आबकारी विभाग का छापा 300 किलोग्राम लहन नष्ट,40 लीटर शराब बरामद
फर्रुखाबाद l आबकारी आयुक्त के आदेश एवं जिलाधिकारी आशुतोष  कुमार द्विवेदी के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी जी0 पी0 गुप्ता के देख रेख में *विशेष प्रवर्तन अभियान* के अंतर्गत मंगलवार को आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 कुमार गौरव सिंह, थानाध्यक्ष कादरी गेट कपिल चौधरी द्वारा पुलिस एवं आबकारी स्टाफ द्वारा संदिग्ध लकूला मे दबिश दी गई। लगभग 300 किलोग्राम लहन मौके पर नष्ट की गई। 40 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर एक अभियोग पंजीकृत किया गया। जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण एवं बिक्री की रोकथाम हेतु अभियान  जारी रहेगा।
होली पूर्णिमा पर पांडेश्वर नाथ मंदिर रंगों से हुआ सराबोर, खूब उढा अवीर गुलाल, गाए गए होली और फागुन गीत, गुलाब की पंखुड़ियां ने लोगों को रिझाया

फर्रुखाबाद। शहर के ऐतिहासिक पांडेश्वर नाथ मंदिर में सुबह से ही होली के फाग होली के रंग अबीर गुलाल और रंग-बिरंगे तो उड़ ही रहा था वहीं होली गीत को सुनाकर लोगों को भाव विभोर कर दिया। मंदिर प्रसार में होली की पूर्णिमा पर 56 भोग का प्रसाद चढ़ाया गया । फूलों की गुलाब के फूलों की पंखुड़ियां ने लोगों को रिझाया ही नहीं बल्कि महिलाओं और पुरुषों एवं बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। फूलों रंग-बिरंगे रंगों से होली खेलने के बाद 56 भोग के साथ ही आरती की गई और लोगों को प्रसाद वितरित किया गया।
ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह खोमेनेई के शोक में शिया सुन्नी मुस्लिम समुदाय ने निकाला कैंडल मार्च

फर्रुखाबाद। सिया और सुन्नी मुसलमानों में आक्रोश देखने को मिला, सैकड़ो की संख्या में समुदाय के लोगों ने चौक से मऊ दरवाजा स्थित दरगाह हजरत अब्बास तक ईरान के नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई के निधन पर उनके ग़म में मुख्य मार्गों पर कैंडल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया । ईरान के लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन की खबर से शहर में गम और आक्रोश का माहौल छाया रहा। शहर के शिया और सुन्नी मुसलमानों में नाराजगी देखी गई। समुदायों के लोगों ने चौक से मऊदरवाजा स्थित दरगाह हजरत अब्बास तक बड़ी संख्या में लोगों ने कैंडल मार्च निकाला। इस कैंडल मार्च में बच्चों, युवाओं और महिलाओं सहित कई लोग शामिल हुए। हाथों में मोमबत्तियां और पोस्टर लिए लोग गमगीन नजर आए।
सुरक्षा के मद्देनज़र सदर कोतवाली पुलिस के साथ सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय तैनात रहीं। प्रशासन की निगरानी में कैंडल मार्च शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खोमनाई की शहादत पर शिया समुदाय में गहरा रोष व्याप्त है,
शहर में भी ईरान के सुप्रीम लीडर की शहादत पर शिया समुदाय ने गहरा रोष प्रकट किया ।
कर्बला में इकट्ठा होकर शिया समुदाय ने उनकी आत्मा की शांति के लिए मजलिस का आयोजन किया गया। इस दौरान भारी संख्या में समाज के लोग मजलिस में एकत्रित हुए।
अमेरिका व इज़राइल के खिलाफ गुस्सा प्रकट किया
हाथों में अयातुल्ला खोमनाई के पोस्टर लेकर अमेरिका इजरायल के खिलाफ की नारेबाजी करते रहे।
शिया धर्म गुरु सदाकत हुसैन ने कहा कि यह एक दर्द है जिसे बयां नहीं किया जा सकता। मौलाना जाकिर राजा ने कहा कि इमाम अली खामेनेई कहते थे कि
"मैं रहूँ या ना रहूँ कोई फर्क नही पड़ता लेकिन तुम कभी ज़ुल्म के आगे मत झुकना" । राजा ,शादाब जाहिद जफर महफूज अजहर फनी साइन रईस हेदर आलम आलमीन सहित सैकड़ो लोग मजलिस में सम्मिलित हुए।
महिला की मौत पर बबाल, डीएम आदेश पर कुलवंती हॉस्पिटल सीज, अस्पताल में  सर्जरी के पर्याप्त उपकरण नहीं, अब अस्पताल के चिकित्सकों की डिग्री होंगी चे


