डायन कुप्रथा उन्मूलन एवं बाल विवाह रोकथाम को लेकर अनुमंडल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन
डायन कुप्रथा उन्मूलन, बाल विवाह मुक्त झारखंड, मिशन शक्ति तथा महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को लेकर बरही में अनुमंडल स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को सुरक्षित एवं सशक्त बनाकर सशक्त झारखंड के निर्माण हेतु डायन कुप्रथा एवं बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने, महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती शिप्रा सिंहा ने कहा कि जिले के सभी प्लस टू विद्यालयों में इस प्रकार की कार्यशालाओं का आयोजन कर बालिकाओं को सामाजिक कुप्रथाओं के विरुद्ध जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कुप्रथा को बढ़ावा देने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसे मामलों में जिला प्रशासन द्वारा दोषियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
जिला परिषद अध्यक्ष उमेश मेहता ने अपने संबोधन में कहा कि बाल विवाह की रोकथाम के लिए सबसे पहले बच्चियों की माताओं को जागरूक होकर पहल करनी होगी। उन्होंने कहा कि बाल विवाह के कारण बच्चियों को मानसिक एवं शारीरिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ता है, जिससे उनका भविष्य प्रभावित होता है।
कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, राज्य विधवा पुनर्विवाह प्रोत्साहन योजना, सामूहिक अंतिम संस्कार योजना, सामूहिक विवाह कार्यक्रम, निःशक्त कल्याणार्थ योजना, डायन कुप्रथा उन्मूलन कार्यक्रम सहित राज्य सरकार की अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके साथ ही मिशन शक्ति के अंतर्गत महिला सुरक्षा घटक एवं महिला सशक्तिकरण घटक तथा डायन प्रथा प्रतिषेध अधिनियम, 2001 की भी जानकारी साझा की गई।
कार्यक्रम में बरही अनुमंडल पदाधिकारी, जिला परिषद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, पोषण सखी, महिला पर्यवेक्षिका, सीडीपीओ, सहिया, सेविका, यूनिसेफ के प्रतिनिधि, रांची से आए प्रशिक्षक सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

डायन कुप्रथा उन्मूलन, बाल विवाह मुक्त झारखंड, मिशन शक्ति तथा महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को लेकर बरही में अनुमंडल स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को सुरक्षित एवं सशक्त बनाकर सशक्त झारखंड के निर्माण हेतु डायन कुप्रथा एवं बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने, महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने की शपथ दिलाई गई।
हजारीबाग – उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह के निर्देश पर अवैध शराब की बिक्री, निर्माण, संचय और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सहायक आयुक्त उत्पाद, हजारीबाग के निर्देशन में संयुक्त हजारीबाग एवं चतरा उत्पाद टीम ने कटकमसांडी थाना क्षेत्र के ग्राम आराभूसाई और महुगाईं टोला में बड़ी छापेमारी की।
उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में नगर निगम विभाग से संबंधित योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहरी क्षेत्र के विकास, मूलभूत सुविधाओं तथा नागरिक सेवाओं से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से समीक्षा की गई।
बरही - झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का बुधवार को हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में आगमन हुआ। क्षेत्र में उनके आगमन पर स्थानीय कार्यकर्ताओं और जनता में उत्साह दिखा। बरही चौक पर हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल जी ने स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं संग गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। सांसद मनीष जायसवाल ने पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा को पुष्पगुच्छ भेंट कर हृदयाभिनंदन किया।
कटकमसांडी प्रखंड के बेलरगड्ढा ग्राम में बुधवार को फेडरेशन ऑफ़ हजारीबाग चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की ओर से ठंड से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कई गरीब ग्रामीणों, महिलाओं एवं बच्चों के बीच कंबल, टोपी, मफलर, मोजा, जैकेट, स्वेटर के साथ-साथ साबुन और शैंपू का वितरण किया गया। कड़ाके की ठंड में राहत सामग्री पाकर ग्रामीणों के चेहरे पर संतोष झलकता नजर आया।
