पर्यटन विभाग ने नीम करोरो का बनाया सर्किट, लखनऊ दिल्ली से जुड़ेगा
फर्रूखाबाद l विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के प्रभारी मंत्री एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया, इस दौरान मंत्री द्वारा कृषि विभाग के सौजन्य से श्यामचरण भूलनपुर चिरपुरा कमलगंज, प्रदीपकुमार जिठौली राजेपुर को को 10 लाख की कीमत के कस्टम हायरिंग सेंटर की चाबी, जिस पर 04 लाख की सब्सिडी मिलती है प्रदान की, मंत्री द्वारा मत्स्य विभाग के लाभार्थी को मोपोड की चाबी प्रदान की इसके बाद मंत्री द्वारा दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के सौजन्य से 05 लाभार्थियों को ट्राई साइकिल प्रदान की।
प्रभारी मंत्री द्वारा इस दौरान पर्यटन विभाग द्वारा बनाया गया फर्रूखाबाद के पर्यटन स्थलों का गाइड मैप जारी किया गया l समूह सदस्यों द्वारा मंत्री को हर्बल गुलाल भेंट किया गया, मंत्री द्वारा स्किल इंडिया कॉम्पटीशन 2025 में पुरुस्कार जीतने बाले आई0 टी0आई फर्रूखाबाद के छात्रों को 02 स्वर्ण व 01 रजत प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया l मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के 02 लाभार्थियों को आवास की चाबी प्रदान की गई l साथ ही उ0प्र0राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के 226 स्वयं सहायता समूहों की प्रतिनिधि रेनू व रूपा को 05.65 लाख का प्रतीकात्मक चेक प्रदान किया,बाबा साहब अम्बेडकर रोजगार प्रोत्साहन योजना वित्तीय वर्ष 2025-26 के 05 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित किये गए, इसके बाद सोलर पंप के लिये चयनित 03 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित किये, तत्पश्चात वृद्धावस्था पेंशन के 05 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र दिये गए,इसके बाद उ0प्र0मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना(सामान्य)के 02 बच्चों को प्रमाणपत्र वितरण किया गया।
इसके बाद मंत्री द्वारा पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की शादी अनुदान योजना के 05 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किये गये इसके बाद मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अंतरर्गत पांच लाभर्थियों को चेक वितरित कियें,इसके बाद मंत्री द्वारा कृषि विभाग के05 लाभार्थियों को मूंग बीज मिनी किट प्रदान की गई।।समीक्षा में मंत्री द्वारा विगत समीक्षा बैठक में दिये गये निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की गयी, इसके बाद मंत्री द्वारा सी0एम0डैशबोर्ड में खराब प्रदर्शन करने बाले विभागों की समीक्षा की व प्रदर्शन सुधारने के निर्देश दिये, मंत्री द्वारा मुख्य विकास अधिकारी को पंचायती राज विभाग के 15 वित्त आयोग में बी रैंक आने पर खुद पर्यवेक्षण करने के निर्देश दिये।
विधायक कायमगंज डॉ0सुरभि द्वारा कन्या सुमंगला योजना का प्रचार प्रसार न होने की शिकायत की, मंत्री द्वारा ग्राम पंचायत स्तर तक प्रचार प्रसार करने के लिये निर्देशित किया,इटावा बरेली हाइवे की जाँच दोबारा कमेटी बनाकर कराने के लिये मंत्री द्वारा निर्देशित किया गया।कार्यदाई संस्थाओं को सभी कार्य टाइमलाइन के अनुसार पूरे करने के लिये निर्देशित किया।
मंत्री जी द्वारा बताया गया कि पर्यटन विभाग नींव करौरी सर्किट बनाने जा रहा है जो लखनऊ व दिल्ली से जुड़ेगा।
इस मौके पर अध्यक्ष जिला पंचायत, विधायक अमृतपुर,विधायक सदर, विधायक भोजपुर, विधायक कायमगंज, सदस्य विधान परिषद,जिला अध्यक्ष भाजपा, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी व समस्त जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

