गणतंत्र दिवस पर संजय सिंह ने हिंदी बाल विद्या मंदिर में किया ध्वजारोहण

मुंबई। उत्तर भारतीय संघ के उपाध्यक्ष तथा युवा समाजसेवी संजय सिंह ने गणतंत्र दिवस पर संघ द्वारा संचालित हिंदी बाल विद्या मंदिर ,असल्फा घाटकोपर के प्रांगण में ध्वजारोहण किया तथा ध्वज को सलामी दी। विद्यालय द्वारा आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में बच्चों ने देशभक्ति पर आधारित अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। संजय सिंह ने सभी विजेता बच्चों को पुरस्कृत करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया। समारोह में उपस्थित लोगों और विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए संजय सिंह ने कहा कि भारत विविधताओं का देश है, जहां अनेक धर्मो और भाषाओं के लोग मिलजुल रहते हैं। अनेकता में एकता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि हर नागरिक को संविधान का पालन करते हुए देश के विकास में अपना योगदान देना चाहिए। संजय सिंह ने उत्तर भारतीय संघ के संस्थापक स्वर्गीय बांकेराम तिवारी तथा संघ को ऐतिहासिक ऊंचाइयों पर ले जाने वाले बाबू आरएन सिंह की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों में प्रभारी विनोद मिश्रा, माध्यमिक विद्यालय की मुख्याध्यापिका प्रिया संजू सिंह, प्राथमिक विद्यालय की मुख्याध्यापिका निर्मला पाल, उप मुख्याध्यापक रमेश कुमार मिश्रा, पर्यवेक्षक महेंद्र प्रताप सिंह आदि का समावेश रहा।
के एम अग्रवाल कॉलेज में विजय पंडित ने किया ध्वजारोहण
कल्याण । के एम अग्रवाल कॉलेज, कल्याण में प्रजासत्ताक दिन उल्लास पुर्वक मनाया गया। के एम अग्रवाल कॉलेज के चेयरमैन डॉ विजय पंडित के हाथों तिरंगा फहराया गया और तिरंगे को नमन किया गया।इस अवसर पर NCC के औऱ NSS के विद्यार्थियों ने तिरंगे को सलामी दी। इस अवसर पर कॉलेज गवर्निंग काउंसिल के जॉइंट सेक्रेटरी डॉ सुजीत सिंह और प्राचार्य डॉ अनीता मन्ना सभी शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मचारी और भारी संख्या मे विद्यार्थी उपस्थित थे।
अरिस्टा साइबर कॉप बनेगा दुनिया का साइबर सुरक्षा कवच : डॉ कुणाल सिँह

नोएडा । डिजिटल युग में लगातार बढ़ते साइबर अपराधों और ऑनलाइन धोखाधड़ी के बीच भारत ने साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। आद्यंत लैब्स (Aadyanta Labs) द्वारा विकसित दुनिया की पहली AI-संचालित साइबर सुरक्षा प्रणाली अरिस्टा साइबर कॉप का नोएडा में भव्य शुभारंभ किया गया। यह स्वदेशी ऐप न केवल भारत, बल्कि पूरी दुनिया को साइबर खतरों से सुरक्षा प्रदान करने का दावा करता है। देश भर में अरिस्टा साइबर कॉप की उन्नत क्षमताओं का लाइव प्रदर्शन किये जा रहे हैँ। कार्यक्रम में बताया गया कि यह प्रणाली पारंपरिक साइबर सुरक्षा टूल्स से अलग Predictive (पूर्वानुमानात्मक), Proactive (सक्रिय) और Preventive (निवारक) तीन-स्तरीय सुरक्षा मॉडल पर आधारित है, जिसे Inference AI संचालित करता है।इस अवसर पर कंपनी के सीईओ डॉ. कुणाल सिंह बेरवार ने बताया कि जो विश्व के प्रतिष्ठित स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र (Alumni) हैं, ने मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कोरोना काल के दौरान भारत लौटने के बाद उनके मन में यह संकल्प आया कि अब देश में रहकर ही तकनीक के क्षेत्र में कार्य किया जाएगा।डॉ. कुणाल सिंह बेरवार ने कहा विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब हम टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में भी विश्व स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बनाएंगे। दुनिया के विकसित देशों को उनकी टेक्नोलॉजी कंपनियों ने आगे बढ़ाया है। भारत को भी आत्मनिर्भर बनने के लिए तकनीक में सशक्त होना होगा। उन्होंने आगे कहा कि साइबर सुरक्षा आज पूरी दुनिया के लिए एक गंभीर चुनौती बन चुकी है। इसी चुनौती को ध्यान में रखते हुए उनकी टीम पिछले तीन वर्षों से लगातार इस विषय पर काम कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अरिस्टा साइबर कॉप पूरी तरह से भारतीय उत्पाद है। मेड इन इंडिया’ और ‘मेड बाय इंडियंस’।भविष्य में कंपनी भारत में बड़े पैमाने पर युवाओं को रोजगार देने की दिशा में भी कार्य करेगी।

