धूमधाम से मनाया गया महर्षि अरविन्द पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव एवं अभिभावक सम्मेलन
डॉ एस के यादव
मार्टीनगंज (आज़मगढ़) तहसील क्षेत्र के खरसहन कला, दीदारगंज स्थित महर्षि अरविन्द पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव एवं अभिभावक सम्मेलन समारोह मंगलवार को हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर एसडीएम मार्टीनगंज दिव्या सिकरवार, खंड शिक्षाधिकारी राजीव कुमार यादव, कांग्रेस नेता अवधेश सिंह, टीडी कॉलेज जौनपुर के प्राचार्य राम आसरे सिंह एवं विद्यालय प्रबंधक अखिलेश सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर किया गया। छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत नृत्य, गीत एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की दर्शकों ने खूब सराहना की। इस अवसर पर दीदारगंज से विधायक कमला कान्त राजभर, प्राचार्य धीरेन्द्र मिश्र, सौरभ सिंह वीनू, जितेंद्र सिंह, अनिल नारायण सिंह, दिलीप यादव, सुरेंद्र सिंह, राम आसरे सिंह, दिग्विजय सिंह, राजेंद्र प्रसाद यादव, राकेश कुमार यादव, चंद्रभान सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राम अचल यादव ने की, जबकि संचालन जितेंद्र मिश्रा ने किया। अंत में प्रधानाचार्य संजीव कुमार सिंह ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
महर्षि अरविन्द पब्लिक स्कूल के प्रांगण में धूमधाम से मनाया गया  वार्षिकोत्सव एवं अभिभावक सम्मेलन
एस के यादव
  मार्टीनगंज (आज़मगढ़) तहसील क्षेत्र के खरसहन कला, दीदारगंज स्थित महर्षि अरविन्द पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव एवं अभिभावक सम्मेलन समारोह मंगलवार को हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर एसडीएम मार्टीनगंज दिव्या सिकरवार, खंड शिक्षाधिकारी राजीव कुमार यादव, कांग्रेस नेता अवधेश सिंह, टीडी कॉलेज जौनपुर के प्राचार्य राम आसरे सिंह एवं विद्यालय प्रबंधक अखिलेश सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर किया गया।
छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत नृत्य, गीत एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की दर्शकों ने खूब सराहना की। इस अवसर पर दीदारगंज से विधायक कमला कान्त राजभर, प्राचार्य धीरेन्द्र मिश्र, सौरभ सिंह वीनू, जितेंद्र सिंह, अनिल नारायण सिंह, दिलीप यादव, सुरेंद्र सिंह, राम आसरे सिंह, दिग्विजय सिंह, राजेंद्र प्रसाद यादव, राकेश कुमार यादव, चंद्रभान सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता राम अचल यादव ने की, जबकि संचालन जितेंद्र मिश्रा ने किया। अंत में प्रधानाचार्य संजीव कुमार सिंह ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

दीदारगंज पुलिस ने 220लीटर अवैध शराब को नष्ट किया
एस के यादव
मार्टिनगंज तहसील क्षेत्र के दीदारगंज थाने की पुलिस ने गुरुवार को  माननीय न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आजमगढ़ के आदेश दिनांक 22-12-2025, के अनुपालन में व माननीय न्यायालय एस डी एम मार्टीनगंज द्वारा गठित टीम के अनुपालन में नायब तहसीलदार मार्टीनगंज अरून प्रकाश कौल व हल्का लेखपाल योगिता सिंह , थाना दीदारगंज प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश, उप निरीक्षक रज्जन द्विवेदी,,हेड मोहर्रिर बृजेश प्रसाद, हो0 गार्ड अमरनाथ सिंह की मौजूदगी में नियमानुसार वातावरण को ध्यान में रखते हुए माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा निर्गत आदेश व निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए आबकारी अधिनियम से संबंधित कुल 220 लीटर शराब का विनिष्टीकरण किया गया।
