ड्रोन दीदी से यूरिया और कीटनाशक का छिड़काव, चयन को लेकर बैठक संपन्न
फर्रुखाबाद l राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत नमो ड्रोन दीदी हेतु सीएलएफ चयन हेतु जनपद स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता आयोजित की गई।
बैठक में  जनपद के सभी 28 सीएलएफ के माध्यम से 28 ड्रोन दीदी एवं ड्रोन सहायक के चयन की स्वीकृति प्रदान की गई, ड्रोन दीदी द्वारा ड्रोन के माध्यम से फसलों में यूरिया , कीटनाशक , एवं अन्य उर्वरक आदि का छिड़काव करने का कार्य किया जाएगा, जिससे समय व श्रम की बचत होगी, चयनित ड्रोन दीदी को एन0आर0एल0एम0 द्वारा 80 प्रतिशत अनुदान पर ड्रोन उपलब्ध कराए जाएंगे।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी व संवंधित मौजूद रहे।
विश्वकर्म योजना के तहत 17 उपकरण 50 लाभार्थियों में किए जाएंगे वितरित

फर्रुखाबाद। शासन की विश्वकर्म योजना के तहत्  बुधवार को जिला अधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने  50 लाभार्थियों में वितरित होने वाले उपकरणों की जानकारी ही नहीं बल्कि उनकी गुणवत्ता को भी परखा और साथ ही इस कार्य में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि जो भी उपकरण लाभार्थियों में वितरित किए जाएं वह मानक के अनुसार ही होने चाहिए। जिलाधिकारी ने बताया कि विश्वकर्म योजना के तहत 17 उपकरणों का लाभार्थियों में वितरण किया जाना है।
युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की बैठक संपन्न
फर्रूखाबाद l प्रधान मंत्री विकसित भारत रोजगार योजना की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

विकसित भारत रोजगार योजना का उद्देश्य देश के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना तथा स्वरोजगार के अवसरों को बढ़ावा देना है। इस योजना के अंतर्गत उद्योगों एवं निजी प्रतिष्ठानों को नए रोजगार सृजन हेतु प्रोत्साहन दिया जा रहा है, जिससे अधिक से अधिक युवाओं को कार्य के अवसर प्राप्त हो सकें।

जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि  जनपद में योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु संबंधित  विभागों द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जाये, योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को कौशल विकास प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने तथा उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक सहायता प्रदान की जायेगी।

योजना के अंतर्गत ऐसे प्रतिष्ठानों को प्रोत्साहन दिया जायेगा जो नए कर्मचारियों की नियुक्ति करेंगे,इस योजना में प्रथम बार रोजगार कर रहे कर्मचारियों को एक माह का वेतन(15000 तक) मिलेगा वही नियोक्ता को अतिरिक्त रोजगार पैदा  करने के लिये प्रोत्साहन दिया जाएगा साथ ही विनिर्माण क्षेत्र के लिये 02 साल के लिये विस्तारित लाभ दिया जाएगा,इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे और आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी। साथ ही युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह योजना महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि योजना की जानकारी प्रत्येक ग्राम पंचायत, नगरीय निकाय एवं औद्योगिक इकाइयों तक पहुँचाई जाए तथा पात्र युवाओं को योजना से जोड़ा जाए। जनपद के युवाओं से अपील की गई है कि वे इस योजना का लाभ उठाये।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी,उपायुक्त उद्योग,जिला विद्यालय निरीक्षक,जिला उद्यान अधिकारी, जिला सेवायोजन अधिकारी व सहायक श्रमायुक्त मौजूद रहे।
ओवरलोड माल ढोने पर 2 ट्रक सीज,209 डी0एल0 निलम्बित,बकाया कर में 3 ट्रक सीज
फर्रुखाबाद l जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देश पर एआरटीओ-प्रवर्तन सुभाष राजपूत एवं यातायात प्रभारी सतेन्द्र कुमार द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान ओवरलोड माल ढोते हुये 2 ट्रक सीज किये गये व उन पर 69 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। इसके अतिरिक्त बकाया कर के अभियोग में 3 ट्रक सीज किये गये, जिन पर 95 हजार रुपए का कर बकाया था।वित्तीय वर्ष 2025-26 में माह-जनवरी 2026 तक ओवर लोड वाहनों के विरूद्ध प्रवर्तन कार्यवाही करते हुये 218 वाहनों का चालान तथा 140 वाहन निरूद्ध किये गये, जिनके सापेक्ष 84.02 लाख रुपए प्रशमन शुल्क वसूल किया गया है। इसके अतिरिक्त वर्ष 2025 में ओवरलोड माल ढोने के अभियोग में 209 डी0एल0 निलम्बित किये गये हैं।

