देश की छवि धूमिल करने का कांग्रेस पर आरोप, विश्व हिंदू परिषद ने फूंका राहुल गांधी का पुतला

फर्रुखाबाद । विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के गौ रक्षा प्रकोष्ठ ने कांग्रेस पार्टी और उसके वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के खिलाफ कड़ा आक्रोश व्यक्त करते हुए कायमगंज तहसील क्षेत्र में जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मुख्य चौराहे पर राहुल गांधी का पुतला फूंका और कांग्रेस पर 'देश की छवि धूमिल करने' का गंभीर आरोप लगाया।

मुख्य चौराहे पर हुआ पुतला दहन।
जानकारी के अनुसार, विहिप गौ रक्षा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता सबसे पहले सब्जी मंडी जवाहरगंज स्थित अपने स्थानीय कार्यालय पर एकत्रित हुए। वहां से वे एक साथ मुख्य चौराहे पर पहुंचे और कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस पूरे विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व विहिप गौ रक्षा प्रकोष्ठ के सह जिला प्रमुख प्रदीप सक्सेना ने किया।प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने हाल ही में 'एआई इम्पैक्ट समिट' जैसे विश्व स्तरीय आयोजन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए प्रदर्शन को बेहद निंदनीय बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस प्रकार के गैर-जिम्मेदाराना कृत्यों से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर न केवल कांग्रेस की, बल्कि पूरे देश की छवि खराब हुई है।


'विदेशी धरती पर भारत के खिलाफ बयानबाजी'प्रदर्शनकारियों ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पार्टी के प्रमुख नेता अक्सर विदेश जाकर भारत के खिलाफ बयानबाजी करते हैं। विहिप कार्यकर्ताओं ने इस कृत्य को 'देशद्रोही मानसिकता' का परिचायक बताया। उन्होंने मंच से स्पष्ट संदेश दिया कि राष्ट्र के सम्मान के साथ किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कोल्ड में आलू भंडारण शुल्क 270 रुपए कुंटल हुआ तय,


फर्रुखाबाद l सोमवार को आलू एवं शाकभाजी विकास अधिकारी द्वारा जिलाधिकारी की अध्यक्षता एवं अपर जिलाधिकारी की उपस्थित में कलेक्ट्रेट सभागार में शीतगृह भण्डारण शुल्क निर्धारण किया गया l उन्होंने आलू उत्पादक कृषकों एवं शीतगृह स्वामियों के साथ बैठक कर उनकी समस्यओं को सुना गया। शीतगृह एसोसिएशन द्वारा वर्ष 2025 में निर्धारित भण्डारण शुल्क सामान्य आलू के लिए रू0 240 प्रति कुन्तल तथा आइसोप्रोपेनॉइल एन-(3-क्लोरोफिनॉइल) कार्बामेट (ब्प्च्ब्) ट्रीटेड चैम्बर में भण्डारण प्रभार शुल्क 270 रुपए सहमति व्यक्त की है सहमति वर्ष 2026 के लिए दी है, जिसे जिलाधिकारी द्वारा अनुमोदित कर दिया गया है। इस दौरान जनपद के प्रगतिशील कृषकों के द्वारा बताया गया कि विगत वर्ष के सापेक्ष इस वर्ष आलू की दर कम होने के कारण शीतगृहों में भण्डारण शुल्क न बढ़ाया जाये ।

जिलाधिकारी द्वारा शीतगृह स्वामियों/प्रबन्धकों को निर्देशित किया कि निर्धारित भण्डारण शुल्क पर ही कृषकों के आलू का भण्डारण करें और कृषकों को भण्डारण सम्बन्धी रसीद एवं तकपट्टी रसीद (तौलपट्टी रसीद) आदि समय से दी जाये l साथ ही आलू भण्डारण सम्बन्धी सूचना एवं भण्डारण प्रभार की दर एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों के दूरभाष नं0 भी शीतगृह के 2ग4 फिट के आकार के सूचना पट पर पठनीय भाषा में अवश्य प्रदर्शित की जाये। साथ ही शीतगृह स्वामियों/प्रबन्धकों को निर्देशित किया गया कि शीतगृहों में आलू भण्डार प्रभार प्रति पैकेट न लेकर प्रति कुन्तल की दर से लिया जाये।

