भाजपा के निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष बने नितिन नवीन यमुनापार भाजपाईयो में हर्ष
जिलाध्यक्ष व पूर्व जिलाध्यक्ष सहित कार्यकर्ताओ ने दी बधाई कार्यकर्ताओं में उत्साह
संजय द्विवेदी प्रयागराज।बिहार सरकार के मंत्री नितिन नवीन को भारतीय जनता पार्टी का निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किए जाने पर भाजपा प्रयागराज यमुनापार में हर्ष का माहौल है। इस अवसर पर यमुनापार जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि नितिन नवीन के नेतृत्व में भाजपा संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा देश की सेवा के संकल्प को नई ऊर्जा मिलेगी।जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल ने कहा कि नितिन नवीन एक कर्मठ संगठननिष्ठ और जनसेवा के प्रति समर्पित नेता हैं।उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से पार्टी कार्यकर्ताओ का मनोबल बढ़ेगा और संगठनात्मक मजबूती के साथ भाजपा नई ऊंचाइयो को छुएगी।पूर्व जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती ने कहा कि नितिन नवीन का निर्विरोध चयन उनके कुशल नेतृत्व और संगठन में विश्वास का प्रतीक है।उन्होंने विश्वास जताया कि उनके मार्गदर्शन में पार्टी राष्ट्र निर्माण के कार्यों को और अधिक गति देगी।इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी मोर्चा जिलाध्यक्ष राजमणि पासवान सुभाष सिंह पटेल सुधाकर पाण्डेय अरून सिंह पप्पू सविता मिश्रा कुशल जैन आनन्द तिवारी मिथिलेश पांडेय डाँ.देवी सिंह, प्रदीप पांडेय अजय सिंह आदि पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और राष्ट्रीय अध्यक्ष को शुभकामनाएं प्रेषित कीं।













संजय द्विवेदी प्रयागराज।मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर संगम नगरी प्रयागराज में देश के विभिन्न राज्यों से आए करोड़ो श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला अपराध निरोधक समिति की टीम सक्रिय रूप से सेवा कार्यों में जुटी रही।जिला अपराध निरोधक समिति के सदस्यो द्वारा प्रयागराज रेलवे स्टेशन से लीडर रोड जानसेंनगंज चौराहे तक श्रद्धालुओं को मार्गदर्शन आवश्यक जानकारी सहायता एवं सहयोग प्रदान किया गया। समिति की टीम ने बुजुर्गो महिलाओं एवं बच्चो को विशेष रूप से सहायता पहुँचाई तथा स्टेशन परिसर में शांति व्यवस्था एवं मानवता का संदेश दिया।इस सेवा कार्य से श्रद्धालुओ में संतोष एवं विश्वास का भाव देखने को मिला।समिति के इस सराहनीय प्रयास की आमजन द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की जा रही है।अपराध निरोधक समिति के पदाधिकारि-शोएब आलम व टीम लीडर-शकील अहमद खान व थाना प्रभारी करैली क्याम उद्दीन के साथ मिल कर सम्मानित सदस्यों व पदधिकारी
2 hours and 13 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.5k