तंबुओं के शहर पांचाल घाट में रहने वाले  कल्पवासी अब अपने घरों को लौट रहे, धीरे-धीरे उजाड़ रही मेले की रौनक

फर्रुखाबाद l  पांचाल घाट पर 3 जनवरी से शुरू हुआ ऐतिहासिक 'मेला श्री राम नगरिया' अब अपने समापन की ओर है। माघी पूर्णिमा के स्नान के बाद से ही यहां बसा तंबुओं का अस्थाई शहर उजड़ने लगा है। हजारों की संख्या में कल्पवास के लिए पहुंचे संत और श्रद्धालु माँ गंगा से सलामती की दुआ मांगकर अपने आश्रमों और घरों की ओर प्रस्थान कर रहे हैं।

लगभग 3000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैले इस विशाल मेले में अब दूर-दूर तक खाली स्थान दिखाई देने लगा है। जहां कुछ दिन पहले तक धार्मिक अनुष्ठान, भजन-कीर्तन और श्रद्धालुओं की भारी चहल-पहल थी, वहां अब सन्नाटा पसरने लगा है। शेष बचे कल्पवासी भी अपना सामान समेट रहे हैं और अनुमान है कि 5 फरवरी को यहां से प्रस्थान कर जाएंगे।

प्रयागराज के बाद सबसे महत्वपूर्ण माघ मेला

धार्मिक दृष्टि से प्रयागराज के कुंभ/माघ मेले के बाद फर्रुखाबाद का यह मेला विशेष महत्व रखता है। जिला प्रशासन द्वारा कल्पवास के लिए आने वाले संतों और श्रद्धालुओं के लिए एक माह तक बिजली, पानी और सुरक्षा की सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। इस वर्ष यह मेला 3 जनवरी से शुरू होकर 1 फरवरी (माघी पूर्णिमा) तक चला।

दुकानदारों में निराशा ।

मेला श्री राम नगरिया में इस वर्ष लगभग 700 दुकानें लगाई गई थीं, जिनमें से अधिकांश अभी भी मौजूद हैं। दुकानदारों का कहना है कि वे भी अगले एक-दो दिनों में अपनी दुकानें समेट लेंगे। कन्नौज से आए दुकानदार अमित ने बताया कि इस बार उम्मीद के मुताबिक बिक्री नहीं हुई है, जिससे व्यापारियों में निराशा है।

मनोरंजन क्षेत्र में रौनक
भले ही कल्पवासी लौट रहे हों, लेकिन मेला क्षेत्र में अभी भी रौनक है। यहां लगाए गए विभिन्न प्रकार के झूले और अन्य मनोरंजन के साधन अभी भी संचालित हैं, जिनका आनंद लेने के लिए स्थानीय लोग पहुंच रहे हैं।
प्रशिक्षित युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में लगाई फांसी मौत पुलिस जांच में जुटी

फर्रुखाबाद l जहानगंज थाना क्षेत्र में एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। यहाँ नगला तरा गांव के रहने वाले एक 27 वर्षीय शिक्षित युवक ने खेत में लगे पेड़ से फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक बीएड और बीटीसी की पढ़ाई पूरी करने के बाद ट्रेनिंग कर रहा था और हाल ही में उसकी शादी की बातचीत भी चल रही थी l

जहानगंज थाना क्षेत्र के नगला तरा गांव निवासी अशोक कुमार के 27 वर्षीय पुत्र सिकंदर का शव मंगलवार की सुबह करीब 6:30 बजे घर से लगभग 500 मीटर दूर एक खेत में आम के पेड़ से लटकता हुआ मिला।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिकंदर सोमवार की रात को ही घर से निकल गया था। अगली सुबह जब किसान खेतों में काम करने पहुंचे, तो उन्होंने उसे मफलर के सहारे पेड़ से लटका हुआ देखा। किसानों ने तत्काल इसकी सूचना परिजनों को दी। खबर मिलते ही मृतक के पिता अशोक, मां मीरा देवी, भाई मिथुन और इसेन्द्र तथा बहन सुनहरी रोते-बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता अशोक कुमार ने पुलिस को बताया कि सिकंदर पढ़ने में होनहार था। उसने बीएड की पढ़ाई पूरी कर ली थी और बीटीसी करने के बाद वर्तमान में ट्रेनिंग कर रहा था। परिजनों ने बताया कि घर में उसकी शादी की तैयारियां हो रही थीं। अभी पांच दिन पहले ही परिवार वाले उसके लिए एक लड़की भी देख चुके थे। पिता ने बताया कि उन्हें इस बात का जरा भी अंदाज नहीं है कि उनके बेटे ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया और आत्महत्या की वजह क्या हो सकती है l इस पर चर्चा हो रही है और पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है l घटना की सूचना मिलते ही जहानगंज थानाध्यक्ष राजेश राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व परिजनों के बयान पर कार्रवाई की जाएगी।
सीएमओ के तबादले की मांग, आशाओ का धरना जारी


