्जी दस्तावेज के स्क्रीनशॉट मिले हैं गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम निरीक्षक जोगेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक सुबोध यादव, अरविंद यादव ,कौटिल्य, दिपिन राठी ,अंकित आर्य,गौरीशंकर ,कांसटेबल शीतल मौजूद रहे।
यादव जी की लव स्टोरी फिल्म को लेकर अधिवक्ताओं में उबाल,
न्यायालय परिसर से नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे, राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को दिया


फर्रुखाबाद। शुक्रवार को बार एसोसिएशन सहित कई समूह के अधिवक्ताओं ने न्यायालय परिषद से निकलकर कलेक्ट्रेट पहुंच कर प्रदर्शन किया बाद में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट संजय बंसल को दिया है जिसमें बार एसोसिएशन के सचिव कुंवर सिंह यादव ने कहा कि  फिल्म "यादव जी की लव स्टोरी" के प्रदर्शन पर तत्काल रोक एवं कानूनी कार्यवाही किए जाने की मांग की है l बार एसोसिएशन के सचिव कुंवर सिंह यादव ने कहा कि
"यादव जी की लव स्टोरी" नामक फिल्म जिसके निर्माता संदीप तोमर बताए जा रहे है, मेरे यादव समाज की छवि को नकारात्मक एवं आपत्तिजनक रूप से प्रस्तुत किया गया है। फिल्म के शीर्षक, कथानक एवं प्रस्तुति से प्रतीत होता है कि यह कृति एक विशिष्ठ समुदाय की सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने तथा समाज में भ्रम एवं आकोश उत्पन्न करने की मंशा से निर्मित की गई है। इस प्रकार की सामग्री न केवल यादव समाज की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंचाती है, बल्कि सामाजिक सौहार्द, शान्ति एवं कानून व्यवस्था के लिए भी गम्भीर चुनौती उत्पन्न कर सकती है। वर्तमान में समाज के विभिन्न वर्गों में तीव्र रोष व्याप्त है जिससे स्थिति संवेदनशील होती जा रही है। उन्होंने मांग की है कि जनभावनाओं एवं विधि व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए फिल्म "यादव जी की लव स्टोरी" के प्रसारण पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने हेतु आवश्यक कार्यवाही की जाए। फिल्म के निर्माता, निर्देशक एवं सम्बन्धित जिम्मेदार व्यक्तियों के विरूद्ध विधि अनुसार कठोर कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। भविष्य में किसी भी समुदाय की भावनाओं को आहत करने वाली सामग्री पर प्रभावी निगरानी एवं नियंत्रण हेतु आवश्यक एवं ठोस कदम उठाए जाऐ।

हमें पूर्ण विश्वास है कि जनभावनाओं का सम्मान करते हुए त्वरित, निष्पक्ष एवं न्यायोचित कार्यवाही करने की मांग की है l