लंदन में गूँजी 'झारखण्ड' की अस्मिता: 'झारखण्ड @25' कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने साझा किया विकास का वैश्विक रोडमैप
लंदन / रांची, 24 जनवरी 2026: मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में लंदन में आयोजित ‘झारखण्ड कार्यक्रम ने एक नया इतिहास रच दिया है। यह संभवतः भारत का पहला ऐसा अवसर है जब किसी राज्य सरकार ने सात समंदर पार अपने छात्रों, प्रवासियों और उद्यमियों के लिए इतने भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया हो।
मरांग गोमके स्कॉलर्स की दिखी सक्रिय भागीदारी
लंदन के इस विशेष कार्यक्रम में झारखंड की मरांग गोमके ओवरसीज स्कॉलरशिप और चेवनिंग छात्रवृत्ति के तहत यूके की टॉप यूनिवर्सिटीज में पढ़ रहे छात्र, शोधकर्ता, विभिन्न विश्वविद्यालयों के फैकल्टी और सफल उद्यमियों सहित लगभग 150 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। अपनी मिट्टी से दूर विदेशी धरती पर झारखंडी युवाओं के इस हुजूम ने राज्य की बौद्धिक प्रगति का प्रदर्शन किया।
"जड़ों से जुड़कर, भविष्य की ओर अग्रसर" – मुख्यमंत्री
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने राज्य के संघर्ष और भविष्य के विजन को रेखांकित किया। उन्होंने कहा:
"यह कार्यक्रम 25 वर्षों की उपलब्धियों से आगे बढ़कर अनंत संभावनाओं की कहानी है। हमारी विकास यात्रा मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा और दिशोम गुरुजी के आत्मसम्मान और न्याय के आदर्शों से प्रेरित है। झारखंड प्रकृति के साथ संतुलन बनाकर समावेशी विकास के पथ पर निरंतर बढ़ता रहेगा।"
लंदन में सादरी गीतों की गूँज और सांस्कृतिक गौरव
कार्यक्रम स्थल पूरी तरह झारखंडी रंग में रंगा नजर आया। मरांग गोमके स्कॉलर्स और प्रवासी झारखंडियों ने पारंपरिक नृत्य और सादरी गीतों की प्रस्तुति दी, जिससे पूरा हॉल झारखंड की संस्कृति से गुंजायमान हो उठा। छात्रों ने मुख्यमंत्री के साथ अपने अनुभव साझा किए और बताया कि कैसे राज्य सरकार की छात्रवृत्ति ने उनके वैश्विक सपनों को हकीकत में बदला है।
प्रमुख आकर्षण:
ऐतिहासिक पहल: किसी राज्य द्वारा विदेश में अपनी अस्मिता और विकास पर केंद्रित पहला बड़ा आयोजन।
युवा शक्ति: उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे युवाओं ने मुख्यमंत्री को राज्य के विकास में भागीदार बनने का भरोसा दिया।
संस्कृति का संरक्षण: आधुनिकता के बीच अपनी परंपरा और जड़ों के प्रति गर्व का भाव।


लंदन / रांची, 24 जनवरी 2026: मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में लंदन में आयोजित ‘झारखण्ड कार्यक्रम ने एक नया इतिहास रच दिया है। यह संभवतः भारत का पहला ऐसा अवसर है जब किसी राज्य सरकार ने सात समंदर पार अपने छात्रों, प्रवासियों और उद्यमियों के लिए इतने भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया हो।





:


रांची, 23 जनवरी 2026: महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती के अवसर पर आज राजधानी रांची में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मुख्य कार्यक्रम कचहरी चौक स्थित नेताजी पार्क में आयोजित हुआ, जहाँ जिला प्रशासन के वरीय अधिकारियों ने नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।






1 hour and 41 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2.4k