रोटरी कार रैली का नगर पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत
फर्रुखाबाद। शांति सदभावना और भाईचारे के संदेश को जनमानस तक पहुंचाने के उद्देश्य से रोटरी मंडल 3110 के मंडल अध्यक्ष रोटरी राजन विद्यार्थी के नेतृत्व में रोटरी डिस्ट्रिक्ट पीस रैली का आयोजन किया गया ,जो बरेली शहर से प्रारंभ होकर मंडल के विभिन्न शहरों में शांति और सद्भभावना का संदेश देते हुए फर्रुखाबाद पहुंची है। यह यात्रा 18 फरवरी 2026 को बरेली से प्रारंभ हुई थी वहां से पीलीभीत ,रुद्रपुर ,हल्द्वानी ,नैनीताल, काशीपुर,रामपुर ,बदायूं ,कासगंज ,मथुरा, आगरा, अलीगढ़, उन्नाव होकर फर्रुखाबाद पहुंची।
रोटरी मंडल अध्यक्ष रोटरी राजन विद्यार्थी , डिस्ट्रिक्ट सेक्रेट्री रोटरी मोहन गुप्ता और रैली के अध्यक्ष रोटरी मनीष शर्मा आज फर्रुखाबाद बॉर्डर पर पहुंचे । जहां उनका फूल मालाओं और ढोल नगाड़ों से जोरदार स्वागत हुआ चौराहा ,भोलेपुर ,मेमोरियल हॉस्पिटल होते हुए डायमंड पैलेस होटल आवास विकास पहुंचे वहां पर सभी रोटरी सदस्यों की पत्नियों और बाकी सदस्यों ने रैली का ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया।
इस दौरान मीटिंग का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि मनोज अग्रवाल और नगर पालिका अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल थे। नगर पालिका अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल ने रोटरी क्लब के सभी सदस्यो का समाज मे बेहतर कार्य के लिए आभार व्यक्त किया और बताया की आजकल की ऐसी वेब सीरीज जो की अश्लीलता और अमर्यादित गालियां परोसती है उस पर रोटरी क्लब से कार्य कर फ़िल्म बोर्ड तक पहुंचाने का आवाहन किया। बाहर से आए रोटरी के पदाधिकारियो ने भी संबोधन किया ।
फर्रुखाबाद रोटरी क्लब के अध्यक्ष डॉ वी के गुप्ता ने सभी को धन्यवाद दिया और मण्डल अध्यक्ष राजन विद्यार्थी ने हर संभव मदद करने के लिए सहमति जताई। कार्यक्रम का संचालन की भूमिका रोटरी डॉक्टर प्रशांत श्रीवास्तव ने संभाली। फर्रुखाबाद रोटरी क्लब की रैली का आयोजन सचिव रोटरी दीपक खन्ना ने किया
सभी रोटेरियन परिवार खासकर महिलाओं ने इस रैली में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया कार्यक्रम में डॉ वी के चौधरी, लकी गुप्ता,ऋतु गुप्ता, मोनिका खन्ना, नेहा श्रीवास्तव,डॉ सरोज वाला सिंह,शिवानी माथुर इत्यादि रोटरी सदस्य उपस्थित रहे।
1 hour and 38 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.4k