अखिल क्षत्रिय सभा का वार्षिक स्वजातीय स्नेह सम्मेलन संपन्न
मुंबई। नव जीवन हाईस्कूल ,मालाड पूर्व के सभागार में अखिल क्षत्रिय सभा द्वारा आयोजित वार्षिक स्वाजातीय स्नेह सम्मेलन एवं क्षत्रिय परिवार के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों के उत्साह वर्धन हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया । महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह, गोपाल सिंह उज्जैनीय संरक्षक अखिल क्षत्रिय सभा, अमरेज सिंह चौहान राष्ट्रीय अध्यक्ष, अशोक सिंह उद्योगपति, अखिलेश सिंह मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष डॉ किशोर सिंह मुंबई कांग्रेस उपाध्यक्ष, एन बी सिंह, चेयरमैन स्वामी विवेकानंद हाईस्कूल तथा समाज के गणमान्य एवं प्रतिष्ठित लोगों द्वारा क्षत्रिय समाज की उपस्थिति में विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए क्षत्रियों के समक्ष क्षत्रिय शक्ति स्मारिका चौथा संस्करण प्रकाशित एवं बच्चों का उत्साह वर्धन किया गया। अखिल क्षत्रिय सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरेज सिंह चौहान ने समस्त राजवंश परिवार के स्वाभिमानी क्षत्रियों से आवाहन किया कि समय से लड़के लड़कियों की शादी विवाह करें, अमीरी-गरीबी से ऊपर उठकर अपने व अपनों के साथ मिलकर रहें। शिक्षा स्वास्थ्य शादी एवं आपदाओं में एक दूसरे क्षत्रियों की मददगार बनें। कृपाशंकर सिंह, अखिलेश सिंह, डॉ किशोर सिंह, अशोक सिंह, गोपाल सिंह उज्जैनीय आदि ने भी सभागार में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए उपस्थित क्षत्रिय समाज के गणमान्य लोगों से संगठित रहने और मदद करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम की सफलता के लिए गोपाल सिंह उज्जैनीय संरक्षक एवं अखिल क्षत्रिय सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के अमरेज सिंह चौहान राष्ट्रीय अध्यक्ष,उदय प्रताप सिंह राष्ट्रीय महासचिव, जेपी सिंह राष्ट्रीय सचिव, भूपेन्द्र प्रताप सिंह, संगम विक्रम सिंह, संजय सिंह, राजेश सिंह, नागेन्द्र सिंह, जय सिंह, राम सिंह सांस्कृतिक कार्यक्रम मंत्री आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
रबड़ उद्योग पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन संपन्न

मुंबई। भारतीय रबड़ सामग्री अनुसंधान संस्थान (आईआरएमआरआई) द्वारा प्रवर्तित एराइज इन्क्यूबेशन सेंटर ने भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) के संयुक्त तत्वावधान में मिराज होटल, मुंबई में रबड़ उद्योग के लिए सस्टेनेबल एवं चक्रीय अर्थव्यवस्था पर मानकीकरण विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया। संगोष्ठी में बीआईएस के वरिष्ठ अधिकारी  चिन्मय द्विवेदी, डॉ. के. राजकुमार एवं रजत गुप्ता तथा एराइज के पदाधिकारी  पॉल वन्नन, डॉ. भरत कापगते एवं  वी. कार्तिकेयन उपस्थित रहे।भारत एवं विदेशों से आए विशेषज्ञों ने सस्टेनेबल, चक्रीय अर्थव्यवस्था, ईएसजी, पुनर्चक्रण तथा हरित प्रौद्योगिकियों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में 100 से अधिक प्रतिभागियों ने सहभागिता की।
गड़वाघाट आश्रम पर 4 जनवरी को महाभंडारा और महाआरती का आयोजन