फर्रुखाबाद।आशा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन अब तेज हो गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर बीते 15 दिसंबर से चल रहे इस धरने में अब सीएमओ के तबादले की मांग को प्रमुखता दी जा रही है।

अभद्र व्यवहार का आरोप और नारेबाजी सोमवार को सीएमओ कार्यालय पर भारी संख्या में एकत्रित हुई आशा कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। संगठन का आरोप है कि सीएमओ ने उनके लिए अभद्र शब्दों का प्रयोग किया था, जिससे उनमें भारी रोष है। इस घटना के विरोध में उन्होंने पूर्व में सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा था और सीएमओ का घेराव भी किया था। बताते हैं कि विरोध बढ़ने के बाद सीएमओ अवकाश पर चले गए, लेकिन इसके बावजूद कार्यकर्ताओं ने अपना धरना समाप्त नहीं किया है।

उन्होंने कहा कि राज्य कर्मचारी का दर्जा और एकमुश्त धनराशि
प्रदर्शनकारी आशा कार्यकर्ताओं की मांगों की सूची लंबी है, लेकिन उनकी प्रमुख मांग उन्हें 'राज्य कर्मचारी' का दर्जा दिया जाना है। इसके अलावा, वे एकमुश्त धनराशि (फिक्स वेतन/मानदेय) प्रदान करने और अन्य लंबित समस्याओं के समाधान की मांग कर रही हैं।
जब तक मांगें पूरी नहीं, तब तक आंदोलनआशा कार्यकर्ताओं ने प्रशासन को स्पष्ट संदेश दिया है कि यह आंदोलन केवल आश्वासन से खत्म नहीं होगा। उन्होंने चेतावनी दी है कि जब तक सीएमओ का तबादला नहीं होता और उनकी राज्य कर्मचारी के दर्जे सहित सभी मांगें पूरी नहीं की जातीं, उनका धरना अनवरत जारी रहेगा। कार्यकर्ताओं ने सीएमओ के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी आवाज बुलंद की।
तटबंध बनाओ जन संघर्ष समिति के अध्यक्ष ने नगर मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन

फर्रुखाबाद l सोमवार को तटबंध बनाओ जन संघर्ष समिति के अध्यक्ष भईयन मिश्रा के नेतृत्व मे जनपद की सीमा से लेकर जनपद की सीमा तक गंगा जी के दोनों किनारो पर तटबंध बनवाने एवं कटरी धर्मपुर एवं कटरी भीमपुर एवं उनके मजरों में मां गंगा के द्वारा लगातार किए जा रहे कटान को रोकने के लिए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर नगर मजिस्ट्रेट संजय बंसल को ज्ञापन दिया गया ज्ञापन में मांग की गई कि अगर जल्द से जल्द इस पर कार्य प्रारंभ बना हुआ तो 11 फरवरी से कढ़हर से प्रस्तावित विशाल पदयात्रा प्रारंभ की जाएगी जो कि अटेना घाट तक जाएगी क्योंकि अब प्रशासन से मांग करते-करते और जनप्रतिनिधियों को चेताते बहुत समय हो गया है अभी तक कोई भी सकारात्मक पहल जिला प्रशासन के द्वारा नहीं की गई तदबंध बनाओ जन संघर्ष समिति के अध्यक्ष भईयन मिश्रा ने कहा कि पिछले कई महीनो से लगातार तटबंध बनवाने की बात आम जनता कर रही है इसके लिए पूर्व में भी लगातार धरना प्रदर्शन के बाद भी अभी तक तटबंध का निर्माण प्रारंभ ना होना दर्शाता है कि स्थानीय सभी जनप्रतिनिधि एवं जिला प्रशासन बिल्कुल चुपचाप बैठा है क्षेत्र की लाखों जनता बाढ़ से बहुत पीड़ित रहती है इसके बारे में सोने और समझने का प्रशासन के पास नहीं है अब 11 फरवरी से प्रारंभ होने वाली यात्रा में सर क्षेत्र साथ चलेगा और तटबंध बनवा कर रहेगा राष्ट्रीय बजरंग दल के विभाग अध्यक्ष कोमल पांडे उर्फ अंगद ने कहा कि जहां पर लाखों की संख्या में लोग प्रभावित होते हो वहां के सभी जनप्रतिनिधि इतने लापरवाह और जनता के दुख दर्द से अपने को दूर रखते हो बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण है अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष धीरज पांडे ने भी अपना पूर्ण समर्थन तटबंध के लिए प्रारंभ होने वाली पदयात्रा को देते हुए कहा की जनहित की लड़ाई में हर प्रकार से साथ हैं और कोई भी संघर्ष करना पड़े पीछे नहीं हटेंगे अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व सदस्य नगर पालिका श्याम सुंदर लाला ने कहा कि पूरे जिले में बाढ़ से हर आदमी प्रभावित होता है इसके बाद भी इसके रोकथाम के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है हर वर्ष बाढ़ आती है साथ में अपने तबाही लाती है आज ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से पंकज राठौर शान अली महेंद्र सिंह यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य अवनीश यादव विष्णु मिश्रा जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय बजरंग दल आयुष सक्सेना एडवोकेट प्रशांत मिश्रा एडवोकेट धर्मवीर राजपूत पूर्व प्रधान शिवदेव सिंह एडवोकेट आसिफ जमा खान एडवोकेट आदिल खान अतीक खान शिवम वर्मा राजीव वर्मा चंद्रशेखर मनीष यादव राजीव सिंह सुबोध सिंह रामसेवक शाहन अली अवधेश सिंह कदीलाल ऋषिपाल शाहिद बहुत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे ।
पुलिस के खिलाफ मसाल जुलूस निकालने पर युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष सहित दो दर्जन नामजद व आधा दर्जन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, टाउन हाल से तिकोना