बैठक में शीतगृह संघ के अध्यक्ष अजय गंगवार, सचिव मनोज रस्तोगी, उमेश अग्रवाल एवं उपाध्यक्ष मोहन अग्रवाल तथा प्रगतिशील कृषक वारिज राजपूत, नारद सिंह, ध्रुव राजपूत, आलू निर्यातक सुधीर कुमार शुक्ला एवं शीतगृह स्वामी/प्रबन्धक आदि नें प्रतिभाग किया। इस मौके पर आलू एवं शाकभाजी विकास अधिकारी द्वारा बैठक में उपस्थित अधिकारियों तथा समस्त शीतगृह स्वामियों/प्रबन्धकों एवं आलू उत्पादक कृषकों का धन्यवाद कर बैठक का समापन किया।
विधिक  सेवा शिविर का जिला जज-डीएम व एसपी ने किया शुभारंभ, दिव्यांगों को मिलीं ट्राई साइकिलें


फर्रुखाबाद।राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा निर्देश पर  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में न्याय विभाग राजस्व विभाग, पुलिस विभाग और चिकित्सा विभाग तथा स्वयं सहायता समूह के सहयोग से ऑफिसर क्लब प्रांगण बृहद / मेगा विधिक शिविर का आयोजन किया गया l शुभारंभ किया गया। इस दौरान जिला जज नीरज कुमार और जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर दीप माल्यार्पण शिविर का शुभारंभ किया।

इस शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों को कानूनी सलाह और सहायता प्रदान करना था। साथ ही, केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा संचालित विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं से संबंधित स्टॉल भी लगाए गए थे, ताकि अधिक से अधिक लोग इन योजनाओं का लाभ उठा सकें।
जिला जज नीरज कुमार ने बताया कि जो लोग धन के अभाव में अधिवक्ता नियुक्त नहीं कर सकते, वे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से संपर्क कर कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

इस आयोजन का मकसद लोगों में कानूनी अधिकारों और उपलब्ध सेवाओं के प्रति जागरूकता फैलाना था।कार्यक्रम के दौरान दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिलें वितरित की गईं। शिविर के शुभारंभ  स्कूली बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर मुख्य अतिथियों का अभिनंदन किया।

इस मेगा शिविर में कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, राजस्व विभाग, न्याय विभाग, ग्राम्य विकास, शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग सहित कई विभागों के स्टॉल लगाए गए थे।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अपर न्यायाधीश/ नोडल अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि यह विधिक सहायता सेवा शिविर लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से लगाया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा और सोलर सहित तमाम विभागों के स्टॉल लगाए गए हैं ताकि लोग योजनाओं की अधिक से अधिक जानकारी प्राप्त कर उनका लाभ ले सकें। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे शिविरों के आयोजन की बात कही।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण न्यायाधीश/सचिव प्रियंका गांधी ने जानकारी दी कि यह मेगा शिविर जिला जज की अध्यक्षता में आयोजित किया गया है। उन्होंने बताया कि न्यायिक अधिकारियों की मौजूदगी में हुए इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को कानूनी मदद कैसे मिले और मुकदमों में फंसने पर सरकारी सेवा कैसे प्राप्त हो, इस बारे में जागरूक करना है। उन्होंने विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं के स्टॉल लगाए जाने का भी उल्लेख किया। इसके अलावा सामान्य जनता का हुजूम लगभग 5354 के आसपास रहा है इस कार्यक्रम में अनुमानित 5354 की संख्या में सम्मिलित होकर सामान्य जनता के लोग भागीदार बने इस कार्यक्रम का समापन किया गया।