मुंबई। देशभर में फैले लाखों शिष्यों के जीवन को आध्यात्मिक ज्ञान से प्रकाशित करने वाले संत श्री श्री 108 श्री सद्गुरु स्वामी जी महाराज परमहंस का 6 दिसंबर को कांदिवली पूर्व स्थित संतमत अनुयायी आश्रम, मठ गड़वाघाट में आगमन हो चुका है। उनका दर्शन करने के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है।  4 जनवरी, रविवार को महाभंडारा व महाआरती का भव्य आयोजन किया गया है। गड़वा घाट आश्रम के प्रमुख संत सोनी बाबा ने उपरोक्त जानकारी देते हुए लोगों से दर्शन लाभ और महाप्रसाद लेने की अपील की है। पूर्वांचल विकास परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ द्रिगेश यादव ने कहा कि संतो के दर्शन मात्र से ही व्यक्ति का कल्याण हो जाता है। ऐसे महान संत का दर्शन करना बड़े भाग्य की बात है।

पूर्वांचल विकास परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ द्रिगेश यादव के नेतृत्व में संस्था के पदाधिकारी सभाजीत यादव विमलेश यादव, बृजेश श्रीपति यादव , झुल्लूर यादव , सुभाष तिवारी , ईश्वरदेव यादव , माणिकचंद यादव , एड. अरुण यादव तथा अनेक कार्यकर्ता दर्शन के लिए आने वाले भक्तों का हर प्रकार का सहयोग कर रहे हैं । डॉ यादव ने अधिक से अधिक संख्या में लोगों से महाआरती और महाभंडारा में शामिल होने की अपील की है।
श्रीमती टी.एस.बाफना, जूनियर कालेज, मालाड का वार्षिक समारोह संपन्न
मुंबई। जनसेवा समिति संचालित श्रीमती टी. एस. बाफना जूनियर कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स, मालाड (पश्चिम) में एचएससी वोकेशनल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 22 दिसंबर 2025 को वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया।
इस वार्षिक समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में एस.एन.डी.टी. विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर डॉ. उज्ज्वला चक्रदेव उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष डॉ. मोहनभाई पटेल ने की। कॉलेज की प्राचार्या डॉ. दीपा शर्मा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि पिछले छह दिनों से कॉलेज में विभिन्न प्रकार की गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिनमें छात्राओं का उत्साह देखते ही बनता था। संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष डॉ. मोहनभाई पटेल ने छात्राओं को संबोधित करते हुए नारी शक्ति के सशक्तिकरण पर बल दिया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्य अतिथि प्रोफेसर डॉ. उज्ज्वला चक्रदेव ने अपने उद्बोधन में महर्षि कर्वे को स्मरण करते हुए नारी शिक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हर छात्रा में असीम क्षमता निहित होती है, आवश्यकता है उसे पहचानने और निखारने की।
संस्था की उपाध्यक्ष श्रीमती निशा सागर चोपड़ा ने कॉलेज की प्राचार्या डॉ. दीपा शर्मा का सम्मान करते हुए छात्राओं को शिक्षा के प्रति सदैव सजग एवं समर्पित रहने का संदेश दिया।
प्राचार्या डॉ. दीपा शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि आज कॉलेज की छात्राएँ विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं, जो हम सभी के लिए गर्व की बात है। कॉलेज में आह्वान एवं तरंग जैसी विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें 1500 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।
शारदा प्रसाद सिंह ने उत्तर भारतीय समाज को किया गौरवान्वित : लल्लन तिवारी
मुंबई। उत्तर भारतीय समाज के भीष्म पितामह कहे जाने वाले प्रख्यात उद्योगपति शारदा प्रसाद सिंह के 95वें जन्मदिन समारोह में पहुंचे देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान राहुल एजुकेशन के चेयरमैन पंडित लल्लन तिवारी ने शॉल, पुष्पगुच्छ तथा स्मृति चिन्ह देकर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर उनके साथ समाजसेवी वीरेंद्र प्रसाद द्विवेदी तथा शारदा प्रसाद सिंह के सुपुत्र उदय प्रताप सिंह उपस्थित रहे। श्री तिवारी ने कहा कि शारदा प्रसाद सिंह ने अपने उत्कृष्ट कार्यो से संपूर्ण उत्तर भारतीय समाज को गौरवान्वित किया है। वे समाज के विकास के प्रति सतत प्रयत्नशील रहने वाले व्यक्ति हैं। विषम परिस्थितियों में भी विचलित नहीं हुए और संघर्षों का डटकर मुकाबला किया। पंडित लल्लन तिवारी ने उनके स्वस्थ और खुशहाल जीवन की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी।
मेड़ता तहसील महेश्वरी परिषद का वार्षिकोत्सव सम्पन्न

