आजमगढ़ : अहरौला में सुहेलदेव जयंती की तैयारी में जुटी सुभासपा, डॉ. अरविन्द राजभर ने आँधीपुर में लगायी चौपाल

आजमगढ़ : अहरौला में  22 फरवरी को महाराजा सुहेलदेव की जयंती समारोह की तैयारी को लेकर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में सुभासपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. अरविन्द राजभर फूलपुर तहसील क्षेत्र के आँधीपुर गांव पहुंचे, जहां उन्होंने चौपाल लगाकर लोगों से संवाद किया।  चौपाल के दौरान डॉ. अरविन्द राजभर ने अधिक से अधिक संख्या में अहरौला स्थित जनता इंटर कॉलेज के बाग में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महाराजा सुहेलदेव का जीवन संघर्ष और सामाजिक समरसता का प्रतीक है, इसलिए जयंती समारोह में सभी समाज के लोगों की भागीदारी जरूरी है। पत्र प्रतिनिधियों द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में, जिसमें 22 फरवरी को ही कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर द्वारा माहुल के टिकुरिया मैदान में आयोजित कार्यक्रम को लेकर सुभासपा और भाजपा के बीच मतभेद की बात कही गई तो डॉ. अरबिन्द राजभर ने स्पष्ट किया कि कोई मतभेद नहीं है। उन्होंने कहा कि उनका अलग कार्यक्रम है, जबकि सुभासपा अहरौला में जयंती मनाने की तैयारी कर रही है। उन्होंने पुनः लोगों से अधिकाधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता रामनाथ राजभर ने की तथा संचालन कृष्ण कुमार राजभर ने किया। इस मौके पर संदीप राजभर, गुड्डन राजभर, रमाशंकर राजभर, संतोष कुमार, श्याम राजभर, सुरेंद्र यादव, रवीन्द्र यादव, प्रभावती सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
आजमगढ़ : महाशिवरात्रि को लेकर दीदारगंज थाना प्रभारी की अध्यक्षता में  हुई शांति समिति की बैठक

सिद्धेश्वर पाण्डेय
  व्यूरो चीफ
आजमगढ़ ।दीदारगंज थाना क्षेत्र के चितारा महमूद पुर स्थित प्राचीन शिव मन्दिर परिसर में बुधवार को सायं चार बजे आगामी पर्व महाशिवरात्रि को शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु क्षेत्र के बहुसंख्यक व अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों की उपस्थिति में शांति समिति की बैठक संपन्न हुई जिसमें उपस्थित लोगों से कहा गया कि आप सभी सम्मानित जन मंदिर पर दूर दराज से जलाभिषेक के लिए आए हुए श्रद्धालुओं की मदद कर जलाभिषेक और मेला को शांति पूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने में पुलिस प्रशासन की मदद करें। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक थाना दीदारगंज,अमित यादव,सदरे आलम,संजय कुमार पाठक,इंद्रेश कुमार गुप्ता,अरसद,अबुदरदा,शिव आसरे यादव, विनोद कुमार,अतीक अहमद,कोमल राजभर,मोनू राजभर, अजमल, जनार्दन, आदित्य आदि उपस्थित थे।
आजमगढ़ : अनवार पब्लिक स्कूल की टैलेंट सर्च परीक्षा में एक हजार विद्यार्थियों ने लिया भाग
  सिद्धेश्वर पाण्डेय
    व्यूरो चीफ
आजमगढ़ । जिले के फूलपुर तहसील के गोधना स्थित अनवार पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार को अनवार पब्लिक स्कूल टैलेंट सर्च परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा को पूरी पारदर्शिता एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया गया। इस प्रतियोगी परीक्षा में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के कुल एक हजार विद्यार्थियों ने सहभागिता की।
टैलेंट सर्च परीक्षा में अनवार पब्लिक स्कूल के 400 तथा अन्य विद्यालयों के 600 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। परीक्षा को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला।