दीदारगंज के डीहपुर में धूमधाम से मनाया गया माता सावित्री बाई फुले की जन्म जयन्ती।
सत्येन्द्र यादव
मार्टीनगंज-आज़मगढ़
दीदारगंज थाना क्षेत्र के डीहपुर गांव में संचालित माता सावित्री बाई फुले सेवा समिति के द्वारा शनिवार को प्राथमिक विद्यालय डीहपुर में सावित्री बाई फूले की जन्म जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यअतिथि राजकुमार एवं समिति के अध्यक्ष राम किशोर मौर्य एडवोकेट ने संयुक्त रूप से माता सावित्रीबाई फूले के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। समिति के लोगों द्वारा वर्ष 2025 की हाईस्कूल की परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले गांव के कुल 6 मेधावी छात्र- छात्राओं तथा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले कक्षा 5 के  26 बच्चों को प्रसस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। समाजसेवी रामकिशोर मौर्य एडवोकेट, राम मिलान यादव, राजकुमार एवं मृगांक शेखर आदि वक्ताओं ने माता सावित्रीबाई फुले के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एक समय महिलाएं सामाजिक शोषण और दोहरी मार से पीड़ित थीं। ऐसे कठिन दौर में सावित्रीबाई फूले ने समाज सुधारक के रूप में महिलाओं को शिक्षा का अधिकार दिलाने और उन्हें सामाजिक शोषण से मुक्त कराने के लिए संघर्ष किया। वक्ताओं ने कहा कि सावित्रीबाई फुले का जन्म 3 जनवरी 1831 को महाराष्ट्र में हुआ था।   इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता राममिलन यादव एवं संचालन मिठ्ठू लाल यादव ने किया। कार्यक्रम में  ग्राम प्रधान छविराम यादव, संतोष कुमार, प्रधानाध्यापक मृगांक शेखर, कैलाश नाथ, डॉ बृजेश , सुधाकर मौर्या, शिवकुमार यादव आदि लोग उपस्थित रहे।
श्रीशंकर जी इण्टर कॉलेज पुष्पनगर के पूर्व छात्र एवं सन्तकबीर नगर के मेहदावल विधायक का गर्मजोशी से हुआ स्वागत
एस के यादव
मार्टीनगंज (आजमगढ़)  तहसील क्षेत्रांतर्गत पुष्पनगर स्थित श्री शंकर जी इंटर कालेज के पूर्व छात्र व निषाद पार्टी के मेंहदावल संतकबीरनगर विधायक अनिल त्रिपाठी के विधायक बनने के बाद कालेज में प्रथम आगमन पर उनका विद्यालय प्रबंध समिति तथा क्षेत्रीय जनों द्वारा करतल ध्वनि के बीच उन्हें बुके देकर व माल्यार्पण कर व अंगवस्त्रम देकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया तत्पश्चात विधायक ने अपने कराम्बुज से कालेज के संस्थापक स्व0बाबूलाल साहू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और कुछ ही क्षणों में कालेज के जीव विज्ञान प्रयोगशाला का फीता काटकर अवलोकन किया और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर समक्ष दीप प्रज्जवलित किया कार्यक्रम में उपस्थित समस्त आगंतुकों पूर्व शिक्षकों वर्तमान शिक्षकों , पूर्व छात्रों वर्तमान छात्रों को विधायक ने अपने हाथों माल्यार्पण कर सभी को अंगवस्त्रम ,नववर्ष की डायरी भेंट कर लोगों का दिल जीत लिया। कालेज के मेधावी छात्रों के लिए आयोजित सम्मान समारोह का शुभारम्भ किया और बोर्ड परीक्षा 2025में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को