फर्रुखाबाद। इटावा बरेली हाईवे के मसेनी चौराहा स्थित कुलवंती हॉस्पिटल में इलाज के दौरान महिला की मौत होने के बाद परिजनों का बवाल काटने पर पुलिस ने पहुंच कर घटना को शांत करने का प्रयास किया लेकिन परिवार के लोगों के आगे  नहीं चली, डॉक्टर कर्मचारी मौके से चले गए थे l पुलिस को देख कर परिवार के लोगों का आक्रोश बढ़ गया था l  घटना की जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी रविंद्र कुमार को दी गई उन्होंने तत्काल  अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के नेतृत्व में तीन सदस्य टीम बनाकर गहनता से जांच करने के निर्देश दिए जांच के बाद कुलवंती हॉस्पिटल को सीज कर दिया गया । मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि टीम ने नारायण हॉस्पिटल की ओटी, स्वास्तिक हॉस्पिटल और महालक्ष्मी अस्पतालो की पड़ताल करने के बाद कार्रवाई की गई है l उन्होंने कहा कि जांच कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद कुलवंती हॉस्पिटल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी l उन्होंने कहा कि जनता को चाहिए कि वह अपना इलाज जिला अस्पताल में कराए निजी अस्पतालों में बिल्कुल ना जाए और इस तरह की घटनाओं से बचाव करें l उन्होंने कहा कि अस्पताल में जो मरीज थे उन सभी मरीजों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज डॉक्टरों द्वारा किया जा रहा है।
65 लाख की ठगी करने वाले 100 से अधिक साइबर शिकायतों में संलिप्त अभियुक्त पुलिस हिरासत में
फर्रुखाबाद।    थाना अमृतपुर क्षेत्र के अंतर्गत जागेश्वर पुत्र वेदराम निवासी ग्राम पुत्तू सिंह का गुडेरा थाना अमृतपुर को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त द्वारा अपने मोबाइल में जस्ट डायल एक बार करने पर फर्जी आईडी बनाकर उसे आईडी पर प्राप्त होने वाले लोगों की इंक्वारी कर व्हाट्सएप पर फोन कॉल के जरिए लोगों के साथ ट्रांसपोर्ट करने के नाम पर व्हाट्सएप्प नंबरों से चैट करके बुकिंग का एडवांस देने के नाम पर धोखाधड़ी कर और लोगों को विश्वास में लेने के लिए अन्य कंपनी फॉर्म तिरुपति लॉजिस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम से है, उससे बने जीएसटी आरसी ऑनलाइन फर्जी बैंक ट्रांजैक्शन रसीद बनाकर अन्य फर्जी प्रपत्र लोगों को भेज कर उनके साथ साइबर ठगी करता था। इसके विरुद्ध देश  के अलग-अलग राज्यों जनपदों में ठगी से संबंधित 100 से अधिक शिकायत दर्ज है । इस दौरान अभियुक्त अपने साथियों के साथ मिलकर लोगों से फर्जी ट्रांसपोर्ट सुविधा देने के नाम पर लगभग 65 लाख की साइबर ठगी कर चुका है। जिसके पास से बरामदगी में 3 मोबाइल प्राप्त हुए ।मोबाइल से लोगों को धोखाधड़ी कर व्हाट्सएप से की गई चैट पर भेजे गए फर्जी दस्तावेज के स्क्रीनशॉट मिले हैं गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम निरीक्षक जोगेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक सुबोध यादव, अरविंद यादव ,कौटिल्य, दिपिन राठी ,अंकित आर्य,गौरीशंकर ,कांसटेबल शीतल मौजूद रहे।
यादव जी की लव स्टोरी फिल्म को लेकर अधिवक्ताओं में उबाल,
न्यायालय परिसर से नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे, राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को दिया