डॉ. कुणाल सिंह बेरवार ने यह भी बताया कि प्रोडक्ट का नाम ‘Aarista’ संस्कृत के शब्द ‘अरिष्टम्’ से लिया गया है,जिसका अर्थ होता है। संकटों से रक्षा करने वाला या सुरक्षा प्रदान करने वाला। वहीं कंपनी का नाम आद्यांत भारतीय पौराणिक ग्रंथों से प्रेरित है, जिसका अर्थ आदि और अंत होता है। यह नामकरण भारतीय ज्ञान परंपरा और आधुनिक तकनीक के संगम को दर्शाता है। अरिस्टा साइबर कॉप की प्रमुख विशेषताओं में 24x7 रीयल-टाइम मॉनिटरिंग, AI-संचालित वायरस, मालवेयर, रैनसमवेयर और स्पायवेयर से सुरक्षा शामिल है। यह दुनिया की पहली ऐसी प्रणाली है जो वॉयस कॉल फ्रॉड, बैंकिंग धोखाधड़ी और AI-जनित डीपफेक वॉयस कॉल्स की पहचान कर सकती है। साथ ही इसका रीयल-टाइम वित्तीय दस्तावेज़ सत्यापन तंत्र बैंक स्टेटमेंट, इनवॉइस और अनुबंधों में होने वाली जालसाजी को तुरंत पकड़ने में सक्षम है।

विशेषज्ञों का मानना है कि अरिस्टा साइबर कॉप जैसे स्वदेशी AI समाधान भारत को साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व दिलाने में अहम भूमिका निभाएंगे। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने कहा कि अरिस्टा केवल एक ऐप नहीं, बल्कि साइबर सुरक्षा के एक नए युग की शुरुआत है, जो विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में एक मजबूत कदम है।
श्री सिद्धिविनायक मंदिर परिसर में कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी ने किया ध्वजारोहण
मुंबई। गणतंत्र दिवस समानता, न्याय और स्वतंत्रता के आदर्शों पर आधारित हमारे लोकतंत्र की नींव है। विश्व प्रसिद्ध श्री सिद्धिविनायक मंदिर, प्रभादेवी के परिसर में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में मंदिर न्यास के कोषाध्यक्ष तथा मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी ने ध्वजारोहण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उपरोक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि भारत विविधताओं का देश है, जहां हर धर्म ,हर भाषा के लोग मिलजुल कर एक साथ रहते हैं। अनेकता में एकता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है और यही हमारी विशिष्ट पहचान है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र धर्म सर्वोपरि है। हम सभी को देश के विकास में अपना योगदान देना चाहिए। यह दिन संविधान की रक्षा करने तथा लोकतंत्र की जिम्मेदारी स्वीकार करने का संकल्प दिन है। इस अवसर पर मंदिर न्यास से जुड़े सभी विश्वस्त, अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।
अलीबाग में अपने आवास पर डॉ मंजू मंगलप्रभात लोढ़ा ने किया ध्वजारोहण



