बसंतोत्सव में  जवाहरलाल निर्झर कोदिया गया शब्द साधक सम्मान
मुंबई । पूर्वांचल मानस मंडल द्वारा मुंबई के मलाड़ पूर्व में शारदा ज्ञानपीठ सभागार में आयोजित बसंतोत्सव 2026 राष्ट्रीय हिंदी साहित्य अधिवेशन रविवार 1 फरवरी 2026 को आयोजित किया गया।देश भर से कवियों साहित्यकारों की उपस्थिति देखी गई। उक्त अधिवेशन की अध्यक्षता हिंदी साहित्य अकादमी पुरस्कार प्राप्त  रामकृष्ण सहस्रबुद्धे ने किया।स्वागताध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी के सानिध्य में महानगर के वरिष्ठ कवि जवाहरलाल निर्झर को महानगरीय साहित्य गोष्ठियों के योगदान हेतु शब्द साधक सम्मान से सम्मानित किया गया।राष्ट्रवाद के पर्याय ओज कवि योगेन्द्र शर्मा कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण रहे, जिन्होंने प्रथम सत्र की अध्यक्षता भी की। महानगर के प्रतिष्ठित हास्य-व्यंग्य के हस्ताक्षर महेश दुबे के साथ साथ सुविख्यात हास्यकवि मंच संचालक सुरेश मिश्रा ने उपस्थिति दर्ज कराई।
कार्यक्रम में प्रथम सत्र की अध्यक्षता योगेन्द्र शर्मा और संचालन उमेश मिश्रा "प्रभाकर" ने किया। द्वितीय सत्र की अध्यक्षता निडर जौनपुरी व संचालन पंकज अंगार ने किया। त्रितीय सत्र की अध्यक्षता रामकृष्ण सहस्रबुद्धे व संचालन राजेश "अल्हड़ असरदार" ने किया।मुख्य अतिथि केवल कोठारी व विशिष्ट अतिथियों में स्थानिक नगरसेवक अधिवक्ता सिद्धार्थ शर्मा व संजय कांबले सहित विनय कुमार दुबे,प्रभाकर शुक्ला,राजेश गोहिल,प्रकाश राठोड़,शिव नारायण सोनी, संतोष राठोड़,लालचंद तिवारी,बंशीधर चौबे,राजेन्द्र चौबे तथा सौ. भारती श्रीवास्तव ने विभिन्न सत्रों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। वरिष्ठ साहित्यकार श्री राम सिंह,रेखा किंगर रोशनी,  कमलेश पाण्डेय तरूण,दिनेश बैसवारी और डाॅ. कनकलता तिवारी ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई व काव्यपाठ किया।साहित्य अधिवेशन में उतर प्रदेश, राजस्थान, मध्यप्रदेश, तमिलनाडु सहित महाराष्ट्र के नागपुर,सातारा मुंबई महानगर व उपनगरों के लगभग 70 कवियों ने काव्य पाठ किया।राकेश मणि त्रिपाठी, शारदा प्रसाद दुबे, सुजाता उदेशी, प्रकाश कुमार, संजीव द्विवेदी, श्रीधर मिश्रा, कविता झा, शिवकुमार सिंह, सुमित्रा गुप्ता, अमरनाथ द्विवेदी, मीना घुमे, लक्ष्मीकांत कमलनयन, किरन तिवारी, निरज शर्मा, कुसुम तिवारी, अरूण दुबे, शीतल देवयानी, राजीव मिश्रा, राजेश ऋतुपर्ण, माया मेहता, किरन मिश्रा, काजू निषाद, विनोद कुमार शुक्ल, रितेश गौड़, आनंद पांडेय, अनिल गौड़, इंदु मिश्रा, नीतू पाण्डेय आदि कवियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई व काव्यपाठ किया।