विद्यालय के डायरेक्टर डॉ. सोहराब सिद्दीकी ने बताया कि टैलेंट सर्च परीक्षा में टॉप करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार के साथ-साथ उनकी पूरी पढ़ाई का खर्च अनवार पब्लिक स्कूल द्वारा वहन किया जाएगा। वहीं टॉप टेन में शामिल अन्य विद्यार्थियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस परीक्षा का उद्देश्य प्रतिभावान बच्चों को प्रोत्साहित कर बेहतर शिक्षा के अवसर को उपलब्ध कराना है। जिस क्षेत्र का शिक्षास्तर सर्वोत्तम होता हैं ,वह क्षेत्र अपने आप विकसित हो जाता है । क्योंकि शिक्षा से ही सभ्य समाज की संरचना की जा सकती है । प्रधानाचार्य संकेत माथुर ने बताया कि अनवार पब्लिक स्कूल टैलेंट सर्च परीक्षा का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के छात्र और छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करना है । जिससे बच्चो में आत्म निर्भरता आ सके । वही मनोज कुमार सिंह ने कहा कि अनवार पब्लिक स्कूल टैलेंट सर्च परीक्षा के माध्यम से क्षेत्र के शामिल होने वाले बच्चो में उत्साह भरना है । इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए अनवार पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर डॉ सोहराब सिद्दीकी क्षेत्र के बच्चो को आत्मनिर्भर बनाने के लिए टैलेंट सर्च परीक्षा का सराहनीय कार्य शुरू किया है ।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य संकेत माथुर सहित दिव्यांशु, मो. सलमान, मनोज सिंह, अरविंद मौर्य, सकीरा, वंदना सिंह, पवन कुमार अग्रहरि, शिवानी, रजनी, कमरान, विजय सिंह, इरतजा निशात, कृष्णा यादव सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
आजमगढ़ : सिटी नर्सिंग होम शाहगंज में एक आँख वाले शिशु का हुआ जन्म,डॉक्टरों ने बताया साइक्लोपिया सिंड्रोम से ग्रसित था शिशु


 
  सिद्धेश्वर पाण्डेय
    व्यूरो चीफ
आजमगढ़ । शाहगंज के सिटी नर्सिंग होम में 25 वर्षीय महिला ने एक ऐसे अद्भुत शिशु को जन्म दिया है । जिसे लोग एक तरफ धार्मिक दृष्टि कोण से देख रहे हैं ,तो वही कुछ लोग इसे बीमारी बता रहे हैं । जो एक अत्यंत दुर्लभ जन्म जात बीमारी साइक्लोपिया सिंड्रोम से ग्रसित है ।

यह डिलवरी शाहगंज के सिटी नर्सिंग होम अस्पताल में भर्ती किये जाने के बाद डॉ सैय्यद हुमेरा बानो वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ के द्वारा नार्मल डिलेवरी कराया गया । अस्पताल के प्रबंधक डॉ तारिक शेख ने बताया कि साइक्लोपिया सिंड्रोम एक अत्यंत दुर्लभ जन्मजात विकृति वीमारी है । जिसमे भ्रूण के मस्तिष्क और चेहरे का विकास का सामान्य रूप से नही हो पाता हैं । जिससे आँखे पूरी तरह से अलग अलग विकसित नही हो पाती हैं और चेहरे की संरचना असमान्य होती है । यह विकार आमतौर पर गर्भावस्था के शुरुआती चरण में होने वाले विकास सम्बन्धी कारणों से होता है ।
डॉ तारिक शेख ने बताया यह बीमारी कम मामलो में देखने को मिलती है । आधुनिक चिकित्सा विज्ञान में इसके उपचार की सम्भावनाए सिमित होती है । इस तरह के मामलों में सावधानी के तौर पर गर्भावस्था के दौरान नियमित जांच ,अल्ट्रासाउंड और समय पर परामर्श आवश्यक होता है । इससे असामान्यता की पहचान पहले से की जा सकती है । इसे चिकित्सा जगत में एक दुर्लभ उदाहरण के रूप में देखा जा रहा है ।
आजमगढ़ : सीएचसी अधीक्षक अखिलेश कुमार की अध्यक्षता में मनाया गया राष्ट्रीय मतदाता दिवस ,मतदान के लिए दिलायी शपथ
सिद्धेश्वर पाण्डेय
   व्यूरो चीफ
