महाशिवरात्रि : शिव और पार्वती का विवाह महोत्सव
–डॉ मंजू मंगलप्रभात लोढ़ा, वरिष्ठ साहित्यकार
ॐ नमः शिवाय… ॐ नमः शिवाय…
भव भय हारक, जग उद्धारक,
नमो नमः शिवाय…
हे देवभूमि के साक्षीजन!
आज कैलाश में मंगल बेला है।
जहाँ तप और त्याग ने श्रृंगार पहना है,
जहाँ शक्ति को शिव मिला है —
आज शिव–पार्वती विवाह महोत्सव है।
माँ पार्वती को ब्याहने,
शिवजी की बारात चली।
ढोल-नगाड़े, बैंड-बाजे,
शहनाई मधुर तान छली॥
भोले भंडारी की बारात निराली,
सबसे अनोखी, सबसे निराली।
भूत-प्रेत, पिशाच, गंधर्व, यक्ष,
नंदी संग चले, सवारी सजी॥
“अरे वाह! कैसी निराली बारात है!
ना राजा, ना रथ, ना सोने का मुकुट,
पर जिनके चरणों में
तीनों लोक नतमस्तक हैं ।”
अप्सराएँ, किन्नर संग थे,
पशु-पक्षी, नाग भी साथ थे।
भस्म रमे, जटाधारी,
त्रिनेत्रधारी शिवनाथ थे॥
देख बाराती सास-ससुर घबराए,
मन में शंका बादल बन आए।
कन्या के भाग्य की चिंता लिए,
नेत्रों में प्रश्न उतर आए॥
यह कैसा वर है बेटी का?
न राजमहल, न वैभव है।
पर… तप, त्याग और करुणा में
इससे श्रेष्ठ कौन है?
भोले ने तब असली रूप दिखाया,
तेज पुंज से जग जगमगाया।
करुणा, सौम्य, दिव्य प्रकाश,
देख सभी का मन हर्षाया॥
धरा मुस्काई, मेघ बरसे,
अंबर पुष्प-वृष्टि करने लगा।
देव, दानव, ऋषि, मुनि,
मंगल गीत गाने लगा॥
मुक्तामणि, पद्म सुगंध बही,
दिशा-दिशा आलोकित हुई।
हवन कुंड में ज्वाला जगी,
मंत्रोच्चार से धरती धनी हुई॥
सात फेरे, पाणिग्रहण,
साक्षी बना त्रिभुवन सारा।
शिव–शक्ति का पावन मिलन,
जग को मिला नव उजियारा॥
शिव–पार्वती हुए एक दूजे के,
धरा–गगन पुलकित हुए।
यह दिन मंगलमय बन गया,
महाशिवरात्रि महापावन हुए॥
हर हर महादेव!
जय माँ पार्वती!
जहाँ शिव हैं — वहाँ शून्य भी पूर्ण है।
जहाँ शक्ति है — वहाँ सृष्टि है।
यही है शिव–शक्ति का संदेश।

–डॉ मंजू मंगलप्रभात लोढ़ा, वरिष्ठ साहित्यकार

मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने 44 साल बाद मुंबई की पहली भाजपा महापौर रितु तावड़े को पुष्पगुच्छ तथा भगवान शंकर की मूर्ति देकर उनका सम्मान किया। कृपाशंकर ने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के कुशल मार्गदर्शन और नेतृत्व में मुंबई महानगरपालिका में मिली शानदार विजय और नारी शक्ति के रूप में रितु तावडे का महापौर बनना मुंबई के विकास सुशासन और नई दिशा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि महापौर के रूप में रितु तावड़े मुंबई के सर्वांगीण विकास के साथ साथ मुंबई की शांति, सुरक्षा और मुंबईकरों के सम्मान की दिशा में अभूतपूर्व काम करेंगी।
मुंबई। बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन स्कूल, मुंबई पब्लिक स्कूल, M. G. क्रॉस रोड नंबर 1, CBSE, कांदिवली के वार्षिक समारोह का शानदार आयोजन 9 फरवरी, 2026 को प्रबोधनकर ठाकरे थिएटर में बड़े जोश के साथ हुआ। प्रोग्राम का कॉन्सेप्ट “महाराष्ट्र की लोककथा” है और स्टूडेंट्स ने महाराष्ट्र की समृद्ध लोक संस्कृति को असरदार तरीके से पेश किया।