अखिल भारतीय साहित्य परिषद मुंबई, संगीत साहित्य मंच, हृदयांगन सामाजिक साहित्यिक संस्था, सुधा सामाजिक साहित्यिक संस्था, हस्ताक्षरम् सामाजिक साहित्यिक संस्था, बाबू शोभनाथ मेमोरियल ट्रस्ट आदि संस्थाओं के सहयोग से अन्नपूर्णा गुप्ता "सरगम", बिट्टू जैन "सना", संगीता पाण्डेय, सीमा त्रिवेदी, डॉ मृदुल तिवारी "महक", हिरालाल चौधरी, बिपीन दुबे, रिना धीमान "स्वर्ण" के संयोजन में रामजीत गुप्ता, विधु भूषण त्रिवेदी, सत्यभामा सिंह, वाचस्पति तिवारी, रजनी साहू, बसंत आर्य व रामकृष्ण गुप्ता द्वारा आयोजित कार्यक्रम का नेतृत्व राजेश दुबे "अल्हड़ असरदार" तथा सदाशिव चतुर्वेदी ने किया।
कल्याण में धूमधाम से मनाया गया द हेरिटेज स्कूल का वार्षिकोत्सव


ठाणे। कल्याण स्थित द हेरिटेज स्कूल का वार्षिकोत्सव बड़े ही धूमधाम, उल्लास एवं उत्साह के वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि काउंसलर श्रीमती स्नेहा आशीष भाने द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर नगर के प्रतिष्ठित गणमान्य नागरिकों, विद्यालय के अभिभावकगण एवं आमंत्रित अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोग अत्यंत प्रसन्नचित एवं उत्साहित दिखाई दिए। वार्षिक उत्सव में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। नृत्य, संगीत एवं नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और रचनात्मकता का अद्भुत प्रदर्शन किया, जिसकी उपस्थित जनसमूह ने मुक्त कंठ से सराहना की।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष सुभाष दुबे ने आगंतुकों एवं अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया। वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य ने विद्यालय की शैक्षणिक प्रगति, उपलब्धियों एवं शैक्षिक दृष्टिकोण पर प्रकाश डाला। विद्यालय के महासचिव गौरव दुबे ने संस्था की भावी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी साझा की। सम्पूर्ण आयोजन अनुशासन, संस्कार एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के मूल्यों को प्रतिबिंबित करता हुआ अत्यंत सफल एवं स्मरणीय रहा।
लोक नृत्य प्रतियोगिता में चारकोप सेक्टर 1 हिंदी विद्यालय को मिला प्रथम स्थान
मुंबई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका शिक्षण विभाग के आर/दक्षिण विभाग द्वारा आयोजित बालकोत्सव प्रतियोगिता 2025–26 के अंतर्गत संपन्न लोकनृत्य प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की। प्रतियोगिता में चारकोप सेक्टर–1 हिंदी विद्यालय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या  स्विटी रोहित पाटील के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने सराहनीय प्रस्तुति दी। गणेश नगर हिंदी विद्यालय ने द्वितीय तथा चारकोप गांव मराठी विद्यालय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं एम.पी.एस. गणेश नगर विद्यालय को प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सम्मानित अतिथि के रूप में दीपिका पाटिल (उपशिक्षणाधिकारी  पश्चिम विभाग),मुख्तार शाह (उपशिक्षणाधिकारी  पी.पी. सेल), तौहीद शेख (अधीक्षक) उपस्थित रहे। इस अवसर पर अशफाक शेख (प्रशासकीय अधिकारी), विभाग निरीक्षक मीना कवले तथा राजेश बुजड भी उपस्थित रहे।
भाजपा नेता अर्जुन गुप्ता की प्रधानमंत्री से अपील

