मीरा भायंदर के विकास में नरेंद्र मेहता का अभूतपूर्व योगदान : एड. रवि व्यास

भायंदर। मीरा भायंदर के सर्वांगीण विकास में विधायक नरेंद्र मेहता का अभूतपूर्व योगदान है। मेट्रो रेल से लेकर कोस्टल मार्ग तथा जलापूर्ति से लेकर शहर के सौंदर्यकरण तक आप नजर दौड़ाएं तो चारों तरफ आपको इनके द्वारा किए गए प्रयासों और परिणामों की महक दिखाई देगी। प्रभाग क्रमांक 7 में आयोजित अपनी प्रचार जनसभा में बोलते हुए पूर्व जिला अध्यक्ष एडवोकेट रवि व्यास ने उपरोक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि रिडेवलपमेंट से लेकर विभिन्न समस्याओं के स्थाई निराकरण की दिशा में श्री मेहता के नेतृत्व में बीजेपी ने अनगिनत काम किए। इस अवसर पर विधायक नरेंद्र मेहता के अलावा प्रभाग क्रमांक 7 के अन्य प्रत्याशियों के रूप में ध्रुवकिशोर पाटिल, डॉ भव्या पिपलिया (शाह) तथा डॉ आभा अभेय पाटिल उपस्थित रहे। यह वार्ड बीजेपी का गढ़ माना जाता है। एडवोकेट रवि व्यास यहां से 70 प्रतिशत से अधिक मत प्राप्त करते रहे हैं। इस बार जनता के बीच उनके विकास कार्यों को लेकर अधिक उत्साह देखा जा रहा है, ऐसे में प्राप्त मतों के प्रतिशत में इजाफा हो सकता है।
मीरा भायंदर की जनता विकास और सुशासन के साथ : एड रवि व्यास

भायंदर। मीरा भायंदर की प्रबुद्ध जनता शहर के विकास और सुशासन के साथ है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के मार्गदर्शन और आमदार नरेंद्र मेहता के नेतृत्व में शहर में किए गए अनगिनत विकास कार्यों और सुशासन को देखते हुए जनता ने अबकी बार 70 पार का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही पानी की समस्या का पूरी तरह से निस्तारण हो जाएगा।  रिडेवलपमेंट से पुरानी इमारत में रहने वाले लोगों को मुफ्त और बड़ा घर मिलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के कारण ही शहर वासियों को मेट्रो और कोस्टल रोड की सौगात मिली है। उन्होंने कहा कि मीरा भायंदर भविष्य का शहर है, जहां लोगों को हर प्रकार की सुख सुविधाओं से युक्त परिवेश मिलेगा। भाजपा की कथनी और करनी में कभी भी अंतर नहीं रहा। पार्टी ने जो कहा वह कर दिखाया। रवि व्यास ने कहा कि ट्रिपल इंजन सरकार से शहर का अभूतपूर्व विकास होगा।
जनता की ली नहीं कोई राय, शिवसेना में कूद गए विजय राय
प्रभाग क्रमांक 18 के मतदाताओं का सवाल

भायंदर। टिकट न मिलने पर भाजपा के पूर्व नगरसेवक विजय राय ने शिवसेना का दामन पकड़ लिया है। शिवसेना ने उन्हें उसी वार्ड में तीर धनुष चलाने को कहा है, जहां से जनता ने उन्हें कमल पर बैठाकर नगरसेवक बनाया था। विजय राय भूल गए कि पिछले चुनाव में जनता ने उन्हें जो जन समर्थन दिया था, वह भाजपा प्रत्याशी के नाते दिया था ना कि विजय राय के नाते। प्रभाग क्रमांक 18 की जनता अब उनसे पूछ रही है कि उनकी राय लिए बिना उन्होंने पाला कैसे बदल लिया? एक मतदाता ने तो यहां तक कह दिया कि  जिस पार्टी ने उन्हें पहचान दी और नगरसेवक बनाया, अब भस्मासुर की तरह उसी पार्टी को हराने की सुपारी ले ली है। भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता ने कहा कि भाजपा में रहते हुए भी वे शिवसेना के लिए काम कर रहे थे। उनके खराब ट्रैक रिकार्ड को देखते हुए उनका टिकट काटा गया। भाजपा के एक पदाधिकारी की माने तो विजय राय के प्रचार से शिवसेना और कमजोर हो गई है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि भाजपा के भगोड़ों को शिवसेना अपना हीरो बनाकर पेश कर रही है।