केरेडारी: केरेडारी प्रखंड सह अंचल परिसर में सड़क सुरक्षा सप्ताह पर मंगलवार को प्रखंड सह अंचल कर्मियों ने सड़क सुरक्षा के नियमों के अनुपालन को लेकर शपथ लिया ! इस अवसर पर केरेडारी अंचल अधिकारी राम रतन कुमार वर्णवाल ने उपस्थित अधिकारियों और कर्मियों को दिलाई! इसके साथ ही विविध जागरूकता गतिविधियों के साथ अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया! शपथ ग्रहण के दौरान सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा आमजनों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया गया! कार्यक्रम में अंचल अधिकारी राम रतन कुमार वर्णवाल, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी सुमन कुमार, प्रधान लिपिक उमेश दास, सचिन कुमार, हल्का कर्मचारी राजेश रजक, संजय कुमार, सहित प्रखंड सह अंचल कर्मी ने संयुक्त रूप से शपथ लेते हैं कि एक जिम्मेदार सड़क उपयोगकर्ता की भूमिका निभाते हुए सभी यातायात नियमों का पालन करने की बात कही!सड़क पर बाई ओर सावधानीपूर्वक चलेंगे। कभी भी दौडकर सड़क पार नहीं करेंगे। ड्राईविंग की निर्धारित उम्र होने पर ही वाहन चलायेंगे। बिना ड्राईविंग लाईसेंस के वाहन नहीं चलायेंगे। दोपहिया वाहन चलाते या सफर करते समय हेलमेट जरूर पहनेंगे। दोपहिया वाहन पर दो व्यक्ति से अधिक सफर नहीं करेंगे। चारपहिया वाहन चलाते समय सीटबेल्ट जरूर लगायेंगे। गति पर नियंत्रण रख कर वाहन चलायेंगे। खतरनाक ढंग से वाहन कभी नहीं चलायेंगे। नशा कर वाहन नहीं चलायेंगे। आपातकालीन सेवा वाहनों को पहले जाने का रास्ता देंगे। सड़क पर अन्य लोगो की सुरक्षा का ध्यान रखेंगे। सड़क दुर्घटना में हुए घायलों की सहायता करेंगे। और प्रत्येक व्यक्ति को प्रेरित करेंगे कि वह भी इनका पालन करें।
हजारीबाग यूथ विंग के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने संस्था के संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन एवं अध्यक्ष करण जायसवाल के निर्देश पर मंगलवार को नवनियुक्त डीडीसी रिया सिंह से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर संस्था की ओर से उन्हें अंगवस्त्र एवं फूलों का गुलदस्ता भेंट कर हजारीबाग आगमन पर आत्मीय स्वागत किया गया। मुलाकात के दौरान हजारीबाग यूथ विंग द्वारा विगत साढ़े चार वर्षों से जिले में लगातार किए जा रहे धार्मिक एवं सामाजिक सेवा कार्यों की विस्तृत जानकारी डीडीसी को दी गई। बताया गया कि जरूरतमंदों की सहायता, धार्मिक आयोजनों में सेवा कार्य, सामाजिक जागरूकता अभियान, रक्तदान शिविर एवं जनहित से जुड़े विभिन्न कार्यों में हजारीबाग यूथ विंग निरंतर सक्रिय भूमिका निभाती आ रही है। साथ ही यह भी अवगत कराया गया कि संस्था विधिवत रूप से पंजीकृत है और अपने उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए अब तक तीन से चार बार जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित की जा चुकी है। संस्था की गतिविधियों को गंभीरता से सुनने के बाद डीडीसी रिया सिंह ने कहा कि संस्था द्वारा जिले के सामाजिक सेवा के लिए निरंतर बेहतर कार्य किए जा रहे हैं और सामाजिक संगठनों की भूमिका भी इसमें सराहनीय है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन को जब भी आवश्यकता होगी, हजारीबाग यूथ विंग से अवश्य संपर्क किया जाएगा और आपसी समन्वय एवं सहयोग के माध्यम से जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। इस अवसर पर हजारीबाग यूथ विंग के संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन ने कहा कि संस्था विगत साढ़े चार वर्षों से पूरी निष्ठा के साथ समाज सेवा में लगी हुई है। वर्तमान में संस्था द्वारा शीतकालीन राहत अभियान के तहत जरूरतमंदों की सेवा की जा रही है।
स्वास्थ्य मेला स्थानीय ग्रामीणों के लिए स्वास्थ्य संबंधी ज़रूरतों को पूरा करने और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ने का एक महत्वपूर्ण मंच है:किशोरी राणा
हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि अस्पताल में इलाज और मूलभूत सुविधाओं में लापरवाही किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है।
Jan 08 2026, 15:53
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
5.3k