भारत और नेपाल सदैव से रही है साहित्यिक और सांस्कृतिक समानता–महापौर
संजय द्विवेदी, प्रयागराज।शहर के हिन्दुस्तानी एकेडमी में रविवार को भारत की साहित्यिक संस्था राष्ट्रीय कवि संगम और नेपाल की संस्था गुगुड्डी वाङ्मय के संयुक्त तत्वावधान में अन्तरराष्ट्रीय काव्य महोत्सव एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ अनिल सिंह भदोरिया की उपस्थिति रही। दीप प्रज्वलन के बाद प्रारंभ हुए कार्यक्रम के प्रथम सत्र का संचालन डॉक्टर शंभू नाथ त्रिपाठी अंशुल ने किया। बतौर मुख्य अतिथि अपने उद्बोधन में महापौर ने कहा कि भारत और नेपाल की साहित्यिक और सांस्कृतिक परंपरा लगभग एक ही है इस तरह के आयोजनो से विश्व बंधुत्व की स्थापना होती है।
प्रयागराज में साहित्य तीर्थ की स्थापना हो रही है यह हमारे लिए लिए बहुत बड़ी उपलब्धि होगी।उन्होंने कार्यक्रम के संयोजक अमित शर्मा आनन्द को बधाई भी दी।अतिथियों और रचनाकारों का स्वागत राष्ट्रीय कवि संगम प्रयागराज के जिला अध्यक्ष डॉ संतोष शुक्ला समर्थ ने किया आभार ज्ञापन प्रांतीय संरक्षक प्रतिमा मिश्रा ने किया कार्यक्रम का संचालन युवा कवि राष्ट्रीय कवि संगम के जिला मंत्री सुधांशु शुक्ला ने किया।कार्यक्रम में नेपाल से आए रचनाकारों खिमानन्द बडू केशव भट्ट सृजन वीरवहादुर चन्द विस्राम के अलावा उत्तर प्रदेश और देश भर से आए लगभग पच्चास रचनाकारों ने काव्य पाठ किया और उन्हें सम्मानित किया।समारोह में डॉ इंदु जौनपुरी मनीष पाण्डेय सौरभश्री दिव्यांशु उपाध्याय जगदीश कौर बालकृष्ण पाण्डेय निखिलेश मालवीय उपस्थित रहे।

































1 hour and 6 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.5k