एमएम यादव की पदयात्रा में सभी वर्गों के हजारों लोग शामिल
मुंबई। मुंबई महानगरपालिका के वार्ड क्रमांक 63 से अजितदादा पवार गट राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे एमएम यादव ने आज जनसंपर्क और लोगों का आशीर्वाद लेने के लिए पदयात्रा निकाली। पदयात्रा विकास नगर से चलकर आपके कंधे से कंधे मिलाकर चलने वाले बहराम बाग भाजी मार्केट महात्मा गांधी स्कूल वीरा देसाई रोड दादा सालवी मार्ग बिरादेसाई लिंक रोड टेप दरगाह पदयात्रा में जिस तरह से लोगों की भारी भीड़ दिखाई दी तथा लोगों ने खुलकर उनका साथ और समर्थन देने की बात कही, उससे साफ नजर आ रहा है कि जनता के बीच उनकी कितनी अच्छी छवि है।

1985 में कांग्रेस से जुड़कर राजनीति की शुरुआत करने वाले एमएम यादव इस वार्ड में किसी परिचय के मोहताज नहीं है। कांग्रेस में 40 वर्षों तक वार्ड अध्यक्ष से लेकर तालुकाध्यक्ष और जिला उपाध्यक्ष की बागडोर संभालने वाले श्री यादव साफ सुथरा जनसमर्पित छवि के उत्तर भारतीय नेता माने जाते हैं। कांग्रेस द्वारा नये चेहरे को टिकट दिए जाने से नाराज यादव को अजीत पवार ने अपने बंगले पर बुलाकर अपनी पार्टी का टिकट दिया है। आज पदयात्रा के दौरान जिस तरह से चारों तरफ चुनाव चिन्ह घड़ी का जोर दिखाई दिया, उसे देखते हुए कांग्रेस के पास पछताने के अलावा कोई विकल्प दिखाई नहीं दे रहा है। एमएम यादव की उत्तर भारतीय समाज के अलावा अल्पसंख्यक और अन्य समाज के वर्गों में अच्छी लोकप्रियता है, जिसका उन्हें पूरा लाभ मिलता दिखाई दे रहा है।
अवधी कवि और गीतकार शिवपूजन शुक्ल का समरस फाउंडेशन ने किया सम्मान
मुंबई। देश के प्रसिद्ध अवधी कवि गीतकार भजन व लोक गायक शिवपूजन शुक्ल का आज महानगर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था समरस फाउंडेशन द्वारा बोरीवली पूर्व स्थित कार्यालय में भव्य सम्मान किया गया। संस्था के चेयरमैन डॉ किशोर सिंह ने अभिनंदन पत्र ,शॉल और पुष्पगुच्छ से उनका सम्मान किया। इस अवसर पर दैनिक जागरण के मुंबई ब्यूरो चीफ ओमप्रकाश तिवारी, प्रख्यात लोक गायक सुरेश शुक्ला विशेष रूप से उपस्थित रहे। शिवपूजन शुक्ल अब तक 6 लोकप्रिय पुस्तकें लिख चुके हैं। भगवान राम और भगवान कृष्ण पर आधारित कुछ गीत उन्होंने प्रस्तुत किया, जिसे सुनकर लोग भावविभोर हो गए। सुरेश शुक्ल ने डॉ किशोर सिंह को धन्यवाद देते हुए कहा कि हमेशा सबका सम्मान करनेवाला व्यक्ति हमेशा सम्मानित होता है। कार्यक्रम का संचालन संस्था के महासचिव तथा वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोगों में वासुदेव फाउंडेशन के अध्यक्ष अरविंद यादव, उपाध्यक्ष गुलाब यादव, समरस