विधायक ने स्मृति चिन्ह,मेडल, प्रशस्ति पत्र व नकद धनराशि देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर कालेज के प्रबंधक घनश्याम जायसवाल, पूर्व प्रधानाचार्य डॉ उमादत्त मिश्र, कृष्ण नाथ मिश्र, प्रधानाचार्य भगौती प्रसाद गुप्ता,डा 0अशोक गुप्त, अच्छेलाल यादव,विनय कुमार शुक्ल,नसीम अहमद, डा फहीम अहमद खान ,जमशेद अहमद, रविन्द्र नाथ यादव, प्रमोद कुमार चतुर्वेदी,संतोष कुमार यादव,दुर्गेश कुमार अस्थाना, वीरेन्द्र विश्वकर्मा, हरनारायण बर्नवाल भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ लालगंज,संजय सिंह,भानुप्रताप सिंह, सत्यनारायण बरनवाल, सुशील जायसवाल, इमरान अहमद,मोहन स्वरूप सहित विद्यालय के शिक्षक उपस्थित रहे।
गौशाला के मंडई में आग लगने से 2 मवेशियों की हुई मौत
सत्येन्द्र कुमार यादव
मार्टिनगंज।आज़मगढ़
दीदारगंज थाना क्षेत्र के संग्रामपुर में गौशाला की मड़ई में आग लग जाने से दो  मवेशियों की मौके पर ही जलकर मौत हो गयी।
 दीदारगंज थाना क्षेत्र के संग्रामपुर निवासी राम बदन पुत्र चेतू के गौशाला की मंडई   में भूषा रखकर उसमे गेंहू, चावल व सरसों आदि अनाज तथा उसी मंडई में दूसरी तरफ भैंस बांधते थे। गुरुवार की रात लगभग 11 बजे अचानक मंडई में आग लग गयी और मंडई तेज लपटों के साथ धु धु कर जलने लगी। तेज लपटों के साथ जलती मंडई देखपर परिजनों के होश उड़ गये ।शोर मचाने पर जुटे ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश किया , तभी तेज लपटों के साथ जलती हुई मंडई मवेशियों पर गिर गयी । आग की लपटें इतना तेज थी, की जब तक ग्रामीण आग पर काबू पाते तब तक उसमे रखा भूषा और अनाज सहित दोनो मवेशी बुरी तरह से जल चुके थे। परिजनों ने बताया कि भैंस के दूध की बिक्री कर ही घर का खर्च चलता था।
जानकारी मिलने पर पशु विभाग के डिप्टी सीएमओ फूलपुर के निर्देश पर मौके पर  पहुंचे पशुधन प्रसार अधिकारी डॉ सुरेश चन्द्र यादव ने जांचकर आवश्यक कार्यवाही करते हुए, पीड़ित को शासन द्वारा आर्थिक सहयोग दिलाने का आश्वाशन दिया।
मार्टीनगंज के बाबा विश्वनाथ आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में जरूरतमन्दो को वितरित किया गया निःशुल्क दवाएं एवं कम्बल
सत्येन्द्र यादव
मार्टिनगंज (आज़मगढ़) तहसील क्षेत्र के  बाबा विश्वनाथ आयुर्वैदिक मेडिकल कॉलेज एवं  हॉस्पिटल द्वारा सोमवार को क्षेत्र के गरीबों, असहायों एवं जरूरतमंदों का निःशुल्क हेल्थ चेकअप करने के बाद उन्हें मुफ्त में दवाईयां एवं कंबल वितरण किया गया। सर्वप्रथम उपजिलाधिकारी मार्टिनगंज दिव्या सिकरवार एवं अध्यक्ष नगरपंचायत प्रतिनिधि सौरभ सिंह बीनू द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर डॉ रोहित कसौधन ने मरीजों को ठंड से बचने के उपाय बताया और कहाकि ठंड में तिल का सेवन करें, गुनगुना पानी का सेवन करें, जुखाम हो गले में खराश हो तो नमक और गर्म पानी का गालरा करें, ऊनी वस्त्रो का प्रयोग करें और नियमित व्यायाम करें। हृदय एवं शुगर के मरीज नियमित दवाइयां लें और ठंड से ज्यादा से ज्यादा बचाव करें। इस अवसर पर कुल 400 जरूरतमंदों को कंबल का वितरण किया गया । क्षेत्र के गरीब, असहाय लोगो को संस्थान के डायरेक्टर संजय सिंह, सौरभ सिंह नितिन, उप जिलाधिकारी मार्टिनगंज दिव्या सिकरवार, सौरभ सिंह बिनू, सचिन सिंह, मुकेश सिंह, अतुल सिंह प्रधान संघ अध्यक्ष मार्टिनगंज डॉ पवन कुमार, डॉ सूरज कुमार, डॉ रमेश राय, रविन्द्र सिंह द्वारा कुल 400 लोगों को दवाएं एवं कंबल का वितरण किया गया। कार्यक्रम के अन्त में संस्थान के निदेशक संजय सिंह ने सभी का आभार ब्यक्त करते हुए कहाकि बाबा विश्वनाथआयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पर प्रतिवर्ष लगभग पांच सौ से लेकर एक हजार जरूरतमन्दो को निःशुल्क जाँचकर उन्हे आवश्यक दवाएं एवं कम्बल का वितरण किया जाता है।
