मोटरसाइकिलों से सड़कों पर हुड़दंग ना करें,ऐसा करने वालों की 112 पर कॉल करें
फर्रुखाबाद । होली, रमजान एवं ईद के मद्देनजर रखकर जिला स्तरीय शांति कमेटी की बैठक कलेक्ट्रट सभागार में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह की उपस्थिति में सम्पन्न हुई ।
बैठक में निर्देश दिये गये कि होलिका दहन स्थल को लेकर कोई विवाद न हो, किसी भी धार्मिक स्थल पर अनावश्यक रूप से रंग न डाला जाये,किसी भी नई जगह पर होलिका दहन नहीं होगा,कोई भी जुलूस नये रास्ते से नही निकलेगा , सभी होलिका स्थलों पर लटके विजली के तार सही करा लिये जाये विधुत की सप्लाई निर्वाध रहे, केमिकल बाले रंगों का प्रयोग न किया जाये ,मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि सभी स्वास्थ ब्यवस्थाये चाक चौबंद रखे ,सभी नगर पालिका/नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि होली के अवसर पर सभी जगहों पर साफ सफाई व पानी की व्यवस्था दुरुस्त रहे,कैटल कैचर से आवारा पशुओं को पकड़ा जाये,इसपर अधिशासी अधिकारी ने बताया कि किसी भी समस्या के लिए टोल फ्री नंबर 1533 पर संपर्क करे,जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी अग्निशमन की गाड़ियों की चेकिंग करा ली जाये कि वो सही हो व उनमे पर्याप्त पानी रहे ,सभी उपजिलाधिकारी को निर्देश दिए गये कि वो अपने अपने क्षेत्रों का निरीक्षण कर ले, साथ ही त्यौहारों को परंपरा से मनाये, मर्यादा का उल्लंघन न करे।
पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देशित किया कि सभी थाना क्षेत्रों में ई रिक्शा पर प्री रिकॉर्डिड मैसेज प्रसारित किया जाये कि जबरदस्ती किसी पर भी रंग न डाला जाये व होलिन खेली जाये,सभी त्यौहारों को अमन चैन से मनाये, परंपराओं को न तोड़े, अफवाहों से सावधान रहें, किसी भी समस्या पर 112 पर कॉल करे, मोटरसाइकिलों से हुड़दंग न करे,तेज आवाज में डी0जे0 न बजाये।
बैठक में अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक,नगर मजिस्ट्रेट, उपजिलाधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी मोहम्दाबाद, क्षेत्राधिकारी यातायात व संवंधित अधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

फर्रुखाबाद । होली, रमजान एवं ईद के मद्देनजर रखकर जिला स्तरीय शांति कमेटी की बैठक कलेक्ट्रट सभागार में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह की उपस्थिति में सम्पन्न हुई ।

फर्रुखाबाद। व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य एवं उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र गुप्ता ने कहा है कि उद्योग लगाकर लोगों को नौकरियां देने का काम करो और नौकरी मत मांगो l उन्होंने नेहरू रोड स्थित व्यापारी नेता अनुपम रस्तोगी के प्रतिष्ठान पर पत्रकारो से वार्ता के दौरान यह बात कही । उन्होंने कहा कि यहां आने का मुख्य उद्देश्य है कि संगठन को दुरुस्त करना है । गलती करने वाले पदाधिकारी को डाट भी सकता हू और संगठन विरोधी काम करने वालों को निकाल भी सकता और अच्छा काम करने वालों को आगे बढ़ा भी सकता हू किसी भी व्यापारी को संगठन की अस्मिता से खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। उद्योग व्यापार मंडल ढाई करोड़ व्यापारियों का एक बड़ा संगठन है। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यापारी कारोबार नहीं करता है ऐसे लोगों की छानबीन की जाएगी अनैतिक व्यापार करने वाले लोगों को चिन्हित किया जाएगा। यदि कोई अच्छे आचरण व चरित्र वाला व्यक्ति है तो वह संगठन से जुड़ सकता है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को एक नंबर का काम करके सरकार को अधिक से अधिक टैक्स देकर सरकार की योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के खिलाफ दर्ज एफआईआर सही नहीं लिखीं गई है l उन्होंने जिला अध्यक्ष को विवाद निपटाने के लिए कहा है , जिला अध्यक्ष ने कहा कि एफआईआर जांच के बाद समाप्त हो जाएगी। जिलाध्यक्ष सदानंद शुक्ला ने बताया कि युवा प्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष के आने के बाद किसी भी व्यापारी को प्रताड़ित नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि मैंने एसपी व एडिशनल एसपी से बात की है मुकदमे की गलत धाराएं हट जायेगी, अधिकारियों से वार्ता के बाद किसी भी व्यापारी के यहां दबिश नहीं दी गई l
फर्रुखाबाद l देर रात एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार बिजली के खंभों से टकरा गई। इस दौरान कार में सवार अलीगढ़ से शादी समारोह में शामिल होने आ रहे दो युवक घायल हो गए, जबकि बिजली के खंभे और ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त होने से शहर के कई हिस्से की बिजली आपूर्ति ठप्प हो गई।
फर्रूखाबाद l गुरुवार को कंपिल नगर पंचायत कार्यालय का जिलाधिकारी डॉक्टर आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय अभिलेखों के रख-रखाव, कर वसूली की स्थिति, जन्म–मृत्यु पंजीकरण, निर्माण कार्यों की प्रगति, स्वच्छता व्यवस्था,15वे वित्त तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई।
2 hours and 7 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.3k