हम जश्न मनाते आजादी का, वो जान लुटाते हैं
–डॉ मंजू मंगल प्रभात लोढ़ा, वरिष्ठ साहित्यकार

वो सीमा के दीपक थे, सरहद की रक्षा खातिर,
मिट गए, फिर भी चेहरे पर शिकन तक ना दिखी।
घर भी था, आँगन भी था, माँ की ममता साथ थी,
फिर भी तिरंगे के आगे हर खुशी बिसरा गए।

कभी बिटिया की हँसी याद, कभी माँ की आँखें,
कभी पत्नी का स्नेहिल स्पर्श साँसों में धुला रहता होगा।
सीने में कितने तूफ़ान, लबों पर चुप्पी रहती,
देश पुकारे जब एक बार, सब भावनाएँ सो जाती।

हम सोते हैं चैन की नींद, वो जागते रहते हैं,
हम दीये जलाते घर में, वो आग में जलते रहते हैं।
हम हँसते हैं त्योहारों में, वो खून बहाते हैं,
हम जश्न मनाते आज़ादी का, वो जान लुटाते हैं।

सर्दी, गर्मी, बारिश, आँधी – सब कुछ सह जाते हैं,
सीमा पर खड़े रहकर वो भारत को बचाते हैं।
ना तन की परवाह उन्हें, ना जीवन की फ़िक्र,
मौत से आँख मिलाकर भी वो मुस्कुरा जाते हैं।

याद तो आती होगी उन्हें भी अपने गाँव की,
पर वर्दी पहनते ही वो कसम निभाते हैं।
दिल रोता होगा अंदर से, पर होंठ नहीं काँपते,
तिरंगे के लिए हर आँसू छुपा जाते हैं।

जब ताबूत में लिपटकर वो घर वापस आते हैं,
तब माँ के आँचल में सारे सावन बरस जाते हैं।
पूरा देश सिर झुकाकर चुपचाप खड़ा होता है,
एक जांबाज  शहीद होता है ,तब भारत और बड़ा होता है।                     
                              
हम सोते हैं चैन की नींद,वो जागते रहते हैं,हम घर में सुरक्षित हैं,वो सरहद पर रहते हैं। हमारी हर सांस में उनका बलिदान बसा है,हर तिरंगे की लहर में उनका सम्मान बसा है।

