कांग्रेस ने लगाई मनरेगा बचाओ चौपाल, गरीब विरोधी नीतियों के खिलाफ भरी हुंकार,मनरेगा कांग्रेस की देन भाजपा इसे कर रही खत्म : अभिषेक सिंह राणा*
सुल्तानपुर जिले के मोतिगरपुर ब्लॉक अंतर्गत कैथवारा न्याय पंचायत के नानेमऊ (डिहवा) गांव में कांग्रेस पार्टी द्वारा मनरेगा बचाओ चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा की उपस्थिति रही। चौपाल का नेतृत्व ब्लॉक अध्यक्ष राहुल मिश्रा ने किया, जबकि विधानसभा प्रभारी अतहर नवाब भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार सुनियोजित तरीके से मनरेगा को कमजोर कर रही है, जिससे गांव के गरीब मजदूरों का रोजगार छीना जा रहा है। वक्ताओं ने कहा कि मजदूरी भुगतान में देरी, काम बंद होना और बजट में कटौती भाजपा की गरीब-विरोधी मानसिकता को उजागर करता है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि मनरेगा कांग्रेस की देन है। भाजपा सरकार इसे खत्म करने पर आमादा है, लेकिन कांग्रेस गांव-गांव जाकर मजदूरों के हक की लड़ाई लड़ेगी। ब्लॉक अध्यक्ष राहुल मिश्रा ने कहा कि मजदूरों को काम और मजदूरी दोनों से वंचित किया जा रहा है। यह सरकार गरीबों के साथ अन्याय कर रही है, जिसका जवाब कांग्रेस देगी। विधानसभा प्रभारी अतहर नवाब ने कहा कि मनरेगा को कमजोर कर ग्रामीणों को पलायन के लिए मजबूर किया जा रहा है।कांग्रेस इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। इस मौके पर जयप्रकाश पाठक पवन मिश्र उमेश पांडे श्याम नारायण पांडे मोती पाल अंकुर पांडे सतीश सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, मजदूर और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे और भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ रोष जताया।

भवदीय अभिषेक सिंह राणा अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी सुल्तानपुर
14 फरवरी को लगेगा रक्तदान महादान शिविर*
सुल्तानपुर,राष्ट्रीय सामाजिक सेवा संघ की ओर से रक्तदान महादान शिविर के आयोजन को लेकर सेनानी बिहार स्थित समाजसेवी निज़ाम खान के आवास पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष मेराज अहमद खान ने की, जिसमें शिविर की तैयारियों और तिथि पर विस्तार से चर्चा हुई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि शिविर का आयोजन शनिवार, 14 फरवरी शनिवार को किया जाएगा। संघ के संरक्षक प्रदीप श्रीवास्तव ने कार्यकर्ताओं से रक्तदान जैसे पुण्य कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेने और अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की। संस्थापक निज़ाम खान ने बताया कि दुर्घटना,प्रसव,ऑपरेशन, थैलेसीमिया, एनीमिया और कैंसर जैसी गंभीर परिस्थितियों में रक्त की आवश्यकता अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। रक्त का कोई विकल्प नहीं है और एक रक्तदाता कई जिंदगियां बचा सकता है। उन्होंने कहा कि रक्तदान जाति, धर्म और भाषा से ऊपर उठकर मानवता की मिसाल पेश करता है। यह रक्तदान शिविर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं जिला चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक में 14 फरवरी को सुबह 10 बजे से आयोजित होगा। अध्यक्ष मेराज अहमद खान ने सदस्यों से अधिक से अधिक रक्तदाताओं से संपर्क कर उनकी सूची शीघ्र उपलब्ध कराने का अनुरोध किया, ताकि शिविर को सफल बनाया जा सके। बैठक में हाजी मसरूर सिद्दीकी, सुहेल सिद्दीकी, लईक अहमद, सद्दाम खान ने भी रक्तदान करने की विशेषता और लाभ पर विस्तार से प्रकाश डाला ।बैठक में सरदार गुरुप्रीत सिंह,सुनील तिवारी,आकाश सिंह,सईद अहमद चांद, नफीसा बानो, अनीस अहमद ,इरफान मास्टर, मुफ्ती अब्दुल्ला अंजुम मुईद अशरफ, इक़बाल आदि मौजूद रहे।
