घोड़ी पे चढ़के आना से डेब्यू कर रहे हैं प्रबुद्ध
मुंबई। मुंबई के ठाकुर कॉलेज से बीएमएम की पढ़ाई पूरी करने के बाद प्रबुद्ध ने फ़िल्म इंडस्ट्री में कदम रखा है, घोड़ी पे चढ़के आना फ़िल्म में प्रबुद्ध बतौर हीरो काम कर रहे हैं, इस फ़िल्म की शूटिंग डुढेरा गांव , ज़ेवर, ग्रेटर नोएडा, लखनऊ सिटी और आस पास के गांव तथा कुछ मुंबई में भी की गई है अब इसे जल्द से जल्द रिलीज़ करने की तैयारियाँ चल रही हैं! प्रबुद्ध के साथ प्रसिद्ध यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी फेम शिवानी कुमारी बतौर हीरोइन काम रही हैं, वहीं राजपाल यादव प्रबुद्ध के दोस्त का किरदार निभा रहे हैं! राजेश शर्मा, बृजेन्द्र काला, पंकज झा, राकेश बेदी, मुश्ताक खान, अरुण बख्शी, योगेश त्रिपाठी, गोविंद पांडे, सिद्धार्थ भारद्वाज, और रवि साह कैसे कई अन्य अभिनेता भी इस फ़िल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं!

फ़िल्म के निर्माता दासबाबू जायसवाल और लेखक निर्देशक कैलाश मासूम हैं! फ़िल्म के सभी गाने मुदस्सर ख़ान ने कोरियोग्राफ किये हैं! यह फ़िल्म फ़ैमिली ड्रामा, कॉमेडी तथा सामाजिक मुद्दों पर आधारित है, यह बहुत ही साफ़ सुथरी और पारिवारिक फ़िल्म है!

बतादें कि प्रबुद्ध के अंदर ग़ज़ब का टैलेंट है बिल्कुल नहीं लगता कि यह उनकी पहली फ़िल्म है, फ़िल्म के दृश्य देखने के बाद साफ़ नज़र आता है कि प्रबुद्ध फ़िल्म इंडस्ट्री में लंबी रेस का घोड़ा हैं और अभिनय के क्षेत्र में वो बड़ा मुकाम हासिल करेंगे ! प्रबुद्ध मात्र 20 साल की उम्र में डेब्यू कर रहे हैं वो फ़िल्म इंडस्ट्री के पहले कलाकार हैं जो इतनी कम उम्र में डेब्यू कर रहे हैं और पहली ही फ़िल्म में उन्हें बहुत दिग्गज अभिनेताओं के साथ काम करने का मौका मिला है!
प्रबुद्ध को पूरा विश्वास है कि लोगों को उनका काम और फ़िल्म दोनों पसंद आयेगा!
श्री ब्रजमंडल संस्था, मुंबई स्वर्ण जयंती पर श्रीमद् ब्रज भागवत कथा का आयोजन
मुंबई। मुंबई की धार्मिक–सांस्कृतिक परंपरा में एक ऐतिहासिक अध्याय जुड़ने जा रहा है। श्री ब्रजमंडल संस्था, मुंबई अपने स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में स्वर्ण जयंती महोत्सव को भव्य स्वरूप देने जा रही है। इस पावन अवसर पर आजाद मैदान, मुंबई में 27 जनवरी 2026 से 02 फरवरी 2026 तक प्रतिदिन सायं 4:00 बजे से 7:00 बजे तक वृंदावन के सुप्रसिद्ध कथावाचक पुंडरीक गोस्वामी के श्रीमुख से श्रीमद् ब्रज भागवत कथा का दिव्य आयोजन किया जाएगा।  इसका शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ होगा, जिसे बागेश्वर सरकार धीरेंद्र शास्त्री संपन्न करेंगे। साथ ही देशभर से अनेक प्रतिष्ठित साधु-संत एवं महात्माओं की उपस्थिति सुनिश्चित की गई है।

वर्ष 1976 में स्थापित श्री ब्रजमंडल संस्था की नींव  शिवचरण लाल, सुरेशचंद  (अध्यक्ष), रमेशचंद, श्यामलाल एवं टालीवाल के अथक प्रयासों से रखी गई थी। बीते पाँच दशकों में संस्था ने मुंबई में निवासरत ब्रजवासियों को एक सूत्र में बांधते हुए इसे एक सशक्त सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परिवार का स्वरूप दिया है।