मुंबई। महाराष्ट्र भाजपा नेता अर्जुन गुप्ता ने भारत में अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या, बाग्लादेशी व पाकिस्तानियों को तीस दिन में भगाने की मांग प्रधानमंत्री, गृहमंत्री व रक्षामंत्री से की है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री अमित शाह तथा रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को ईमेल व स्पीड पोस्ट से पत्र भेज कर निवेदन किया है कि राष्ट्रीय स्तर पर एक घोषणा की जाये कि अवैध रूप से रहने वाले बाग्लादेशी, रोहिंग्या, व पाकिस्तानी तीस दिन के अंदर भारत छोड़कर चले जायें नहीं तो उसके बाद जितने भी पकड़े जाऐंगे सभी की नसबंदी कर उन्हें भगाया जायेगा।

भाजपा नेता अर्जुन गुप्ता प्रधानमंत्री से सभी मुख्यमंत्रीयो को इस बारे में निर्देश देकर आगे आकर कठोर कार्रवाई करने के लिए निवेदन किया है।
सावनी फुहार कजरी काव्य संग्रह का हुआ विमोचन
मुंबई। साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक काव्यसृजन न्यास व हमरूह प्रकाशन दिल्ली के संयुक्त प्रयास से और विनय शर्मा दीप के अथक लगन से यह स्वप्न साकार हुआ जो आप सबके समक्ष पुस्तक का रूप लेकर प्रस्तुत है।लोक भाषा शास्त्रीय विधान से परिपूर्ण सावनी फुहार का विमोचन अध्यक्ष डाॅ कृपाशंकर मिश्र,विशिष्ट अतिथि कमलेश राय (मुन्ना) व मुख्य अतिथि श्रीमती विनिता सहल के कर कमलों व भगवान श्रीराम जी के सानिध्य में सम्पन्न हुआ।संचालन पं.जमदग्निपुरी एवं संयोजन संस्था अध्यक्ष आत्मिक श्रीधर मिश्र ने किया।श्रीराम जानकी मंदिर बद्रीधाम 90 फिट रोड लालबहादुर शास्त्री नगर साकीनाका मुम्बई के प्रांगण में कवि माता प्रसाद शर्मा ने कजरी प्रस्तुत कर आयोजन का शुभारंभ किया।गीत ग़ज़ल कविता होली गीत से कवि एन.पंडित,विनय अथवाल,लालबहादुर यादव कमल,ओमप्रकाश तिवारी, डॉ शारदा प्रसाद दूबे शरदचंद्र, रामप्यारे रघुवंशी,ओमप्रकाश सिंह,सदाशिव चतुर्वेदी मधुर, विनिता सहल,डॉ कृपाशंकर मिश्र, प्रा.अंजनी कुमार द्विवेदी अनमोल,कल्पेश यादव,हीरालाल यादव,ताज मोहम्मद सिद्दीकी, मास्टर राजवीर सरवन, पं.जमदग्निपुरी ने आनंद दायक बनाया।श्रोताओं ने जमदग्निपुरी द्वारा होली गीत भक्तों के संग खेलइं होली श्याम खाटू बनिके हमजोली पर खूब तालियां बजाई। लालबहादुर यादव कमल द्वारा प्रस्तुत ऋतुराज आ गया पर खूब झूमे भी।श्रीधर मिश्र ने आत्मा का परमात्मा से मिलन कराया तो ओमप्रकाश तिवारी ने तीक्ष्ण प्रहार किया।विनिता सहल और आनन्द पाण्डेय केवल ने कविता के द्वारा ही कविता पर प्रकाश डाला।जहां रामप्यारे रघुवंशी ने गांव की शैर कराई तो सदाशिव चतुर्वेदी ने ठुमरी प्रस्तुत कर सबको झुमा दिया।डॉ शारदा प्रसाद दूबे शरदचंद्र ने बेटी के बारे में संवेदनशील कविता पढ़ी तो अंजनी कुमार द्विवेदी अनमोल ने मधुर बयार का आनंद छलकाया।एन पंडित हीरालाल यादव हीरा व ताज मोहम्मद सिद्दीकी ने अपनी ग़ज़लों से शमा बाॅंध दिया।समारोह अध्यक्ष डाॅ कृपाशंकर मिश्र ने सबकी विधिवत और सुन्दर समीक्षा की और अपनी सवइया से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।मंचासीन अतिथियों का सम्मान अंगवस्त्र पुष्पगुच्छ से किया।आभार अंजनी कुमार द्विवेदी अनमोल ने प्रकट किया तथा राष्ट्रगान के साथ आयोजन सम्पन्न हुआ।