भरोसे,भागीदारी और बराबरी का केंद्रीय बजट 2026-प्रो.अंग्रेज*
सुल्तानपुर,केंद्रीय बजट 2026 भारत के समग्र एवं समावेशी विकास की एक स्पष्ट और दूरदर्शी रूपरेखा प्रस्तुत करता है,जो रफ्तार,क्षमता और सबका साथ के तीन मूल विज़नों पर आधारित है।इस बजट में उत्पादकता में वृद्धि के माध्यम से आर्थिक विकास को गति देने,युवाओं को भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप सक्षम बनाने तथा समाज के प्रत्येक वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने पर विशेष बल दिया गया है। कृत्रिम बुद्धिमत्ता, दृश्य प्रभाव, एनीमेशन, गेमिंग एवं रचनात्मक क्षेत्र को प्रोत्साहन देने हेतु भारत-विस्तार कार्यक्रम,करियर पाथवे योजनाएँ तथा विद्यालयों और महाविद्यालयों में कंटेंट क्रिएटर प्रयोगशालाओं की स्थापना युवाओं के लिए नए एवं गुणवत्तापूर्ण रोजगार अवसर सृजित करेगी। स्वास्थ्य क्षेत्र में जिला अस्पतालों का उन्नयन,आघात उपचार केंद्रों का विस्तार,एक लाख विशेषज्ञ तथा डेढ़ लाख देखभाल कर्मियों का प्रशिक्षण,आवश्यक दवाओं की कीमतों में कमी तथा एम्स स्तर के तीन नए आयुर्वेद संस्थानों की स्थापना जनकल्याण को सुदृढ़ बनाती है। वहीं ग्रामीण एवं महिला सशक्तिकरण की दिशा में शी- मार्ट्स,महात्मा गांधी ग्राम स्वराज पहल,हथकरघा उद्योग तथा एक जिला-एक उत्पाद को प्रोत्साहन आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा को मजबूती प्रदान करता है। अवसंरचना विकास के अंतर्गत नए जलमार्गों और तीव्रगामी रेल गलियारों की घोषणा देश की आर्थिक एकीकरण प्रक्रिया को गति देगी। कुल मिलाकर,केंद्रीय बजट 2026 आर्थिक प्रगति और सामाजिक न्याय के संतुलन के साथ भारत को सतत एवं समावेशी विकास की दिशा में अग्रसर करने वाला बजट है; यद्यपि कर्मचारियों को कर-स्लैब में छूट की अपेक्षा थी, जिससे उनकी वास्तविक आय और क्रय-शक्ति को और अधिक मजबूती मिल सकती थी। प्रो.अंग्रेज सिंह,प्राचार्य अर्थशास्त्री गनपत सहाय पी.जी.कालेज सुलतानपुर
किया श्रमदान कर नमन संत रविदास को,सराहने लगे हैं लोग अब गोमती मित्रों के प्रयास को*
सुल्तानपुर,गोमती मित्र मंडल द्वारा हर रविवार होने वाले साप्ताहिक श्रमदान के तहत 1 फरवरी को भी सीताकुंड धाम पर स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया,माघी पूर्णिमा के स्नान पर्व पे काफी श्रद्धालु स्नान के लिए पहुंचे थे जिनका गोमती मित्रों द्वारा सकुशल स्नान के लिए सहयोग किया गया। श्रमदान के पूर्व सभी ने संत रविदास जी का स्मरण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया,प्रदेश अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह मदन ने उपस्थित गोमती मित्रों को अपने जीवन में संत रविदास जी के उपदेशों का अनुसरण करने के लिए प्रेरित किया,मीडिया प्रभारी रमेश महेश्वरी ने प्रशासनिक सहयोग से काशी के आचार्यों द्वारा सायंकाल होने वाली मां गोमती की आरती में गोमती मित्रों से शत प्रतिशत उपस्थित रहने का आग्रह किया। नदी के तट,पूरे परिसर व सीता उपवन की साफ सफाई के साथ श्रमदान 10:00 बजे समाप्त किया क्या जिसमें संरक्षक रतन कसौधन,प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह,मीडिया प्रभारी रमेश महेश्वरी,मुन्ना सोनी,मुन्ना पाठक,राकेश सिंह दद्दू,सेनजीत कसौधन, रामू सोनी,अजय प्रताप सिंह,युवा मण्डल अध्यक्ष अजय वर्मा,बिपिन सोनी,अजीत शर्मा,आलोक तिवारी,ओमप्रकाश पाण्डेय, अभय मिश्रा, युवराज सिंह आदि उपस्थित रहे।
*शिक्षकों के हित के लिए सड़क,से सदन तक हमेशा लड़ता रहूंगा-शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी*