ब्रज संस्कृति को जीवंत बनाए रखने की दिशा में संस्था द्वारा गिरगांव चौपाटी प्रांगण में वर्षों से लगातार आयोजित की जा रही दस दिवसीय श्रीकृष्ण रासलीला  और कवि सम्मेलन आज एक विशिष्ट पहचान बन चुकी है। संस्था के अध्यक्ष सुरेशचंद अग्रवाल इस कथा के मुख्य यजमान हैं। उनके साथ रमनलाल चौधरी, अनिल आर. अग्रवाल, राजेश एम. अग्रवाल, अनिल पी. अग्रवाल, भुवनेश अग्रवाल, प्रदीप लाड़ीवाल, विवेक अग्रवाल, कानबिहारी अग्रवाल, सुनील एस. अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, उमेश मित्तल, धर्मेश गर्ग, राजीव अग्रवाल, पवन अग्रवाल, राकेश अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य सदस्य आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

श्री ब्रजमंडल संस्था ने मुंबई के समस्त धर्मप्रेमी नागरिकों से इस भव्य और दुर्लभ आध्यात्मिक अवसर का लाभ उठाने, परिवार सहित कथा श्रवण करने और ब्रज भक्ति की पावन रसधारा में सहभागी बनने की भावपूर्ण अपील की है। यह जानकारी अनिल अग्रवाल एवं कमेटी के सदस्यों ने गिरगांव चौपाटी स्थिति ब्रज मंडल सभागृह में एक प्रेस कांफ्रेंस में दी।
मीरा रोड में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का भव्य आयोजन
मीरा रोड। श्री शनि धाम पंचदेव इच्छापूर्ति मंदिर, मीरा रोड (पूर्व) द्वारा 22 जनवरी, गुरुवार को शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का भव्य आयोजन किया गया है। पिछले वर्ष भी यहां यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। मंदिर की संस्थापिका तथा नगरसेविका श्रीमती नीला सोंस तथा मंदिर के महंत शास्त्री सुरेश गुरु ओझा द्वारा यह जानकारी दी गई है। इस बारे में पत्रकारों से बात करते हुए श्रीमती नीला सोंस ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दूसरे वर्ष  तथा माघी गणेश के पावन अवसर पर श्री राम भजन तथा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि ईश्वर की असीम कृपा, गुरुजनों के आशीर्वाद तथा जनता के विश्वास और सहयोग के कारण उन्हें पुनः नगरसेविका बनने का सौभाग्य मिला है। इस पावन आयोजन के माध्यम से सभी के प्रति हृदय से आभार एवं अभिनंदन प्रकट करना उनका विनम्र प्रयास है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संजय उपाध्याय को दी बड़ी जिम्मेदारी

मुंबई। विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी भाजपा, जमीन से जुड़कर काम करने वाले लोगों को बड़ी जिम्मेदारी देने से नहीं हिचकती और यही कारण है कि उसे लगातार सफलता मिल रही है। कुछ दिन पहले तक आम जनता जिस नितिन नवीन को नहीं जानती थी, भाजपा ने उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया और कल प्रधानमंत्री ने यह कहकर कि नितिन मेरे बॉस है और मैं कार्यकर्ता, उनकी ताकत का एहसास भी लोगों को करा दिया। पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनते ही नितिन ने महाराष्ट्र के 3 नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी दी। वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद तावडे को जहां उन्होंने केरल का प्रभारी बनाया, वहीं विधायक एडवोकेट आशीष शेलार को तेलंगाना म्युनिसिपल चुनाव का प्रभारी तथा बोरीवली के लोकप्रिय युवा विधायक संजय उपाध्याय को ग्रेटर बैंगलोर कॉरपोरेशन  चुनाव का सह प्रभारी नियुक्त किया है। देखा जाए तो तीनों