फर्रूखाबाद l विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के प्रभारी मंत्री एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया, इस दौरान मंत्री द्वारा कृषि विभाग के सौजन्य से श्यामचरण भूलनपुर चिरपुरा कमलगंज, प्रदीपकुमार जिठौली राजेपुर को को 10 लाख की कीमत के कस्टम हायरिंग सेंटर की चाबी, जिस पर 04 लाख की सब्सिडी मिलती है प्रदान की, मंत्री द्वारा मत्स्य विभाग के लाभार्थी को मोपोड की चाबी प्रदान की इसके बाद मंत्री द्वारा दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के सौजन्य से 05 लाभार्थियों को ट्राई साइकिल प्रदान की।

फर्रुखाबाद। नवाबगंज थाना क्षेत्र में मोरंग और पैसे के लेन-देन को लेकर एक ही परिवार के चाचा भतीजों के बीच जमकर लाठी डंडे चलने से भतीजे की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हुए हैं पुलिस क्षेत्र अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया था और घायलों को जिला अस्पताल लोहिया के लिए एंबुलेंस के जरिए भेजा गया जहां एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई है उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों के बीच हुए विवाद का मुख्य कारण मोरंग और पैसे का लेनदेन था और आक्रोश में आकर घटना को अंजाम दिया है उन्होंने कहा कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए तीन टीमें बना दी गई है जो जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफल होगी।
फर्रुखाबाद । राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के दर्जनों पदाधिकारियों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट संजय बंसल को दिया है जिसमें कहा है कि टेक्निकल पोर्टल बने होने से कर्मचारियों को 1 साल से अधिक हो गया है मानदेय का पैसा अभी तक उनके खाते में नहीं भेजा गया है जिसके चलते कर्मचारियों में रोष व्याप्त है आक्रोशित कर्मचारियों ने नगर मजिस्ट्रेट को दिए ज्ञापन में कहा कि यदि जल्द मानदेय का भुगतान नहीं किया गया तो कर्मचारी भुखमरी की खबर पर पहुंच जाएगा क्योंकि आय का साधन न होने से कर्ज लेकर परिवार का पालन पोषण किया जा रहा है।
फर्रुखाबाद l राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत नमो ड्रोन दीदी हेतु सीएलएफ चयन हेतु जनपद स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता आयोजित की गई।
फर्रूखाबाद l प्रधान मंत्री विकसित भारत रोजगार योजना की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
फर्रुखाबाद l जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देश पर एआरटीओ-प्रवर्तन सुभाष राजपूत एवं यातायात प्रभारी सतेन्द्र कुमार द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान ओवरलोड माल ढोते हुये 2 ट्रक सीज किये गये व उन पर 69 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। इसके अतिरिक्त बकाया कर के अभियोग में 3 ट्रक सीज किये गये, जिन पर 95 हजार रुपए का कर बकाया था।वित्तीय वर्ष 2025-26 में माह-जनवरी 2026 तक ओवर लोड वाहनों के विरूद्ध प्रवर्तन कार्यवाही करते हुये 218 वाहनों का चालान तथा 140 वाहन निरूद्ध किये गये, जिनके सापेक्ष 84.02 लाख रुपए प्रशमन शुल्क वसूल किया गया है। इसके अतिरिक्त वर्ष 2025 में ओवरलोड माल ढोने के अभियोग में 209 डी0एल0 निलम्बित किये गये हैं।
फर्रुखाबाद l मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना लागू की गयी है। जिसकी समीक्षा मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव/मण्डलायुक्त एवं द्वारा की जा रही हैं। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना एवं एक जनपद एक उत्पाद वित्त पोषण योजनान्तर्गत की प्रगति अत्यन्त खराब होने के कारण बैंक शाखाओं द्वारा निरस्त किये गये आवेदन पत्रों पर पुनर्विचार तथा लम्बित आवेदनों पर गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण हेतु विशेष समीक्षा बैंठक मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आहूत की गयी थी।
3 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1