फर्रुखाबाद। शुक्रवार को बार एसोसिएशन सहित कई समूह के अधिवक्ताओं ने न्यायालय परिषद से निकलकर कलेक्ट्रेट पहुंच कर प्रदर्शन किया बाद में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट संजय बंसल को दिया है जिसमें बार एसोसिएशन के सचिव कुंवर सिंह यादव ने कहा कि  फिल्म "यादव जी की लव स्टोरी" के प्रदर्शन पर तत्काल रोक एवं कानूनी कार्यवाही किए जाने की मांग की है l बार एसोसिएशन के सचिव कुंवर सिंह यादव ने कहा कि
"यादव जी की लव स्टोरी" नामक फिल्म जिसके निर्माता संदीप तोमर बताए जा रहे है, मेरे यादव समाज की छवि को नकारात्मक एवं आपत्तिजनक रूप से प्रस्तुत किया गया है। फिल्म के शीर्षक, कथानक एवं प्रस्तुति से प्रतीत होता है कि यह कृति एक विशिष्ठ समुदाय की सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने तथा समाज में भ्रम एवं आकोश उत्पन्न करने की मंशा से निर्मित की गई है। इस प्रकार की सामग्री न केवल यादव समाज की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंचाती है, बल्कि सामाजिक सौहार्द, शान्ति एवं कानून व्यवस्था के लिए भी गम्भीर चुनौती उत्पन्न कर सकती है। वर्तमान में समाज के विभिन्न वर्गों में तीव्र रोष व्याप्त है जिससे स्थिति संवेदनशील होती जा रही है। उन्होंने मांग की है कि जनभावनाओं एवं विधि व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए फिल्म "यादव जी की लव स्टोरी" के प्रसारण पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने हेतु आवश्यक कार्यवाही की जाए। फिल्म के निर्माता, निर्देशक एवं सम्बन्धित जिम्मेदार व्यक्तियों के विरूद्ध विधि अनुसार कठोर कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। भविष्य में किसी भी समुदाय की भावनाओं को आहत करने वाली सामग्री पर प्रभावी निगरानी एवं नियंत्रण हेतु आवश्यक एवं ठोस कदम उठाए जाऐ।

हमें पूर्ण विश्वास है कि जनभावनाओं का सम्मान करते हुए त्वरित, निष्पक्ष एवं न्यायोचित कार्यवाही करने की मांग की है l
युवा रील नहीं अपना शरीर बनाएं, शराब से अपने को दूर रखें पहलवान खली