नियुक्तियां अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि तीनों स्थानों पर विपक्ष मजबूत स्थिति में है। संजय उपाध्याय पहली बार विधायक बने हैं परंतु विधायक बनने के पहले भी वे पार्टी संगठन में लगातार काम करते रहे हैं। काशी, पश्चिम बंगाल, सूरत (गुजरात), दिल्ली, बेंगलुरु के चुनाव में काम करने का उनका एक बड़ा अनुभव है। मुंबई में सबसे अधिक मतों से विजई होने वाले संजय उपाध्याय की ताकत पिछले दिनों महानगरपालिका चुनाव में भी दिखाई थी, जहां उनके मार्गदर्शन में बोरीवली विधानसभा के सभी सात वार्डों में पार्टी को रिकार्ड मतों से विजय प्राप्त हुई। बोरीवली विधानसभा को अवैध बांग्लादेशियों तथा सड़कों पर अतिक्रमण करने वाले अवैध फेरीवालों से मुक्त करने से लेकर सार्वजनिक स्थानों पर नशा करने वाले लोगों के खिलाफ सार्थक और प्रभावी अभियान चलाने वाले संजय उपाध्याय चुनौतियों के बीच काम करना ज्यादा पसंद करते हैं।
लक्ष्मी यादव एवं अनन्या यादव को भारत- श्रीलंका हिन्दी गौरव सम्मान

मुंबई । भारतीय उच्चायोग स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक केंद्र और श्रीलंका फाउंडेशन,कोलंबो के विश्व हिन्दी दिवस सम्मेलन में मुंबई महानगर की वरिष्ठ साहित्यकार लक्ष्मी यादव एवं अनन्या यादव को भारत- श्रीलंका हिन्दी गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।विश्व हिन्दी दिवस के अवसर पर आयोजित भारत श्रीलंका हिन्दी सम्मेलन में वरिष्ठ साहित्यकार पत्रकार लक्ष्मी यादव को हिन्दी गौरव सम्मान प्रदान किया गया| भारतीय उच्चायोग स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक केंद्र,श्रीलंका फाउंडेशन के द्वारा कोलंबो में आयोजित द्वितीय सम्मेलन में महामहिम उच्चायुक्त संतोष झा ने कहा कि हिन्दी आज वैश्विक संचार की भाषा बन रही है।यह संस्कृतियों को जोड़ने का कार्य कर रही है।श्रीलंका के विश्वविद्यालयों से लेकर स्कूल कालेजों में हिन्दी भाषा को पढ़ाया जा रहा है।उन्होने विश्व भर में हिन्दी का प्रचार कर रही पूर्वोत्तर हिन्दी अकादमी के प्रयासों की सराहना की।

समारोह में श्रीलंका के शिक्षा मंत्री मधुर सिंहरत्न ने भारत श्रीलंका के राजनयिक 75 वर्षों के सम्बन्धों के दौर को ऐतिहासिक करार दिया|सम्मेलन के उदघाटन सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश को पढ़ा गया।जिसमें पीएम मोदी ने कहा कि जहां- जहां भारत वंशी हैं वहाँ हिन्दी केवल भाषा नहीं बल्कि भारतीय संस्कारों को प्रेषित करने का माध्यम है।स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक केंद्र के निदेशक प्रोफेसर अंकुरण दत्ता ने कहा कि भारत के कोने कोने से आए साहित्यकार भारत के सांस्कृतिक राजदूत हैं।लक्ष्मी यादव ने इस दौरान 'हिंदी वैश्विक संवाद की भाषा ' पर आलेख का वाचन किया।केलानिया विश्वविध्यालय की छात्राओं ने सिंघली एवं हिन्दी भाषा में ‘चौधवी का चाँद’ गीत सुनाकर भाषा प्रेमियों को एक सूत्र में बांध दिया।

