कार अनियंत्रित होकर पलटी दो लोग गंभीर रूप से घायल
फर्रुखाबाद l राजेपुर थाना क्षेत्र के  डबरी तिराहा के पास शनिवार की देर रात एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी, जिससे उसमें सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार  कार से  राज वर्मा पुत्र अजय कुमार वर्मा निवासी ग्राम रूपपुर, थाना गुरसहायगंज, जिला कन्नौज तथा उनका मित्र मोहित पुत्र रामबक्स निवासी ग्राम गड़ा खेड़ा, थाना जहानगंज से शाहजहांपुर की ओर जा रहे थे,जैसे ही वाहन डबरी तिराहा पार कर आगे बढ़ा, लगभग रात्रि 8:30 बजे कार चालक मोहित वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिसके चलते कार सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना पर स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को निजी वाहन द्वारा लोहिया चिकित्सालय, फर्रुखाबाद भेजा गया। सूचना पर थाना राजेपुर प्रभारी  सुदेश कुमार विश्वकर्मा ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
हिंदू पार्टी में ने चलाया हस्ताक्षर अभियान फर्रुखाबाद का नाम पांचाल नगर हो

फर्रुखाबाद l हिन्दू समाज पार्टी द्वारा फर्रुखाबाद का नाम बदलकर पांचाल नगर करने को लेकर का हस्ताक्षर अभियान लगातार जारी है l रविवार को दोपहर 11:30 बजे से 04:00 बजे तक भारतीय पाठशाला लोहाई रोड व सायं 04:30 बजे से 7:30 बजे तक मुख्य चौक चौराहा फर्रुखाबाद में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, जिसमें लोहाई रोड पर 1245 लोगों ने व चौक पर खबर लिखे जाने तक 680 लोगों ने हस्ताक्षर किये, प्रदेश अध्यक्ष अंकित तिवारी ने कहा की हस्ताक्षर अभियान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार 05 फ़रवरी तक चलेगा,
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष आशीष गुप्ता, रोहन कश्यप, देवेंद्र पाण्डेय, आशुतोष द्विवेदी, मोहित दुबे आदि रहे!
कर्मचारियों की पुरानी पेंशन पर सरकार ने नहीं दिया ध्यान, जताई नाराजगी
फर्रुखाबाद। बजट में कर्मचारियों के लिए किसी भी तरीके की कोई राहत नहीं दी गई है l कर्मचारी संगठन ने कहा कि सरकार द्वारा ना ही पुरानी पेंशन पर ध्यान दिया गया है और आठवें वेतन आयोग के बारे में भी स्पष्ट नहीं किया गया है l संविदा कर्मचारी आशा बहू एवं हमारे समस्त कर्मचारियो के भी मानदेय पर कोई भी ध्यान नहीं दिया गया है इससे कर्मचारी निराशा है सरकार द्वारा बजट पेश किया गया है कर्मचारी संगठन सरकार से मांग करते हैं कर्मचारियों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए वेतन आयोग महंगाई पुरानी पेंशन संविदा कर्मचारियों को मानदेय पर विचार करना चाहिए l संविदा कर्मचारियों और आशा बहू को कम से कम 30 हजार रुपए करना चाहिए l
मानव सेवार्थ फाउंडेशन ने निस्वार्थ भाव से सामाजिक कार्य करने की ली शपथ
मुंबई । सामाजिक संस्थान मानव सेवार्थ फाउंडेशन ने सामाजिक कार्यों को ध्यान में रखते हुए एक मीटिंग का आयोजन किया, जिसमें मनोज आर पाण्डेय फाउंडर एवं सीईओ, डॉ.संतोष कुमार शर्मा चीफ मैनेजिंग डायरेक्टर,सुमन शर्मा ट्रस्टी, काकली मित्रा अध्यक्षा राष्ट्रीय सलाहकार समिति,सुनीता वी सिंह सेक्रेटरी राष्ट्रीय सलाहकार समिति,आर आर तिवारी संगठन प्रमुख महाराष्ट्र प्रदेश,सुशील मिश्रा अध्यक्ष पालघर विधानसभा,राजेश पटेल जिला समन्वयक जौनपुर उत्तर प्रदेश, अविनाश नाईक संगठन प्रमुख विलेपार्ले, पारस सिंह अध्यक्ष मिरा- भायंदर, जयप्रकाश गौंड अध्यक्ष दहिसर विधानसभा, त्रिलोकी नाथ यादव सामाजिक कार्यकर्ता, रिशभ पाण्डेय सहयोगी, ललित कुमार गौंड सहयोगी,नंद गोपाल फाटक सहयोगी,गिरिश धुरी सहयोगी, अविनाश शर्मा सहयोगी,पार्थ सिंह सहयोगी आदि लोग उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने निस्वार्थ भाव से सामाजिक कार्य करने की शपथ ली।
चौकी इंचार्ज के खिलाफ कार्रवाई न होने पर उत्तेजित युवा उद्योग व्यापार मंडल के व्यापारियों ने निकाला मसाला जुलूस
फर्रुखाबाद l उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल द्वारा टाउन हॉल तिराहा से पक्का पुल चौराहे से चौकी इंचार्ज बजरिया लक्ष्मण सिंह की भ्रष्टाचारी कार्यपाली को लेकर के   मसाल जुलूस निकाला गया जिसमें मांग की गई की यदि चौकी इंचार्ज को एक सप्ताह के अंदर नहीं हटाया गया तो उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल धरना प्रदर्शन आंदोलन पुतला दहन करने को विवश होगा l  पुलिस अधीक्षक को व्यापार मंडल ने एक सप्ताह पूर्व ज्ञापन के माध्यम से चौकी इंचार्ज की शिकायत की थी जिस पर अभी तक कोई कार्रवाई न होने पर आज व्यापार मंडल ने मसाज जुलूस निकाला है यदि एक सप्ताह के अंदर चौकी  लक्ष्मण सिंह बस सिपाही गौरव पर कार्रवाई नहीं हुई जिसको लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया है इनके भ्रस्टाचार की जांच है तभी ये अभी तक लगातार भ्रस्टाचार कर रहे है यदि एक सफ्ताह के अंदर निलंवित नहीं किया गया तो व्यापार मंडल चौक चौराहे पर आमरण अनशन पर बैठेगा वह धरना प्रदर्शन मसाल जुलूस पुतला दहन ऐसे कार्य को बाध्य होगा  चौकी इंचार्ज की भ्रष्टाचारी कार्यपाली से क्षेत्र की आम जनता में व व्यापारीयों में काफी आक्रोश है चौकी इंचार्ज की अभद्र भाषा शैली व भ्रष्ट कार्य प्राणी से जनता व व्यापारी भयभीत है ऐसे चौकी इंचार्ज को चौकी पर रहने का कोई हक नहीं है चौकी इंचार्ज के भ्रष्टाचार की जांच कराई जाए वह इनको तत्काल निलंबित कर जनता को न्याय दिलाया जाए