बाबा विश्वनाथ आयुर्वेदिक मेडिकल मार्टीनगंज में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं का हुआ सत्रारम्भ
सत्येन्द्र यादव
मार्टिनगंज आजमगढ़
   बाबा विश्वनाथ आयुर्वैदिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल बनगांव मार्टिनगंज के प्रांगण में  बी ए एम एस के नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के पठन-पाठन का सत्रारंभ  भव्य रूप से किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री यशवंत सिंह, संस्थापक प्रबंधक फौजदार सिंह द्वारा सर्वप्रथम सरस्वती जी के चित्र पर एवं श्री श्री 1008 दुर्वासा महामंडलेश्वर के चित्र पर पुष्प अर्पण एवं  दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, तत्पश्चात कार्यक्रम में आये हुए समस्त अतिथियों एवं ब्राह्मण पुरोहितों को माल्यार्पण कर स्मृतिचिन्ह एवं अंगवस्त्रम से अस्पताल के डायरेक्टर संजय सिंह एवं सौरभ सिंह नितिन द्वारा सम्मानित किया गया। | इस अवसर पर डॉ0 श्रुति सिंह ने नवागत छात्र छात्राओं का परिचय कराया और बताया कि दवाइयां एक विषय नहीं है यह करिश्मा होती हैं हम पढ़ाई इसलिए करते हैं कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक मेडिकल की सेवा प्रदान की जा सके। आप तनाव न लें, डॉक्टर के साथ-साथ एक अच्छा इंसान बने और जो डॉक्टरों का यूनिफॉर्म आपके ऊपर होता है वह यूनिफॉर्म नहीं बल्कि एक जिम्मेदारी होती है। उस विश्वास को बनाए रखने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। बाबा विश्वनाथ आयुर्वैदिक मेडिकल कॉलेज में इस बार बी ए एम एस की पढ़ाई करने के लिए महाराष्ट्र, गुजरात, बिहार, पश्चिम बंगाल तथा कर्नाटक प्रदेश के साथ ही साथ उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों  से बच्चे दाखिला लिए हैं। हमें विश्वास है की आयुष चिकित्सा पद्धति को अच्छी तरह से समझेंगे और उन्हें  अपने जीवन में आत्मसात भी करेंगे। इस अवसर पर संस्थापक फौजदार सिंह ने कहा कि आज भी स्वास्थ्य के हर क्षेत्र में आयुर्वेद को मान्यता मिल रही है जिसका वैश्वीकरण हो रहा है। आयुर्वेद पर लोगों का विश्वास बढ़ रहा है। आयुर्वेद का कोई साइड इफेक्ट नहीं होता। अनेक पद्धतियों से सरल तरीके से विभिन्न रोगों का इलाज आयुर्वेद में उपलब्ध है जहां आज प्राणायाम, योगाभ्यास, अनुलोम विलोम से अनेक रोगों से छुटकारा मिल रहा है वही आयुर्वेदिक दवाइयां भी चमत्कारिक रूप से लोगों के ऊपर असरदार कार्य कर रही हैं। इस दौरान पिछले सत्र में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले आयुर्वैदिक मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं को  प्रथम द्वितीय तृतीय पुरस्कार दे कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री जसवंत सिंह, कृष्णा मुरारी विश्वकर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष विनोद राय, नगर पंचायत प्रतिनिधि सौरभ सिंह बिनू ,संस्थापक फौजदार सिंह, संजय सिंह, सौरभ सिंह नितिन, वेदपाल सिंह, ऋषिकांत राय, प्रेम प्रकाश यादव, प्रभु नारायण प्रेमी, प्रोफेसर पी सी चौधरी, विनोद सिंह , पूर्व प्राचार्य डॉ लालजी त्रिपाठी, डॉ  नागेश्वर सिंह, यशवंत सिंह आक्सी लोग उपस्थित रहे।