फर्रुखाबाद। पुलिस के खिलाफ युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष द्वारा रात में मसाल जुलूस निकालकर मुख्य मार्गों पर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया । पुलिस ने युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष अंकुर श्रीवास्तव सहित 23 और सात अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस द्वारा दर्ज की गई रिपोर्ट में युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष द्वारा बिना अनुमति के मसाल जुलूस मुख्य मार्गों पर निकालने से मार्गो पर अफरातफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे,इससे बड़ा हादसा होने की आशंका हो सकती थी । पुलिस में रिपोर्ट में लिखा है कि आग लगने के दर से दुकानदारों में अपनी दुकान तक बंद करनी और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई । पुलिस ने युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष अंकुर श्रीवास्तव राजेंद्र सिंह चौहान अंजुम उर्फ अंजुम रोहन कश्यप गोविंद बाथम मुनव्वर अनमोल जय कश्यप सचिन अजीम करीम वाजिद अली कमल आदित्य श्रीवास्तव और हनी जतिन और जीतू श्रीवास्तव सहित 23 नाम दर्ज और पांच सात अज्ञात व्यक्तियों को आरोपी बनाया है थाना मऊ दरवाजा में तैनात उप निरीक्षक वीरेंद्र सिंह की तहरीर पर युवा व्यापारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
बोर्ड परीक्षाए सीसीटीवी कैमरे और कंट्रोल रूम की निगरानी में होगी
फर्रुखाबाद। बोर्ड परीक्षा पर निगरानी रखने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है जहां से जिले भर के 78 परीक्षा केदो पर सीधे तौर पर मॉनिटरिंग होगी। साथ ही परीक्षा कक्ष में प्रत्येक परीक्षार्थी पर कैमरा केंद्रित रहेगा इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि कंट्रोल रूम के लिए कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है इसके अलावा 10 कंप्यूटर कंट्रोल रूम भी का प्रभारी राम लखन पाल प्रधानाध्यापक राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुंभराज तथा से कंट्रोल प्रभारी योगेंद्र कुमार सहायक अध्यापक मदन मोहन कनोडिया कॉलेज को बनाया गया है उन्होंने कहा कि परीक्षाओं को नकल विहीन संपन्न करने के लिए कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है उन्होंने बताया कि सीसीटीवी मॉनिटरिंग प्रभारी पंकज आदित्य को बनाया गया है।