बजट के बारे में जन सामान्य को भी कार्यकर्ता बताएं
फर्रुखाबाद l रविवार को भारत सरकार द्वारा केंद्रीय बजट 2026 वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा भारतीय संसद में पेश किया गया इस दौरान भाजपा द्वारा बजट पर चर्चा कार्यक्रम माधव मैक्स अस्पताल में आयोजित हुआ इसकी अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने की जिसमें भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण मोहन पांडे एवं जिला संगठन प्रभारी श्री शिव महेश दुबे सहित जिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने लाइव स्क्रीन पर बजट कार्यक्रम को देखा। बजट कार्यक्रम के भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने पत्रकार बंधुओ को संबोधित करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र की भाजपा सरकार की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लगातार एक महिला के रूप में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए 9वाँ बजट पेश किया। 2047 के विकसित भारत लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने जन कल्याणकारी बजट पेश किया है जिसमें गांव गरीब किसान नौजवान व्यापारी दलित एवं महिला हर वर्ग के लोगों के लिए कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। पार्टी के निर्देश पर संगठन के माध्यम से प्रत्येक मंडलों एवं विधानसभा स्तर पर कार्यकर्ताओं एवं आम जनमानस की उपस्थिति में पूरे बजट कार्यक्रम को देखने का निर्णय लिया गया। बजट के उपरांत इस पर चर्चा भी की गई जो बजट केंद्र सरकार द्वारा आम जनमानस के लिए लाया गया है वह भविष्य में भारत को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने के लिए इस बजट में हर वर्ग को सम्मिलित किया गया है सरकार का फोकस डिफेंस सेक्टर किसानो की आय क्रिटिकल मिनरल्स डाटा सेंटर इंफ्रास्ट्रक्चर रोजगार और अर्थव्यवस्था पर है वैश्विक तनाव और आर्थिक अनिश्चित के बीच इस बजट में मिडिल क्लास उद्योग स्टारअप्स और निवेशकों को ध्यान में रखकर सुविधा देने का कार्य किया गया। सरकार ने बुनियादी ढांचे पर जोर देने का कार्य किया है विभिन्न क्षेत्रों में आसान नियम कम लागत टैक्स राहत और निर्यात शुल्क में छूट जैसी विभिन्न सुविधाएं दी है ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए सरकार ने छोटे-छोटे उद्योगों को प्रोत्साहित करने के कार्य किए हैं। भारत विश्व का सबसे ताकतवर देश बनेगा। जिला संगठन प्रभारी शिव महेश दुबे ने बताया भारत को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए 2014 से केंद्र की सरकार निरंतर कई ऐतिहासिक निर्णय ले रही है 2014 से पहले का भारत क्या था और वर्तमान का भारत क्या है इसमें बहुत भिन्नता हो गई है आज का भारत अपनी मजबूत उपस्थिति वैश्विक पटल पर दिख रहा है विकसित राष्ट्र के संकल्प को साकार करने के लिए 2026 के बजट में कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष फतेह चंद्र वर्मा ने बताया पूरे जनपद में प्रत्येक बूथ सभी शक्ति केंद्रो विधानसभाओं एवं सभी मंडलों में पूरे बजट कार्यक्रम को कार्यकर्ताओं ने देखा है इसके उपरांत इस बजट को लेकर कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर सरकार के निर्णय की जानकारी देने का कार्य करेंगे यह बताएंगे कि सरकार ने आम जनमानस के लिए जो राहत देने का कार्य किया है यह आम जनमानस से वार्तालाप के माध्यम से प्रचारित करेंगे। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा पूर्व जिला अध्यक्ष सत्यपाल सिंह आर्थिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक जितेंद्र सिंह जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता जिला महामंत्री जीएस राठौर जिला मंत्री अमरदीप दीक्षित जिला मंत्री रश्मि दुबे जिला मंत्री धर्मेंद्र राजपूत जिला मंत्री अभिषेक बाथम जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र कठेरिया संजय सिंह जिला उपाध्यक्ष अशनील दिवाकर रजनीश मिश्रा जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी आदि लोग मौजूद रहे।
48 घंटे में नवजात शिशु के मिलने की दूसरी घटना, पुलिस ने सब बरामद कर भेजा पोस्टमार्टम, पुलिस क्राइम ब्रांच जांच में ड्यूटी

