बजट के बारे में जन सामान्य को भी कार्यकर्ता बताएं
फर्रुखाबाद l रविवार को भारत सरकार द्वारा केंद्रीय बजट 2026 वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा भारतीय संसद में पेश किया गया इस दौरान भाजपा द्वारा बजट पर चर्चा कार्यक्रम माधव मैक्स अस्पताल में आयोजित हुआ इसकी अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने की जिसमें भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण मोहन पांडे एवं जिला संगठन प्रभारी श्री शिव महेश दुबे सहित जिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने लाइव स्क्रीन पर बजट कार्यक्रम को देखा। बजट कार्यक्रम के भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने पत्रकार बंधुओ को संबोधित करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र की भाजपा सरकार की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लगातार एक महिला के रूप में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए 9वाँ बजट पेश किया। 2047 के विकसित भारत लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने जन कल्याणकारी बजट पेश किया है जिसमें गांव गरीब किसान नौजवान व्यापारी दलित एवं महिला हर वर्ग के लोगों के लिए कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। पार्टी के निर्देश पर संगठन के माध्यम से प्रत्येक मंडलों एवं विधानसभा स्तर पर कार्यकर्ताओं एवं आम जनमानस की उपस्थिति में पूरे बजट कार्यक्रम को देखने का निर्णय लिया गया। बजट के उपरांत इस पर चर्चा भी की गई जो बजट केंद्र सरकार द्वारा आम जनमानस के लिए लाया गया है वह भविष्य में भारत को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने के लिए इस बजट में हर वर्ग को सम्मिलित किया गया है सरकार का फोकस डिफेंस सेक्टर किसानो की आय क्रिटिकल मिनरल्स डाटा सेंटर इंफ्रास्ट्रक्चर रोजगार और अर्थव्यवस्था पर है वैश्विक तनाव और आर्थिक अनिश्चित के बीच इस बजट में मिडिल क्लास उद्योग स्टारअप्स और निवेशकों को ध्यान में रखकर सुविधा देने का कार्य किया गया। सरकार ने बुनियादी ढांचे पर जोर देने का कार्य किया है विभिन्न क्षेत्रों में आसान नियम कम लागत टैक्स राहत और निर्यात शुल्क में छूट जैसी विभिन्न सुविधाएं दी है ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए सरकार ने छोटे-छोटे उद्योगों को प्रोत्साहित करने के कार्य किए हैं। भारत विश्व का सबसे ताकतवर देश बनेगा। जिला संगठन प्रभारी शिव महेश दुबे ने बताया भारत को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए 2014 से केंद्र की सरकार निरंतर कई ऐतिहासिक निर्णय ले रही है 2014 से पहले का भारत क्या था और वर्तमान का भारत क्या है इसमें बहुत भिन्नता हो गई है आज का भारत अपनी मजबूत उपस्थिति वैश्विक पटल पर दिख रहा है विकसित राष्ट्र के संकल्प को साकार करने के लिए 2026 के बजट में कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष फतेह चंद्र वर्मा ने बताया पूरे जनपद में प्रत्येक बूथ सभी शक्ति केंद्रो विधानसभाओं एवं सभी मंडलों में पूरे बजट कार्यक्रम को कार्यकर्ताओं ने देखा है इसके उपरांत इस बजट को लेकर कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर सरकार के निर्णय की जानकारी देने का कार्य करेंगे यह बताएंगे कि सरकार ने आम जनमानस के लिए जो राहत देने का कार्य किया है यह आम जनमानस से वार्तालाप के माध्यम से प्रचारित करेंगे। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा पूर्व जिला अध्यक्ष सत्यपाल सिंह आर्थिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक जितेंद्र सिंह जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता जिला महामंत्री जीएस राठौर जिला मंत्री अमरदीप दीक्षित जिला मंत्री रश्मि दुबे जिला मंत्री धर्मेंद्र राजपूत जिला मंत्री अभिषेक बाथम जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र कठेरिया संजय सिंह जिला उपाध्यक्ष अशनील दिवाकर रजनीश मिश्रा जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी आदि लोग मौजूद रहे।

