चंद्रशेखर आजाद के शहादत दिवस पर राष्ट्रवादी नौजवान सभा ने दी श्रद्धांजलि
जौनपुर। आजादी आंदोलन के गैर समझौतावादी धारा के महान क्रांतिकारी व अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के 95वें शहादत दिवस के अवसर पर काकोरी-ऐक्शन शताब्दी वर्ष आयोजन समिति के आह्वान पर 27 फरवरी 2026 को नगरपालिका परिषद टाउन हॉल मैदान, जौनपुर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में राष्ट्रवादी नौजवान सभा के कार्यकर्ताओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डाॅ. जी एल निषाद व संचालन प्रमोद कुमार शुक्ल ने किया। श्रद्धांजलि सभा को अपूर्व दूबे, इन्दुकुमार शुक्ल, मोहित प्रजापति, दिलीप कुमार खरवार, संतोष कुमार प्रजापति, पूनम प्रजापति, इत्यादि ने सम्बोधित किए और अंजली सरोज व जिमी गुप्ता ने क्रांतिकारी गीत प्रस्तुत किया। इस अवसर रत्नदीप शर्मा, मनोज विश्वकर्मा, अब्दुल्लाह तिवारी, शैलेंद्र कुमार, संजय सिंह, राजबहादुर विश्वकर्मा, मिथिलेश मौर्य, डबलू सरोज, राकेश निषाद, विनोद मौर्य, योगेश द्विवेदी, विजयप्रकाश, आजाद गुप्ता, शिवप्रसाद विश्वकर्मा, रविन्द्र पटेल, प्रवीण शुक्ल, खुशबू, किरन, मालती देवी, डिम्पी, अवधेश निषाद, निलेश यादव, धीरज गुप्ता, देव, शिवकुमार, रवि, राहुल शर्मा, रामसिंगार दूबे, अशोक कुमार खरवार, शमीम अहमद, मनोज यादव, अनूप, आलोक जायसवाल, दीपक, शैलेष पाण्डेय, प्रियाशुं सिंह, सोनू मौर्य सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

जौनपुर। आजादी आंदोलन के गैर समझौतावादी धारा के महान क्रांतिकारी व अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के 95वें शहादत दिवस के अवसर पर काकोरी-ऐक्शन शताब्दी वर्ष आयोजन समिति के आह्वान पर 27 फरवरी 2026 को नगरपालिका परिषद टाउन हॉल मैदान, जौनपुर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में राष्ट्रवादी नौजवान सभा के कार्यकर्ताओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिए।

जौनपुर । जनपद के खुटहन थाना अंतर्गत स्थित धिरौली नानकार गांव के प्राचीन बान्हदैत्य बाबा मंदिर पर आयोजित रूद्र महायज्ञ के पूर्व गुरुवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। मुख्य यजमान वरिष्ठ सपा नेता डाक्टर सूर्यभान यादव सिर पर कलश रख तथा 108 कन्याएं हाथों में धर्म पताका लेकर पूरे गांव का भ्रमण किया। पंडित वशिष्ठ नारायण चतुर्वेदी व पंडित शिवकुमार त्रिपाठी ने वैदिक रीति से मंत्रोच्चार के साथ कलश पूजन कराया। उन्होंने कहा कि कलश उस महाशक्ति का प्रतीक है जो पूरी सृष्टि का पालक और संचालक है।
कोचारी में यूपी के सबसे बड़े वाटर वाटर पार्क का उद्घाटन
जौनपुर। मां का स्थान स्वर्ग से भी बड़ा माना गया है, यही कारण है कि मां को भगवान का दर्जा दिया गया है। मुंबई के युवा समाजसेवी तथा केडीआर फाउंडेशन के निर्देशक विनोद सिंह और उनके भाइयों अमरधारी सिंह, अशोक सिंह व विनय सिंह ने अपनी मां श्रीमती केवला देवी रामबहाल सिंह की चौथी पुण्यतिथि पर सैकड़ो जरूरतमंद महिलाओं को साड़ी का वितरण किया। जनपद के बदलापुर तहसील अंतर्गत स्थित कठार गांव के केडीआर हाउस में भजन संध्या एवं श्रद्धांजलि सभा के बीच आयोजित कार्यक्रम में जरूरतमंद महिलाओं को साड़ियों का वितरण किया गया। इस अवसर पर सिंगरामऊ रियासत के कुंवर जयसिंह, भाजपा युवा नेता अखिल मिश्रा, बदलापुर नगरपालिका अध्यक्ष वैभव सिंह, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, सत्येंद्र सिंह घोड़ा वाला, रामधारी सिंह, सुभाष सिंह, प्रमोद शुक्ला, त्रिभुवन सिंह, राजेश सिंह, विशाल सिंह, विकास सिंह, सौरभ सिंह, शिवम सिंह समेत अनेक लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह को आना था, परंतु एक आवश्यक मीटिंग में शामिल होने की सूचना मिलते ही उन्हें मुंबई वापस जाने के लिए लौटना पड़ा। उन्होंने अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए कहा कि मां के आशीर्वाद से ही बच्चे विकास करते हैं। अंत में अमरधारी सिंह ने अपने परिवार की तरफ से समस्त लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
जौनपुर। विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने आज बदलापुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बाबा करशूलनाथ धाम करछुली, कंधीकला का जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण व पर्यटन विकास कार्य का लोकार्पण किया।करशूलनाथ धाम का जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण व पर्यटन विकास कार्य कुल लागत 02 करोड़ 33 लाख की लागत से विभिन्न विकास कार्यों को किया गया है।
जौनपुर। धर्मापुर विकास खंड के कुछमुछ गांव से निकली एक कहानी आज पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा बन गई है। किसान परिवार में जन्मे एक बेटे ने अपनी कड़ी मेहनत, लगन और संघर्ष के बल पर वह मुकाम हासिल किया है, जो हर माता-पिता का सपना होता है। कुछमुछ निवासी वीर बहादुर यादव उर्फ पप्पू वर्षों से खेती-किसानी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनके बड़े बेटे पुष्पेंद्र यादव ने यह साबित कर दिया कि सपनों की कोई सीमा नहीं होती, बस उन्हें पाने का जज़्बा होना चाहिए। पुष्पेंद्र की प्रारंभिक शिक्षा गांव के ही सरकारी विद्यालय से हुई। सीमित संसाधनों और साधारण परिस्थितियों के बीच पढ़ाई करते हुए उन्होंने कभी अपने लक्ष्य से नज़र नहीं हटाई। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की पढ़ाई जौनपुर के राधिका इंटर कॉलेज से पूरी की।
Feb 27 2026, 17:48
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.5k