परिवहन विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में माह-जनवरी 2026 तक प्रवर्तन कार्यवाही करते हुये 3993 वाहनों का चालान तथा 879 वाहन निरूद्ध किये गये, जिसके सापेक्ष प्रशमन शुल्क 194.27 लाख रुपए तथा कर 77.05 लाख रुपए के रूप में कुल  271.72 रुपए का राजस्व वसूल किया गया है जबकि जनपद में निरूद्ध किये गये वाहनों को खड़े करने हेतु थानों में स्थान की कमी है। भविष्य में भी ओवरलोड वाहनों के विरूद्ध और अधिक कठोर कार्यवाही की जायेगी।
बैंकों की प्रगति खराब पर डीएम ने जताई नाराजगी, निरस्त आवेदन पर करें पुनर्विचार
फर्रुखाबाद l मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना लागू की गयी है। जिसकी समीक्षा मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव/मण्डलायुक्त एवं द्वारा की जा रही हैं। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना एवं एक जनपद एक उत्पाद वित्त पोषण योजनान्तर्गत की प्रगति अत्यन्त खराब होने के कारण बैंक शाखाओं द्वारा निरस्त किये गये आवेदन पत्रों पर पुनर्विचार तथा लम्बित आवेदनों पर गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण हेतु विशेष समीक्षा बैंठक मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आहूत की गयी थी।

इस दौरान बैठक में बैंक ऑफ बडौदा, एक्सिस बैंक, सेन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया, इण्डियन ओवरसीज़ बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इण्डिया बैंक शाखाओं की समीक्षा जिलाधिकारी की अध्यक्षता में की गयी।

बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि योजनाओं में युद्ध स्तर पर ऋण वितरण की कार्यवाही करायी जाये जिससे वित्तीय वर्ष 2025-26 के लक्ष्यों को माह मार्च 2026 तक पूर्ण हो सके।
किसानों की खाद बहबलपुर सिवारा सचिव बेच रहे ब्लेक में, किसानों ने डीएम को दिया ज्ञापन
फर्रुखाबाद l विकासखंड कायमगंज क्षेत्र की साधन सहकारी समिति लि० बहबलपुर के अध्यक्ष जवाहरलाल मिश्रा ने मंगलवार को कलेक्ट पहुंचकर जिलाधिकारी को सचिव द्वारा किसानों को मिलने वाली खाद का खुले बाजार में धरने से ब्लैक में बेच रहा है l किसानों ने जिलाधिकारी से सचिन के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है l  जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में कहां है कि सहकारी समिति बहबलपुर सिवारा के सचिव अभय सक्सेना जिनके पास चार्ज है।  सचिव अभय सक्सेना किसानो को निर्धारित कीमत पर खाद डी०ए०पी० यूरिया न देकर मनमाने रेट पर ब्लेक मे बेंच रहे है। जब कई किसानो ने शिकायत की है लेकिन सचिव अभय सक्सेना ने खाद ब्लेक मे बेंचना बन्द नहीं किया। इस प्रकार सीधे साधे किसानो की खाद ब्लेक में बेचकर जेब भर रहे है। जब ज्यादा कहा तो मुझे धमकी दी कि मेरा कोई कुछ नहीं कर सकता जबकि अभय सक्सेना विकास खण्ड कायमगंज मे ए०डी०ओ० कोआपरेटिव है। साधन सहकारी समिति बहबलपुर सिवारा का चार्ज है। ऐसे भ्रष्ट अधिकारी/सचिव के विरूद्ध जॉच कर कार्यवाही किए जाने की मांग की है l