प्रधानाध्यापक चंद्रभान बचईराम की सेवासम्पूर्ति सम्मान समारोह सम्पन्न
मुंबई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका शिक्षण विभाग द्वारा संचालित गोविंद नगर मनपा हिंदी शाला मलाड पूर्व के कर्तव्यनिष्ठ प्रधानाध्यापक  की सेवासम्पूर्ति सम्मान समारोह का आयोजन 31 जनवरी को रानी सती मनपा शाला सभागृह में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व उप शिक्षणाधिकारी अशोक मिश्रा ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विभाग निरीक्षक रामराज पाल, सूर्यलाल यादव, विभाग निरीक्षक नम्रता गोसावी, फूला देवी जयसवाल, उज्जवला तलवारे, शिक्षक नेता योगेंद्र सिंह कौशिक, केपी सिंह चौहान तथा नरेंद्र बहादुर सिंह उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में आचार्य गुलाबधर पांडे, ज्योतिषाचार्य पंडित विजय कुमार मिश्रा, सुनंदा बुधावले, शिव शंकर तिवारी, राकेश पांडे, प्रहलाद प्रजापति, बजरंग लाल यादव, रामचंद्र जैसवार, महेंद्र पासी, सरिता चौहान, सुमन शर्मा, फरीदा मुलानी, अर्जुन माडावी, राजाराम पाल तथा प्रमुख वक्ता के रूप में वीरेंद्र प्रताप सिंह, राम सिंह, अजय कुमार सिंह, लव कुमार मिश्रा, चंद्रकांत पांडे, ईश्वरदेव पाल उपस्थित रहे। संगीत शिक्षक राजेश सिंह तथा राजेश हरिश्चंद्र द्वारा प्रस्तुत गीतों ने विदाई समारोह को आनंददाई बना दिया। कार्यक्रम का सुंदर संचालन राजीव मिश्रा ने किया।
नरसिंह के.दुबे ”बाबूजी” की 17वीं  पुण्यतिथि पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन
वसई। श्री नरसिंह के. दुबे चॅरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित नालासोपारा आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एवं हास्पिटल द्वारा स्व.नरसिंह दुबे की 17 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आज  28 जनवरी को सुबह 10 बजे से रात 10.00 बजे तक विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया इसमे नि:शुल्क चिकित्सा शिविर,सुदृढ बालक प्रतियोगिता, पाचन संस्थान पर आधारित वनौषधीयों की प्रदर्शनी, संभाषा प्रतियोगिता, भावपूर्ण श्रद्धांजली, विशुद्ध भोजपुरी-अवधी कवि संमेलन आदी  कार्यक्रमों का आयोजन किया गया l कार्यक्रम की शूरुवात दीप प्रज्वलन, धन्वंतरी पूजन और बाबूजी की प्रतिमा को माल्यार्पण से की गई l नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में 1127 मरीजों ने विभिन्न चिकित्सा का लाभ लिया l जिसमे रक्त परीक्षण, इसीजी, एक्स-रे आदि नि:शुल्क परीक्षण चिकित्सकों के सलाह के अनुसार किया गया। किफायती दाम में चष्मा वितरण भी किया गया l महाविद्यालय के सभागृह में सुदृढ बालक प्रतियोगिता संपन्न हुईl नालासोपारा के  प्रसिद्ध बालरोग तज्ञ डॉ.