उबारसेपुर -नंदाव मार्ग जर्जर मार्ग पर बने असंख्य गड्ढ़े

एस के यादव
मार्टीनगंज-आजमगढ़ तहसील क्षेत्र मार्टीनगंज के अंतर्गत लोक निर्माण खंड 2 के उबारसेपुर - नंदाव पिच मार्ग जर्जर हाल में पहुंच गया है ।लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व इस मार्ग पर लेपन का कार्य किया गया था। लेकिन इन दिनों मार्ग काफी जर्जर हो चुका है और असंख्य गड्ढ़े बन गए हैं जहां से क्षेत्रीय ग्रामीणों के लिए नंदाव बाजार जाना फिर लौटना काफी मुसीबत का सामना करने के बराबर है इसी रास्ते से कई गांवों के राहगीरों का भी आना-जाना लगा रहता है मात्र 1 किलोमीटर के करीब यह मार्ग जर्जर अवस्था में है जिसपर संबंधित विभाग का रवैया उदासीन है जन प्रतिनिधियों द्वारा भी मार्ग के मरम्मत पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है क्षेत्रीय ग्रामीण राम अवतार गौतम, प्रवेश कुमार,अनीता, बृजेश, सहित ग्रामीणों ने समाचार पत्र के माध्यम से विभाग का ध्यान आकृष्ट कराना चाहा है कि जनहित के लिए मार्ग को अविलंब बनवाया जाए।
वन विभाग आज़मगढ़ और जौनपुर की टीमो ने अपने अपने क्षेत्रों में चलाया ऑपरेशन क्षेत्र वासियों में मचा हड़कम्प
एस के यादव
मार्टीनगंज ( आज़मगढ़) तहसील क्षेत्र के  अरनौला में गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा 25 जुलाई को दोपहर को अरनौला गांव के दक्षिण तरफ स्थित ताल जिसका अधिकांश भाग झाड़ियो और जंगलों से युक्त है। जिसमें एक जोड़ी तेंदुओं को विचरण करते हुए देखा गया। तो उसका वीडियो शोसल मीडिया पर वायरल किया। तो वन विभाग आज़मगढ़ और वन विभाग जौनपुर की टीम ने शनिवार को भारी लावलश्कर के साथ अरनौला गांव पहुंची। संभावित जगहों पर ऑपरेशन तेन्दुआ को चलाया। तो वही वन विभाग जौनपुर की टीम ने पड़ोसी गांव अरण्ड गांव जनपद जौनपुर जिले का क्षेत्र है। अरनौला आज़मगढ़ और अरण्ड गांव जौनपुर का पड़ोसी गांव है। अरण्ड में वनविभाग जौनपुर की टीम ने संभावित जगहों पर सघन तलाशी अभियान चलाया । लेकिन कोई सफलता हाथ नही लगी। अभी 5 दिन पहले अरण्ड गांव के राजभर बस्ती में तन्दुओ ने 5 बकरीयो को अपना शिकार बनाया था।जिसे लेकर अरनौला गांव के अलावा अगल बगल के क्षेत्रों में दहशत का माहौल व्याप्त है। वीडियो वायरल में एक जोड़ी तेंदुआ देखे जाने से लोगो मे हड़कंप व्याप्त है । वही वन विभाग के अधिकारियों ने क्षेत्र वासियो को संभावित जगहों पर जाने से मना किया और कहा कि सभी लोग पूरी सतर्कता बरते। वन विभाग की टीम लगातार गस्त कर रही है। डीएफओ पी के पांडेय का कहना है कि एक जोड़ी तेंदुआ की सूचना पर टीम के साथ तेंदुआ की तलाश किया गया,लेकिन तेंदुआ अभी तक नही मिला है ,आगे भी तलाश जारी रहेगी । सुरक्षा की दृष्टि से बन रक्षक दल को तैनात किया गया है । लोग सुरक्षित होकर आवागमन करे । रात्रि में बाहर न निकले सावधानी जरूरी है । इस अवसर पर डी एफ ओ ,पी के पांडेय, क्षेत्रीय वन अधिकारी सत्येन्द्र कुमार मौर्य, उप प्रभागीय वन अधिकारी अवधेश कुमार वर्मा, वन दरोगा दुर्गा दत्त भारती, वन रक्षक प्रवेश कुमार, रावत यादव, राजेश अस्थाना तथा रेंजर वन विभाग जौनपुर शोभनाथ यादव आदि लोग उपस्थित रहे।