इस अवसर मुख्य रूप से दिल्ली से वरिष्ठ साहित्यकार मोहम्मद शब्बीर,उत्तर प्रदेश से प्रो राकेश सक्सेना,प्रो सुनीता सक्सेना,मुम्बई से अनन्या यादव, उड़ीसा से प्रो जयंत कर शर्मा, हिमांचल प्रदेश से डॉ प्रताप मोहन भारतीय,रणजोत सिंह, शांति स्याल,महाराष्ट्र से डॉ संजय पवार, डॉ जसपाल सिंह वाल्वी, डॉ ज्ञानेश्वर सोनार, राजस्थान से राम अवतार मेघवाल सागर, हरियाणा से पंकज शर्मा, लघु कथाकार अशोक भाटिया, मान सिंह पुनिया, केरल से डॉ एके बिन्दु, डॉ अनीथा पीएल, असम से डॉ ए सी फुकन आदि को वैश्विक स्तर पर हिन्दी की सेवा के लिए सम्मानित किया गया।सह आयोजक डॉ अकेला भाई ने आभार जताया।
सिद्धाचल क्रिकेट कार्निवल ट्रॉफी चैंपियन बनी सर्जरी सुपरस्टार टीम
मुंबई। सेबेस्टियन हाई स्कूल टर्म चेंबूर मुंबई महाराष्ट्र में सिद्धाचल हॉस्पिटल द्वारा रविवार 18 जनवरी 2026 को आल डॉक्टर्स मुंबई टूर्नामेंट का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 400 डॉक्टरों ने भाग लिया।महिला एवं पुरुष मिलाकर 25 टीमों ने भाग लिया।जिसमें कप्तान डॉ लकीन वीरा एवं उप कप्तान जेनम मेहता की अगुवाई में सर्जरी सुपरस्टार की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर चमचमाती हुई ट्रॉफी अपने नाम कर लिया। सुपर स्टार के कप्तान और ओनर ने अपने टीम और सिद्धाचल टीम को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया।वर्ली वॉल्वज टीम दूसरे स्थान पर रही,सिद्धाचल हॉस्पिटल की टीम ने मुंबई के सबसे बड़े डॉक्टर्स टूर्नामेंट में सभी डॉक्टरों को भाग लेना एक अद्भुत अनुभव रहा।सभी डॉक्टर खिलाड़ियों की टीम मालिकों और कप्तानों को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया कि आपकी टीम के नेतृत्व प्रतिबद्धता और खेल भावना ने आज के कार्निवल को एक भव्य समारोह बनाने में सफलतापूर्वक योगदान रहा।मुख्य रूप से सिद्धाचल हॉस्पिटल आयोजनकर्ता में डॉ किशोर मेहता,डॉ योगेश बाफना, डॉ अनिल ,डॉ प्रदम्या,फते सिंह एवं उनकी पूरी टीम ने शानदार क्रिकेट आयोजन किया।
श्री नारायणी सेवा संस्थान द्वारा आदिवासियों और जरूरतमंदों को कंबल वितरित
मुंबई। महानगर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था श्री नारायणी सेवा संस्थान और श्री नारायणी नारी चेतना केंद्र द्वारा संयुक्त रूप से लोनावाला के धनगर बस्ती, इंदिरा नगर, वालवन हाईवे,नारायणी धाम समेत दर्जनों गांव में आदिवासियों तथा जरूरतमंद लोगों को संस्था के ट्रस्टी तथा प्रख्यात समाजसेवी काशी प्रसाद मुरारका के सुपुत्र डॉ अनील काशी मुरारका के हाथों मुफ्त कंबल का वितरण किया गया। लोनावाला के अलावा मुंबई के भी कई स्लम इलाकों में संस्था द्वारा जरूरतमंदों को कंबल वितरित किया गया। ठंडी के मौसम में कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे। इस समय पड़ रही ठंडक के बीच अनेक परिवारों को हो रही परेशानियों को देखते हुए संस्था द्वारा यह नेक काम किया गया। कंबल वितरण करते समय जरूरतमंदों के चेहरों पर आई खुशियों तथा आभार की भावना को देखकर डॉ मुरारका द्रवित हो उठे। कंबल वितरण करते समय उन्होंने जरूरतमंदों के कंधों पर अपना हाथ रखकर उनका हौसला अफजाई भी किया। खासकर छोटे बच्चों को कंबल वितरित करते समय बच्चों के चेहरों का भाव और उनका उत्साह देखकर मुरारका काफी भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि यही वह कार्य हैं, जो उनके जीवन को ताकत और आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
शिरडी से आयी श्री साईं बाबा की पावन पादुकाओं के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