मुंबई । समाज की प्रतिभाएं जब अपनी योग्यता से ब्रह्मांड के पटल पर अपनी प्रतिभा के शशक्त हस्ताक्षर करती हैं तो समाज में युवाओ का आदर्श,अन्तरिम प्रेरणा एवं सफलताओं का प्रतिमान बन जाती है।जो समाज,परिवार एवं जनपद में शौर्य का प्रतीक बनकर उत्साह और सफलताओ का आधार बनती है। जनपद जौनपुर मझगंवां मुंगराबादशाहपुर निवासी वरिष्ठ समाजसेवी स्मृति शेष प्रेमनारायण शर्मा एवं श्रीमती फूलादेवी शर्मा के पौत्र तथा पिता सैन हरिकेश शर्मा नन्दवंशी भांडुप,मुंबई एवं माता श्रीमती रेखा शर्मा के होनहार सुपुत्र आयुष (आदर्श) शर्मा ने "नेशनल एजुकेशन सोसाइटी हाई स्कूल भांडुप के वाद विवाद प्रतियोगिता, हैंडबॉल,फुटबॉल, क्रिकेट की प्रतिस्पर्धा में प्रतिष्ठित स्थान प्राप्त किया है।आयुष (आदर्श)शर्मा ने वाद विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान, हैंडबॉल में द्वितीय स्थान, फुटबॉल में द्वितीय स्थान, क्रिकेट में द्वितीय स्थान प्राप्त करके विद्यालय,परिवार,समाज एवं शहर का नाम रोशन किया है।जनपद सहित महानगर मुंबई के सामाजिक व्यक्तियों व परिवार के शुभचिंतकों ने आदर्श को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
मुंबई। शिवसेना उत्तर भारतीय संगठन, ईशान्य मुंबई जिला की ओर से आयोजित पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक मुलुंड (पश्चिम) स्थित इंपीरियल लॉन, लायंस क्लब ऑफ मुलुंड, पुरंदरे स्कूल में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मुंबई। उत्तर मुंबई के लोकप्रिय जन सेवक गोपाल शेट्टी जी के मार्गदर्शन में आयोजित 9 दिवसीय शिवमहापुराण कथा का समापन 08 फरवरी 2026 को देवीपाडा ग्राउंड बोरीवली में हुआ। इस भव्य आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और 09 फरवरी को पूर्णाहुति के साथ महाप्रसाद का लाभ लिया। कथा व्यास पंडित श्याम सुन्दर दास महाराज के मुखारविंद से शिव महापुराण कथा का श्रवणपान सभी कथा प्रेमियों ने किया। संस्था अध्यक्ष शिवदयाल मिश्रा के नेतृत्व में कथा का सफल आयोजन किया गया।
मुंबई। पूर्वांचल विकास परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक डॉ. द्रिगेश यादव के नेतृत्व में आज समाजवादी कुटिया, जौनपुर के संस्थापक ऋषि यादव के मुंबई आगमन पर पूर्वांचल विकास परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पदाधिकारी कार्यकर्ताओं द्वारा विले पार्ले पूर्व स्थित कार्यालय पर बहुत ही भव्य स्वागत सम्मान किया। डॉ दुर्गेश यादव ने शॉल, पुष्पगुच्छ तथा स्मृति चिन्ह देकर उनका सम्मान किया । डॉ द्रिगेश यादव ने कहा कि समाजवादी कुटिया लोगों को समरसता, प्रेम और भाईचारे का संदेश दे रही है। इस अवसर संस्था के राष्ट्रीय महासचिव सभाजीत यादव , उपाध्यक्ष बृजेश यादव, राष्ट्रीय सचिव विमलेश यादव, कवि जौनपुरिया सतीश यादव, मिमिक्री आर्टिस्ट विजय यादव, रमाकांत यादव, मुकेश यादव ,जोगेंद्र यादव समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।