आज क्षत्रिय भवन सुल्तानपुर में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ सुल्तानपुर का जनपदीय वार्षिक सम्मेलन का शुभारम्भ मुख्य अतिथि के रूप में गोरखपुर अयोध्या से शिक्षक विधायक माननीय ध्रुव कुमार त्रिपाठी जी और विशिष्ट अतिथि प्रदेशीय मंत्री नरेन्द्र प्रताप वर्मा द्वारा ध्वजारोहण कर किया गया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए जिला मंत्री अरुण कुमार सिंह द्वारा कहा गया कि संगठन हमेशा शिक्षकों की लड़ाई के लिए संघर्षशील हैं। साथ ही कहा कि संगठन पर विश्वास कर आप साथ दे सदन तक लड़ाई जारी रहेगी। जिला अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद मिश्रा ने कहा कि पहले के समय में शिक्षक संघर्ष पर विश्वास करता था और काफी उपलब्धियां हासिल की लेकिन अब कही न कही संघर्ष में कमी आई है जिसके कारण हमारी सभी उपलब्धियां हमसे छीनी जा रही है। हमको समय देना होगा,संघर्ष में आगे आना होगा। तभी हम सब के शिक्षक विधायक सदन में अपनी बातों को जोरदार ढंग से सरकार के समक्ष रखेंगे। *मुख्य अतिथि ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने कहा कि अगर आप सभी शिक्षकों का साथ मिलता रहा तो हम सरकार से शिक्षकों के हित में सड़क से सदन तक लड़ता रहूंगा और जरूरत पड़ी तो हम जेल में भी जाने को तैयार है,उन्होंने कहा कि शिक्षकों के संघर्षों से प्राप्त सारी उपलब्धियां शिक्षक विरोधी यह सरकार की दर्जी के कैंची की तरह काट रही है चाहे बेसिक शिक्षा,माध्यमिक शिक्षा और उच्च शिक्षा सभी में सरकार की पैनी नजर है, शिक्षक चाणक्य के वंशज,राष्ट्र निर्माता है। आप को सोचना होगा कि हम कहा थे कहा है और कहा रहेंगे, अगर हम जाति धर्म में बटते रहे तो हमको सरकार का दंश झेलना पड़ेगा। चाहे तदर्थ शिक्षक का सेवा की बात हो, सेवा सुरक्षा की बात हो, सरकार बिना कुछ सोचे हिटलर जैसा आदेश जारी कर लागू कराने का प्रयास करता रहता है सरकार शिक्षा में नए नए बदलाव कर शिक्षकों को अनावश्यक परीक्षा देने पर मजबूर कर रही है, हम सभी को सोचना होगा विचार करना होगा शिक्षक हित में जो लड़ाई लड़ रहा है उसके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलना होगा* विशिष्ट अतिथि प्रदेशीय मंत्री श्री नरेन्द्र कुमार वर्मा जी ने वेतन आयोग के गठन, वेतन वितरण अधिनियम आदि तमाम संघर्षों की चर्चा कर कहा शिक्षक बांटने का काम सरकार कर रही है, हमको एक रहना होगा तभी शिक्षक हित की बात संभव है। सम्मेलन को मंडलीय अध्यक्ष रामानुज तिवारी, अजीत सिंह, मंडलीय मंत्री शिव भूषण उपाध्याय, प्रधानाचार्य परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ के डी सिंह,जिला अध्यक्ष अयोध्या राकेश पाण्डेय,जिला मंत्री अयोध्या आलोक कुमार त्रिपाठी,पूर्व जिला मंत्री अशोक तिवारी,जिला मंत्री अमेठी जय प्रकाश द्विवेदी,शिक्षक महासभा के जिला अध्यक्ष दिलीप पाण्डेय,महाविद्यालय संघ के पूर्व अध्यक्ष डॉ विजय प्रताप सिंह ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन हिन्दी प्रवक्ता भूपेन्द्र सिंह ने किया,कार्यक्रम संयोजक श्याम प्रकाश सिंह,संत राम शुक्ला भी मंच पर उपस्थित रहे। इस मौके पर संरक्षक राम विशाल द्विवेदी,प्रधानाचार्य डॉ दिनेश प्रताप सिंह,अजय कुमार ओझा,मनोज कुमार मिश्रा,जितेन्द्र कुमार सिंह,डॉ अतुल पाण्डेय, सभा राज यादव,ड्रा प्रेम नाथ सिंह,अमिताभ द्विवेदी,उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिला मंत्री एच बी सिंह,जिला प्रवक्ता निजाम खान,प्रशांत पाण्डेय,शिक्षणेत्तर संघ जिला अध्यक्ष सकील अहमद,जिला मंत्री संजय तिवारी अनन्त नारायण मिश्र,श्याम बहादुर दीक्षित,दिनेश कुमार यादव,रमेश चन्द्र तिवारी,अजय कुमार त्रिपाठी,सुजीत कुमार मिश्रा,अशोक कुमार पाण्डेय,नरेन्द्र प्रताप यादव,किरण पाण्डेय,संदीप कुमार , छोटे लाल,धर्मेन्द्र कुमार,चन्द्र शेखर शुक्ला आदि उपस्थित रहे।