जयश्री देशपांडे तथा नालासोपारा के प्रसिद्ध आयुर्वेद के बालरोग विशेषज्ञ डॉ.सोनम कर्णावत ने बालकों का चयन किया।इस प्रतियोगिता मे प्रथम पुरस्कार 1501/-द्वितीय पुरस्कार 1001/- तृतीय पुरस्कार 751/- प्रमाणपत्र एवं ट्रॉफी देकर विजेताओ को पुरस्कृत किया गया l  6 माह से 2 साल तक में प्रथम पारितोषिक - शिव योगेश दांडेकर,  द्वितीय पारितोषिक - आदित्य दिगंबर गवळी, तृतीय पारितोषिक. - ताशविक वैष्णव इनको दिया गया l 2 साल से 3 साल तक में प्रथम पारितोषिक - देवांश दीपेश राणे,  द्वितीय पारितोषिक - गार्गी सचिन चव्हाण, तृतीय पारितोषिक -  भूमी सिंह इनको दिया गया l 3 साल से 5 साल तक में प्रथम पारितोषिक - आश्वि सिंह, द्वितीय पारितोषिक - शिवाय मिश्रा,  तृतीय पारितोषिक- नैन्सी तिवारी इन्हें  देकर पुरस्कृत किया गया l
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री माननीय अजित पवार की अकस्मात निधन की सूचना मिलने पर संभाषा प्रतियोगिता के प्रारंभ मे ही  दो मिनट का मौन रख कर उनको श्रद्धांजली दि गयी l संभाषा प्रतियोगिता के प्राथमिक दौर में चयनित 82 प्रतियोगियों में से 15  प्रतियोगियों ने अंतिम दौर में हिस्सा लिया l इसमे महाराष्ट्र राज्य के सभी वैद्यकीय, डेंटल ,आयुर्वेद होमिओपॅथी, नर्सिंग,फिजिओथेरपी एवं अन्य क्षेत्र के विद्यार्थीयों ने सहभाग लिया l श्री. निलेश कारखानीस आर्किटेक्ट मुंबई ,श्री. मंदार भानुशे सायन्स अँड टेक्नॉलॉजी विभागप्रमुख मुंबई युनिव्हर्सिटी,
डॉ. सतीश पांडेय पूर्व अधिष्ठाता सोमय्या विद्या विहार मुंबई युनिव्हर्सिटी इन्होने गुणवत्ता के अनुसार स्पर्धकों को प्रथम,द्वितीय,तृतीय व उत्तेजनार्थ पुरस्कार के लिए चयनित किया। प्रथम पुरस्कार गायत्री प्रभात देसले येरला आयुर्वेद काॅलेज, खारघर, मुंबई को, द्वितीय पुरस्कार दिव्या दिपक पाटील नालासोपारा आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज को, तृतीय पुरस्कार कृपाली शंकर वटवकर नालासोपारा आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज को तथा उत्तेजनार्थ चतुर्थ पुरस्कार शर्वरी पद्मनाभ कारखानीस ज्ञानदेव यशवंतराव पाटील कॉलेज नवी मुंबई को दिया गया।  विजेताओको क्रमशः 10,000/- ,7500/-,5000/-,3000/- नगद रकम, ट्रॉफी एवं प्रमाणपत्र प्रदान  किया गयाl संस्था के कोषाध्यक्ष श्यामसुंदर दुबे ,संस्था के अध्यक्ष  जयप्रकाश दुबे , डायरेक्टर डॉ ओमप्रकाश दुबे,  संस्था के विश्वस्त नरेश दुबे  एवं सभी निर्णायकों द्वारा मिलकर पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम संपन्न हुआ l
तत्पश्चात भोजपुरी - अवधी कवि संमेलन का आयोजन किया गया, जिसमें जगदीश पंथी जिला सोनभद्र बिहार,सिपाही पांडे  ’मनमौजी' जिला भभुआ बिहार, निडर ’जौनपुरी’ जिला जौनपुर उत्तर प्रदेश,रसबिहारी पांडे जिला भभुआ बिहार, ॲड राजीव मिश्र जिला जौनपुर उत्तर प्रदेश ,सुभाष यादव, जिला सिवान बिहार,जवाहरलाल, ’निर्झर' जिला गाजीपुर उत्तर प्रदेश,राम सिंह जिला जौनपुर,उत्तर प्रदेश, अरुण दुबे जिला सुल्तानपूर ,उत्तर प्रदेश,