इंसेट
जिला विद्यालय निरीक्षक एनपी सिंह ने बताया कि सभी केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा केदो पर पेयजल ,कैमरे बिजली, फर्नीचर और स्ट्रांग रूम की सभी व्यवस्थाएं मानक के अनुसार दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं ।  उन्होंने कहा कि स्ट्रांग रूम में डबल लॉक चार अलमारी में बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्रों को रखा जाएगा जिसकी निगरानी 24 घंटे कैमरे से रखी जाएगी परीक्षा केंद्र पर किसी भी तरह की लापरवाही होने पर केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है उन्होंने कहा कि हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के लिए 78 तक परीक्षा केंद्र के अलावा केंद्रीय कारागार को भी परीक्षा केंद्र बनाया गया है जहां पर परीक्षा के दौरान प्रश्न पत्रों की दो-दो पैकेट जाएंगे जिन्हें केदो पर स्ट्रांग रूम के डबल लॉक अलमारी में रखा जाएगा अलमारी में दोनों पालियो के प्रश्न पत्रों के सेट को रखा जाएगा जिसकी चाबी केंद्र व्यवस्थापक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट के पास रहेगी परीक्षा के 1 घंटे पहले तीनों लोगों की उपस्थिति में अलमारी खोली जाएगी जिसका लेखा-जोखा लाक बुक में दर्ज करना होगा अतिरिक्त सेट को विषय परिस्थितियों में ही खोला जाए और उसकी जानकारी माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज को तत्काल मैसेज द्वारा दी जाए ।
मेला रामनगरिया के पंडाल में योगी गाथा का मंचन देख दर्शको ने बजाई तालियां, कलाकारों की हुई सराहना

फर्रुखाबाद-मेला श्रीरामनगरिया के सांस्कृतिक पांडाल में प्रदेश के  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के जीवन पर आधारित नाटक 'योगी गाथा' का मंचन नक्श थिएटर के कलाकारों द्वारा किया गया।
रविवार देर रात को विशाल श्रीवास्तव द्वारा लिखित एवं नक्श थिएटर के डायरेक्टर अमित सक्सेना के निर्देशन में आयोजित 'योगी गाथा' नाटक में योगी आदित्यनाथ के बाल्यकाल मठ के महंत से लेकर मुख्यमंत्री बनने तक की कहानी का मंचन किया गया ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेला श्रीरामनगरिया के अध्यक्ष जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने कहा किसी भी चरित्र को धारण कर कलाकार पात्र के रूप में खुद को प्रस्तुत करता है।इस नाटक के माध्यम से योगी आदित्यनाथ जी के छात्र जीवन के संघर्ष और अन्याय के विरुद्ध उनकी लड़ाई, महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के प्रति उनका जुनून, गोरखपुर मठ के महंत बनने, लोकसभा चुनाव में जीतकर सांसद बनने, जनता दरबार के माध्यम से लोगों की परेशानियां दूर करने, और उनके खिलाफ रची गई साजिशों, उत्तर प्रदेश में योगी सरकार से पहले की दशा, योगी आदित्यनाथ का मुख्यमंत्री बनना और उत्तर प्रदेश को
औद्योगिक प्रदेश एवं उत्तम प्रदेश बनने तक की कहानी को दिखाया गया। नाटक देख रहे  दर्शकों ने जय श्री राम योगी आदित्यनाथ जिंदाबाद के उद्घोष से पांडाल गूंज उठा ।
नाटक में योगी आदित्यनाथ की भूमिका में अमित सक्सेना,वाल योगी सत्या सिंह,धीरज मौर्या योगी आदित्य नाथ के पिता के रूप में,शिवानी कटियार योगी आदित्यनाथ की मां के रूप में साध्य सिंह  ने छात्र नेत्री एवं योगी आदित्यनाथ की बहन की भूमिका निभाई दिलीप कश्यप ने मुख्तार अंसारी एवं योगी आदित्यनाथ के बड़े भाई की भूमिका निभाई शिवम ने अवैद्यनाथ जी महाराज, शिवम दीक्षित प्रभु श्री राम की भूमिका में रहे अंकित अंकित गुप्ता रैगिंग करने वाले कालेज के छात्र के रूप में डॉक्टर सर्वेश श्रीवास्तव ने कालेज के प्रिंसिपल की भूमिका निभाई । नाटक में अमित सक्सेना योगी -आदित्यनाथ,विशाल श्रीवास्तव-सूत्रधार एवं न्यूज एंकर,शिवम महंत-अवैद्यनाथ जी,धीरज मौर्या -आनंद बिष्ट की,सत्या -अजय बिष्ट,संध्या-छात्र नेत्री,शिवानी कटियार-सावित्री देवी ,सर्वेश श्रीवास्तव-आडवाणी जी,दिलीप कश्यप-बड़े भाई ,शिवम दीक्षित -श्रीराम , ,अतुल-लोकसभा स्पीकर,राघवेंद्र- कार्यकर्ता,आशीष राजपूत-युवा नेता, ,अनुराग कुमार शाक्य-मठ के सेवादार ,, नेहा सक्सेना म्यूजिक ,,धुर्वी सक्सेना ,रितम कुलश्रेष्ठ-पुलिस अधिकारी, अंकित गुप्ता -मंच प्रकाश, गम्भीर सिंह- मैकअप ,वैभव सोमवंशी- संचालक की भूमिका में रहे। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं अपर जिलाधिकारी न्यायिक दिनेश कुमार ने सभी कलाकारों को मंच पर सम्मानित किया इस मौके पर भूपेन्द्र प्रताप सिंह, सुरेन्द्र पाण्डेय,अनुराग अग्रवाल, महेशपाल सिंह उपकारी,विभोर सोमवंशी, नीरज शर्मा, शिवम मिश्रा आदि लोग रहे।