सलाम तुम्हें ऐ सीमा के दीपकों, ये धरती तुम्हारी है,
हम ज़िंदा हैं तुम्हारे दम पर, ये आज़ादी तुम्हारी है।
राजभर समाज सेवा संघ द्वारा सुहेलदेव जयंती समारोह का भव्य आयोजन
मुंबई। राजभर समाज सेवा संघ (महाराष्ट्र) भर सम्राट महाराजा सुहेलदेव जी की जयंती १ फरवरी दिन रविवार को राजभर भवन निर्माण स्थल, राजभर नगर,बासमारे बृज , मुंबई गुजरात हाइवे, झंडा कम्पनी के पीछे, बाफाने, नायगांव ( पूर्व) में आयोजित किया गया है। राजभर समाज से अपील की गई है कि भारी से भारी संख्या में सम्मिलित होकर कार्यक्रम को यादगार बनाएं। कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि के रूप में महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री तथा जौनपुर लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी संघ के संस्थापक अध्यक्ष लालमनी राजभर ने एक प्रेस विज्ञप्ति में दी है।
राजभर समाज सेवा संघ द्वारा सुहेलदेव जयंती समारोह का भव्य आयोजन
मुंबई। राजभर समाज सेवा संघ (महाराष्ट्र) भर सम्राट महाराजा सुहेलदेव जी की जयंती १ फरवरी दिन रविवार को राजभर भवन निर्माण स्थल, राजभर नगर,बासमारे बृज , मुंबई गुजरात हाइवे, झंडा कम्पनी के पीछे, बाफाने, नायगांव ( पूर्व) में आयोजित किया गया है। राजभर समाज से अपील की गई है कि भारी से भारी संख्या में सम्मिलित होकर कार्यक्रम को यादगार बनाएं। कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि के रूप में महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री तथा जौनपुर लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी संघ के संस्थापक अध्यक्ष लालमनी राजभर ने एक प्रेस विज्ञप्ति में दी है।
पूर्वांचल की बेटी मनीषा यादव ने बढ़ाया समाज का गौरव : डॉ द्रिगेश यादव
मुंबई। पूर्वांचल के विकास और अधिकारों के लिए पिछले अनेक वर्षों से जनता की आवाज बन चुकी संस्था पूर्वांचल विकास परिवार द्वारा कांदिवली वार्ड क्रमांक 31 के पूर्व लोकप्रिय नगरसेवक कमलेश यादव की बेटी तथा नवनिर्वाचित नगरसेविका मनीष यादव का उनके निवास पर सम्मान कर शुभकामनाएं दी गई। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ द्रिगेश यादव ने कहा कि पूर्वांचल के लिए अत्यंत गौरव की बात है कि एक बेटी ने अपने पिता के राजनीतिक विरासत को अपनी विजय के माध्यम से आगे बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि समाज को ऐसी बेटियों पर गर्व है। मनीषा की विजय से समाज को प्रेरणा मिली है। देश की बेटियां विभिन्न क्षेत्रों में अपनी विजय का परचम लहरा रही है। इस अवसर पर उपस्थित लोगों में समाजसेवी मानिकचंद यादव, उद्योगपति डॉ रामचंद्र यादव, झुल्लूर यादव, सुभाष यादव, बृजेश यादव के अलावा परिवार के सदस्य राजेश यादव, पंकज यादव समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।
मीरा रोड में सद्भाव सहयोग संस्था ने धूमधाम से मनाया सरस्वती पूजा
मुंबई। बसंत पंचवी के पावन अवसर पर सद्भाव सहयोग संस्था (मीरारोड) की ओर से लगातार 9वें वर्ष मां सरस्वती की सरस्वती विधि विधान से पूजा की गई। संस्था की तरह से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित की गई और पूरे मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न की गई। सरस्वती पूजा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य उपस्थित हुए। संगीतकार व लोकगायक सुरेश शुक्ला ने सरस्वती वंदना एवं प्रेरणादायक भक्तिगीतों की प्रस्तुति दी जिसमें श्रोता भाव विभोर हो उठे। शुक्ल के गीतों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया और ज्ञान, कला एवं संस्कारों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। मीरा रोड के विजय पार्क स्थित अंबर प्लाजा चौक पर सद्भाव सहयोग संस्था की ओर से लगभग दो हजार लोगों ने भंडारे व महाप्रसाद ग्रहण किया। मीरा-भाईंदर के विधायक नरेन्द्र मेहता ने लगातार 9वें वर्ष सरस्वती पूजा के आयोजन के लिए सद्भाव सहयोग संस्था की प्रसंशा की।

उन्होंने कहा कि जहां मां सरस्वती विराजमान रहती हैं वहां स्वयं ज्ञान, विद्या, बुद्धि, कला, संगीत और सृजनशीलता का वास होता है। देवी सरस्वती ज्ञान का प्रकाश फैलाती हैं, अज्ञानता के अंधकार को दूर करती हैं और भक्त की वाणी को मधुर बनाती हैं। नवनिर्वाचित नगरसेवकर नवीन सिंह ने मां सरस्वती की दिव्य प्रतिमा की ओर इशारा करते हुए कहा कि फूलों से सजा सिंहासन, स्वर्ण आभूषणों से दमकता स्वरूप और हाथो में वीणा मानो कह रहा हो कि ज्ञान ही सच्ची साधना है। मां की करुणामयी दृष्टि सब मिलकर ऐसा आभास देते हैं जैसे जीवन की सारी उलझने स्वतः सुलझने लगी है। इस दौरान नगरसेवक मनोज दुबे, प्रशांत दलवी, आनंद मांजरेकर, प्रतिभा जाट, पूर्व नगरसेवक राजू भोईर, उद्योगपति, बलवंत सिंह, रामकांत सिंह आदि उपस्थित रहे। संस्था के अध्यक्ष एड. जीसी तिवारी, महासचिव सुरेन्द्र मिश्र, कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप शुक्ला, उपाध्यक्ष अशोक यादव, कोषाध्यक्ष प्रमोद दुबे, सचिव राकेश यादव, संरक्षक राजू मिश्र, प्रमोद मिश्र, रमेश उपाध्याय, मनोज सिंह, रत्नेश मिश्रा के अलावा रोहित तिवारी, लालचंद यादव, प्रमोद शुक्ल, संजय अग्रवाल (सीए), विनोद तिवारी, शिवम मिश्र, अशोक शुक्ल, दीपक कनौजिया, संजीव शुक्ल, संतोष तिवारी, भगवान चौधरी, जितेन्द्र गुप्त, मोहन मिश्र, प्यारेलाल गुप्ता, सचिदानंद मिश्र, उद्धव सोनी और विष्णु प्रकाश मिश्र ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम योगदान दिया। संस्था के महासचिव सुरेन्द्र मिश्र ने अतिथियों का स्वागत किया।
अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की महाराष्ट्र इकाई द्वारा भव्य रक्तदान शिविर संपन्न