फर्रुखाबाद।  इटावा-बरेली हाईवे के पास एक खाली प्लॉट में रविवार सुबह एक नवजात शिशु का शव मिलने से हड़कंप मच गया। फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मसेनी चौराहे के पास स्थित एक खाली पड़ प्लॉट की है। रविवार सुबह जब स्थानीय लोगों की नजर वहां पड़े नवजात के शव पर गई, तो उन्होंने तुरंत इसकी सूचना डायल 112 पुलिस को दी। सूचना मिलते ही फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है l

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि नवजात शिशु (बालक) पूर्ण विकसित था और उसकी आयु लगभग 9 माह प्रतीत हो रही थी। शव की स्थिति को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि बच्चे का जन्म रविवार को ही हुआ था।
फतेहगढ़ कोतवाली के क्राइम इंस्पेक्टर ने बताया कि नवजात का शव बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है कि आखिर शिशु को यहाँ किसने और किन परिस्थितियों में छोड़ा।"

दो दिन में दूसरी घटना
हैरान करने वाली बात यह है कि फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र में पिछले 48 घंटों के भीतर यह दूसरी घटना है। बीते शनिवार को भी इसी इलाके से एक और नवजात का शव बरामद हुआ था, जिसका पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार कर दिया था। लगातार दो दिनों में दो नवजात शिशुओं के शव मिलने से स्थानीय प्रशासन और पुलिस सक्रिय हो गई है।
विशाल हिंदू सम्मेलन में दिखी सनातन संस्कृति, लोगों की उपस्थिति ही दर्शा रही सनातन धर्म की सामाजिक एकता
फर्रुखाबाद l विशाल हिंदू सम्मेलन में सकल हिंदू समाज की सनातन संस्कृति सनातन धर्म एवं सामाजिक एकता की झलक दिखाई दी । सम्मेलन में हिंदू हिंदू संस्कृत से जुड़े लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया सम्मेलन के मुख्य वक्ता प्रदीप जी ने कहा कि हमारी संस्कृति से हमारा उद्देश्य तो पूरा होता ही है । साथ ही सनातन धर्म की एकजुटता को भी दर्शाता है, इसी एकजुटता को मजबूत करने के लिए शताब्दी वर्ष में जगह-जगह हिंदू सम्मेलन आयोजित किया जा रहे हैं और लोगों को इसके माध्यम से जागरूक किया जा रहा है उन्होंने कहा कि सनातन धर्म एवं सामाजिक एकता को शुद्ध ग्रहण करने के उद्देश्य से विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है इसलिए सनातन समाज में नई ऊर्जा का संचार हो सके l