उन्होंने भ्रष्ट ए०डी०ओ० कोआपरेटिव अभय सक्सेना सचिव साधन सहकारी समिति बहबलपुर सिवारा के विरूद्ध जॉच कर कार्यवाही करने की मांग की है l
मोटरसाइकिलों से सड़कों पर हुड़दंग ना करें,ऐसा करने वालों की 112 पर कॉल करें
फर्रुखाबाद । होली, रमजान एवं ईद के मद्देनजर रखकर जिला स्तरीय शांति कमेटी की बैठक कलेक्ट्रट सभागार में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह की उपस्थिति में सम्पन्न हुई ।
 
बैठक में निर्देश दिये गये कि होलिका दहन स्थल को लेकर कोई विवाद न हो, किसी भी धार्मिक स्थल पर अनावश्यक रूप से रंग न डाला जाये,किसी भी नई जगह पर होलिका दहन नहीं होगा,कोई भी जुलूस नये रास्ते से नही निकलेगा , सभी होलिका स्थलों पर लटके विजली के तार सही करा लिये जाये विधुत की सप्लाई निर्वाध रहे, केमिकल बाले रंगों का प्रयोग न किया जाये ,मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि सभी स्वास्थ ब्यवस्थाये चाक चौबंद रखे ,सभी नगर पालिका/नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि होली के अवसर पर सभी जगहों पर साफ सफाई व पानी की व्यवस्था दुरुस्त रहे,कैटल कैचर से आवारा पशुओं को पकड़ा जाये,इसपर अधिशासी अधिकारी ने बताया कि किसी भी समस्या के लिए टोल फ्री नंबर 1533 पर संपर्क करे,जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी अग्निशमन की गाड़ियों की चेकिंग करा ली जाये कि वो सही हो व उनमे पर्याप्त पानी रहे ,सभी उपजिलाधिकारी को निर्देश दिए गये कि वो अपने अपने क्षेत्रों का निरीक्षण कर ले, साथ ही त्यौहारों को परंपरा से मनाये, मर्यादा का उल्लंघन न करे।

पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देशित किया कि सभी थाना क्षेत्रों में ई रिक्शा पर  प्री रिकॉर्डिड मैसेज  प्रसारित किया जाये कि जबरदस्ती किसी पर भी रंग न डाला जाये व होलिन खेली जाये,सभी त्यौहारों को अमन चैन से मनाये, परंपराओं को न तोड़े, अफवाहों से सावधान रहें, किसी भी समस्या पर 112 पर कॉल करे, मोटरसाइकिलों से हुड़दंग न करे,तेज आवाज में डी0जे0 न बजाये।
  
बैठक में अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक,नगर मजिस्ट्रेट, उपजिलाधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी मोहम्दाबाद, क्षेत्राधिकारी यातायात व संवंधित अधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
देश की छवि धूमिल करने का कांग्रेस पर आरोप, विश्व हिंदू परिषद ने फूंका राहुल गांधी का पुतला

फर्रुखाबाद । विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के गौ रक्षा प्रकोष्ठ ने कांग्रेस पार्टी और उसके वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के खिलाफ कड़ा आक्रोश व्यक्त करते हुए कायमगंज तहसील क्षेत्र में जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मुख्य चौराहे पर राहुल गांधी का पुतला फूंका और कांग्रेस पर 'देश की छवि धूमिल करने' का गंभीर आरोप लगाया।