मुंबई। अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की महाराष्ट्र इकाई द्वारा वेस्टर्न एज प्रिमायसेस 2 के सहयोग से भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। वेस्टर्न एज प्रिमायसेस 2, बोरीवली पूर्व के रिफ्यूजी हाॅल में टाटा हॉस्पिटल के चिकित्सकों की उपस्थिति में प्रिमायसेस के वाणिज्यिक संस्थानों में कार्यरत कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

शिविर में कुल 80 यूनिट रक्त संकलित कर कैंसर पीड़ित मरीजों के इलाज हेतु टाटा हॉस्पिटल के ब्लड बैंक को सुपुर्द किया गया। सभी रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र तथा उपहार प्रदान किया गया। अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के महाराष्ट्र अध्यक्ष सीए महेश चंद्र गुप्ता ने वैश्य समाज के सम्मान, हितों के साथ ही समय-समय पर किए जा रहे सामाजिक कार्यों की जानकारी दी।

इस अवसर पर वेस्टर्न एज प्रिमायसेस 2 की चेयरपर्सन डाॅ ममता जैन, अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के महाराष्ट्र अध्यक्ष सीए महेश चंद्र गुप्ता, कार्याध्यक्ष विभास आर. खातू, महासचिव विजय कुमार जैन, कोषाध्यक्ष श्यामसुंदर धानुका, रायगढ जिलाध्यक्ष कैलाश पोटे, ज्ञानचंद सोमानी, महेशचंद लोया, आनंद डंगायच, पंकज अग्रवाल समेत तमाम गणमान्य उपस्थित रहे। शिविर को सफल बनाने के लिए सीए महेश चंद्र गुप्ता ने सभी रक्तदाताओं, गणमान्यों तथा सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
वरिष्ठ उत्तर भारतीय नगरसेवक मदन सिंह का समरस फाउंडेशन ने किया सम्मान
मुंबई। मीरा भायंदर महानगरपालिका चुनाव में शानदार विजय हासिल करने वाले मदन उदित नारायण सिंह का आज महानगर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था समरस फाउंडेशन द्वारा सम्मान किया गया। संस्था के अध्यक्ष डॉ किशोर सिंह द्वारा शॉल ओढ़ाकर उनका सम्मान किया गया। इस अवसर पर संस्था के महासचिव वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकुंद शर्मा, संगठन मंत्री पूर्व प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार पांडे, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के मुंबई उपाध्यक्ष नागेश सिंह तथा मनीष त्रिपाठी उपस्थित रहे। मदन सिंह लगातार पांचवीं बार नगरसेवक निर्वाचित हुए हैं। जन समर्पित कार्यों और वेदाग छवि के कारण वे अत्यंत लोकप्रिय नगरसेवक माने जाते हैं। उनके पास काम करने का एक लंबा अनुभव है तथा कई कमेटियों में सराहनीय काम कर चुके हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि इस बार भाजपा उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है।
विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा उत्तर प्रदेश – कृपाशंकर सिंह
मुंबई। विकास, विरासत और विश्वास का संगम, देवी देवताओं की अवतरण भूमि, संस्कृति, परंपरा और सामर्थ्य की भूमि उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। डबल इंजन सरकार के साथ यह राज्य विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर अपनी शुभकामनाएं देते हुए महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री तथा जौनपुर लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह ने उपरोक्त बातें कही।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश भगवान राम और भगवान कृष्ण की जन्म भूमि है, जहां से पूरे विश्व को अध्यात्म और शांति का संदेश गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश तेजी से विकास की तरफ अग्रसित है। अपराध और अपराधियों का सफाया हो रहा है। प्रदेश में कानून का राज है। रोजगार के नए अवसर खुल रहे हैं। लोग अमन चैन के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वाह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही उत्तर प्रदेश पूरी तरह से आत्मनिर्भर प्रदेश बन जाएगा।
मुलुंड में श्री रामलला प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का द्वितीय वर्धापन दिवस सम्पन्न
मुंबई। राम मंदिर, अर्चना होटल के पास, चेक नाका मुलुंड पश्चिम में श्री रामलला प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का द्वितीय वर्धापन दिवस श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन श्री आंजनेय प्रतिष्ठान के तत्वावधान में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में रामभक्तों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा एवं हवन के साथ हुई, जिसमें विद्वान आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रभु श्रीराम की आराधना की गई। इसके उपरांत सुंदरकांड पाठ एवं भजन संध्या का आयोजन हुआ, जहां भक्तिमय भजनों से संपूर्ण परिसर राममय हो उठा। इस पावन अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने प्रभु श्रीराम से सुख-समृद्धि और राष्ट्रकल्याण की कामना की।