इस कार्यक्रम में न्याय विभाग की ओर से न्यायिक अधिकारीगण, अधिवक्तागण, प्रशासन की ओर से सभी विभागों के अधिकारीगण, स्वयं सहायता समूह के सदस्यगण, न्यायालय की ओर से न्यायिक/प्रशासनिक कर्मचारीगण, विभिन्न कॉलेजों के शिक्षकगण व छात्र-छात्राएं जनपद के अधिकार मित्र ने बढ़कर इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया वह कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया।
रोटरी कार रैली का नगर पहुंचने पर  हुआ भव्य स्वागत


फर्रुखाबाद। शांति सदभावना और भाईचारे के संदेश को जनमानस तक पहुंचाने के उद्देश्य से रोटरी मंडल 3110 के मंडल अध्यक्ष रोटरी राजन विद्यार्थी के नेतृत्व में रोटरी डिस्ट्रिक्ट पीस रैली का आयोजन किया गया ,जो बरेली शहर से प्रारंभ होकर मंडल के विभिन्न शहरों में शांति और सद्भभावना का संदेश देते हुए फर्रुखाबाद पहुंची है। यह यात्रा 18 फरवरी 2026 को बरेली से प्रारंभ हुई थी वहां से पीलीभीत ,रुद्रपुर ,हल्द्वानी ,नैनीताल, काशीपुर,रामपुर ,बदायूं ,कासगंज ,मथुरा, आगरा, अलीगढ़, उन्नाव होकर फर्रुखाबाद पहुंची।

रोटरी मंडल अध्यक्ष रोटरी राजन विद्यार्थी  , डिस्ट्रिक्ट सेक्रेट्री रोटरी मोहन गुप्ता और रैली के अध्यक्ष रोटरी मनीष शर्मा आज फर्रुखाबाद बॉर्डर पर पहुंचे । जहां उनका फूल मालाओं और ढोल नगाड़ों से जोरदार स्वागत हुआ चौराहा ,भोलेपुर ,मेमोरियल हॉस्पिटल होते हुए डायमंड पैलेस होटल आवास विकास पहुंचे वहां पर सभी रोटरी सदस्यों की पत्नियों और बाकी सदस्यों ने रैली का ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया।

इस दौरान मीटिंग का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि मनोज अग्रवाल  और नगर पालिका अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल थे। नगर पालिका अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल ने रोटरी क्लब के सभी सदस्यो का समाज मे बेहतर कार्य के लिए आभार व्यक्त किया और बताया की आजकल की ऐसी वेब सीरीज जो की अश्लीलता और अमर्यादित गालियां परोसती है उस पर रोटरी क्लब से कार्य कर फ़िल्म बोर्ड तक पहुंचाने का आवाहन किया। बाहर से आए रोटरी के पदाधिकारियो ने भी संबोधन किया ।

फर्रुखाबाद रोटरी क्लब के अध्यक्ष डॉ वी के गुप्ता ने सभी को धन्यवाद दिया और मण्डल अध्यक्ष राजन विद्यार्थी ने हर संभव मदद करने के लिए सहमति जताई। कार्यक्रम का संचालन की भूमिका रोटरी डॉक्टर प्रशांत श्रीवास्तव ने संभाली। फर्रुखाबाद रोटरी क्लब की रैली का आयोजन सचिव रोटरी दीपक खन्ना ने किया