मुंबई। गणतंत्र दिवस समानता, न्याय और स्वतंत्रता के आदर्शों पर आधारित हमारे लोकतंत्र की नींव है। अलीबाग स्थित अपने निवास पर परिवार के साथ ध्वजारोहण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए लोढ़ा फाउंडेशन की चेयरमैन तथा वरिष्ठ समाजसेवी डॉ मंजू मंगल प्रभात लोढ़ा ने उपरोक्त बातें कही।

उन्होंने कहा कि भारत विविधताओं का देश है, जहां हर धर्म ,हर भाषा के लोग मिलजुल कर एक साथ रहते हैं। अनेकता में एकता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है और यही हमारी विशिष्ट पहचान है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र धर्म सर्वोपरि है। हम सभी को देश के विकास में अपना योगदान देना चाहिए। यह दिन संविधान की रक्षा करने तथा लोकतंत्र की जिम्मेदारी स्वीकार करने का संकल्प दिन है।
समाजसेवियों ने की बीजेपी नगरसेविका मानसी रमेश शर्मा से शिष्टाचार मुलाकात

भायंदर। मीरा भायंदर महानगरपालिका नगरसेवक चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की नवनिर्वाचित नगरसेविका कुमारी मानसी रमेश शर्मा से रविवार 25 जनवरी 2026 को मुंबई महानगर के समाजसेवियों ने निजी कार्यालय भायंदर में शिष्टाचार मुलाकात किया तत्पश्चात पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित करके आशीर्वाद दिया।शिष्टाचार मुलाकात में आगामी जनसेवा एवं समाजसेवा पर भी चर्चाएं हुई।उपस्थित समाजसेवियों में लालमन शर्मा भायंदर,सैन हरिकेश शर्मा नंदवंशी भांडुप,सैन प्रदीप कुमार शर्मा नंदवंशी खाररोड,प्रेमकुमार शर्मा (ट्रांसपोर्ट प्रबंधक - कांदिवली),शिवम् शर्मा चारकोप,अमन मोहनलाल शर्मा ठाकुर काम्प्लेक्स,कवि लेखक गीतकार एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप कलवा ठाणे मुख्य रूप से उपस्थित थे।उपस्थित अतिथियों ने वरिष्ठ पत्रकार टी.व्ही. 9 रमेश शर्मा के त्याग और समर्पण की सराहना करते हुए हौसला अफजाई किया जिनके स्नेह का फल उन्हें प्राप्त हुआ।रमेश मूलतः बड़ागांव वाराणसी के रहने वाले हैं जो महानगर मुंबई में विगत कई दसकों से रहते हुए जनसेवा के माध्यम से अपनी पहचान बनाई है।
हम जश्न मनाते आजादी का, वो जान लुटाते हैं
–डॉ मंजू मंगल प्रभात लोढ़ा, वरिष्ठ साहित्यकार

वो सीमा के दीपक थे, सरहद की रक्षा खातिर,
मिट गए, फिर भी चेहरे पर शिकन तक ना दिखी।
घर भी था, आँगन भी था, माँ की ममता साथ थी,
फिर भी तिरंगे के आगे हर खुशी बिसरा गए।

कभी बिटिया की हँसी याद, कभी माँ की आँखें,
कभी पत्नी का स्नेहिल स्पर्श साँसों में धुला रहता होगा।
सीने में कितने तूफ़ान, लबों पर चुप्पी रहती,
देश पुकारे जब एक बार, सब भावनाएँ सो जाती।

हम सोते हैं चैन की नींद, वो जागते रहते हैं,
हम दीये जलाते घर में, वो आग में जलते रहते हैं।
हम हँसते हैं त्योहारों में, वो खून बहाते हैं,
हम जश्न मनाते आज़ादी का, वो जान लुटाते हैं।

सर्दी, गर्मी, बारिश, आँधी – सब कुछ सह जाते हैं,
सीमा पर खड़े रहकर वो भारत को बचाते हैं।
ना तन की परवाह उन्हें, ना जीवन की फ़िक्र,
मौत से आँख मिलाकर भी वो मुस्कुरा जाते हैं।