मुख्य चौराहे पर हुआ पुतला दहन।
जानकारी के अनुसार, विहिप गौ रक्षा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता सबसे पहले सब्जी मंडी जवाहरगंज स्थित अपने स्थानीय कार्यालय पर एकत्रित हुए। वहां से वे एक साथ मुख्य चौराहे पर पहुंचे और कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस पूरे विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व विहिप गौ रक्षा प्रकोष्ठ के सह जिला प्रमुख प्रदीप सक्सेना ने किया।प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने हाल ही में 'एआई इम्पैक्ट समिट' जैसे विश्व स्तरीय आयोजन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए प्रदर्शन को बेहद निंदनीय बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस प्रकार के गैर-जिम्मेदाराना कृत्यों से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर न केवल कांग्रेस की, बल्कि पूरे देश की छवि खराब हुई है।


'विदेशी धरती पर भारत के खिलाफ बयानबाजी'प्रदर्शनकारियों ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पार्टी के प्रमुख नेता अक्सर विदेश जाकर भारत के खिलाफ बयानबाजी करते हैं। विहिप कार्यकर्ताओं ने इस कृत्य को 'देशद्रोही मानसिकता' का परिचायक बताया। उन्होंने मंच से स्पष्ट संदेश दिया कि राष्ट्र के सम्मान के साथ किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कोल्ड में आलू भंडारण शुल्क 270 रुपए कुंटल हुआ तय,


फर्रुखाबाद l सोमवार को आलू एवं शाकभाजी विकास अधिकारी द्वारा जिलाधिकारी की अध्यक्षता एवं अपर जिलाधिकारी की उपस्थित में कलेक्ट्रेट सभागार में शीतगृह भण्डारण शुल्क निर्धारण किया गया l उन्होंने आलू उत्पादक कृषकों एवं शीतगृह स्वामियों के साथ बैठक कर उनकी समस्यओं को सुना गया। शीतगृह एसोसिएशन द्वारा वर्ष 2025 में निर्धारित भण्डारण शुल्क सामान्य आलू के लिए रू0 240 प्रति कुन्तल तथा आइसोप्रोपेनॉइल एन-(3-क्लोरोफिनॉइल) कार्बामेट (ब्प्च्ब्) ट्रीटेड चैम्बर में भण्डारण प्रभार शुल्क 270 रुपए सहमति व्यक्त की है सहमति वर्ष 2026 के लिए दी है, जिसे जिलाधिकारी द्वारा अनुमोदित कर दिया गया है। इस दौरान जनपद के प्रगतिशील कृषकों के द्वारा बताया गया कि विगत वर्ष के सापेक्ष इस वर्ष आलू की दर कम होने के कारण शीतगृहों में भण्डारण शुल्क न बढ़ाया जाये ।

जिलाधिकारी द्वारा शीतगृह स्वामियों/प्रबन्धकों को निर्देशित किया कि निर्धारित भण्डारण शुल्क पर ही कृषकों के आलू का भण्डारण करें और कृषकों को भण्डारण सम्बन्धी रसीद एवं तकपट्टी रसीद (तौलपट्टी रसीद) आदि समय से दी जाये l साथ ही आलू भण्डारण सम्बन्धी सूचना एवं भण्डारण प्रभार की दर एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों के दूरभाष नं0 भी शीतगृह के 2ग4 फिट के आकार के सूचना पट पर पठनीय भाषा में अवश्य प्रदर्शित की जाये। साथ ही शीतगृह स्वामियों/प्रबन्धकों को निर्देशित किया गया कि शीतगृहों में आलू भण्डार प्रभार प्रति पैकेट न लेकर प्रति कुन्तल की दर से लिया जाये।