सभी रोटेरियन परिवार  खासकर महिलाओं ने इस रैली में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया कार्यक्रम में डॉ वी के चौधरी, लकी गुप्ता,ऋतु गुप्ता, मोनिका खन्ना, नेहा श्रीवास्तव,डॉ सरोज वाला  सिंह,शिवानी माथुर इत्यादि रोटरी सदस्य उपस्थित रहे।
व्यापारी एक नंबर का काम करके सरकार को अधिक से अधिक टैक्स जमा करें प्रदेश महामंत्री
फर्रुखाबाद। व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य एवं उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र गुप्ता ने कहा है कि उद्योग लगाकर लोगों को नौकरियां देने का काम करो और नौकरी मत मांगो l उन्होंने  नेहरू रोड स्थित व्यापारी नेता अनुपम रस्तोगी के प्रतिष्ठान पर पत्रकारो से वार्ता के दौरान यह बात कही । उन्होंने कहा कि यहां आने का मुख्य उद्देश्य है कि संगठन को दुरुस्त करना है । गलती करने वाले पदाधिकारी को डाट भी सकता हू और संगठन विरोधी काम करने वालों को निकाल भी सकता और अच्छा काम करने वालों को आगे बढ़ा भी सकता हू किसी भी व्यापारी को संगठन की अस्मिता से खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। उद्योग व्यापार मंडल ढाई करोड़ व्यापारियों का एक बड़ा संगठन है। उन्होंने कहा  कि यदि कोई व्यापारी कारोबार नहीं करता है ऐसे लोगों की छानबीन की जाएगी अनैतिक व्यापार करने वाले लोगों को चिन्हित किया जाएगा। यदि कोई अच्छे आचरण व चरित्र वाला व्यक्ति है तो वह संगठन से जुड़ सकता है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को एक नंबर का काम करके सरकार को अधिक से अधिक टैक्स देकर सरकार की योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के खिलाफ दर्ज एफआईआर सही नहीं लिखीं गई है l उन्होंने जिला अध्यक्ष को विवाद निपटाने के लिए कहा है , जिला अध्यक्ष ने कहा कि एफआईआर जांच के बाद समाप्त हो जाएगी। जिलाध्यक्ष सदानंद शुक्ला ने बताया कि युवा प्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष के आने के बाद किसी भी व्यापारी को प्रताड़ित नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि मैंने एसपी व एडिशनल एसपी से बात की है मुकदमे की गलत धाराएं हट जायेगी, अधिकारियों से वार्ता के बाद किसी भी व्यापारी के यहां दबिश नहीं दी गई l
बैठक का संचालन अनुपम रस्तोगी ने किया। संशोधन कराए गए हैं, अभी भी कुछ कमी है जिसको बोर्ड में रखेंगे। प्रदेश महामंत्री ने जिला अध्यक्ष से कहा कि व्यापारियों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क बनाये और बच्चों को बताएं कि वह नौकरी न मांगे बल्कि अपनी इंडस्ट्री लगाकर लोगों को रोजगार दे। व्यापारियों ने प्रदेश महामंत्री का फूल नालाओं से जोरदार स्वागत किया। बैठक में जिला महामंत्री नरेश पालीवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष लालू कनौजिया, राजू गौतम, महिला जिलाध्यक्ष सोनी शुक्ला, सीता भदौरिया, बगर महामंत्री राकेश सक्सेना, नगर व्यापार मंडल के संरक्षक आनंद प्रकाश गुप्ता उर्फ मुन्ना, युवा व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष अंकुर श्रीवास्तव, श्याम सुंदर गुप्ता, अवधेश राजपूत आदि लोग मौजूद रहे। बैठक का संचालन अनुपम स्तोगी ने किया।
शादी समारोह में कार से आ रहे युवक की तेज रफ्तार कार बिजली पोल से टकराई, ट्रांसफार्मर नीचे गिरा, पोल टूटे
फर्रुखाबाद l  देर रात एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार बिजली के खंभों से टकरा गई। इस दौरान कार में सवार अलीगढ़ से शादी समारोह में शामिल होने आ रहे दो युवक घायल हो गए, जबकि बिजली के खंभे और ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त होने से शहर के कई हिस्से की बिजली आपूर्ति ठप्प हो गई।
घायलों की पहचान अलीगढ़ जनपद थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी21 वर्षीय विक्रम कुमार पुत्र नीरज कुमार 22 वर्षीय योगेश कुमार पुत्र राजेंद्र सिंह दोनों कार से अलीगढ़ से मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के बीबीगंज चौकी के नेकपुर खुर्द स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। तभी अर्रा पहाड़पुर सब्जी मंडी के सामने घटना हुई। घटना की जानकारी मिलते ही बीबीगंज चौकी के सिपाही सौरभ व नितिन कुमार मौके पर पहुंचे व घायलों को तत्काल निजी चिकित्सालय भिजवाया गया। दोनों को मामूली चोटें आई हैं।
घटना के दौरान कार बिजली के खंभों से टकरा गई, जिससे जसमई फीडर की लाइन ठप्प हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि एक खंभा और ट्रांसफॉर्मर टूटकर नीचे गिरने से आसपास के क्षेत्र में कई घंटों तक अंधेरा छाया रहा। कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बिजली विभाग के अवर अभियंता मासूम अली ने बताया कि मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। साथ ही क्षति के संबंध में कार्रवाई की जा रही है।
थाना प्रभारी अजब सिंह ने बताया कि दुर्घटना में दोनों युवकों को हल्की चोटें आई हैं। बिजली विभाग ने अभी तक तहरीर नहीं दी है l
होली को लेकर एफ0एस0डी0ए0 टीम ने की छापामार कार्यवाही,