भायंदर। भायंदर (पूर्व) स्थित इंद्रलोक फेज-6 में सोमवार, 19 जनवरी को श्री साईं बाबा की पावन पादुकाओं के दर्शन का भव्य एवं भावपूर्ण आयोजन संपन्न हुआ। यह आयोजन एड. महेश विनोद काबरा के निवास पर सायं 6 बजे से 8.30 बजे तक आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि श्री साईं बाबा की उपयोग में लाई गई पवित्र पादुकाएं बाबा के परम भक्त श्री म्हालसापति जी के प्रपौत्र द्वारा यहां लायी गई थीं। उल्लेखनीय है कि श्री म्हालसापति जी वही प्रथम भक्त थे जिन्होंने बाबा को “साईं” नाम से संबोधित किया, जिससे बाबा “साईं बाबा” के नाम से प्रसिद्ध हुए।
दर्शन के दौरान वातावरण भक्ति, श्रद्धा और साईं नाम के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने पादुकाओं के दर्शन कर सुख-शांति एवं सर्वकल्याण की कामना की।
आयोजकों द्वारा सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बाबा से समस्त मानव जाति के कल्याण की प्रार्थना की गई।
जयपुर प्रवासी संघ की स्थापना दिवस पर विशिष्ट हस्तियों का सम्मान
मुंबई। जयपुर प्रवासी संघ मुंबई (रजि.) का 18 वां वार्षिक उत्सव व म्यूजिकल नाईट कार्यक्रम का आयोजन मुकेश पटेल हॉल, विलेपार्ले मुंबई में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में द सितार स्टार सिम्फोनी द्वारा सितार वादन म्यूजिकल नाईट का उपस्थिति संघ के सदस्यों ने भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम में जयपुर प्रवासी संघ के संरक्षक  दिलीप लाखी, अशोक डागा, विनोद दुग्गड, गवर्निंग संरक्षक कृष्णकुमार राठी, कुसुम काबरा व नरेंद्र हीरावत ने आए हुए विशिष्ट अतिथियों का सत्कार किया। जयपुर से पधारे डॉ सुशील तापरिया, डॉ शैलेश लोढ़ा, डॉ अजय बाफना, सामाजिक कार्यकर्ता व व्यवसाई राजू मंगोड़ीवाला, महेश चंद गुप्ता को 'जयपुर श्री' की उपाधि से सुशोभित किया गया। प्रसिद्ध फिल्मकार के सी बोकाडिया व राजस्थान फाउंडेशन चेयरमैन गणपत कोठरी को स्मृति चिन्ह व शाल ओढ़ा कर सम्मान किया गया, साथ ही जयपुर के सुप्रसिद्ध व्यवसायी व सामाजिक कार्यकर्ता नवरतन कोठारी की ग्रुप ऑफ कंपनी के. जी . के. ग्रुप द्वारा जयपुर के युवाओ को ट्रेनिंग के रोजगार के अवसर प्रदान किए जाने हेतु स्मृति चिन्ह व शॉल पहना कर सम्मनिति किया गया। कर्यक्रम का संचालन कुसुम काबरा व अनीता माहेश्वरी ने किया। जयपुर प्रवासी संघ की कार्यकारिणी के अरुण निगोतिया, धरमचंद कोठारी,  अनिल हीरावत व संयोजक सुनील सिंघवी, उप संयोजक  मधुकुमार राठी का कार्यक्रम को सफल बनानें के लिए विशेष सहयोग रहा। कृष्ण कुमार राठी ने जयपुर प्रवासी संघ की जयपुर प्रवासी संघ की स्थापन से लेकर आज तक की कार्यकारिणी के द्वारा संस्था को आगे बढ़ने में जो सहयोग दिया उसके लिए सम्मान व स्मृति चिन्ह प्रदान किए।
भारतीय सदविचार मंच ने किया ठाकुर रमेश सिंह ,विजय सिंह कौशिक और और पारसनाथ त्रिपाठी को पुरस्कृत