सौरभ मिश्र विनम्र,ऋषभदेव शुक्ल,शिखा शुक्ल,शनि मिश्र को वाराणसी में 'विद्या वाचस्पति' की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया*
सुल्तानपुर,सौरभ मिश्र विनम्र,ऋषभदेव शुक्ल,शिखा शुक्ल,शनि मिश्र को वाराणसी में 'विद्या वाचस्पति' की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है। उन्हें सामाजिक कार्य और हिंदी भाषा और शिक्षा के क्षेत्र में कई वर्षों से उल्लेखनीय योगदान के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा,समाज सेवा और हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार में निरंतर योगदान के लिए दिया गया। वाराणसी के राम कटोरा महामना मालवीय सभागार में काशी विद्यापीठ के द्वारा आयोजित समारोह में देश भर से विद्वानों,शिक्षाविदों और समाजसेवियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य मुख्यातिथि डॉ. हरेंद्र हर्ष प्रख्यात कवि कार्यक्रम के आयोजक इंद्रजीत तिवारी ने जनपद सुलतानपुर के इन महान विभूतियों के योगदानों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे समय में जब अंग्रेजी भाषा का प्रभाव बढ़ रहा है, मुनीश चंद्र शर्मा जैसे शिक्षकों के प्रयास हिंदी को उसकी वास्तविक गरिमा दिलाने का काम कर रहे हैं। वहीं कटका क्लब के अध्यक्ष सौरभ मिश्र विनम्र को लेकर कहा कि इनके द्वारा समाज की प्रति चिंतन और समाज के लिए निरंतर सेवा भाव,सौरभ को डॉक्टर कि उपाधि के काबिल बनता है। सौरभ के द्वारा निरंतर समाज में पर्यावरण के क्षेत्र में यातायात के क्षेत्र में और हिंदी खान के लिए समय-समय पर कवि गोष्ठी आयोजित करना समाज के प्रेरणा कार्य करते हैं। सौरभ ने समाज में एंबुलेंस को रास्ता दें, बेसहारा पशुओं के गले में रेडियम बेल्ट लगाकर, प्रदेश में अनोखा अभियान चलाया गया था, ग़ौरतलब है कि बीते दिनों 1100 नीम के पौधे रोप कर एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज करा चुके हैं, सौरभ को दया शंकर सिंह राज्य परिवहन मंत्री के द्वारा सजग नागरिक सम्मान से सम्मानित भी कर चुके हैं। बताते चलें सौरभ मिश्र विनम्र मूल रूप से गाना मिश्र के पुरवा निवासी कटका के है और कटका क्लब के अध्यक्ष के पद पर है ऋषभदेव शुक्ल पलिया इंटर कॉलेज में कार्यरत है और कटका क्लब के प्रदेश प्रभारी मूल निवासी उमरी के है और शिखा शुक्ला सहायक अध्यापिका प्राथमिक विद्यालय नरायनपुर में कार्यरत है। शनि पेशे से कथावाचक है पुरुषोत्तमपुर के मूल निवासी हैं । डॉ. सौरभ मिश्र विनम्र कटका क्लब के अध्यक्ष ने आयोजक मंडल को दिल से आभार व्यक्त किया। डॉक्टर की उपाधि मिलने पर राजकुमार मिश्र, अमरजीत मिश्र, सर्वेश कांत वर्मा,कांति सिंह, सुनीता श्रीवास्तव, शीतला प्रसाद पांडेय, नफीसा खातून, के साथ सैकड़ो लोगों ने बधाई दी।
लम्भुआ के बनकटवा रामगढ में माँ शीतला धाम में ज्योति पर्व धूमधाम से मनाया गया*
सुल्तानपुर,लम्भुआ समीप के बनकटवा रामगढ में माँ शीतला धाम में ज्योति पर्व धूमधाम से मनाया गया।24 घण्टे के अखण्ड श्री राम चरित मानस पाठ के बाद श्रद्धालुओं ने हवन में हिस्सा लिया।पूर्णाहुति के बाद बीती देर रात तक महाप्रसाद वितरण का कार्यक्रम चलता रहा। इस वार्षिक समारोह खासी संख्या में लोगों का जमावड़ा लगा रहा। गांव के भारद्वाज आश्रम के प्रांगण में मां शीतला की मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा के बाद से अनवरत ज्योति पर्व का आयोजन किया जाता है जिसमें मंगलवार को श्री रामचरित मानस पाठ का शुभारंभ किया गया। बुधवार को पूर्णाहुति के बाद सामूहिक हवन में खासी संख्या में ग्रामीणों और विशिष्टजनों ने हिस्सा लिया। अपरान्ह बाद महाप्रसाद वितरण (भंडारा) किया गया, जो देर रात तक चलता रहा। कार्यक्रम में मां शीतला धाम समिति के पुनीत द्विवेदी ,अमिताभ द्विवेदी, अमित द्विवेदी, नितेश द्विवेदी ,राजेंद्र द्विवेदी, रामप्यारे दुबे, जितेंद्र दुबे, राजेश दुबे,ऋतिक दुबे, मनीष दुबे, जयंत दुबे, नीरज दुबे, संदीप दुबे,रवि दुबे आदि का खास योगदान रहा।