132 किलोग्राम रंगीन कचरी 6600 रुपए की सीज, 05 कारोबारी को नोटिस जारी किए गए


फर्रुखाबाद l आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन एवं जिलाधिकारी के आदेश पर  होली पर्व  पर मिलावटी खाद्य  पदार्थों के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम हेतु एवं खाद्य पदार्थाें की गुणवत्ता सुनिश्चित कराये जाने के उद्देश्य से  गुरुवार को सहायक आयुक्त (खाद्य)-II अजीत कुमार के निर्देश पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय प्रधान के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवदास सिंह, संजय कुमार सिंह व बृज मोहन गुप्ता द्वारा कार्यवाही की गयी। शमसाबाद  स्थित सुनील पुत्र गंगाराम के यहां से खाद्य पदार्थ रंगीन कचरी का एक नमूना संकलित किया गया तथा नमूना संग्रह के बाद शेष बची कुल 70 किलोग्राम रंगीन कचरी जिसका अनुमानित मूल्य 3500 रुपए हैं को सीज किया गया।

* चिलसरा  स्थित राशिद खां पुत्र इकबाल अहमद) से खाद्य पदार्थ रंगीन कचरी का एक नमूना लिया गया l नमूना  के बाद शेष बची कुल 20 किलोग्राम रंगीन कचरी जिसका अनुमानित मूल्य 1000 रुपए हैं को सीज किया गया।
* चिलसरा स्थित रंजीत पुत्र उमेश सिंह के यहां से खाद्य पदार्थ रंगीन कचरी का एक नमूना संकलित किया साथ ही नमूना के बाद शेष बची कुल 20 किलोग्राम रंगीन कचरी जिसका अनुमानित मूल्य  1000 रुपए हैं को सीज किया गया।
* शमसाबाद  स्थित सनी भारद्वाज पुत्र गोपाल के यहां से खाद्य पदार्थ रंगीन कचरी का एक नमूना लिया गया साथ नमूना संग्रह के बाद शेष बची कुल 22 किलोग्राम रंगीन कचरी जिसका अनुमानित मूल्य 1100 रुपए हैं को सीज किया गया है ।
खाद्य कारोबारियों को सुधार करने हेतु मौका दिया गया
नलकूप कालोनी, भोलेपुर, स्थित ओमप्रकाश अग्रवाल पुत्र प्यारेलाल अग्रवाल के खाद्य प्रतिष्ठान में असंतोषजनक साफ-सफाई, लाइसेन्स न होने तथा कार्यरत कार्मिकों के स्वास्थ्य प्रमाण न होने, आदि कारणों से सुधार नोटिस दिया गया।
* भोलेपुर स्थित लक्ष्मी स्वीट अंकित पुत्र राकेश कुमार के खाद्य प्रतिष्ठान में साफ-सफाई आदि कारणों से सुधार के लिए नोटिस दिया गया।
* भोलेपुर स्थित जय माता दी स्वीट्स अनुराग प्रजापति के खाद्य प्रतिष्ठान पर साफ-सफाई और लाइसेन्स न होने तथा कार्यरत कार्मिकों के स्वास्थ्य प्रमाण न होने, डस्टबीन खुला होने, आदि कारणों से सुधार के लिए नोटिस दिया गया।
* चिलसरा स्थित रंजीत पुत्र उमेश सिंह के खाद्य प्रतिष्ठान में साफ-सफाई, खाद्य एवं अखाद्य खाद्य पदार्थो का एक साथ भण्डारण मिलने पर सुधार के लिए नोटिस दिया गया।
* शमसाबाद स्थित खाद्य प्रतिष्ठान सनी भारद्वाज पुत्र गोपाल को खाद्य प्रतिष्ठान में असंतोषजनक साफ-सफाई, खाद्य पदार्थ सीधे जमीन पर रखे हुए थे l इस कारणों से नोटिस दिया गया। ।
जन कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा, लापरवाही करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के अधिशासी अधिकारी को दिए निर्देश
फर्रूखाबाद l गुरुवार को कंपिल नगर पंचायत कार्यालय का जिलाधिकारी डॉक्टर आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय अभिलेखों के रख-रखाव, कर वसूली की स्थिति, जन्म–मृत्यु पंजीकरण, निर्माण कार्यों की प्रगति, स्वच्छता व्यवस्था,15वे वित्त तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने कार्यालय में संचालित जनसुनवाई व्यवस्था का अवलोकन करते हुए निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कर वसूली की प्रगति की समीक्षा करते हुए लक्ष्य के सापेक्ष वसूली बढ़ाने के निर्देश दिए तथा लंबित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण करने को कहा।

निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने, अभिलेखों को सुव्यवस्थित रखने तथा कार्यालय परिसर में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुँचना चाहिए, इसमें किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।

जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया कि विकास कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
महिला हेल्प डेस्क की शिकायतों को गंभीरता से लेकर उनका समय से निस्तारण करें डीएम

फर्रूखाबाद l गुरुवार को थाना कायमगंज का जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों का संधारण, आगंतुक रजिस्टर, महिला हेल्प डेस्क, शस्त्रागार, मालखाना तथा बंदी गृह का गहन निरीक्षण किया गया।

जिलाधिकारी ने थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सभी प्रकरणों का निस्तारण समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने लंबित विवेचनाओं की प्रगति की जानकारी ली तथा गंभीर प्रकरणों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण करते हुए उन्होंने महिला संबंधित प्रकरणों में संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही सीसीटीएनएस प्रणाली, बीट पुलिसिंग एवं अपराध नियंत्रण की स्थिति की भी समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने थाना परिसर में अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव, साफ-सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ रखने तथा आमजन के साथ शिष्ट एवं उत्तरदायी व्यवहार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस मौके पर क्षेत्राधिकारी कायमगंज, प्रभारी निरीक्षक कायमगंज व संवंधित मौजूद रहे।
आमजन को अनावश्यक परेशान ना किया जाए, समस्या का तत्काल करें निस्तारण डीएम
फर्रूखाबाद l गुरुवार को तहसील कायमगंज का जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान तहसील परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के संधारण, राजस्व वादों की प्रगति, जनसुनवाई व्यवस्था,फार्मर रजिस्ट्री,उप निबंधक कार्यालय एवं विभिन्न पटलों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने न्यायालयों में लंबित राजस्व वादों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि वादों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा अनावश्यक लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाए।
तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की स्थिति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा में पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ किया जाए।
राजस्व अभिलेखों के रख-रखाव, खतौनी अद्यतन, नामांतरण एवं वरासत प्रकरणों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि आमजन को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए कार्यप्रणाली को सरल एवं जवाबदेह बनाया जाए।
निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी कायमगंज, तहसीलदार एवं संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने तहसील परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर करने,खुली विद्युत बायरिंग सही कराने, दीवारों पर आ रही सीलन को ठीक कराने,शौचालयों की सफाई का विशेष ख्याल रखने तथा कार्यालयीन कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।