140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं को दर्शाता है यह बजट-राजभर।
2047 तक विकसित भारत के सपने को मजबूत करने वाला बजट-राजभर।
अखिलेश का 2027 जीतना मुश्किल, लाखों यादव बीजेपी व मुसलमान ओवैसी के साथ-राजभर।
युवा व महिलाएं भारत का बनेंगी ग्रोथ इंजन-ओमप्रकाश राजभर।
पंचायत चुनाव होंगे समय पर भ्रम किया दूर-ओम प्रकाश राजभर।
भाजपा ने केन्द्रीय बजट पर आयोजित की प्रेस कॉन्फ्रेंस।
सुलतानपुर,केन्द्रीय बजट 2026 -2027 देश के 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं को दर्शाता है।इस बजट से मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत जैसी योजनाओं को गति मिलेगी।यह 2047 तक विकसित और समृद्धिशाली भारत बनाने का बजट हैं।यह बातें पंचायती राज व जिले के प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने शनिवार को जिला पंचायत सभागार में केंद्रीय बजट पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहीं।
भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी की अध्यक्षता एवं भाजपा मीडिया प्रमुख विजय सिंह रघुवंशी के संयोजन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा बजट में गरीब, शोषित,वंचित,युवा,महिला,किसान,सभी का ख्याल रखा गया है। उन्होंने कहा बजट में शिक्षा,स्वास्थ्य,खेती-किसानी,डिफेंस, इंफ्रास्ट्रक्चर व मेन्यूफेक्चरिंग सेक्टर पर भरपूर फोकस किया गया है।
केन्द्र सरकार के आम बजट से प्रदेश में विकास कार्य और तेज होंगे।यूपी को मिले दो हाई स्पीड रेल कॉरिडोर से कनेक्टिविटी को रफ्तार मिलेगी।हर जिले में बेटियों के लिए गर्ल्स हॉस्टल बनेंगे।लघु व मध्यम उद्योग को चैंपियन बनाने के लिए 10 हजार करोड़ रुपए का बजट है। सरकार ने शिक्षा पर सलाना 11 व स्वास्थ्य पर 8 प्रतिशत की दर से बजट बढ़ाया है।
सरकार ने ग्रामीण विकास के लिए 2,73,108 करोड़ रुपए का बजट रखा है जो पिछले वर्ष से 21 प्रतिशत अधिक है।बजट में पशुपालक व मछली पालन करने वाले किसानों का भी पूरा ध्यान रखा गया है।हर जिले में ट्रामा सेंटर व इमरजेंसी बनने से आम लोगों को सहूलियत होगी। उन्होंने कहा युवा व महिलाएं भारत की ग्रोथ इंजन बनेंगी।यह बजट देश के युवाओं व महिलाओं के लिए नए रोजगार का द्वार खोलता है।इस बजट में हर वर्ग और हर क्षेत्र के विकास पर ध्यान केंद्रित किया गया है।
मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा और 2027 के विधानसभा चुनाव जीतने के उनके दावों पर सवाल खड़े किए। प्रभारी मंत्री राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव को सत्ता से दूर हुए 9 साल हो गए हैं।उन्होंने कहा लाखों यादव समाज के लोग इनमें ठेकेदार, ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत सदस्य शामिल है। भाजपा का झंडा लेकर घूम रहे हैं।इसके साथ ही करोड़ों मुसलमान असदुद्दीन ओवैसी के साथ चले गए हैं।
ऐसे में अखिलेश यादव 2027 का चुनाव जीतने की बात कैसे कर सकते हैं।यह समझ से परे है।उन्होंने पंचायत चुनाव को लेकर बनी भ्रम की स्थिति पर ड्यूटी कहां की पंचायत चुनाव समय पर होंगे।उसकी तैयारी चल रही है।मतपत्रों को जिले में पहुंचा दिया गया है। 28 तारीख को मतदाता सूची प्रकाशित होगी। उन्होंने प्रधानमंत्री पर राहुल गांधी की सदन में टिप्पणी से जुड़े सवाल पर विपक्ष पर कटाक्ष किया।उन्होंने कहा विपक्ष सरकार की प्रशंसा व वाहवाही करेगा तो जनता पूछेगी वोट मांगने क्यों आए हो। उन्होंने विपक्ष द्वारा फार्म -7 को लेकर उठे सवालों पर कहा आयोग विना सत्यापन किए किसी का नाम नहीं काटेगा। पारदर्शी वोटर लिस्ट के लिए चुनाव आयोग प्रतिबद्ध है।
प्रेसवार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी,एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह, विधायक राजप्रासाद उपाध्याय,सीताराम वर्मा,सुभासपा जिलाध्यक्ष विनीत सिंह, भाजपा मीडिया प्रमुख विजय रघुवंशी, अमेठी जिलाध्यक्ष सतीश मिश्रा, संदीप सिंह,ब्लाक प्रमुख शिव कुमार सिंह, सुनील वर्मा, आशीष सिंह रानू,राहुल भान मिश्रा आदि मौजूद रहे।
5 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
13.5k