अमीना ताइक्वांडो अकादमी में होनहार खिलाड़ियों का सम्मान,बढ़ा आत्मविश्वास*
सुलतानपुर,टीएफआई (ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया) से मान्यता प्राप्त डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एसोसिएशन की सचिव अमीना बानो द्वारा संचालित अमीना ताइक्वांडो अकादमी में मेडल, प्रमाण पत्र एवं कलर बेल्ट सर्टिफिकेट वितरण समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में अकादमी के खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन, नियमित अभ्यास और अनुशासन के लिए सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर खिलाड़ियों का मनोबल और आत्मविश्वास और अधिक बढ़ा। समारोह में अकादमी के अध्यक्ष शिवकुमार सिंह, उपाध्यक्ष डॉ. सुधाकर सिंह तथा कोषाध्यक्ष एडवोकेट मदन सिंह, वरिष्ठ कांति सिंह पत्रकार किशन पाठक, राष्ट्रीय कोच अनुपम शुक्ला, औलाम्पिक संघ के पंकज दूबे, मण्डल व्ययाम शिक्षक राहुल तिवारी, टेनिस के रेफरी सईद सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों को मेडल, प्रमाण पत्र एवं कलर बेल्ट सर्टिफिकेट प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर प्रशिक्षिका अमीना बानो की सराहना करते हुए वक्ताओं ने कहा कि उनके कुशल मार्गदर्शन, अनुशासित प्रशिक्षण पद्धति और बच्चों के प्रति समर्पण का ही परिणाम है कि अकादमी के खिलाड़ी लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। अमीना बानो बच्चों को न केवल ताइक्वांडो की तकनीकी बारीकियों का प्रशिक्षण देती हैं, बल्कि उनमें आत्मविश्वास, अनुशासन और खेल भावना भी विकसित करती हैं। अमीना बानो ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चों की सफलता निरंतर अभ्यास, कठिन परिश्रम और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने बताया कि अकादमी का उद्देश्य खिलाड़ियों को शारीरिक रूप से सक्षम बनाने के साथ-साथ मानसिक रूप से भी मजबूत करना है, ताकि वे भविष्य में राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकें। कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों एवं खेल प्रेमियों ने अकादमी के प्रयासों की सराहना की और बच्चों की उपलब्धियों पर खुशी व्यक्त की। अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों, अभिभावकों और खिलाड़ियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। समारोह का समापन प्रेरणादायक और सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ।
लखीमपुर खीरी बदमाश एनकाउंटर की मजिस्ट्रेटियल जांच शुरू,डीएम ने एसडीएम सदर को जांच अधिकारी नियुक्त किया*
सुल्तानपुर,लखीमपुर खीरी जिले के एक लाख के इनामी बदमाश आजम खान उर्फ तालिब के एनकाउंटर मामले में मजिस्ट्रेटियल जांच शुरू हो गई है। डीएम कुमार हर्ष ने एसडीएम सदर विपिन द्विवेदी को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। एसडीएम विपिन द्विवेदी ने मामले में जांच में शामिल होने के लिए सार्वजनिक सूचना जारी की है। कोई भी व्यक्ति इस मामले से संबंधित साक्ष्य 5 फरवरी तक किसी भी कार्य दिवस में उनके कार्यालय में प्रस्तुत कर सकता है। यह घटना 5 जनवरी को सुल्तानपुर के लंभुआ कोतवाली क्षेत्र में हुई थी। सुल्तानपुर और लखीमपुर खीरी पुलिस की संयुक्त टीम की घेराबंदी के दौरान बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में बदमाश को गोली लगी। घायल