देवघर-के डीएवी कास्टर टाउन,देवघर में स्वामी श्रद्धानंद के बलिदान दिवस पर वैदिक हवन यज्ञ का आयोजन।
देवघर: के स्थानीय गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल कास्टर टाउन, देवघर में महान कर्मयोगी एवं संन्यासी स्वामी श्रद्धानंद के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।विद्यालय के प्राचार्य दिलीप कुमार सिंह,शिक्षक गण एवं बच्चों के द्वारा स्वामी श्रद्धानंद की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। तत्पश्चात् विद्यालय के शिक्षक बिजय मिश्रा,अंकित शुक्ला,सर्वेश्वर पांडेय एवं गंगाधर झा के द्वारा वैदिक विधि-विधान से हवन यज्ञ करवाया गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य दिलीप कुमार सिंह ने कहा कि स्वामी श्रद्धानंद भारत के महान राष्ट्रभक्त संन्यासियों में अग्रणी थे। जिन्होंने अपना जीवन स्वाधीनता,स्वराज्य, शिक्षा तथा वैदिक धर्म के प्रचार- प्रसार के लिए समर्पित कर दिया था। साथ ही उन्होंने कहा कि स्वामी श्रद्धानंद ने सामाजिक उत्थान के साथ ही धर्म और देश के लिए अपना बलिदान दिया। उन्होंने मार्ग से भटके लोगों को पुनः स्वधर्म में लाने के लिए शुद्धि आंदोलन का सूत्रपात किया। स्वामी श्रद्धानंद ने अंग्रेजों के समक्ष सिर उठाकर देश सेवा,त्याग व दृढ़ संकल्प का परिचय दिया।उन्होंने यह प्रमाणित कर दिखाया कि मानव जन्म से नहीं बल्कि कर्मों से महान बनता है। अपने गुरु स्वामी दयानंद सरस्वती से प्रेरणा लेकर आजादी और वैदिक धर्म के प्रचार के लिए प्रचंड रूप में सक्रिय रहे।भारतीय संस्कृति की पुनर्स्थापना के लिए 1902 में गुरुकुल प्रणाली को सर्वश्रेष्ठ बताया और गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय की स्थापना हरिद्वार में की। इस मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएंँ उपस्थित रहे। उक्त बातों की जानकारी मीडिया प्रभारी अमित कुमार सिंह ने दी।
देवघर- के किड्स प्ले हाउस का 11वां वार्षिक महोत्सव धूमधाम से संपन्न।
देवघर: सदर अस्पताल के निकट स्थित ऑडिटोरियम में मंगलवार को किड्स प्ले हाउस का 11वां वार्षिक महोत्सव उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। उड़ान का अर्थ है सपनों को पंख देना थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल के नन्हे बच्चों द्वारा गुरु वंदना और गायत्री मंत्र के सस्वर पाठ से हुई, जिससे पूरा सभागार भक्तिमय वातावरण में डूब गया। इसके बाद विद्यालय की प्रधानाचार्य रिमी झा ने मंच से उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों का स्वागत किया। कार्यक्रम के सांस्कृतिक क्रम में कक्षा प्ले के बच्चों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। प्रस्तुति के माध्यम से बच्चों पर मोबाइल के बढ़ते प्रभाव को सरल और प्रभावी ढंग से दर्शाया गया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि देवघर सिविल सर्जन डॉक्टर जुगल किशोर चौधरी ने बच्चों की प्रतिभा और शैक्षिक उपलब्धियों के आधार पर उन्हें पुरस्कार प्रदान किए। समारोह में भाजपा नेत्री रीता चौरसिया, महेश राय सहित कई गणमान्य लोग और अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ हुआ।
देवघर- की मदर टच स्कूल में वार्षिक खेल दिवस धूमधाम से मनाया गया।
देवघर: के मदर टच स्कूल में वार्षिक खेल दिवस अत्यंत उत्साह, आनंद और छात्रों की सक्रिय भागीदारी के साथ सफलतापूर्वक मनाया गया। इस आयोजन का उद्देश्य मनोरंजक एवं प्रतिस्पर्धात्मक खेल गतिविधियों के माध्यम से बच्चों में शारीरिक फिटनेस, आत्मविश्वास और खेल भावना को बढ़ावा देना था। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता इस प्रकार रहे: 1. बिस्किट ईटिंग प्रतियोगिता
देवघर-संदीपनी पब्लिक स्कूल में प्रभु यीशु के संदेश के साथ नन्हे सितारों का क्रिसमस उत्सव ।
