गया के सर्किट हाउस में बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार की प्रेस वार्ता, 2026-27 के आम बजट को जनकल्याणकारी बताया
![]()
गया जी शहर के सर्किट हाउस में बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने वर्ष 2026-27 के आम बजट को जनकल्याणकारी बताते हुए कहा कि यह बजट “विकसित भारत” के संकल्प को मजबूती प्रदान करने वाला है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार आम लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है और यह बजट उसी दिशा में एक मजबूत कदम है।
डॉ. प्रेम कुमार ने गया के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उज्जैन के महाकाल लोक और काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर गया में भी विष्णुपद मंदिर और महाबोधि कॉरिडोर का निर्माण जल्द शुरू किया जाएगा। उन्होंने जानकारी दी कि इस महत्वपूर्ण परियोजना को केंद्रीय बजट में शामिल किया गया है और जल्द ही इसका कार्य प्रारंभ होने वाला है।
उन्होंने कहा कि इस कॉरिडोर के निर्माण से गया का समग्र विकास होगा। देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि सरकार धार्मिक स्थलों के विकास के साथ-साथ आधारभूत संरचना को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।








1 hour and 53 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k