कर्नाटक में हिरासत के दौरान बीजेपी महिला कार्यकर्ता से बदसलूकी, पुलिस पर सनसनीखेज आरोप
#karnatakabjpwomanworkerstrippedduringclashwithpolice
कर्नाटक के हुब्बली शहर में मंगलवार को पुलिस हिरासत के दौरान एक भाजपा महिला कार्यकर्ता से मारपीट का मामला सामने आया। महिला ने कपड़े फाड़े जाने का भी आरोप लगाया है। बीजेपी कार्यकर्ता को कांग्रेस पार्षद की शिकायत पर हिरासत में लिया गया था।
घटना से जुड़ा वीडियो सामने आया है, जिसमें महिला कार्यकर्ता को बस के अंदर पुरुष और महिला पुलिसकर्मियों से घिरा देखा जा सकता है। आरोप है कि हिरासत के दौरान महिला ने पुलिस कार्रवाई पर आपत्ति जताई और विरोध किया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उसके साथ मारपीट की। इस दौरान उसके कपड़े भी फट गए।
विरोध करने पर काउंटर केस दर्ज
पुलिस का कहना है कि हिरासत के दौरान महिला ने विरोध किया और पुलिसकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार किया। इसके बाद पुलिस ने महिला के खिलाफ काउंटर शिकायत दर्ज की।पुलिस ने बताया कि महिला के खिलाफ दर्ज मामलों में भारतीय दंड संहिता की धारा 307 के तहत मामला भी शामिल है।
कांग्रेस पार्षद की शिकायत के बाद गिरफ्तारी
जानकारी के अनुसार, कांग्रेस पार्षद सुवर्णा कल्लाकुंतला की शिकायत के आधार पर महिला को हिरासत में लिया गया था। यह विवाद राज्य में मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान शुरू हुआ, जिसमें बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच पहले भी टकराव हुआ था। सूत्रों के अनुसार, महिला पूर्व में कांग्रेस कार्यकर्ता रही हैं और हाल ही में उन्होंने बीजेपी जॉइन किया था। आरोप है कि उन्होंने कुछ मतदाताओं के नाम हटाने में अधिकारियों की मदद की, जिससे राजनीतिक तनाव बढ़ा।
बीजेपी ने महिला सुरक्षा पर उठाया सवाल
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने ट्वीट कर कर्नाटक में महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि अगर किसी महिला की मर्यादा भंग की जाए, उसके कपड़े फाड़े जाएं और पुलिस द्वारा इस तरह से मारपीट की जाए, तो यह साफ दिखाता है कि कांग्रेस शासन में महिलाओं की सुरक्षा की क्या हालत है। उन्होंने तंज कसते हुए पूछा, "क्या यही है ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’?" क्या यही राजनीतिक असहमति का अधिकार है कि एक भाजपा की महिला कार्यकर्ता के साथ ऐसा व्यवहार किया जाए? शहजाद पूनावाला ने इस घटना को शर्मनाक बताते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के शासन में महिलाएं अब सुरक्षित नहीं हैं और इस तरह की घटनाएं बेहद निंदनीय हैं।





नई दिल्ली। झड़ौदा ब्लॉक 10 कांग्रेस की अध्यक्ष रेखा के नेतृत्व में आयोजित ब्लॉक की मासिक बैठक में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल देखने को मिली। बैठक के दौरान 30 नए साथियों को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई गई, जिसे संगठन विस्तार की दिशा में एक बड़ा और महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस अवसर पर ब्लॉक के सभी पदाधिकारी, ऑब्जर्वर रामनिवास राणा, जिला अध्यक्ष आदेश भारद्वाज, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मंगेश त्यागी एवं अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में कांग्रेस की विचारधारा, नीतियों और जनहितकारी संघर्षों पर विस्तार से चर्चा की गई और लोगों को पार्टी से जोड़ने का संकल्प लिया गया। उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि आज देश और प्रदेश में जनता के लिए कांग्रेस ही एकमात्र सशक्त और भरोसेमंद विकल्प है। आम आदमी पार्टी की गलत नीतियों से दुखी होकर 20 सदस्यों तथा भाजपा से असंतुष्ट 10 लोगों ने कांग्रेस का दामन थामा। कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वालों में बबीता, सीमा, पिंटू कुमार, रविंदर कुमार, इदरीश खान, रामबाबू यादव, गुड़िया, पिंकी देवी, राधा, जीवन, करिश्मा, आशु, कांता, प्रेम देवी, सुनीता, राजरानी, महेंद्री, माधुरी, मुरली कुमार, प्रेम देवी, करिश्मा, गायत्री देवी, सविता देवी, चांद तारा, लक्ष्मी, नजमा, माधुरी, रूबी, विजयपाल और आलोक कुमार प्रमुख रूप से शामिल हैं। बैठक के अंत में सभी नए सदस्यों का स्वागत किया गया और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया गया।
Jan 07 2026, 17:01
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
10.8k