फाउंडेशन के उपाध्यक्ष मानिकचंद यादव, उपाध्यक्ष मुकुंद शर्मा, उपाध्यक्ष राजेंद्र विश्वकर्मा, विधि सलाहकार एडवोकेट भारत पांडे, आचार्य जीडी शुक्ला,संकटा प्रसाद दुबे, पी रामलिंगम, अनिल कनौजिया, निमेष शाह, दयाराम यादव हरेश जोशी, कृपा यादव, रामप्रसाद कुर्मी, भोलानाथ वर्मा, राजेश सिंह, शमशाद खान, उदय कुमार गुप्ता, श्याम यादव, ललित पांडे, ज्ञान सागर महाराज, अर्चना मिश्रा,रमाकांत यादव, श्रीकृष्ण यादव आदि का समावेश रहा।
शिवसेना के आधारहीन आरोपों से मैं घबड़ाने वाला नहीं : नवीन सिंह
भायंदर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा वार्ड क्रमांक 16 में तेजतर्रार और डैशिंग प्रत्याशी के रूप में समाजसेवी नवीन सिंह को मैदान में उतारा है। शिवसेना ने यहां से जिलाध्यक्ष राजू भोईर को मैदान में उतारा है। नवीन सिंह ने जिस तेजी के साथ जनसंपर्क शुरू किया है तथा जनता का खुलकर समर्थन मिल रहा है, उसे देखते हुए शिवसेना घबड़ाई हुई है। यही कारण है कि रेप के एक पुराने मामले द्वारा नवीन सिंह को घेरने की कोशिश की जा रही है। नवीन सिंह का साफ कहना है कि वे पूरी तरह से बेदाग है। अगर उनके खिलाफ इस तरह का मामला होता तो क्या पार्टी उन्हें टिकट देती? उन्होंने कहा कि वे घबडाने वाले नहीं है। शिवसेना द्वारा जिस मामले को लेकर उन्हें  घेरने की कोशिश की जा रही है, वह पूरी तरह से निराधार है। उनके खिलाफ शिकायत जरूर दर्ज हुई थी, परंतु पुलिस तहकीकात में शिकायतकर्ता लड़की ने माना था कि राजनीतिक दुश्मनी के चलते कुछ लोगों के बहकावे पर उसने झूठा आरोप लगाया था। यही कारण है कि पुलिस ने उन्हें निर्दोष छोड़ दिया और मामला अदालत में भी नहीं पहुंचा। उन्होंने कहा कि वार्ड की पूरी जनता उनके साथ है। वे शिवसेना प्रत्याशी की जमानत जप्त करके ही दम लेंगे। नवीन सिंह ने कहा कि अपनी शर्मनाक पराजय को देखते हुए शिवसेना इस तरह से निराधार आरोपों  का उपयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की ताकत पर शानदार जीत के बाद वे वार्ड की चार प्रमुख समस्याओं का स्थाई समाधान करेंगे।  भाजपा के  जिला उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा के अनुसार वे इस मामले में नवीन सिंह के साथ खड़े रहे। पुलिस ने पूरी तहकीकात के बाद सच्चाई जानकर उन्हें छोड़ दिया। नवीन सिंह के खिलाफ कोई मामला नहीं है। उन्होंने कहा कि विधायक नरेंद्र मेहता के नेतृत्व में भाजपा यहां से शानदार जीत हासिल करने जा रही है।
भांडुप पश्चिम में श्रीमद्भागवत कथा का भक्तिमय आयोजन सम्पन्न
मुंबई। श्री राधे कृष्ण संस्थान (रजि.), मुंबई के तत्वावधान में आयोजित ज्ञान यज्ञ सप्ताह अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा भांडुप पश्चिम क्षेत्र में श्रद्धा,भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ सम्पन्न हुई। कथा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित किया। कथा वाचन परम श्रद्धेय श्री शिवम शुक्ला जी महाराज (प्रयागराज) द्वारा किया गया। प्रवचनों में भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं के साथ भक्त प्रह्लाद, ध्रुव चरित्र, गजेंद्र मोक्ष एवं सुदामा चरित्र का भावपूर्ण वर्णन किया गया, जिसे सुनकर श्रोतागण भावविभोर हो उठे।
कथा के साथ भजन-कीर्तन, धार्मिक अनुष्ठान, हवन एवं महाप्रसाद का आयोजन भी किया गया। पूरे आयोजन के दौरान वातावरण पूर्णतः भक्तिमय बना रहा।
इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में श्री राधे कृष्ण संस्थान के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
संस्थान के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, एस. के. तिवारी, सदाशिव चतुर्वेदी, गुलाबधर दुबे, मंगल प्रसाद मिश्रा, विनीत कुमार दुबे, धर्मेन्द्र मिश्रा, डी. एन. मिश्रा एवं प्रदीप पाठक सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संपन्न कराया।
श्रद्धालुओं ने आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए इसे आध्यात्मिक चेतना का प्रेरक माध्यम बताया।
आओ, सुनहरे संकल्पों को पूरा करें
–डॉ मंजू मंगलप्रभात लोढ़ा

"हर नए वर्ष की पहली सुबह
संकल्प दस्तक देते हैं,
और कई बार
दूसरी सुबह तक
चुपचाप लौट भी जाते हैं।
इस बार
मैं ऐसा संकल्प लेती हूँ
जो टूटे नहीं,
जो जीवन भर
मेरे साथ चले।
मैं चाहती हूँ
मेरे जीवन की दिशा बदले,
सोच का आकाश
और विस्तृत हो,
और मेरा हर दिन
सकारात्मक अर्थ पाए।
मैं संकल्प लेती हूँ
हर हाल में
खुश रहने का,
खुशी निभाने का,
क्योंकि
खुश रहना
सबसे बड़ा संकल्प है।
मैं संकल्प लेती हूँ
प्रकृति को बचाने का,
पेड़-पौधे लगाने का,
धरती के प्रति
अपना कर्तव्य निभाने का।
मैं संकल्प लेती हूँ
देश के लिए कुछ करने का,
सत्य, अहिंसा और ईमानदारी
जैसे मूल्यों को
अपने आचरण में उतारने का,
और तिरंगे को
सम्मान से लहराने का।
मैं संकल्प लेती हूँ
हर दिन
एक घंटा
ज़रूरतमंदों की सहायता में देने का,
और ईश्वर के प्रति
कृतज्ञता व्यक्त करने का,
क्योंकि
आभार से भरा मन
कभी खाली नहीं होता।
मैं संकल्प लेती हूँ
अपने बच्चों के संग,
परिवार के संग
समय बिताने का,
अपने पोते-पोतियों की
मुस्कानों और शोर में
खुद को फिर से
ज़िंदा महसूस करने का।
मैं संकल्प लेती हूँ
सुबह जल्दी उठने का,
रात को समय पर सोने का,
रोज़ पढ़ने का,
व्यायाम करने का,
और
हर दिन
खुद को थोड़ा-सा
और माँजने का।
मैं चाहती हूँ
मेरे चौबीस घंटे
इतने सलीके से जिए जाएँ
कि वे अड़तालीस जैसे लगें—
जहाँ मैं व्यस्त भी हूँ,
और मुक्त भी,
जहाँ मैं काम में भी हूँ
और
हर समय
मेरे पास वक्त है।
मैं चाहती हूँ
हर पल को
जी भर के जी लूँ,
और समय का उपयोग
पूरा कर सकूँ—
ऐसे कि
जीवन मुझसे
मुस्कुराकर कहे—
तुमने मुझे
सच में जिया है।"
रुक्मिणी विवाह सच्चे प्रेम, विश्वास और समर्पण का संदेश देता है : कुणाल जी महाराज
ठाणे। ब्राह्मण जन
जागरण संस्था द्वारा कलवा के मफतलाल मैदान पर आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के छठे दिवस की कथा में काशी के कथा व्यास श्री कुणाल जी महाराज ने बताया कि रुक्मणी विदर्भ के राजा भीष्मक की पुत्री थीं, जो श्रीकृष्ण की परम भक्त थीं। उनके भाई रुक्मी ने उनका विवाह शिशुपाल से तय किया, लेकिन रुक्मिणी ने ब्राह्मण के माध्यम से कृष्ण को संदेश भेजा। कृष्ण ने मंदिर से उनका हरण किया, शत्रुओं को पराजित करके रुक्मणी से विवाह संपन्न की। कथा श्रवण करने के लिए भारी संख्या में भक्तगण कथा स्थल पर पहुंच रहे हैं। ब्राह्मण जन जागरण संस्था के अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने बताया कि कलवा से ही नहीं अपितु मुंबई के अलग-अलग भागों से महाराज जी की कथा श्रवण करने भक्तगण आ रहे हैं। कथा को सुचारू रूप से संपन्न कराने में संजय मिश्रा, अखिलेश उपाध्याय, उमाशंकर तिवारी, वेद प्रकाश तिवारी, कोषाध्यक्ष अखिलेश शुक्ला, डॉ दुबे, युवा टीम विजय मिश्रा, अंकित शुक्ला, अनुराग शुक्ला, देवांशु पांडे, पवन शुक्ला, लाल जी मिश्रा,अजय दुबे, आदर्श तिवारी, आकाश तिवारी, चंद्रकेश मिश्रा समेत सभी कार्यकर्ताओं का भागवत कथा में विशेष योगदान हो रहा है। दैनिक पूजन का कार्य आचार्य गुलाब पांडे आचार्य प्रवीण पांडे और आचार्य शैलेंद्र तिवारी द्वारा संपन्न किया जा रहा है। कथा के दौरान ब्राह्मण जागरण संस्था द्वारा विजय विनोद मिश्रा का जन्मदिन मनाया गया। कुणाल महाराज ने भागवत मंच से उन्हें आशीर्वाद दिया।  संस्था ने भक्तों से आग्रह किया है कि रविवार को होने वाले पूर्णाहुति में सभी भक्तजन भागवत भगवान का हवन करके महाप्रसाद ग्रहण करें।
मनमानी टिकट देने के विरोध में समशेर यादव ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा
मुंबई। महापालिका चुनाव का शंखनाद हो चुका है। टिकट न पाने वाले लोगों के इस्तीफे का दौर शुरू है। उत्तर मुंबई जिला कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष समशेर यादव ने पार्टी पर मनमाना टिकट देने का आरोप लगाते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। पार्टी सचिव तथा मुंबई प्रभारी यूबी वेंकटेश और मुंबई अध्यक्ष सांसद वर्षा गायकवाड को लिखे पत्र में उन्होंने कहा है कि वार्ड क्रमांक 31 उत्तर भारतीय यादव बाहुल्य क्षेत्र है। यहां काफी संख्या में अल्पसंख्यक समुदाय के लोग रहते हैं।  परिणाम स्वरुप पिछले कई दशकों से कांग्रेस के साथ-साथ अन्य पार्टियों भी यादव समाज के ही किसी व्यक्ति को अपना प्रत्याशी बनाती रही हैं। यहां के नगरसेवक हमेशा यादव समाज से ही बनते रहे हैं। श्री यादव ने कहा कि इस बार एक दिन पहले दूसरे दल से आए गैर उत्तर भारतीय व्यक्ति को टिकट दे दिया गया, जिससे स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है। उन्होंने कांग्रेस पर टिकट बेचने का आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसी हालत में पार्टी में बने रहना अपमानजनक है और वे अपने पद से इस्तीफा दे रहे हैं। कांग्रेस की मनमानी से ही तंग आकर चारकोप महिला कांग्रेस कमेटी की पूर्व तालुका अध्यक्ष तथा एमआरसीसी सदस्य अनिता लक्ष्मण मधाले ने भी कांग्रेस हाई कमान को पत्र लिखकर इस्तीफा दे दिया है। दोनों लोगों की जनता के बीच अच्छी लोकप्रियता थी, जिसका पूरा लाभ कांग्रेस पार्टी को मिल रहा था।