बैठक में शीतगृह संघ के अध्यक्ष अजय गंगवार, सचिव मनोज रस्तोगी, उमेश अग्रवाल एवं उपाध्यक्ष मोहन अग्रवाल तथा प्रगतिशील कृषक वारिज राजपूत, नारद सिंह, ध्रुव राजपूत, आलू निर्यातक सुधीर कुमार शुक्ला एवं शीतगृह स्वामी/प्रबन्धक आदि नें प्रतिभाग किया। इस मौके पर आलू एवं शाकभाजी विकास अधिकारी द्वारा बैठक में उपस्थित अधिकारियों तथा समस्त शीतगृह स्वामियों/प्रबन्धकों एवं आलू उत्पादक कृषकों का धन्यवाद कर बैठक का समापन किया।
विधिक  सेवा शिविर का जिला जज-डीएम व एसपी ने किया शुभारंभ, दिव्यांगों को मिलीं ट्राई साइकिलें


फर्रुखाबाद।राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा निर्देश पर  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में न्याय विभाग राजस्व विभाग, पुलिस विभाग और चिकित्सा विभाग तथा स्वयं सहायता समूह के सहयोग से ऑफिसर क्लब प्रांगण बृहद / मेगा विधिक शिविर का आयोजन किया गया l शुभारंभ किया गया। इस दौरान जिला जज नीरज कुमार और जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर दीप माल्यार्पण शिविर का शुभारंभ किया।

इस शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों को कानूनी सलाह और सहायता प्रदान करना था। साथ ही, केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा संचालित विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं से संबंधित स्टॉल भी लगाए गए थे, ताकि अधिक से अधिक लोग इन योजनाओं का लाभ उठा सकें।
जिला जज नीरज कुमार ने बताया कि जो लोग धन के अभाव में अधिवक्ता नियुक्त नहीं कर सकते, वे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से संपर्क कर कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

इस आयोजन का मकसद लोगों में कानूनी अधिकारों और उपलब्ध सेवाओं के प्रति जागरूकता फैलाना था।कार्यक्रम के दौरान दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिलें वितरित की गईं। शिविर के शुभारंभ  स्कूली बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर मुख्य अतिथियों का अभिनंदन किया।

इस मेगा शिविर में कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, राजस्व विभाग, न्याय विभाग, ग्राम्य विकास, शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग सहित कई विभागों के स्टॉल लगाए गए थे।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अपर न्यायाधीश/ नोडल अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि यह विधिक सहायता सेवा शिविर लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से लगाया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा और सोलर सहित तमाम विभागों के स्टॉल लगाए गए हैं ताकि लोग योजनाओं की अधिक से अधिक जानकारी प्राप्त कर उनका लाभ ले सकें। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे शिविरों के आयोजन की बात कही।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण न्यायाधीश/सचिव प्रियंका गांधी ने जानकारी दी कि यह मेगा शिविर जिला जज की अध्यक्षता में आयोजित किया गया है। उन्होंने बताया कि न्यायिक अधिकारियों की मौजूदगी में हुए इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को कानूनी मदद कैसे मिले और मुकदमों में फंसने पर सरकारी सेवा कैसे प्राप्त हो, इस बारे में जागरूक करना है। उन्होंने विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं के स्टॉल लगाए जाने का भी उल्लेख किया। इसके अलावा सामान्य जनता का हुजूम लगभग 5354 के आसपास रहा है इस कार्यक्रम में अनुमानित 5354 की संख्या में सम्मिलित होकर सामान्य जनता के लोग भागीदार बने इस कार्यक्रम का समापन किया गया।

इस कार्यक्रम में न्याय विभाग की ओर से न्यायिक अधिकारीगण, अधिवक्तागण, प्रशासन की ओर से सभी विभागों के अधिकारीगण, स्वयं सहायता समूह के सदस्यगण, न्यायालय की ओर से न्यायिक/प्रशासनिक कर्मचारीगण, विभिन्न कॉलेजों के शिक्षकगण व छात्र-छात्राएं जनपद के अधिकार मित्र ने बढ़कर इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया वह कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया।