अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की बैठक तथा मिलन समारोह संपन्न
भायंदर। कायस्थ समाज जागरूक समाज हैं और हमेशा राष्ट्रहित में कार्य करती हैं और करती रहेंगी उक्त विचार संजय निरुपम जी पूर्व सांसद, राष्ट्रीय प्रवक्ता (शिवसेना शिंदे जी )ने राज पुरोहित सभागार हाल, भायंदर पूर्व में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 7235 महाराष्ट्र प्रदेश कार्यसमिति बैठक एवं कायस्थ मिलन समारोह में उपस्थित सैकड़ों चित्रांश बंधुओं को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा है कायस्थ समाज ने देश को दिशा देने का काम किया है और कायस्थ समाज की महान विभूतियों ने राष्ट्रपति प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री , केंद्रीय मंत्री पद को सुशोभित करते हुए देश की निस्वार्थ भाव  से सेवा किया है और लोग बाला साहब ठाकरे के दिखाए मार्ग पर अनुसरण करते हुए आगे बढ़ रहे है। संजय निरूपम पूर्व सांसद ने कहा कि महाराष्ट्र मुम्बई  में भी कायस्थ समाज का बड़ा योगदान है कायस्थ समाज के लोग लेखन, राजनीत, कला, उद्योग, गीत संगीत फिल्म, नौकरी में भी काफी लोग है । विशिष्ट अतिथि प्रताप सरनाईक परिवहन मंत्री महाराष्ट्र सरकार ने कहा है भगवान चित्रगुप्त सबका लेखा जोखा रखते हैं और पूज्य है भगवान चित्रगुप्त जी मंदिर निर्माण में जो भी सहयोग होगा किया जाएगा और कहा कि कोई भी संगठन चलाने से समाज जीवन्त रहता है।

अतिथि गण को स्मृति चिन्ह शाल अंगवस्त्र भेट कर जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान चित्रगुप्त प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलन कर आरती कर किया गया । समारोह को संबोधित करते हुए
कायस्थ महासभा महाराष्ट के प्रदेश अध्यक्ष सत्य प्रकाश श्रीवास्तव एडवोकेट हाईकोर्ट मुंबई ने कहा कि कायस्थ महासभा 7235 महाराष्ट्र प्रदेश में लोगो को जोड़ने एवं कायस्थ सम्मान देने का कार्य कर रहा हैं और करता रहेगा और पूरे महाराष्ट्र प्रदेश के जिलों से लोगों ने आकर उत्साह बढ़ाया और मुख्य अतिथि संजय निरुपम पूर्व सांसद सहित मंत्री सांसद विधायक ने आज समय देकर कायस्थ का सम्मान बढ़ाया जिसका कायस्थ समाज आभारी रहेगा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष कायस्थ महासभा महेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा है कायस्थ महासभा 7235 भारत का संगठन पूरे देश में कायस्थ समाज के हित में कार्य कर रहा है और महाराष्ट्र में भी मजबूती से कार्य कर रहा है
राष्ट्रीय महासचिव राजेश श्रीवास्तव बच्चा भईया एडवोकेट ने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को बनाकर कायस्थ समाज का सम्मान बढ़ाया हैं कायस्थ समाज भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  का आभारी रहेगा और कहा कि इस समय देश भर के हर प्रदेश में संगठन मजबूत करने के लिए प्रदेश कार्यसमिति बैठक एवं कायस्थ मिलन समारोह कर रहा है ।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गिरिजेश श्रीवास्तव ने कहा है कायस्थ समाज के हित में सदैव कार्य करता रहूंगा और महाराष्ट्र में संगठन मजबूत करने में योगदान दूंगा। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गिरिजेश श्रीवास्तव, राष्ट्रीय महासचिव राजेश श्रीवास्तव बच्चा भईया एडवोकेट, प्रदेश अध्यक्ष महाराष्ट्र सत्य प्रकाश श्रीवास्तव एडवोकेट ने महाराष्ट्ट के मनोनीत पदाधिकारी को मनोनयन पत्र देकर सम्मानित किया। संस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों ने प्रस्तुत किया एवं चित्रांश कलाकारों गायक ने कार्यकम में समा बांध दिया ।

कार्यक्रम में कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महाराष्ट्र राकेश श्रीवास्तव, महिला प्रदेश अध्यक्ष मीनू श्रीवास्तव, महिला प्रदेश महामंत्री सुनीता श्रीवास्तव युवा प्रदेश अध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव, रवि श्रीवास्तव, हेमंत श्रीवास्तव दिनेश श्रीवास्तव, सदन सिन्हा, विकाश श्रीवास्तव,रविकांत श्रीवास्तव, शशिकांत श्रीवास्तव, अशोक माथुर,तेज बहादुर श्रीवास्तव, शत्रुध्न श्रीवास्तव, अभिषेक सिन्हा, अनुराग सिन्हा, विपिन सिंहा, अभिषेक सिन्हा राजेश श्रीवास्तव, अलका श्रीवास्तव, बृजेंद्र श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, हेमन्त श्रीवास्तव प्रिंस श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, नेहा श्रीवास्तव रश्मि अभय सिन्हा, अमृता श्रीवास्तव, मधु श्रीवास्तव,शालनी प्रियदर्शिनी आदि सैकड़ों चित्रांश बंधु मौजूद रहे।
एमएम यादव की तरफ उत्तर भारतीयों के लामबंद होने से एमएम यादव के हौसले बुलंद
मुंबई। मुंबई महानगरपालिका चुनाव में प्रत्याशियों द्वारा किए जा रहे प्रचार में शामिल मतदाताओं की संख्या से उनकी ताकत का अंदाजा लग रहा है। वर्सोवा विधानसभा के वार्ड क्रमांक 63 में राष्ट्रवादी अजीत पवार गट से चुनाव लड़ रहे एम एम यादव की पदयात्राओं में स्थानीय जनता का जिस तरह से भारी समर्थन मिल रहा है उसे देखते हुए श्री यादव के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। कल एम एम यादव ने शास्त्री नगर, विकास नगर और वीरा देसाई परिसर में पदयात्रा करके प्रचार किया और लोगों से घड़ी चुनाव चिन्ह पर वोट देने की अपील की। पिछले 40 वर्षों से राजनीति में सक्रिय श्री यादव का जगह-जगह जनता ने स्वागत किया और उनका समर्थन किया। उनकी पदयात्राओं में शामिल मतदाताओं की भारी भीड़ देखते हुए विरोधियों के हौसले पस्त दिखाई दे रहे हैं। शास्त्री नगर विकास नगर इलाके में 90% उत्तर भारतीय मतदाता है यहां पर म यादव के सपोर्ट में सारे उत्तर भारतीयों के एक को जाने से विरोधियों के नींद हराम हो गई है सक्रिय राजनीति में 40 वर्षों तक लगातार काम कर चुके एमएम यादव जनता के बीच काफी लोकप्रिय चेहरा माने जाते हैं। इस वार्ड में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग भी रहते हैं, जिनका उन्हें खुला समर्थन मिल रहा है। श्री यादव ने भरोसा दिलाया है कि वे  सेवा भावना के साथ लगातार काम करते रहेंगे।
करणी सेना ने महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने वाले प्रत्याशी का किया कड़ा विरोध

मुंबई। कांग्रेस पार्टी ने मुंबई महानगरपालिका चुनाव में वर्सोवा विधानसभा स्थित वार्ड क्रमांक 59 से जयेश रामदास शिंदे नामक एक ऐसे व्यक्ति को अपना प्रत्याशी बनाया है, जो लगातार सोशल मीडिया पर महिलाओं और मुस्लिम समाज के खिलाफ अभद्र और अपमानजनक टिप्पणी लिखता रहा है। परिणाम स्वरुप अब लोग उसके खिलाफ मुखर हो गए हैं। नारी सम्मान की फाउंडर तथा करणी सेना की नेशनल प्रेसिडेंट सुंदरी ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी पर ही सवालिया निशान उठाते हुए कहा कि नारी सम्मान की दुहाई देने वाली कांग्रेस ने ऐसे व्यक्ति को टिकट कैसे पकड़ा दिया, जो सोशल मीडिया पर लगातार हिंदू महिलाओं और मुस्लिम समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी लिखता रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसी व्यक्ति को टिकट देकर कांग्रेस ने साबित कर दिया कि महिलाओं के प्रति सम्मान व्यक्त करने का उसका दावा खोखला है। उन्होंने कहा कि लड़की हूं लड़ सकती हूं, कहनेवाली प्रियंका गांधी और संस्कार की बात कहने वाले मुंबई कांग्रेस के पदाधिकारियों को इसका जवाब देना चाहिए। इस वार्ड से बहुत ही लोकप्रिय रही पूर्व नगरसेविका स्वर्गीय गीता यादव के पुत्र तथा युवा समाजसेवी संतोष वी यादव ने पूरी तैयारी की थी। वे जनता के बीच बहुत लोकप्रिय हैं। हमेशा विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से वार्ड में सक्रिय भूमिका निभाने के बावजूद कांग्रेस पार्टी द्वारा उनका टिकट काटकर महिला और मुस्लिम विरोधी व्यक्ति को टिकट देना पार्टी को भारी पड़ता नजर आ रहा है।
अभिनेत्री पूनम ढिल्लो के  हाथों जर्नलिस्ट्स मीडिया एंड एसोसिएशन के कैलेंडर का लोकार्पण
मुंबई । सीनियर फिल्म एक्ट्रेस और सिने एंड टीवी एक्ट्रेस / एसोसिएशन (CINTAA) की नेशनल प्रेसिडेंट पूनम ढिल्लों ने बुधवार, 8 जनवरी, 2026 को मुंबई के अंधेरी वेस्ट में CINTAA टावर ऑफिस में जर्नलिस्ट्स मीडिया एंड एसोसिएशन महाराष्ट्र राज्य कमिटी का नए साल  2026 का कैलेंडर लॉन्च किया। इस मौके पर सीनियर फिल्म एक्ट्रेस एंड सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स, एसोसिएशन (CINTAA) निर्वाचित कार्यकारिणी समिति सदस्य चन्द्रप्रकाश ठाकुर, साथ ही जर्नलिस्ट्स मीडिया एंड एसोसिएशन महाराष्ट्र स्टेट कमेटी के प्रेसिडेंट हंसराज कनौजिया, जनरल सेक्रेटरी अर्जुन कांबले, कोषाध्यक्ष संजय कांबले, वाइस प्रेसिडेंट अनिल सिंह, सेक्रेटरी नीलेश हाटे, जॉइंट कोषाध्यक्ष सरदार उत्तम सिंह, एग्जीक्यूटिव कमेटी के सदस्य रमाकांत मुंडे, नईम शेख, भोलानाथ शर्मा, भालचंद्र नेमाने, दिनेश परेशा और कई अन्य पत्रकार सदस्य मौजूद थे। इस मौके पर सीनियर फिल्म एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों ने जर्नलिस्ट्स मीडिया एंड एसोसिएशन महाराष्ट्र स्टेट कमेटी का न्यू ईयर 2026 कैलेंडर लॉन्च करते हुए कहा,मुझे बहुत खुशी है कि मैं आज नए साल की शुरुआत में जर्नलिस्ट्स मीडिया एंड एसोसिएशन का न्यू ईयर कैलेंडर लॉन्च कर रही हूँ। इसके लिए मैं जर्नलिस्ट्स मीडिया एंड एसोसिएशन की पूरी कमेटी को दिल से नए साल की शुभकामनाएं और बधाई देती हूँ। इस मौके पर सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (CINTAA) निर्वाचित कार्यकारिणी समिति सदस्य चंद्रप्रकाश ठाकुर ने शुभकामनाएं दीं और कहा कि आज के समय में  CINTAA एसोसिएशन की काफी सदस्य लिगामेंट की समस्या से जूझ रही हैं, लेकिन अभी तक इस मुद्दे को सुलझाने के लिए कोई ठोस कदम या नियमों का प्रावधान नहीं किया गया है।
साहित्यिक संस्था बाबू शोभनाथ सिंह मेमोरियल ट्रस्ट की कविगोष्ठी संपन्न
कर्नाटक । साहित्यिक सामाजिक राष्ट्रीय संस्था बाबू शोभनाथ सिंह मेमोरियल ट्रस्ट हुबली इकाई कर्नाटक की ऑनलाइन प्रथम काव्यगोष्ठी गुरुवार 7 जनवरी 2026 को हुआ।उक्त आयोजन के उपाध्यक्ष अयोध्या प्रसाद द्विवेदी की अध्यक्षता में किया गया।इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार राम कृष्ण सहस्रबुद्धे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।बाबू शोभनाथ सिंह मेमोरियल ट्रस्ट मुंबई की सचिव एवं कवयित्री सत्यभामा सिंह  ज़िया ने मुख्य अतिथि,अध्यक्ष, विशिष्ट अतिथियों एवं आमंत्रित  कवि -कवयित्रिओं का हार्दिक स्वागत किया।भारतीय मंचों की परंपरा के अनुसार काव्य गोष्ठी का गणेश सुश्री ज्योति मिश्रा द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से हुआ।इस अवसर पर कवियों में अरुण मोकाशी,नागेश मोकाशी, शिवकुमार सिंह एवं कवयित्रिओं में ज्योति मिश्रा,डॉ निशि मंजवानी,डॉ संगीता नाथ, सत्यभामा सिंह ने सुन्दर काव्य पाठ किया। न्यास के संस्थापक अध्यक्ष शिव कुमार सिंह ने न्यास के उद्देश्य पर प्रकाश डाला और सभी के योगदान की सराहना की।हुबली- इकाई की ओर से नागेश मोकाशी,पद्मा कुलकर्णी अरुण मोकाशी,सुरेश पांढरे तथा जसप्रीत कौर उपस्थित थी।मुख्य अतिथि रामकृष्ण सहस्रबुद्धे ने अपनी ग़ज़ल के माध्यम से जीवन की विसंगतियों की चर्चा करते हुए जीवन में आचरण की शुद्धता पर बल देने की बात कही। काव्य गोष्ठी के अध्यक्ष अयोध्या प्रसाद द्विवेदी ने अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में प्रस्तुत कविताओं की समीक्षा करते हुए उनकी भावभूमि की प्रशंसा की. उन्होंने यह गीत नहीं है.. कविता का काव्यपाठ किया। हुबली इकाई के अध्यक्ष नागेश मोकाशी जी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। सुश्री सत्यभामा सिंह जी के सुन्दर संचालन में काव्य गोष्ठी संपन्न हुई।
माता की चौकी में शामिल होकर भाजपा प्रत्याशियों ने लिया आशीर्वाद
भायंदर। श्री शनि धाम पंचदेव इच्छापूर्ति मंदिर, मीरा रोड पूर्व द्वारा 8 दिसंबर की शाम को बालाजी लॉन में माता की चौकी का भव्य आयोजन किया गया। सुप्रसिद्ध गायक मनोज छापरवाल द्वारा गाए देवी गीतों ने उपस्थित लोगों को भाव विभोर कर दिया। कार्यक्रम के दौरान प्रभाग क्रमांक 18 के सभी चारों भाजपा प्रत्याशियों ने आकर मंच पर स्थापित दुर्गा माता का आशीर्वाद लिया। इस वार्ड के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली पूर्व नगरसेविका तथा वर्तमान बीजेपी प्रत्याशी नीला सोंस का जन्मदिन भी धूमधाम से मनाया गया। उनके साथ उपस्थित भाजपा प्रत्याशी पूर्व महापौर निर्मला सावले, एडवोकेट मयूरी म्हात्रे तथा भाजपा के युवा चेहरा के रूप में चुनाव लड़ रहे विवेक उपाध्याय का भी आयोजन समिति की तरफ से सम्मान किया गया। मंदिर के महंत शास्त्री सुरेश गुरु ओझा ने धार्मिक अंग वस्त्र तथा पुष्पगुच्छ देकर सबका सम्मान किया तथा समस्त लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। नीला सोंस ने उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि सभी लोग उनके परिवार की तरह हैं। वार्ड को और सुविधाजनक बनाने की दिशा में वे सदैव प्रयत्नशील रहेगी। उन्होंने कहा कि इस वार्ड का पैनल सक्षम, ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ लोगों का पैनल है। आप सभी के आशीर्वाद से यह पैनल रिकॉर्ड मतों से विजय प्राप्त करेगा। इस अवसर पर उपस्थित लोगों में राज रीयल्टी के डायरेक्टर राजेश सिंह, भवन निर्माता सुरेंद्र उपाध्याय, समाजसेवी ओम प्रकाश मिश्रा, भाजपा नेता तथा प्रभाग 18 के प्रभारी सुरेश सिंह, महामंत्री कमलेश दुबे, संजय विरादर, पराग चित्तौड़कर , वरिष्ठ समाजसेवी रत्नाकर मिश्रा, ओम प्रकाश मिश्रा, पुलिस उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार, रविकांत दुबे, समाजसेवी गौरी शंकर पांडे, राज मिश्रा , समाजसेवी जीतू गुप्ता, महेंद्र पांडे, रघुवंश पांडे, मुकेश तिवारी, रवींद्र तिवारी, समाजसेवी अंजू तनेजा, सुजाता अधिकारी, शीला शर्मा, भूमि दुबे, प्रियंका दुबे, ज्योति ठक्कर, दीपिका ओझा, मंजू दुबे समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। अंत में महाप्रसाद के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
परपोते ने फिक्स तोड़कर दादी की तेरही के लिए दे दी अपनी सारी जमाराशि
चंदौली। एक तरफ जहां नजदीकी रिश्तों में भी खटास बढ़ती जा रही है, वहीं एक परपोते ने मधुर रिश्तों की प्रेरणादायक मिशाल प्रस्तुत करते हुए अपनी दादी की तेरही के लिए फिक्स तोड़कर अपनी संपूर्ण जमा राशि (5.40 लाख रुपए) परिवारजनों को दे दी। चंदौली जनपद के महुअर कला गांव में पूर्व जिला पंचायत सदस्य संदीप सिंह फौजी के घर 6 जनवरी को आयोजित तेरही कार्यक्रम ने एक साथ कई रिकॉर्ड तोड़ दिया। संदीप सिंह की दादी मनकीराजी देवी का 110 वर्ष की उम्र में 25 दिसंबर को निधन हो गया था। संदीप सिंह के पुत्र शानू सिंह (18 वर्ष ) का उनकी दादी के साथ गहरा लगाव था। दादी भी शानू को बहुत प्यार करती थी। शानू ने पिछले 4 साल में 5 लाख 40 हजार रुपए की बचत की थी, जो फिक्स डिपॉजिट के रूप में बैंक में जमा थी। शानू ने अदभुत निर्णय लेते हुए अपनी सारी जमा राशि निकालकर परिवार जनों को यह कहकर दे दी कि दादी को श्रद्धांजलि देने का इससे बढ़िया काम क्या हो सकता है? 6 जनवरी को आयोजित तेरही कार्यक्रम ने भी एक रिकॉर्ड बना दिया। करीब 15000 लोग शामिल हुए। पूर्व केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडे से लेकर मुंबई के सुप्रसिद्ध समाजसेवी शिक्षा सम्राट लल्लन तिवारी, विधायक सुशील सिंह से लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह के अलावा अनेक जाने-माने लोग तेरही कार्यक्रम में शामिल होकर स्व. मनकीराजी देवी की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
आपसी प्रेम, सौहार्द और मधुर संबंधों का संदेश देते हैं त्योहार : डॉ मंजू लोढ़ा
मुंबई। ज्ञान गंगोत्री काव्य मंच की एक अत्यंत आत्मीय और स्मरणीय बैठक का आयोजन डॉ मंजू मंगलप्रभात लोढ़ा के लोढ़ा कोस्टेरिया में किया गया। इस अवसर पर मंच से जुड़े लगभग 50 साहित्य प्रेमी सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने भारतीय लोक संस्कृति से जुड़े मकर संक्रांति, लोहड़ी और पतंगों के पर्व को बड़े हर्ष, उल्लास और अपनत्व के साथ मनाया।

कार्यक्रम के दौरान किसी सदस्य ने मकर संक्रांति के सामाजिक व सांस्कृतिक महत्व पर विचार रखे, किसी ने मधुर लोकगीत प्रस्तुत किए, तो किसी ने उत्साहपूर्ण नृत्य से वातावरण को आनंदमय बना दिया। तालियों, मुस्कानों और संगीत से पूरा माहौल जीवंत हो उठा। पर्व की परंपरा के अनुसार सभी को तिलगुड़ वितरित किए गए । डॉ मंजू लोढ़ा ने परंपरागत पंक्ति तिलगुड़ खाया, गोड गोड बोला  की लोकप्रिय पंक्ति कहते हुए कहा कि हमारे त्योहार आपसी प्रेम, सौहार्द और मधुर संबंधों का सुंदर संदेश देते हैं ।
सभी सदस्य पारंपरिक एवं आकर्षक परिधानों में सजे-धजे नज़र आए। गीत, नृत्य, विचार-विमर्श और मिठास से भरी यह बैठक सांस्कृतिक एकता, सौहार्द और आनंद का सुंदर संगम बन गई और सभी के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव रही।
मीरा भायंदर में महाविजय की तरफ बढ़ती भाजपा, वार्ड 18 में हताश हुआ विपक्ष
भायंदर। मीरा भायंदर महानगरपालिका चुनाव में विधायक नरेंद्र मेहता द्वारा महायुति नहीं करने का निर्णय रंग लाता नजर आ रहा है। एक तरफ भाजपा जहां लगातार महाविजय की तरफ बढ़ रही है, वही शिवसेना प्रत्याशियों के चेहरों पर  महायुती न होने की निराशा साफ दिखाई दे रही है। महापालिका के प्रभाग क्रमांक 18 में भाजपा प्रत्याशी पूर्व महापौर निर्मला सावले, मयूरी सचिन म्हात्रे, नीला सोंस तथा युवा चेहरा विवेक उपाध्याय के पैनल को जनता का भारी समर्थन मिल रहा है। इनकी पदयात्राओं में शामिल मतदाताओं का जोश और उत्साह देखते हुए विपक्ष अभी से पस्त होता दिखाई दे रहा है। प्रभारी सुरेश सिंह की माने तो आमदार नरेंद्र मेहता और जिला अध्यक्ष दिलीप जैन के नेतृत्व में हम यहां से रिकॉर्ड मतों से विजय हासिल करने जा रहे हैं। इस वार्ड में सिर्फ और सिर्फ भाजपा की लहर है। सुरेश सिंह के अलावा सह प्रभारी अजय सिंह ठाकुर, सह प्रभारी  कमलेश दुबे, मंडल अध्यक्ष संजय मिश्रा, कार्यालय प्रभारी जय शेटे, तेजस्विनी सरिता हरपले समेत अनेक लोग इस वार्ड में विजय को महाविजय में तब्दील करने में लगे हैं।
एमएम यादव को मिल रहे भारी जन समर्थन से विपक्ष हताश : नवाब मलिक
मुंबई। एम एम यादव को 45 वर्षों का राजनीतिक अनुभव है। वर्सोवा विधानसभा की जनता के लिए हमेशा संघर्ष करने वाले श्री यादव को  जिस तरह से जनता का भारी समर्थन मिल रहा है, उसे देखते हुए विपक्ष हताश और परेशान हो गया है। राष्ट्रवादी अजीत पवार गट से वार्ड क्रमांक 63 में चुनाव लड़ रहे एमएम यादव के बहराम बाग में खुरैशी स्कूल के पास फ्लाइओवर के नीचे स्थित कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद उपस्थित भारी भीड़ को संबोधित करते हुए महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री तथा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता नवाब मलिक ने उपरोक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि श्री यादव ने बहुत लंबे समय तक राजनीति के माध्यम से जन सेवा की है। जब कांग्रेस ने ऐसे व्यक्ति को टिकट नहीं दिया तो हमारी पार्टी के प्रमुख अजीत पवार ने अपने बंगले पर बुलाकर सम्मान के साथ इन्हें टिकट दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने चौथी बार श्री यादव के साथ अन्याय किया है। नवाब मलिक ने कहा कि एमएम यादव ने पिछले चुनाव में अपने अकेले की ताकत के बल पर जिस व्यक्ति को कांग्रेस से विजय दिलाया, आज वही उनके सामने चुनाव लड़ रहा है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी 15 जनवरी को वर्सोवा विधानसभा में एक इतिहास लिखेगा। श्री मलिक ने कहा कि हमारी पार्टी ने 92 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं। अभी पूरा विश्वास है कि 40 से अधिक सीटों पर हम विजई होंगे। वार्ड क्रमांक 63 का सर्वे बता रहा है कि यहां से हम भारी मतों से चुनाव जीतने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि श्री यादव यहां के एक-एक व्यक्ति और एक एक गली से परिचित है। उनकी जीत से इस वार्ड के विकास का नया दौर शुरू होगा। इस अवसर पर जरीन खान, राघवेंद्र सिंह, इंद्रदेव शुक्ला, भारत यादव, जगन सिंह, लाल सिंह, हरिश्चंद्र यादव, बीरबल यादव, इकरार खान, फारुख भाई, फरदीन खान के अलावा भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।