आजमगढ़। जिले के फूलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सीएचसी अधीक्षक अखिलेश कुमार की अध्यक्षता में राष्ट्रीय मतदाता दिवस शनिवार को मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं कर्मचारियों को लोकतंत्र को मजबूत करने हेतु निर्भीक, निष्पक्ष एवं जिम्मेदार मतदान करने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अधीक्षक अखिलेश कुमार ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार आज के दिन मतदान दिवस मनाया जा रहा है । मताधिकार लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति है और प्रत्येक नागरिक को अपने इस अधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। किसी के दबाव में नही आना चाहिए । देश की मजबूती के लिए मतदान जरूरी है । जिससे लोकतंत्र मजबूत हो सके । संचालन डॉ आर बी बर्मा ने किया । इस अवसर पर डॉ प्रमोद यादव ,डॉ अजीम , डॉ चन्द्र मुखी यादव ,मुकेश ,डॉ. प्रमोद यादव ,डॉ. निखिलेश चौरसिया ,उमेश यादव ,स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी एम एल अग्रहरि सहित आदि लोग रहे ।
आजमगढ़ : लाखों खर्च के बाद भी पंचायत भवन अधूरा ,ग्रामीण सुविधाओं से वंचित
सिद्धेश्वर पाण्डेय
   व्यूरो चीफ
 आजमगढ़ । जिले के विकासखंड पवई के ग्राम पंचायत जल्दीपुर में लाखों रुपए खर्च कर बनाए गए पंचायत भवन का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है। यह पंचायत भवन आज भी अधूरा है, जिससे ग्रामीणों को आवश्यक जन सुविधा नहीं मिल पा रही हैं। सरकार का उद्देश्य था कि गांव में एक ही छत के नीचे ग्रामीणों को बिना किसी परेशानी के सभी जरूरी सुविधाएं मिल सकें। इसके लिए पंचायत सहायक की नियुक्ति भी की गई। ग्रामीणों को लाभ दिलाने के लिए ग्राम पंचायत अधिकारी को भी पंचायत भवन में बैठने के निर्देश दिए गए हैं। पंचायत भवन के लिए कुर्सी, मेंज, अलमारी और इनवर्टर जैसे आवश्यक उपकरण खरीदे गए हैं। हालांकि कंप्यूटर सहित अन्य महत्वपूर्ण सामान कथित तौर पर प्रधान के घर की शोभा बढ़ा रहे हैं। जिससे इन सुविधाओं का उपयोग नहीं हो पा रहा है।                                  
    कई ग्रामीणों ने पुष्टि की कि पंचायत भवन हमेशा बंद रहता है। निर्माण के बाद से आज तक नहीं खुला, और पंचायत भवन का निर्माण भी अधूरा है। ग्रामीणों ने चिंता व्यक्त की कि सरकार के लाखों रुपए इस इमारत पर खर्च हुए हैं। लेकिन इसका उपयोग न होने के कारण यह पूरी तरह से बर्बाद हो रहा है।    
   वही इस बारे में एडीओ पंचायत असविन्द यादव का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है कि भवन का निर्माण क्यों अधूरा है। जानकारी करके उचित कार्रवाई की जाएगी।

आजमगढ़ : एसडीएम के देखरेख में आयोजित हुआ तहसील दिवस तहसील दिवस में 18मामलों में 2 का हुआ निस्तारण
सिद्धेश्वर पाण्डेय
  व्यूरो चीफ
आजमगढ़  । फूलपुर तहसील सभागार में संपूर्ण तहसील समाधान दिवस का अयोजन शनिवार को उपजिलाधिकारी अशोक कुमार के देखरेख में आयोजित किया गया । इस दौरान 18 मामले आये जिसमे 2 मामलों का तत्काल निस्तारण किया गया । तहसील दिवस में रसूलाबाद जर्जर सड़क और हथनौरा कला में नाली और खड़ंजा के समस्या मामला आया । एसडीएम अशोक कुमार ने फरियादियों की शिकायतें सुनी गई । तहसील दिवस में अधिवक्ता बी के यादव ने लोक निर्माण के द्वारा रसूलाबाद की जर्जर सड़क को न बनवाये जाने की शिकायत तहसील दिवस में किया है । हवलदार यादव ने हथनौरा कला में नाली और खड़ंजा के समस्या के बारे प्रार्थना देकर जांच कराने कर कार्यवाही की मांग किया है । वही सदरपुर बरौली के फसी आलम और शेखवलिया की श्याम दुलारी ने खाद्य आपूर्ति से सम्बंधित शिकायती पत्र दिया है । सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस में राजस्व से सम्बंधित 13,पुलिस से संबंधित 1 ,खाद्य सप्लाई से सम्बंधित 2 , लोक निर्माण से सम्बंधित 1 और ब्लाक से सम्बंधित 1 को लेकर प्रार्थना पत्र पड़े । कुल 18 मामलो में 2 मामलो का निस्तारण मौके पर तत्काल किया गया । एसडीएम अशोक कुमार ने शेष मामलों के निस्तारण के लिए टीम गठित किया गया ,और समयावधि के अंदर निष्पक्षता पूर्वक निस्तारण का आदेश दिया गया । इस अवसर पर माहुल अधिशासी अधिकारी अवधेश मिश्रा , नायब तहसीलदार राजाराम ,खण्ड विकास अधिकारी इशरत रोमिल , खण्ड शिक्षा अधिकारी फूलपुर राजीव कुमार यादव ,राजेन्द्र प्रसाद वर्मा , कुलदीप यादव ,चन्द्रकेश यादव ,तन्मय पाण्डेय ,कृष्ण कुमार यादव ,वासुदेव आदि लोग रहे ।
आजमगढ़ : पोखरे में युवक का शव मिलने से सनसनी
  
सिद्धेश्वर पाण्डेय
      व्यूरो चीफ
  आजमगढ़ । जिले के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के लोनियाडीह गांव स्थित एक पोखरे में शुक्रवार को दोपहर में एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। राहगीरों ने दोपहर में शव देखा । शव मिलने की जानकारी होने पर पोखरा मालिक ने शव मिलने की  सूचना फूलपुर पुलिस को दिया । फूलपुर पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है ।   मृतक की पहचान बबलू मुसहर 35 वर्ष पुत्र मिलटू, निवासी बाकरकोल थाना अहरौला के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मृतक बबलू पांच दिन पहले घर में झगड़ा कर नाराज होकर घर से निकला था। वह लोनियाडीह गांव में वैरुद्दीन उर्फ लल्ला के ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करता था।  ग्रामीणों के मुताबिक बबलू अत्यधिक शराब के नशे में मछली पकड़ने के लालच में शफकत पुत्र कयूम के पोखरे में उतर गया, जहां डूबने से उसकी मौत हो गई।  शुक्रवार को पोखरे में शव दिखाई देने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पत्नी निशा इस समय अपने मायके में है ।  मृतक के परिवार में पत्नी निशा और तीन छोटे बच्चे गुलशन 10 वर्ष, आंचल 6 वर्ष और तन्नू 4 वर्ष हैं, जिनके सिर से पिता का साया उठ गया है। बबलू की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है ।  मृतक के भाई डबलू ने पुलिस को तहरीर देकर पोस्टमॉर्टम कराने की मांग की है। फूलपुर कोतवाल सच्चिदानंद का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
आजमगढ़ : माहुल नगर में हिंदू सम्मेलन का हुआ आयोजन ,भारतीय संस्कृति की रक्षा और सामाजिक समरसता से ही होगी हिंदुत्व की रक्षा : सुरजीत
सिद्धेश्वर पाण्डेय
   व्यूरो चीफ
आजमगढ़ ।जिले के फूलपुर तहसील के माहुल नगर पंचायत के रामलीला मैदान में शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वाधान में विशाल हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के गोरखपुर क्षेत्र के सह प्रांत प्रचारक सुरजीत और विशिष्ट अतिथि डॉ राजेंद्र मुनि ने हिंदु सम्मेलन में भारतीय संस्कृति को मजबूत करने और हिंदुत्व की रक्षा के बारे में विस्तार से व्याख्यान दिया । हिंदू सम्मेलन को संबोधित करते हुए आरएसएस के प्रांत प्रचारक सुरजीत ने कहा कि जिस तरह से व्यक्ति की पहचान मुखमंडल से होती है उसी तरह भारत की पहचान हिंदुत्व से होती है।हिंदुत्व को खत्म करने के लिए समय काल खंड में अनेक आक्रांता लुटेरे आए पर भारतीय संस्कृति के आगे उन्हें घुटने टेकना पड़ा।भारत विश्व का इकलौता देश है , जो वसुधैव कुटुंबकम् और सर्वे भवन्तु सुखिन सर्वे संतु निरामया के सिद्धांत का पालन करता है, और हिंदुत्व से ही स्वयं को श्रेष्ठ बनाने के साथ ही साथ विश्व को श्रेष्ठ बनाने का मार्ग निकलता है।