याद तो आती होगी उन्हें भी अपने गाँव की,
पर वर्दी पहनते ही वो कसम निभाते हैं।
दिल रोता होगा अंदर से, पर होंठ नहीं काँपते,
तिरंगे के लिए हर आँसू छुपा जाते हैं।

जब ताबूत में लिपटकर वो घर वापस आते हैं,
तब माँ के आँचल में सारे सावन बरस जाते हैं।
पूरा देश सिर झुकाकर चुपचाप खड़ा होता है,
एक जांबाज  शहीद होता है ,तब भारत और बड़ा होता है।                     
                              
हम सोते हैं चैन की नींद,वो जागते रहते हैं,हम घर में सुरक्षित हैं,वो सरहद पर रहते हैं। हमारी हर सांस में उनका बलिदान बसा है,हर तिरंगे की लहर में उनका सम्मान बसा है।

सलाम तुम्हें ऐ सीमा के दीपकों, ये धरती तुम्हारी है,
हम ज़िंदा हैं तुम्हारे दम पर, ये आज़ादी तुम्हारी है।
राजभर समाज सेवा संघ द्वारा सुहेलदेव जयंती समारोह का भव्य आयोजन
मुंबई। राजभर समाज सेवा संघ (महाराष्ट्र) भर सम्राट महाराजा सुहेलदेव जी की जयंती १ फरवरी दिन रविवार को राजभर भवन निर्माण स्थल, राजभर नगर,बासमारे बृज , मुंबई गुजरात हाइवे, झंडा कम्पनी के पीछे, बाफाने, नायगांव ( पूर्व) में आयोजित किया गया है। राजभर समाज से अपील की गई है कि भारी से भारी संख्या में सम्मिलित होकर कार्यक्रम को यादगार बनाएं। कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि के रूप में महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री तथा जौनपुर लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी संघ के संस्थापक अध्यक्ष लालमनी राजभर ने एक प्रेस विज्ञप्ति में दी है।
राजभर समाज सेवा संघ द्वारा सुहेलदेव जयंती समारोह का भव्य आयोजन
मुंबई। राजभर समाज सेवा संघ (महाराष्ट्र) भर सम्राट महाराजा सुहेलदेव जी की जयंती १ फरवरी दिन रविवार को राजभर भवन निर्माण स्थल, राजभर नगर,बासमारे बृज , मुंबई गुजरात हाइवे, झंडा कम्पनी के पीछे, बाफाने, नायगांव ( पूर्व) में आयोजित किया गया है। राजभर समाज से अपील की गई है कि भारी से भारी संख्या में सम्मिलित होकर कार्यक्रम को यादगार बनाएं। कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि के रूप में महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री तथा जौनपुर लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी संघ के संस्थापक अध्यक्ष लालमनी राजभर ने एक प्रेस विज्ञप्ति में दी है।
पूर्वांचल की बेटी मनीषा यादव ने बढ़ाया समाज का गौरव : डॉ द्रिगेश यादव
मुंबई। पूर्वांचल के विकास और अधिकारों के लिए पिछले अनेक वर्षों से जनता की आवाज बन चुकी संस्था पूर्वांचल विकास परिवार द्वारा कांदिवली वार्ड क्रमांक 31 के पूर्व लोकप्रिय नगरसेवक कमलेश यादव की बेटी तथा नवनिर्वाचित नगरसेविका मनीष यादव का उनके निवास पर सम्मान कर शुभकामनाएं दी गई। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ द्रिगेश यादव ने कहा कि पूर्वांचल के लिए अत्यंत गौरव की बात है कि एक बेटी ने अपने पिता के राजनीतिक विरासत को अपनी विजय के माध्यम से आगे बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि समाज को ऐसी बेटियों पर गर्व है। मनीषा की विजय से समाज को प्रेरणा मिली है। देश की बेटियां विभिन्न क्षेत्रों में अपनी विजय का परचम लहरा रही है। इस अवसर पर उपस्थित लोगों में समाजसेवी मानिकचंद यादव, उद्योगपति डॉ रामचंद्र यादव, झुल्लूर यादव, सुभाष यादव, बृजेश यादव के अलावा परिवार के सदस्य राजेश यादव, पंकज यादव समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।