मुंबई। मेड़ता तहसील महेश्वरी परिषद द्वारा आयोजित वार्षिकोत्सव में माहेश्वरी समाज के तमाम गणमान्य लोग उपस्थित हुए। माहेश्वरी भवन अंधेरी पश्चिम मुंबई में आयोजित इस समारोह में डॉ. बी.आर. जाजू ने संस्था की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि रमेश चांडक ने अपने वक्तव्य में कहा कि हम मोबाइल के गुलाम हो गए हैं, दिन में पंद्रह मिनट बिना मोबाइल के पूरे परिवार के साथ बैठने की आदत शुरू करनी चाहिए।

इस अवसर पर   हास्य सम्राट सुरेश मिश्र के संचालन में एक हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें लाफ्टर चैंपियन फेम सुनील सावरा, राना तबस्सुम, डाक्टर राज बुंदेली ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। सुरेश मिश्र ने जहां अपनी हास्य कविता से श्रोताओं को लोटपोट किया वहीं अपनी बेटी को खत कविता सुनाकर लोगों की आंखों को नम कर दिया। आयोजन समिति के लाल चंद दरक, ब्रिजमोहन फोफालिया, राधेश्याम दालिया सहित पूरी टीम ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अथक प्रयत्न किया। अंत में बी आर जाजू ने सबके प्रति आभार व्यक्त किया।
उत्तर भारतीय संघ की माता अहिल्याबाई होलकर महाअन्नदान योजना, 200 जरूरतमंदों को प्रतिदिन निःशुल्क भोजन


मुंबई। उत्तर भारतीय संघ धर्मरक्षक माता अहिल्याबाई होलकर महाअन्नदान योजना शुरू करने जा रहा है। इस योजना के तहत बांद्रा पूर्व स्थित उत्तरभारतीय संघ भवन में रोजाना 200 से अधिक ग़रीब और जरूरतमंदों को निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह ने इस संबंध में बताया कि धर्मरक्षक माता अहिल्याबाई होलकर की जयंती के त्रिशताब्दी वर्ष के अवसर पर संघ महाअन्नदान योजना की शुरुआत करने जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसके लिए हाईटेक किचन और महा अन्नदान ग्रहण करने के लिए एक हॉल बनाया गया है।

संतोष आरएन सिंह के अनुसार यह योजना बहुत जल्द शुरू की जाएगी। इस योजना के शुरू होने से संघ की समाजसेवा मुहिम में एक नया अध्याय जुड़ जाएगा। संघ का एकमात्र मकसद समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना है। यह महाअन्नदान योजना इसी मकसद की एक कड़ी है।
शारदा प्रसाद सिंह का उदार व्यक्तित्व उत्तर भारतीय समाज के लिए प्रेरणा : कृपाशंकर सिंह
मुंबई। उत्तर भारतीय समाज के भीष्म पितामह कहे जाने वाले उद्योगपति एवं वरिष्ठ समाजसेवी शारदा प्रसाद सिंह ने आज 94 वर्ष की यशोयात्रा पूर्ण कर ली। कल वे 95 वर्ष में प्रवेश कर जाएंगे। महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह ने चेंबूर स्थित उनके आवास पर जाकर उनका सम्मान किया और जन्मदिन की बधाई दी। कृपाशंकर ने कहा कि शारदा प्रसाद सिंह का व्यक्तित्व तथा समाज के प्रति उनके द्वारा किए गए कार्यों से हम सभी को लगातार प्रेरणा मिलती रही है। उनकी विनम्रता, शालीनता, सहजता और आत्मविश्वास अनुकरण करने योग्य है। उन्होंने कहा कि ईश्वर से उनके स्वस्थ और खुशहाल जीवन की प्रार्थना करता हूं।
अटल महाकुंभ में सुप्रसिद्ध गायक सुरेश वाडकर को दिया जाएगा अटल सम्मान
मुंबई। भारत रत्न अटलबिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर गुरुवार २५ दिसंबर, २०२५ को शाम साढ़े छह बजे से अटल महाकुंभ का आयोजन विलेपार्ले पूर्व स्टेशन के पास स्थित दीनानाथ मंगेशकर हॉल में किया गया है।पूर्व राज्यमंत्री अमरजीत मिश्र की संस्था दीप कमल फाउंडेशन द्वारा अटलजी की जीवनी  पर “अटल जीवन.. अटल कहानी.. नाटक प्रस्तुत किया जाएगा। पिछले २० वर्षों से फाउंडेशन द्वारा अटल महाकुंभ का आयोजन किया जाता रहा है।
समारोह में सुप्रसिद्ध गायक सुरेश वाडकर को अटल सम्मान प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर  सांस्कृतिक कार्य मंत्री आशीष शेलार, कौशल्य विकास मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा आदि उपस्थित रहेंगे। अध्यक्षता विधायक श्री अमित साटम करेंगे। अभिनेता मनोज जोशी, अभिनेत्री गिरिजा ओक और गायिका संजीवनी भेलांडे अटलजी की कविताएँ प्रस्तुत करेंगे। फाउंडेशन के अध्यक्ष अमरजीत मिश्र ने समारोह में उपस्थित रहने का लोगों से निवेदन किया है।
क्रिसमस, पृथ्वी पर शांति का पैगाम
–डॉ ए एफ पिंटो, चेयरमैन, रायन ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन

क्रिसमस हर साल एक कोताहल भरे सूरज की तरह आता है ,परिचित, लेकिन हमेशा आश्चर्य से भरा। दुनिया भर में रोशनी चमकने लगती है, कैरोल हवा में गूजने लगते हैं, और परिवार खुशी से इक्ठ्ठे होते हैं। सारे उत्सव और चमक-दमक के पीछे एक कहानी है जिसने सदियों से दिलों को आकार दिया है: एक अस्तबल में यीशु क्रिसमस का नम्र जन्म। क्रिसमस सिर्फ एक त्योहार नहीं है, यह एक निमंत्रण है। यह हमें रुकने, याद करने, और भगवान के प्यार के दिल को फिर से खोजने का मौका देता है। यीशु का जन्म सिर्फ एक ऐतिहासिक घटना नहीं है; यह एक दिव्य उपहार है—एक याद दिलाने वाला कि भगवान ने हमारी दुनिया में आने का फैसला किया, हमारे बीच चलने का फैसला किया, और हमारी खुशियों और दुखों को साझा करने का फैसला किया। जैसा कि बाइबल कहती है, "क्योंकि भगवान ने दुनिया को इतना प्यार किया कि उसने अपना एकमात्र पुत्र (यीशु) दिया, ताकि जो कोई भी उस पर विश्वास करे, वह नाश न हो, बल्कि उसे शाश्वत जीवन मिले।"
यह उपहार क्रिसमस की नींव है, हालांकि यह अक्सर सजावट, सांताक्लॉज़, और खरीददारी की सूची के उत्साह से छिप जाता है। क्रिसमस की गहरी खुशी तब उजागर होती है जब हम यीशु को अपने उत्सव के सच्चे केंद्र के रूप में पहचानते हैं, जो ठीक करने, क्षमा करने, और उन सभी को शाश्वत आशा देने आया था जो उस पर भरोसा करते हैं। एक युग में जो अक्सर अनिश्चितता और संघर्ष से चिह्नित होता है, यीशु का संदेश और भी स्पष्ट रूप से चमकता है। वह अद्भुत सलाहकार, शक्तिशाली भगवान, शाश्वत पिता, शांति का राजकुमार है। उनका जीवन हमें दीवारों के बजाय पुल बनाने, जहां निराशा है वहां आशा लाने, और जहां भी हम जाते हैं शांति के वाहक बनने का आग्रह करता है। हेलेन स्टेनर राइस ने सुंदरता से कहा था, "पृथ्वी पर शांति तब तक रहेगी, जब तक हम हर दिन क्रिसमस नहीं मनाते।"
इस क्रिसमस, आइए हम यीशु के प्रस्तावित उपहारों के लिए अपने दिल खोलें—प्यार जो ठीक करता है, खुशी जो उभारती है, और शांति जो बहाल करती है। आइए हम स्वतंत्र रूप से देने, स्वेच्छा से साझा करने, और गहराई से देखभाल करने के द्वारा क्रिसमस मनाएं।