थाना को0 नगर पुलिस द्वारा कूटरचना करके 2147.78 लाख रुपये की जालसाजी व गबन करने में 02 वांछित अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार-
गोण्डा। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा पूर्वी मनोज कुमार रावत के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर आनन्द कुमार राय के नेतृत्व में थाना को0 नगर पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 044/2026 धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2), 316(5), 351(3), 3(5), 61(2) बीएनएस व मु0अ0सं0 045/2026 धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2), 316(5), 3(5), 61(2) बीएनएस से सम्बन्धित 02 वांछित अभियुक्तगण 01. राघवराम पुत्र समयदीन निवासी ग्राम बहलोलपुर थाना कोतवाली देहात जनपद गोण्डा तथा 02. शिवाकान्त वर्मा पुत्र स्व० राजितराम वर्मा निवासी इमिलिया गुरुदयाल थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा को बहराइच रोड पर बिमौर चौराहा से गिरफ्तार किया गया।
*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
दिनांक 02.01.2026 को भुवन चन्द्र सती, सहायक महाप्रबन्धक/मुख्य प्रबन्धक, उत्तर प्रदेश स्टेट कोऑपरेटिव बैंक लि० शाखा गोण्डा, पता लाला छोटे लाल का हाता, स्टेशन रोड, महरानीगंज, जनपद गोण्डा द्वारा थाना को0 नगर में लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया कि गोण्डा शाखा में ऋण वितरण के दौरान गंभीर अनियमितता एवं धोखाधड़ी की गयी है । उल्लेख किया गया कि भारतीय रिजर्व बैंक में इम्पैनल्ड चार्टर्ड एकाउण्टेन्ट द्वारा कराये गये स्पेशल ऑडिट की अन्तरिम रिपोर्ट एवं दिनांक 02.01.2026 की गठित कमेटी की संस्तुति के परीक्षण में प्रकाश में आया कि अभियुक्त पवन कुमार पाल (तत्कालीन शाखा प्रबन्धक) द्वारा बैंक के अन्य कार्मिकों व खाताधारकों 1. राघवराम पुत्र समयदीन, 2. शिवाकान्त वर्मा पुत्र स्व० राजितराम वर्मा व अन्य के साथ मिलकर सुनियोजित ढंग से गिरोह बनाकर बैंक की नीति एवं आरबीआई/नाबार्ड के दिशा-निर्देशों के विरुद्ध ऋण स्वीकृति व वितरण किये गये । जांच में यह भी पाया गया कि अभियुक्त द्वारा स्वयं, अपने परिवारजनों एवं गिरोह के सदस्यों को बिना पात्रता एवं आवश्यक अभिलेखों के ऋण वितरित किये गये तथा फर्जी व कूटरचित दस्तावेजों का प्रयोग कर बैंक के 205 खाताधारकों के ऋण व बचत खातों एवं 05 आन्तरिक खातों से कुल रु0 2147.78 लाख की धनराशि का विभिन्न बैंकिंग चैनलों के माध्यम से दुर्विनियोग/अपहरण किया गया । जिसमें 05 आन्तरिक खातों से अनधिकृत रूप से रु0 46.13 लाख की धनराशि निकाल कर गबन किया गया। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना को0 नगर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था । अभियोग में विवेचना के दौरान दिनांक 18.01.2026 को पवन कुमार पाल (तत्कालीन शाखा प्रबन्धक) उत्तर प्रदेश स्टेट कोऑपरेटिव बैंक लि० शाखा गोण्डा को गिरफ्तार किया जा चुका है। थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम अभियोग के अन्य आरोपी अभियुक्तों की तलाश व गिरफ्तारी हेतु भ्रमण शील थी । आज दिनांक 22.02.2026 को क्षेत्र भ्रमण के दौरान तकनीकी एवं मैनुअल साक्ष्यों के आधार पर दोषी पाये गये वांछित अभियुक्तगण 1. राघवराम पुत्र समयदीन (खाताधारक) व 2. शिवाकान्त वर्मा पुत्र स्व० राजितराम वर्मा (खाताधारक) को बहराइच रोड पर बिमौर चौराहा से गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
1 hour and 50 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1