फर्रुखाबाद l युवाओं को खेलों के साथ-साथ अपने शरीर पर खास ध्यान देना चाहिए, उन्होंने कहा कि आज युवाओ को रील बनाने और शराब से दूर रहने की नसीहत देते हुए कहा कि इससे श री र नहीं बनता बल्कि दिमाग पर जोर पड़ता है इसलिए इससे दूर रहना चाहिए शहर के गंगा दरवाजा स्थित एसआरएस ग्लोवल स्कूल गंगादरबाजा में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में पंहुचे डब्लूडब्लूई के पहलवान दिलीप सिंह राणा उर्फ ग्रेट खली नें बच्चों का हौसला बढ़ाया और उन्हें सोशल मीडिया पर रील बनाने और शराब से दूरी बनाने की बात कही,
पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव व सचिन सिंह यादब के स्कूल में पंहुंचे द ग्रेट खली नें कहा की स्कूल बेहतर बना हुआ है| आज युवाओं कों मोबाइल से दूरी बनाने की जरूरत है | युवा अधिकतर समय मोबाइल में ही लगा रहता है, जिससे उसका भविष्य खराब हो रहा है, भविष्य के -साथ युवा शरीर पर भी ध्यान नही दे रहे, खली ने कहा बच्चो को खेलकूद की तरफ ध्यान देकर अपने लक्ष्य तक पहुंचे l युवा जिम जाकर शरीर को मजबूत बनाए l इस दौरान खली नें पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सचिन सिंह यादव के साथ मशाल जलाकर एवं सरस्वती प्रतिमा पर दीप प्रज्वालित कर किया | इस दौरान प्रभारी मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह भी कार्यक्रम में पंहुंचे और युवाओं व छात्रों कों सम्बोधित किया | उन्होंने छात्र-छात्राओं से खेल को खेल की भावना से ही खेलने के लिए प्रेरित किया | जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव व प्रधानाचार्य अनिल सिंघवानी, अर्चना पाण्डेय, विवेक यादव, जीतू यादव, विवेक यादव, जितेंद्र यादव सिरोली, पूर्व प्रधान राजन यादव मौजूद रहे ।
पर्यटन विभाग ने नीम करोरो का बनाया सर्किट, लखनऊ दिल्ली से जुड़ेगा
फर्रूखाबाद l विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के प्रभारी मंत्री एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया, इस दौरान मंत्री द्वारा कृषि विभाग के सौजन्य से श्यामचरण भूलनपुर चिरपुरा कमलगंज, प्रदीपकुमार जिठौली राजेपुर को को 10 लाख की कीमत के कस्टम हायरिंग सेंटर की चाबी, जिस पर 04 लाख की सब्सिडी मिलती है प्रदान की, मंत्री द्वारा मत्स्य विभाग के लाभार्थी को मोपोड की चाबी प्रदान की इसके बाद मंत्री द्वारा दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के सौजन्य से 05 लाभार्थियों को ट्राई साइकिल प्रदान की।
प्रभारी मंत्री द्वारा इस दौरान पर्यटन विभाग द्वारा बनाया गया  फर्रूखाबाद के पर्यटन स्थलों का गाइड मैप जारी किया गया l समूह सदस्यों द्वारा मंत्री को हर्बल गुलाल भेंट किया गया, मंत्री द्वारा स्किल इंडिया कॉम्पटीशन 2025 में पुरुस्कार जीतने बाले आई0 टी0आई फर्रूखाबाद के छात्रों को 02 स्वर्ण व 01 रजत प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया l मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के 02 लाभार्थियों को आवास की चाबी प्रदान की गई l साथ ही उ0प्र0राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के 226 स्वयं सहायता समूहों की प्रतिनिधि रेनू व रूपा को 05.65 लाख का प्रतीकात्मक चेक प्रदान किया,बाबा साहब अम्बेडकर रोजगार प्रोत्साहन योजना वित्तीय वर्ष 2025-26 के  05 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित किये गए, इसके बाद सोलर पंप के लिये चयनित 03 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित किये, तत्पश्चात वृद्धावस्था पेंशन के 05 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र दिये गए,इसके बाद उ0प्र0मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना(सामान्य)के 02 बच्चों को प्रमाणपत्र वितरण किया गया।
इसके बाद मंत्री द्वारा पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की शादी अनुदान योजना के 05 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किये गये इसके बाद मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अंतरर्गत पांच लाभर्थियों को चेक वितरित कियें,इसके बाद मंत्री द्वारा कृषि विभाग के05 लाभार्थियों को मूंग बीज मिनी किट प्रदान की गई।।समीक्षा में मंत्री द्वारा विगत समीक्षा बैठक में दिये गये निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की गयी, इसके बाद मंत्री द्वारा सी0एम0डैशबोर्ड में खराब प्रदर्शन करने बाले विभागों की समीक्षा की व प्रदर्शन सुधारने के निर्देश दिये, मंत्री द्वारा मुख्य विकास अधिकारी को पंचायती राज विभाग के 15 वित्त आयोग में बी रैंक आने पर खुद पर्यवेक्षण करने के निर्देश दिये।
विधायक कायमगंज डॉ0सुरभि द्वारा कन्या सुमंगला योजना का प्रचार प्रसार न होने की शिकायत की, मंत्री द्वारा ग्राम पंचायत स्तर तक प्रचार प्रसार करने के लिये निर्देशित किया,इटावा बरेली हाइवे की जाँच दोबारा कमेटी बनाकर कराने के लिये मंत्री द्वारा निर्देशित किया गया।कार्यदाई संस्थाओं को सभी कार्य टाइमलाइन के अनुसार पूरे   करने के लिये निर्देशित किया।
मंत्री जी द्वारा बताया गया कि पर्यटन विभाग नींव करौरी सर्किट बनाने जा रहा है जो लखनऊ व दिल्ली से जुड़ेगा।