डॉ श्रीमती मृदुल तिवारी ’महक’ जौनपुर उत्तर प्रदेश इन्होने अपनी भोजपुरी अवधी कविताओं से दर्शकों का मनोरंजन किया और उन्हें भोजपुरी - अवधी भाषा से जोड़ने का प्रयास किया l कवियों ने हास्य-व्यंग, करूण, शृंगार एवं वीर रस की  कविताओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया l सभी भोजपुरी/अवधी भाषी महिलाओं एवं पुरूषों ने कवि संमेलन का भरपूर लुत्फ उठाया । कवि संमेलन के अध्यक्ष सुभाष यादव थे, संचालन निडर ’जौनपुरी' ने किया l मुंबई, ठाणे,पालघर, नवी मुंबई,वापी,  सिल्वासा,दमन क्षेत्र के भोजपुरी एवं अवधी भाषी मान्यवरोंने कविसंमेलन का लाभ लिया l कार्यक्रम का समापन सुरूची भोज से हुआ l
समाजसेवी संजय मिश्रा के जन्मदिन पर दिखा सेवा और सम्मान का भव्य संगम
मुंबई। प्रतापगढ़ जनपद के पट्टी विधानसभा क्षेत्र (249) में समाजसेवा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना चुके प्रसिद्ध समाजसेवी एवं उद्योगपति संजय मिश्रा का जन्मदिन मंगलवार को मुंबई के पाँच सितारा होटल में अत्यंत भव्य, आत्मीय और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। यह अवसर केवल जन्मदिन का उत्सव नहीं रहा, बल्कि समाजसेवा, मानवीय संवेदना और सामाजिक दायित्व के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक बन गया।
समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुँचाने, जरूरतमंद बेटियों के विवाह में सहयोग करने और संकट में खड़े लोगों के लिए सदैव आगे रहने वाले संजय मिश्रा के जन्मदिन पर देश-प्रदेश की अनेक नामचीन हस्तियाँ विशेष रूप से मुंबई पहुँचीं। कार्यक्रम स्थल पर हर ओर स्नेह, अपनत्व और सम्मान का भाव देखने को मिला। इस अवसर पर मनोज तिवारी ने संजय मिश्रा को जन्मदिन की शुभकामनाएँ देते हुए उनके सेवा कार्यों की सराहना की और कहा कि वे बिना किसी प्रचार के लगातार समाज के लिए कार्य करते हैं। ऐसे लोग समाज की असली ताकत होते हैं। वहीं आचार्य पवन त्रिपाठी ने कहा कि संजय मिश्रा का जीवन सेवा, संस्कार और समर्पण का सुंदर उदाहरण है। उन्होंने उद्योग और समाजसेवा के बीच संतुलन बनाते हुए समाज के हर वर्ग के लिए कार्य किया है, जो युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मनोज तिवारी, अभिरामाचार्य जी महाराज, कृपाशंकर सिंह, आचार्य पवन त्रिपाठी, अखिलेश चौबे, आनंद दूबे, कमलाशंकर मिश्रा, अशोक कुमार सुमन, मुकेश पाण्डेय, संजय सिंह, प्रभाकर शुक्ला, मनोज दूबे, अनिल सावंत, अरुण मिश्रा, अविनाश त्रिपाठी, अवधेश मिश्रा, अतुल पाण्डेय, आनंद पाण्डेय, विपुल जिलानी, प्रकाश बोरा, सतीश कर्मावत, मोहम्मद आरिफ भाई, राजेश मिश्रा, अविनाश पाण्डेय, आशीष त्रिपाठी, राजेश पाण्डेय, आशीष दूबे, मिथिलेश मिश्रा, सुरेश मिश्रा, धनंजय मिश्रा, कैलाश मिश्रा, संतोष मिश्रा, दीपक सुहाना उर्फ छोटका खेसारी, दीपक त्रिपाठी, रजनीश सिंह रिशु, सुरेंद्र पाण्डेय लल्लन पांडे, रमेश मिश्रा, राजकुमार मिश्रा, संजय शुक्ला बिरौती, संजय सिंह, जितेंद्र सिंह जीतू, रोहित पाण्डेय, प्रिंस पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में शुभेच्छु, रिश्तेदार और इष्ट-मित्र उपस्थित रहे। अंत में संजय मिश्रा ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी का स्नेह और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति है और वे आगे भी पूरी निष्ठा के साथ समाजसेवा के कार्यों में लगे रहेंगे।
