खेतों में नंगे लोहे के तारों में प्रभावित था करंट, आढत कर्मचारी के चपेट में आने से दर्दनाक मौत
![]()
परिजनों का खेत मलिक के बीच मारपीट, ईट पत्थर चले, पुलिस में पहुंचकर मामले को किया शांत
फर्रुखाबाद l बिजली के करंट की चपेट में आने से आढ़त कर्मचारी की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों और खेत मालिक के बीच कहासुनी हुई और देखते ही देखते मारपीट के साथ ही पथराव में बदल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया।
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम आरापूरा पहाड़पुर निवासी 40 वर्षीय सर्वेश यादव पुत्र दुशासन यादव, अरे पहाड़पुर में सचिन यादव की सब्जी आढ़त पर कर्मचारी थे। मृतक के भाई देवेंद्र यादव ने बताया कि बुधवार शाम करीब आठ बजे सर्वेश यादव आढ़त से पैदल घर लौट रहे थे। इस दौरान बहादुरगंज निवासी एकलव्य पुत्र रामलाल के खेत में लगे लोहे के तारों में प्रवाहित करंट की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी सुबह परिजनों को हुई, जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे तो सर्वेश यादव का शव खेत में पड़ा मिला। इस दौरान खेत मालिक और मृतक के परिजनों के बीच कहासुनी हो गई, और मारपीट एक पथराव में तब्दील हो गई। सूचना मिलते ही थाना मऊ दरवाजा के एसएसआई वीरेंद्र सिंह, फर्रुखाबाद कोतवाल दर्शन सिंह, कादरी गेट थाना अध्यक्ष कपिल चौधरी सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा और हालात पर काबू पाया। बताते हैं कि गेहूं की फसल की रखवाली के लिए हनुमान मंदिर के पास गांव जाने वाले रास्ते से बिजली के खंभे से अवैध कनेक्शन लेकर खेत के तारों में करंट छोड़ा गया था।
पुलिस द्वारा कई बार बिजली विभाग को सूचना देने के बावजूद कर्मचारियों के मौके पर न पहुंचने से ग्रामीणों में नाराजगी भी देखने को मिली। अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार व तहसीलदार सनी कंनौजिया, एसएसआई वीरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस के पहुंचने से पहले दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। उन्होंने कहा कि मौत का कारण करंट लगना पाया गया है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


फर्रूखाबाद l ए आर टी ओ कार्यालय का बुधवार को जिला अधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने औचक निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यालय की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के रख-रखाव, जनसुविधाओं तथा साफ-सफाई की स्थिति का गहनता से अवलोकन किया।
चौकी इंचार्ज के खिलाफ भरी हुंकार, उग्र हो सकता आंदोलन
फर्रुखाबाद l डायरिया बच्चों में होने वाली एक बीमारी है, बच्चों को पानी जैसे पतले दस्त होने लगते हैं इसकी रोकथाम के लिये पांच वर्ष तक के बच्चों को ओ आर एस और जिंक की टेबलेट दी जाती है l जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ सर्वेश यादव ने नगर में हो रहे टीकाकरण के दौरान कहीं l
1 hour and 26 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1