उन्होंने भगवान राम और श्रीकृष्ण की चर्चा करते हुए कहा कि उन्होंने धर्म और आचरण की रक्षा करना सिखाया। सुरजीत ने सम्मेलन में आगे कहा कि आज हमें परिवार को बचाने की जरूरत है। परिवार प्रेम से चलता है।भारतीय संस्कृति में दीपक जलाने की परंपरा है पर लोग आज जन्मदिन में दीपक बुझाते है। हमें पाश्चात्य संस्कृति से बचने की जरूरत है। भारतीय संस्कृति पर्यावरण संरक्षण,स्व जागरण,नागरिक कर्तव्य, सामाजिक समरसता की भावना से अपने घर और समाज को परिपूर्ण करना होगा और परिवार और देश के प्रति अपने दायित्वों का पालन करना होगा, तभी हमारी हिंदुत्व की संस्कृति बचेगी और भारत सर्वश्रेष्ठ भारत विश्वगुरु बनेगा। इसे बचाने के लिए हमें संगठित होकर आगे बढ़ना होगा तभी हिन्दू समाज की आगे आने वाली पीढ़ी संरक्षित होगी और भारत माता विश्व गुरु के सिंहासन पर बैठेगी और भारत माता की जय होगी। डॉ राजेंद्र मुनि ने भी हिंदुत्व के रक्षा के विषय पर अपना व्याख्यान दिया । अंत मे भारत माता की आरती उतारी गयी । ।अध्यक्षता राम कृष्ण पाण्डेय एवं संचालन विक्रांत पाण्डेय ने किया इस मौके पर धरणीधर पांडेय,विक्रांत पांडेय,संजय मोदनवाल,संतोष पांडेय,सुजीत जायसवाल आंसू,हरिकेश गुप्ता,विजय सिंह,राम मनी यादव, अरुणाकर सिंह हैपी हरिशंकर सोनी,राजेश पांडेय,सुनील पाण्डेय ,डॉ अविनाश पाण्डेय आदि रहे।
आजमगढ़ : प्यार में बदली गहरी दोस्ती,  समलैंगिक शादी पर अड़ी दोनो युवतियां
  सिद्धेश्वर पाण्डेय
   व्यरो चीफ
आजमगढ़। जिले के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र में दो युवतियों के आपसी प्रेम संबंध का मामला इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। दोनो युवतियां अलग-अलग गांवों की रहने वाली है । पड़ोसी गांव की दोनो युवतियों के बीच पिछले दो-तीन वर्षों से संपर्क था। बताया जा रहा है कि यह संपर्क धीरे-धीरे गहरी दोस्ती में बदला और कब यह रिश्ता प्रेम संबंध में तब्दील हो गया, इसका अंदाजा तब हुआ जब दोनों ने साथ जीने-मरने की कसमें खा लीं और दोनो युवतियां एक-दूसरे से विवाह कर साथ रहने की जिद पर अड़ गईं।
मामला उस समय विवाद का रूप ले लिया जब दोनों पक्षों के परिजन आमने-सामने आ गए। परिजनों के बीच बढ़ते तनाव की सूचना मिलते ही फूलपुर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवतियों तथा उनके परिजनों को फूलपुर कोतवाली ले आई। यहां पुलिस द्वारा दोनों पक्षों को समझाने-बुझाने का भरपूर प्रयास किया गया। कोतवाली में मौजूद पुलिस अधिकारियों और परिजनों ने युवतियों को स्थिति की गंभीरता समझाने की कोशिश किया ,लेकिन समलैंगिक प्रेम संबंध में बंधी दोनों युवतियों ने किसी की भी बात सुनने से साफ इनकार कर दिया। दोनों का कहना था कि वे एक-दूसरे के साथ ही रहना चाहती हैं और विवाह करने के फैसले पर अडिग हैं।
इस दौरान फूलपुर कोतवाली परिसर में दोनों पक्षों के काफी लोग एकत्र हो गए, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कोतवाली प्रभारी सच्चिदानंद स्वयं मौके पर मौजूद रहे और लगातार दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास करते रहे। हालांकि, काफी देर तक चली बातचीत के बाद भी कोई समाधान नहीं निकल सका। अंततः शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने दोनों पक्षों से कुल आठ लोगों के खिलाफ शांति भंग की धारा में चालान कर दिया। पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है और मामले पर नजर रखी जा रही है। क्षेत्र में यह घटना अब भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।