आयोजकों द्वारा आए हुए सभी भक्तों का आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में संस्कार, एकता और आध्यात्मिक चेतना को सुदृढ़ करते हैं। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफल रूप से सम्पन्न हुआ।
भारत रत्न जननायक कर्पूरी के नाम का दुरुपयोग करने वालों से सावधान रहने की अपील
मुंबई। सामाजिक संस्था जननायक कर्पूरी ठाकुर सेवा समिति (रजि) के बैनर तले आगामी सोमवार 26 जनवरी 2026 को कल्याण शहर में भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती मनाई जा रही है।जबकि असंवैधानिक पदाधिकारियों की निगरानी में जयंती उनके नाम का दुरुपयोग करते हुए विवादित संस्था जननायक कर्पूरी ठाकुर सेवा समिति के नाम का उपयोग करते हुए किया जा रहा है जहां श्रद्धेय कर्पूरी ठाकुर जी के नाम पर व्यक्तिगत वर्चस्व कायम करने के उद्देश्य से आयोजन करने का प्राविधान है।महानगर के कवि एवं समाजसेवी विनय शर्मा दीप ने सभी शुभचिंतकों से निवेदन किया किया है कि श्रद्धेय भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती हर्षोल्लास के साथ शहर से लेकर देश के सभी प्रदेशों के प्रत्येक जिलों में मनाई जानी चाहिए जिससे समाज का गौरव तो बढ़ेगा साथ साथ जननायक जी की प्रतिष्ठा बढ़ेगी।आप जयंती संवैधानिक संस्था के आधीन या सार्वजनिक रुप से उनकी प्रतिमा रखकर मनाएं।दीप ने बताया कि कल्याण शहर में जयंती एक विवादित संस्था जननायक कर्पूरी ठाकुर सेवा समिति रजि. जो धर्मादाय आयुक्त मुंबई (चैरिटी कमिश्नर) के अधीन विचाराधीन है।जननायक कर्पूरी ठाकुर सेवा समिति संस्था के नाम का उपयोग कोई नहीं कर सकता किन्तु माननीय न्यायालय धर्मादाय आयुक्त मुंबई की अवहेलना करते हुए उक्त नाम के बैनर तले जयंती मनाई जा रही है जो न्याय विरुद्ध है।आप सभी से निवेदन है कि उचित निर्णय लेकर ही आप सभी समारोह में जाने का फैसला लीजिए।आप सभी को भविष्य में कुछ भी सामाजिक आवश्यकता पड़ती है तो यह संस्था और सलंग्न असंवैधानिक पदाधिकारी सिर्फ धन उगाही के नाम पर आपका शोषण करेंगे किन्तु जब आपकी कोई समस्या होगी तो उसका समाधान,न्याय लिगल रूप से आप सभी को नही दिला पाएंगे।ऐसे व्यक्तियों व संस्था के कार्यक्रम से सावधान रहें।