ठाणे । सामाजिक संगठन भारतीय नाई कल्याण विकास सेवा समिति, सर्व सहयोग सेवा ट्रस्ट,नई उम्मीद फाउंडेशन ट्रस्ट,नंदवंशी सेल्फ केयर ट्रस्ट एवं एम.डब्ल्यू. ओ. के संयुक्त तत्वावधान में रविवार 8 फरवरी 2026 को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री,भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102 वीं जयंती भारतीय जनता पार्टी कार्यालय सभागार,खोपट ठाणे में मनाया गया।जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी कलेक्टर शर्मा प्रबंध निदेशक एमके इंडस्ट्रियल गोरेगांव ने किया।मुख्य अतिथि के रूप में आर जे शर्मा अध्यक्ष क्रांतिकारी पत्रकार संघ जिला ठाणे,हितेंद्र लिंबाचिया प्रदेश अध्यक्ष सूरत गुजरात,गीता ठाकुर महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष सूरत, विजय शंकर शर्मा जिला अध्यक्ष सूरत, विनोद कुमार शर्मा उर्फ सोनू जौनपुर जिला अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेविका चित्रा पवार उपस्थित रही।विशिष्ट अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी ठाणे शहर वरिष्ठ आमदार संजय जी केलकर साहब,नगरसेवक एवं उप महापौर कृष्ण दादू पाटिल के साथ ठाणे जिला नवनियुक्त नगरसेवक/नगरसेविका नंदा ताई पाटील,नम्रता कोली,प्रतिभा मंडवी,आशा शेर बहादुर सिंह, दीपक जाधव एवं अनीता दयाशंकर यादव उपस्थित रहे। सम्मानित अतिथियों में डॉ एस आर श्रीवास,डॉ संजय शर्मा,डॉ सुरेन्द्र शर्मा,बाबुल्ले शर्मा, ओमप्रकाश सविता,संतोष कुमार शर्मा डोंबिवली,रोशन शर्मा कुर्ला,अनिल शर्मा विलेपार्ले,संतोष शर्मा भाईंदर, कल्पनाथ शर्मा मुलुंड,लोलारक शर्मा सांताक्रुज, सुरेश कमला प्रसाद शर्मा, राजकुमार शर्मा प्रधानाचार्य,विनोद शर्मा विक्रोली,देवनारायण शर्मा, ललित शर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में समाजसेवी मुख्य रूप से उपस्थित थे।सैन हरिकेश शर्मा नंदवंशी ने उपस्थित सामाजिक बंधुओं को NSCT के उद्देश्य की विधिवत जानकारी दी और निवेदन किया कि आप सभी सदस्यता ग्रहण करें और परिवार को सुरक्षित करें।उक्त समारोह का आयोजन कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप,दुर्गेश कुमार शर्मा नंदवंशी,श्रीमती राधा संतोष शर्मा,सैन हरिकेश शर्मा नंदवंशी,मनोज कुमार जगदीश शर्मा,संतोष निरंकार शर्मा ने किया।उपस्थित सभी अतिथियों का सम्मान पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं सम्मान पत्र देकर किया गया।अतिथियों ने जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का आगाज़ किया तत्पश्चात समाज को आगे बढ़ाने एवं उत्थान हेतु शिक्षा,संस्कार,रोजगार,दहेज प्रथा विरोध,जनसंख्या,स्वास्थ्य एवं सहयोग की बात रखी।ठाणे के वरिष्ठ साहित्यकार एन बी सिंह नादान ने अपनी ग़ज़लों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया वहीं ओमप्रकाश सविता एवं विनय शर्मा दीप ने भारत रत्न की जीवनी काव्य के माध्यम से रखी।मंच का संचालन एवं आभार कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप ने किया।
मुंबई। हिंदी संगीत जगत में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुके उभरते हुए कलाकार और रॉक-स्टार संगीत मासूम एक बार फिर श्रोताओं के दिलों को छूने के लिए तैयार हैं।
1 hour and 49 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1