डायरिया मौसम से नहीं, कभी भी हो सकता ,जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
फर्रुखाबाद l डायरिया बच्चों में होने वाली एक बीमारी है, बच्चों को पानी जैसे पतले दस्त होने लगते हैं इसकी रोकथाम के लिये पांच वर्ष तक के बच्चों को ओ आर एस और जिंक की टेबलेट दी जाती है l जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ सर्वेश यादव ने नगर में हो रहे टीकाकरण के दौरान कहीं l
इस दौरान पापुलेशन सर्विसेज इंटरनेशनल इंडिया लखनऊ से आये सीनियर प्रोग्राम मैनेजर अनिल द्विवेदी, अमरीश पांडे, अनुपम मिश्र, यूएनडीपी से मानव शर्मा और नगरीय स्वास्थ्य केंद्र से मेडिकल ऑफिसर डॉ शिवानी, फार्मासिस्ट पंकज आदि मौजूद रहे l उन्होंने कहा कि डायरिया किसी भी मौसम में हो सकता है कभी कभी यह रोग बच्चों में जानलेवा भी हो जाता है l
अगर आपके बच्चे को दो या तीन से अधिक पानी जैसे पतले दस्त आ रहे हैं तो अपनी क्षेत्र की आशा बहु या ए न म से संपर्क करें जिससे आपके बच्चे के शरीर में होने वाली पानी की कमी को ओ आर एस और जिंक के माध्यम से पूरा किया जा सके और आपका बच्चे को सुरक्षा मिल सके! उन्होंने कहा कि बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं इनका टीकाकरण बहुत जरुरी है l टीकाकरण बच्चों को 12 जानलेवा बीमारियों से सुरक्षा देते हैं इसलिए हमें अपने बच्चों को समय पर टीके लगवा लेने चाहिए l इस मौके पर ए एन एम आरती सागर, राखी आशा कार्यकर्ता संध्या सहित अन्य लोग मौजूद रहे l
7 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1