मुंबई। महानगर की सुप्रसिद्ध और चर्चित सामाजिक, साहित्यिक, सांस्कृतिक संस्था भारतीय सदविचार मंच द्वारा दहिसर (पूर्व ) मुंबई -68 में स्थित संस्था सभागार में संस्था संस्थापक , प्रमुख मार्गदर्शक डॉ राधेश्याम तिवारी की अध्यक्षता और कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि बोरीवली के लोकप्रिय विधायक संजय उपाध्याय, उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष संतोष आर एन सिंह और शिक्षाविद् डॉ हृदय नारायण मिश्रा के सानिध्य में संपन्न इस भव्य पुरस्कार समारोह में पूर्व विधायक, शिक्षाविद् रमेश सिंह ठाकुर को उनकी अनुपस्थिति में 25 वां डॉ राममनोहर त्रिपाठी पुरस्कार-2025, वरिष्ठ पत्रकार, दैनिक भास्कर के स्थानीय संपादक विजय सिंह कौशिक को 8 वां ठाकुर हरदत्त सिंह आदर्श पत्रकारिता पुरस्कार -2025 और वरिष्ठ समाजसेवी डॉ.पारसनाथ तिवारी को बाबू आर.एन.सिंह आदर्श समाजसेवी पुरस्कार -2025 द्वारा सम्मानित किया गया।
समारोह में विजय सिंह कौशिक द्वारा लिखित यात्रा संस्मरण पुस्तक कुछ रंग इधर के ,कुछ रंग उधर के (एक पत्रकार का सफरनामा) का अतिथियों द्वारा विमोचन किया गया।
इस समारोह में नवभारत के संपादक ब्रजमोहन पाण्डेय, शिवसेना (उ.बा.ठा)के राष्ट्रीय प्रवक्ता आनंद दुबे,समरस फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ. किशोर सिंह, मुंबई भाजपा के प्रवक्ता उदयप्रताप सिंह,हमारा महानगर के संपादक राघवेन्द्र द्विवेदी, वरिष्ठ पत्रकार अनुराग त्रिपाठी,यश भारत के सहायक संपादक अभय मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार अनिल गलगली, प्रारम्भ उत्तर दर्शन के सम्पादक विनोद हरदत्त सिंह,संस्था के सह संस्थापक दिनेशचंद्र उपाध्याय  ,और राघवेन्द्र सेवा मंच के अध्यक्ष सुरेंद्र मिश्रा सम्मानित अतिथि के रूप में उपस्थित थे। संस्था अध्यक्ष डॉ.शिवश्याम तिवारी के मुख्य संयोजन और महामंत्री नागेन्द्र मिश्रा के संचालन में समाजसेवी श्रीनिवास तिवारी विद्रोही , संस्था के मार्गदर्शक मंडल के सदस्य श्रीकांत पाण्डेय, हरिशंकर तिवारी, संस्था शिक्षक प्रकोष्ठ के संयोजक हरिप्रसाद पाण्डेय, समाजसेवी रामसेवक पाण्डेय, समाजसेवी आशुतोष उपाध्याय, समाजसेवी डॉ.अजय एल. दुबे, हमारा महानगर के स्थानीय संपादक आदित्य दुबे,समाजसेवी अनिरुद्ध पाण्डेय, पूर्व नगर सेवक रामनारायण दुबे,वरिष्ठ पत्रकार सुनील मेहरोत्रा, वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार सिंह, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पाण्डेय ,  शिक्षाविद् चिंतामणि पाण्डेय और समाजसेवी प्रमोद श्यामाचरण पाण्डेय प सहित सैकड़ों गणमान्य उपस्थित थे।
संस्था पदाधिकारी पं.कमलाशंकर मिश्रा, बैजनाथ मिश्रा,  गणेश प्रसाद पाण्डेय, राजकुमार सिंह, मनोज चतुर्वेदी,बी.एम.गुप्ता, सुभाषचन्द्र दुबे,एड.शिशिर पाण्डेय, रत्नेश दुबे और रामप्रकाश तिवारी नेआये हुए अतिथियों का स्वागत किया। कार्यसमिति सदस्य कमलाकांत त्रिपाठी, उमेश सिंह , अमित तिवारी और संस्था की अंधेरी शाखा के अध्यक्ष प्रेमचंद (बाबा) तिवारी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना भरपूर सहयोग प्रदान किया। संस्था के मंत्री राजीव मिश्रा द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
अंत में संस्था की कार्यसमिति के सदस्य सूर्यप्रकाश(संतोष )मिश्र की धर्मपत्नी और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री राज के.राजपुरोहित के दुखद निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। प्रीति भोज के पश्चात कार्यक्रम का समापन हुआ।