बदमाश को इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया, जहां से उसे सुल्तानपुर राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक बदमाश की पहचान लखीमपुर खीरी के फरधान थाना क्षेत्र के गौरिया निवासी 26 वर्षीय तालिब उर्फ आजम खान पुत्र गफ्फार खान के रूप में हुई है। उस पर गौकशी, लूट, वाहन चोरी, गैंगरेप सहित लखीमपुर खीरी के विभिन्न थानों में 17 से अधिक मुकदमे दर्ज थे। उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ के समय तालिब अपने एक साथी के साथ बाइक से वाराणसी जा रहा था। पुलिस का दावा है कि उसका साथी उसे छोड़कर बाइक लेकर फरार हो गया। पुलिस ने बदमाश के पास से .32 बोर की पिस्टल और .315 बोर का तमंचा बरामद किया है। बदमाश आजम उर्फ तालिब के सीने में दो गोलियां लगी थीं। तीन डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि की है।
राणा प्रताप विधि महाविद्यालय में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न*
सुलतानपुर,राणा प्रताप विधि महाविद्यालय में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुई।समारोह में महाविद्यालय परिवार,विद्यार्थी तथा समाज के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख नवनीत सिंह सोनू ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थियों को समाज एवं राष्ट्र सेवा के लिए हर पल तत्पर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थान केवल अध्ययन का केंद्र नहीं, बल्कि समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण की कार्यशाला होते हैं, जहाँ से जिम्मेदार नागरिक तैयार होते हैं। महाविद्यालय के उप प्रबंधक देवांश सिंह ने अपने उद्बोधन में अधिकार,कर्तव्य, संवैधानिक मूल्यों तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं और विद्यार्थियों की भूमिका पर सारगर्भित विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि संविधान केवल अधिकार नहीं देता, बल्कि कर्तव्यों का बोध भी कराता है,जिसे युवा पीढ़ी को आत्मसात करना चाहिए। पूर्व प्रबंधक राम बहादुर सिंह एवं सूर्य प्रताप सिंह ने भारतीय संस्कृति की महान परंपरा और उसके संरक्षण पर अपने विचार रखे। वहीं पूर्व प्राचार्य प्रो.एम.पी.सिंह ने ‘तंत्र और गण’की अवधारणा पर प्रकाश डालते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों की महत्ता को रेखांकित किया। क्षत्रिय शिक्षा समिति के अध्यक्ष संजय सिंह ने राष्ट्र निर्माण में युवाओं की प्रभावी भूमिका पर प्रेरक वक्तव्य दिया। उन्होंने कहा कि सशक्त युवा ही सशक्त राष्ट्र की आधारशिला होते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे टी.पी. सिंह ने अपने संबोधन में गणतंत्र दिवस के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को राष्ट्र के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. संतोष अंश ने कुशलतापूर्वक किया।अंत में प्रभारी प्राचार्य दिनेश चौरसिया ने सभी अतिथियों,शिक्षकों,विद्यार्थियों एवं उपस्थित जनसमुदाय के प्रति आभार ज्ञापन व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रबंधक योगेश प्रताप सिंह, सुरेन्द्र नाथ सिंह, उदय प्रताप सिंह, अशोक कुमार सिंह, दिनेश सिंह एडवोकेट, राम केवल फौजी, राजेश सिंह प्रधान ,जगदीश गुप्ता, पिंटू प्रधान, दरगाही वर्मा, रामकिशोर वर्मा, सुनील वर्मा, महेंद्र वर्मा, आशा गुप्ता, अमिता गुप्ता, सुनील कुमार सिंह, राजीव सिंह, बृजेश सिंह, विक्रम सिंह, विनय सिंह, सतेंद्र सिंह, धीरेंद्र सिंह, धीरेंद्र मिश्रा सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समारोह राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता का सशक्त संदेश देकर संपन्न हुआ।