फर्रुखाबाद l विशाल हिंदू सम्मेलन में सकल हिंदू समाज की सनातन संस्कृति सनातन धर्म एवं सामाजिक एकता की झलक दिखाई दी । सम्मेलन में हिंदू हिंदू संस्कृत से जुड़े लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया सम्मेलन के मुख्य वक्ता प्रदीप जी ने कहा कि हमारी संस्कृति से हमारा उद्देश्य तो पूरा होता ही है । साथ ही सनातन धर्म की एकजुटता को भी दर्शाता है, इसी एकजुटता को मजबूत करने के लिए शताब्दी वर्ष में जगह-जगह हिंदू सम्मेलन आयोजित किया जा रहे हैं और लोगों को इसके माध्यम से जागरूक किया जा रहा है उन्होंने कहा कि सनातन धर्म एवं सामाजिक एकता को शुद्ध ग्रहण करने के उद्देश्य से विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है इसलिए सनातन समाज में नई ऊर्जा का संचार हो सके l
फर्रुखाबाद lमाघी पूर्णिमा पर पांचाल घाट सहित सभी गंगा तटों पर आस्था का संगम उमड़ पड़ा। चारों तरफ श्रद्धालु हर-हर गंगे के जयकारों के साथ आस्था की डुबकी लगा रहे थे। स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से गंगा मैया का पूजन कर दान-दक्षिणा दी, माघी पूर्णिमा को देखते हुए देर रात से ही श्रद्धालुओं का पांचाल घाट पर पहुंचना शुरू हो गया कोई पैदल तो कोई टेंपो व अन्य वाहनों से पांचाल घाट जाता दिखाई दिया भोर से ही गंगा तटों पर श्रद्धालुओं का मेला उमड़ पड़ा घाटों पर पैर रखने तक की जगह नहीं दिखाई दे रही थी श्रद्धालुओं ने आस्था के साथ गंगा में डुबकी लगाई भक्तों ने गंगा मैया को साड़ी की पहनावा भी चढ़ाई। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पांचाल घाट पुल पर जाम ना लगे उसके लिए प्रशासन की ओर से रूट का डायवर्सन भी किया गया था जिस किसी भी तरीके की व्यवस्था न हो, यातायात प्रभारी ने बताया बेरीकेटिंग कराकर भारी वाहनों को मेला में जाने से रोक दिया गया जिससे आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गईl दूर दराज से आए श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो जिससे किसी की तबीयत खराब होने पर तुरंत इलाज मिल सके।
फर्रूखाबाद l जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा विशेष अभियान के अंतर्गत मतदेय स्थल ए0वी0 इंटर कॉलेज शमसाबाद एवं जूनियर हाईस्कूल शमसाबाद का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान अवलोकन किया गया कि सभी मतदेय स्थलों पर बूथ लेवल अधिकारी (BLO) द्वारा दावे व आपत्तियां प्राप्त की जा रही है,उनके पास फॉर्म-6, फॉर्म-7 एवं फॉर्म-8 की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित है।
फर्रुखाबाद l जनपद के कलाकारों को महत्व देते हुए कथक नृत्यांगना अजली चौहान ने नृत्य प्रस्तुति देने के लिए जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा प्रोत्साहित किया गया था l सांस्कृतिक विभाग उत्तर प्रदेश से सम्बद्ध कथक नृत्यांगना और प्रशिक्षिका अंजली चौहान की नृत्यकला का अद्भुत प्रदर्शन देख कर लोग भाव विभोर हुए l
फर्रुखाबाद l तहसील अमृतपुर के कस्बा में गुरुवार को बिजली विभाग की घोर लापरवाही एक बड़े हादसे का कारण बन गई। तारों मे स्पार्किंग के चलते ढीले व लटकते बिजली के तार आपस में भिड़ गए जिससे तेज आवाज के साथ तार टूटकर सड़क पर गिर पड़ा। उसी समय वहां मौजूद एक महिला और एक बच्चा उसकी चपेट में आ गया। जिससे दोनों को तेज करंट लग गया और वे गंभीर रूप से झुलस गए।
1 hour and 16 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.2k