सीएमओ के तबादले की मांग, आशाओ का धरना जारी
फर्रुखाबाद।आशा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन अब तेज हो गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर बीते 15 दिसंबर से चल रहे इस धरने में अब सीएमओ के तबादले की मांग को प्रमुखता दी जा रही है।
अभद्र व्यवहार का आरोप और नारेबाजी
सोमवार को सीएमओ कार्यालय पर भारी संख्या में एकत्रित हुई आशा कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। संगठन का आरोप है कि सीएमओ ने उनके लिए अभद्र शब्दों का प्रयोग किया था, जिससे उनमें भारी रोष है। इस घटना के विरोध में उन्होंने पूर्व में सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा था और सीएमओ का घेराव भी किया था। बताते हैं कि विरोध बढ़ने के बाद सीएमओ अवकाश पर चले गए, लेकिन इसके बावजूद कार्यकर्ताओं ने अपना धरना समाप्त नहीं किया है।
उन्होंने कहा कि राज्य कर्मचारी का दर्जा और एकमुश्त धनराशि
प्रदर्शनकारी आशा कार्यकर्ताओं की मांगों की सूची लंबी है, लेकिन उनकी प्रमुख मांग उन्हें 'राज्य कर्मचारी' का दर्जा दिया जाना है। इसके अलावा, वे एकमुश्त धनराशि (फिक्स वेतन/मानदेय) प्रदान करने और अन्य लंबित समस्याओं के समाधान की मांग कर रही हैं।
जब तक मांगें पूरी नहीं, तब तक आंदोलन
आशा कार्यकर्ताओं ने प्रशासन को स्पष्ट संदेश दिया है कि यह आंदोलन केवल आश्वासन से खत्म नहीं होगा। उन्होंने चेतावनी दी है कि जब तक सीएमओ का तबादला नहीं होता और उनकी राज्य कर्मचारी के दर्जे सहित सभी मांगें पूरी नहीं की जातीं, उनका धरना अनवरत जारी रहेगा। कार्यकर्ताओं ने सीएमओ के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी आवाज बुलंद की।
कार अनियंत्रित होकर पलटी दो लोग गंभीर रूप से घायल
फर्रुखाबाद l राजेपुर थाना क्षेत्र के  डबरी तिराहा के पास शनिवार की देर रात एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी, जिससे उसमें सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार  कार से  राज वर्मा पुत्र अजय कुमार वर्मा निवासी ग्राम रूपपुर, थाना गुरसहायगंज, जिला कन्नौज तथा उनका मित्र मोहित पुत्र रामबक्स निवासी ग्राम गड़ा खेड़ा, थाना जहानगंज से शाहजहांपुर की ओर जा रहे थे,जैसे ही वाहन डबरी तिराहा पार कर आगे बढ़ा, लगभग रात्रि 8:30 बजे कार चालक मोहित वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिसके चलते कार सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना पर स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को निजी वाहन द्वारा लोहिया चिकित्सालय, फर्रुखाबाद भेजा गया। सूचना पर थाना राजेपुर प्रभारी  सुदेश कुमार विश्वकर्मा ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
हिंदू पार्टी में ने चलाया हस्ताक्षर अभियान फर्रुखाबाद का नाम पांचाल नगर हो

फर्रुखाबाद l हिन्दू समाज पार्टी द्वारा फर्रुखाबाद का नाम बदलकर पांचाल नगर करने को लेकर का हस्ताक्षर अभियान लगातार जारी है l रविवार को दोपहर 11:30 बजे से 04:00 बजे तक भारतीय पाठशाला लोहाई रोड व सायं 04:30 बजे से 7:30 बजे तक मुख्य चौक चौराहा फर्रुखाबाद में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, जिसमें लोहाई रोड पर 1245 लोगों ने व चौक पर खबर लिखे जाने तक 680 लोगों ने हस्ताक्षर किये, प्रदेश अध्यक्ष अंकित तिवारी ने कहा की हस्ताक्षर अभियान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार 05 फ़रवरी तक चलेगा,
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष आशीष गुप्ता, रोहन कश्यप, देवेंद्र पाण्डेय, आशुतोष द्विवेदी, मोहित दुबे आदि रहे!