इनसेट

स्वागत द्वार पर अतिथियों का स्वागत करने के लिए पुष्प पंखुड़ियां आने जाने वालों पर उकेर रहीं थीं और उन्हें सम्मान से उनका अभिवादन कर रहे थे।

इनसेट
मंच से अपने सुरों से लोगों का अपने यंत्रों से वाहवाही लूट रहे थे ,युवा छात्रों का सम्मेलन परिसर में बैठे महिला पुरुष और युवा उनका उत्साह बढ़ा रहे थे।
माघी पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, रामनगरिया मेला के आज आखिरी दिन उमड़ी रही भीड़
फर्रुखाबाद lमाघी पूर्णिमा पर पांचाल घाट सहित सभी गंगा तटों पर आस्था का संगम उमड़ पड़ा। चारों तरफ श्रद्धालु हर-हर गंगे के जयकारों के साथ आस्था की डुबकी लगा रहे थे। स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से गंगा मैया का पूजन कर दान-दक्षिणा दी, माघी पूर्णिमा को देखते हुए देर रात से ही श्रद्धालुओं का पांचाल घाट पर पहुंचना शुरू हो गया कोई पैदल तो कोई टेंपो व अन्य वाहनों से पांचाल घाट जाता दिखाई दिया भोर से ही गंगा तटों पर श्रद्धालुओं का मेला उमड़ पड़ा घाटों पर पैर रखने तक की जगह नहीं दिखाई दे रही थी श्रद्धालुओं ने आस्था के साथ गंगा में डुबकी लगाई भक्तों ने गंगा मैया को साड़ी की पहनावा भी चढ़ाई। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पांचाल घाट पुल पर जाम ना लगे उसके लिए प्रशासन की ओर से रूट का डायवर्सन भी किया गया था जिस किसी भी तरीके की व्यवस्था न हो, यातायात प्रभारी ने बताया बेरीकेटिंग कराकर भारी वाहनों को मेला में जाने से रोक दिया गया जिससे आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गईl दूर दराज से आए श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो जिससे किसी की तबीयत खराब होने पर तुरंत इलाज मिल सके।

पड़ोसी जिले से आए श्रद्धालुओं ने भी गंगा स्नान किया,
देर रात से ही पड़ोसी जनपद हरदोई, शाहजहांपुर, मैनपुरी, इटावा,कासगंज, बदायूं और एटा आदि जनपदों से श्रद्धालुओं का पांचाल घाट पर पहुंचना शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने परिवार समेत गंगा स्नान कर दान-पुण्य किया। स्नान करने के बाद कुष्ठ रोगियों को अनाज, फल व मिष्ठान आदि भी वितरित किया गया।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 2 फरवरी से, सीसीटीवी कैमरे और कंट्रोल रूम की निगरानी में होगी शुरू

फर्रुखाबाद। माध्यमिक शिक्षा परिषद की वर्ष 2026 की इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं सभी केदो पर सीसीटीवी कैमरो की निगरानी में संपन्न कराई जाएगी जिला विधायक निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्र के प्रधानाचार्य को निर्देशित किया गया है कि वह इसमें लापरवाही न बरतें। उन्होंने कहा कि माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जनपद में प्रयोगात्मक परीक्षा की सूची उपलब्ध करा दी है । उन्होंने कहा कि सभी 165 पैसा केदो में वॉइस रिकॉर्डर सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं। बोर्ड ने सभी प्रधानाचार्य को प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए कुल पंजीकृत छात्रों की संख्या विद्यालय में प्रयोगशाला संचालन की स्थिति सीसीटीवी कैमरा की संख्या डीवीआर आईडी और पासवर्ड का विवरण जिला विद्यालय निरीक्षक को शीघ्र उपलब्ध करा दें । जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि 2 फरवरी से दूसरे चरण की प्रयोगात्मक परीक्षा जनपद में शुरू होगी जिसमें दूसरे जिलों से परीक्षक बोर्ड के निर्देश पर प्रयोगात्मक परीक्षा लेने के लिए जनपद में आएंगे परीक्षा की निगरानी जिला कंट्रोल रूम से की जाएगी इसके लिए शिक्षकों एवं कर्मचारियों की नियुक्ति कर दी गई है । उन्होंने बताया कि कंट्रोल रूम का प्रभारी राम लखन पाल को बनाया गया है प्रयोगात्मक परीक्षा के पश्चात 18 फरवरी से यूपी बोर्ड की मुख्य परीक्षा शुरू होगी जिसमें हाई स्कूल एवं इंटर के लिए 78 केंद्र बनाए गए हैं।