डॉ मंजू लोढ़ा को एक सप्ताह में मिला दो प्रतिष्ठित अवार्ड
मुंबई। देश की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था लोढ़ा फाउंडेशन की चेयरमैन तथा वरिष्ठ साहित्यकार डॉ मंजू मंगल प्रभात लोढ़ा को इस सप्ताह 2 प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। राष्ट्र सेवा और समाज सेवा की क्षेत्र में जहां उन्हें “ राष्ट्रीय रत्न अवार्ड “ प्राप्त हुआ, वहीं सायबर अवेयरनेस तथा डिजिटल सेफ्टी के क्षेत्र में विशिष्ट कार्य के चलते “ व्हाट नाउ अवार्ड " प्राप्त हुआ । देखा जाए तो डॉ मंजू लोढ़ा हमेशा से ही समाज को मजबूत करने की दिशा में समर्पित भावना के साथ काम कर रही हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, नारी सम्मान, देश भक्ति, पर्यावरण सुरक्षा जैसे अनेक क्षेत्रों में उन्होंने रचनात्मक काम किया है। सायबर सुरक्षा की दिशा में उनके द्वारा किए गए कार्यों की गई। एक सप्ताह के भीतर दो अवार्ड मिलना गौरव की बात है। इस बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि अवार्ड मिलने से काम की जिम्मेदारी और गति बढ़ जाती है।
बेस्ट बस हादसे में मृत प्रशांत शिंदे के परिवार को राकेश शंकर शेट्टी ने की मदद
मुंबई। भांडुप (पश्चिम) रेलवे स्टेशन के समीप सोमवार, 29 दिसंबर 2025 को हुए दर्दनाक बीईएसटी बस हादसे में जान गंवाने वाले स्वर्गीय श्री प्रशांत दत्तू शिंदे के परिवार को मानवीय संवेदना के तहत सहायता प्रदान की गई।
एकता – द पॉवर ऑफ यूथ एंड यूनिटी (एनजीओ) के संस्थापक अध्यक्ष श्री राकेश शंकर शेट्टी ने स्वर्गीय प्रशांत शिंदे की पत्नी श्रीमती कंचन प्रशांत शिंदे को एक लाख रुपये का चेक सौंपकर परिवार को संबल दिया। यह संवेदनशील कार्यक्रम रविवार, 25 जनवरी 2026 को जी. एस. शेट्टी इंटरनेशनल स्कूल, नाहूर (पश्चिम) में आयोजित किया गया। इस अवसर पर श्री राकेश शंकर शेट्टी ने कहा कि वे इस गंभीर विषय को बीईएसटी प्राधिकरण के समक्ष मजबूती से उठाएंगे। उन्होंने हादसे में मृत सभी व्यक्तियों के परिजनों को बढ़ी हुई आर्थिक क्षतिपूर्ति देने तथा प्रत्येक परिवार से एक सदस्य को स्थायी रोजगार उपलब्ध कराने की मांग की।
गौरतलब है कि स्वर्गीय प्रशांत दत्तू शिंदे अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनका इकलौता पुत्र कुमार सोहम प्रशांत शिंदे वर्तमान में पराग विद्यालय, भांडुप (पश्चिम), मुंबई में कक्षा चौथी में अध्ययनरत है।
इस दुखद हादसे को लेकर उपस्थित सभी लोगों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय एवं समुचित सहायता मिलने की कामना की।