इस मौके पर अध्यक्ष जिला पंचायत, विधायक अमृतपुर,विधायक सदर, विधायक भोजपुर, विधायक कायमगंज, सदस्य विधान परिषद,जिला अध्यक्ष भाजपा, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी व समस्त जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
बच्चों की फीस जमा, फ़िर भी परीक्षा से किया गया, बच्चों ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर नगर मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन, जांच शुरू

फर्रुखाबाद l स्कूल प्रशासन द्वारा बच्चों की फीस जमा होने के बावजूद उन्हें कमरे में कुछ देर बैठाने के बाद स्कूल से बाहर निकाल दिया गया l पीड़ित बच्चों ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर नगर मजिस्ट्रेट संजय बंसल ज्ञापन दिया है l जिसमे कहा है कि स्कूल प्रशासन ने अनुचित व्यवहार ही नहीं बल्कि उन्हें परीक्षा से भी वंचित किया गया है l बच्चों के अभिभावक जितिन्द्र कुमार सक्सेना ने नगर मजिस्ट्रेट को बताया कि सोनी सहित मेरे बच्चे डी. पी. एस. में अध्ययनरत हैं।  विद्यालय में बच्चों की निर्धारित फीस जमा की जा चुकी है। इसके बावजूद विद्यालय प्रशासन ने बच्चों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी और अतिरिक्त फीस जमा करने का दबाव बना रहे हैं।

जब बच्चों ने विद्यालय प्रशासन से पूछा कि उन्हें परीक्षा में क्यों नहीं बैठने दिया जा रहा है, तो इन्हें बताया गया कि फीस जमा नहीं है। इसके बाद बच्चों को अलग कमरे में बैठा दिया गया और कमरे से बाहर कर दिया गया। जब बच्चों ने अपने घर पर बात करने की अनुमति मांगी, तो विद्यालय प्रशासन ने घर पर बात करने से भी मना कर दिया।

बच्चों के पिता वर्तमान में राजस्थान में कार्य के सिलसिले में बाहर है। उन्होंने बात की थी और बताया था कि यदि फीस से संबंधित कोई समस्या है तो वह वापस आकर स्वयं समाधान करेंगे। इसके बावजू द विद्यालय प्रशासन व विद्यालय प्रशा सन बच्चों को आगे की परीक्षाओ में भी बैठने से वंचित कर रहा है।
यह व्यवहार न केवल अनुचित है बल्कि बच्चों के मानसिक एवं शैक्षक भविष्य के साथ गंभीर अन्याय है। इस संबंध में  तत्काल जांच कर कार्यवाही की जाए ताकि बच्चों को परीक्षा देने का अवसर मिल सके और भविष्य में इस प्रकार की घटना दोबारा न हो।
नवाबगंज में दो पक्षों के बीच मो रंग और पैसे को लेकर विवाद, एक की लाठी लगने से मौत हो गई, आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने बनाई तीन टीम
फर्रुखाबाद। नवाबगंज थाना क्षेत्र में मोरंग और पैसे के लेन-देन को लेकर एक ही परिवार के चाचा भतीजों के बीच जमकर लाठी डंडे चलने से भतीजे की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हुए हैं पुलिस क्षेत्र अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया था और घायलों को जिला अस्पताल लोहिया के लिए एंबुलेंस के जरिए भेजा गया जहां एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई है उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों के बीच हुए विवाद का मुख्य कारण मोरंग और पैसे का लेनदेन था और आक्रोश में आकर घटना को अंजाम दिया है उन्होंने कहा कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए तीन टीमें बना दी गई है जो जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफल होगी।