देवघर: के झौसागढी, दुःखी साह रोड स्थित संदीपनी पब्लिक स्कूल में प्री-प्राइमरी तथा कक्षा 1 एवं 2 के नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए क्रिसमस उत्सव अत्यंत हर्षोल्लास, उमंग और रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया, जिससे संपूर्ण वातावरण उत्सवमय एवं आनंद से परिपूर्ण हो उठा। कार्यक्रम की शुरुआत प्रभु यीशु मसीह की प्रेरणादायक कथा से की गई। मंच संचालक शिक्षिका माधवी ने प्रभु यीशु के जन्म, उनके त्याग, प्रेम, करुणा एवं मानवता के संदेश पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को आपसी प्रेम, भाईचारे, सेवा और शांति का महत्व समझाया। सांता क्लॉस के आगमन ने बच्चों में विशेष उत्साह भर दिया। जैसे ही सांता क्लॉस विद्यालय प्रशाल में पहुँचे, बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। विद्यालय की ओर से सभी बच्चों को चॉकलेट और केक वितरित की गई, जिसे पाकर बच्चे अत्यंत प्रसन्न नजर आए। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा “जिंगल बेल्स” गीत पर सामूहिक प्रस्तुति दी गई। इसके बाद
देवघर- के क्रीड़ा भारती द्वारा b.ed कॉलेज ग्राउंड में तीन दिवसीय खेल का समापन।
देवघर: क्रीड़ा भारती द्वारा बीएड कॉलेज ग्राउंड में आयोजित तीन दिवसीय 'खेल कबड्डी खेल' का समापन हुआ। इस खेल में 102 टीम ने भाग लिया। क्रीड़ा भारती के इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य 2036 में होने वाले ओलंपिक में कबड्डी को शामिल करना और ऑल इंडिया की टीम का खोज करना भी है। इस मौके पर क्रीड़ा भारती के अध्यक्ष डॉ कुमार गौरव ने बताया कि क्रीड़ा भारती द्वारा आयोजित यह खेल पुरे भारत में पर्व की तरह मनाया जा रहा है। इसी के तहत पुरे भारत के 566 जिलों में इसका आयोजन किया गया है, जिसका लक्ष्य है कि हर जिले में कम से कम 100 टीम पार्टिसिपेट करें। उन्होंने आगे कहा कि देवघर पहला जिला है जिसने इस लक्ष्य को पुरा किया है। मुख्य अतिथि डॉ एन डी मिश्रा ने कहा कि क्रीड़ा भारती का उद्देश्य रहा है ' खेल के माध्यम से चरित्र निर्माण और चरित्र के माध्यम से राष्ट्र निर्माण'। इसी लक्ष्य को लेकर क्रीड़ा भारती द्वारा खेल कबड्डी खेल का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य कबड्डी को 2036 के ओलंपिक को शामिल कराना है। आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ जे सी राज ने कहा कि क्रीड़ा भारती भारतीय खेल को बढ़ावा देने वाला संगठन है। इसलिए कबड्डी, जो न ही राष्ट्रीय खेल है और न ही ओलंपिक में शामिल है को ओलंपिक में शामिल करने हेतु 'खेल कबड्डी खेल' का आयोजन किया जा रहा है। सभी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र दिया गया। खेल के दौरान डॉ एन डी मिश्रा(मुख्य अतिथि), डॉ जे सी राज(आयोजन समिति के अध्यक्ष), कुमार गौरव(क्रीड़ा भारती के अध्यक्ष), प्रेम कुमार, विनीता मिश्रा, डॉ गौरी शंकर, डॉ अनिल बरनबाल, डॉ एन सत्यम, डॉ राजीव रंजन, डॉ पूजा राय, डॉ. अनुराधा सहित सैकड़ों खिलाड़ी उपस्थित थे।
देवघर- सांसद खेल महोत्सव का देवघर कॉलेज मैदान आगाज।
देवघर: सांसद खेल महोत्सव का देवघर कॉलेज मैदान में आयोजित हुआ, इसका भव्य उद्घाटन देवघर मैराथन से शुरू हुआ। मैराथन दौड़ की शुरुआत निशिकांत दुबे और सभी गणमान्य अतिथियों द्वारा झंडा दिखा कर किया गया। उद्घाटन समारोह में सांसद डॉ निशिकांत दुबे, भाजपा जिला अध्यक्ष सचिन रमानी, एम्स के डिप्टी डायरेक्टर, देवघर ओलिंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील खवाड़े समेत काफी लोग मौजूद रहे। लड़कों का मैराथन दौड़ 10किलो मीटर आयोजित किया गया,जिसमें प्रथम स्थान जानकी कुमार, द्वितीय स्थान दीपक कुमार यादव, तृतीय स्थान दीपक कुमार को प्राप्त हुआ। लड़कियों का मैराथन दौड़ 5किलोमीटर का आयोजित किया गया। जिसमें प्रथम स्थान मनाली सिंह ने प्राप्त किया। प्रथम स्थान पाने वाले प्रतिभागी को 25000नकद और द्वितीय स्थान को 15000नकद, तृतीय स्थान को 10000, और चतुर्थ और पांचवे स्थान को 5000 नकद पुरस्कार दिया गया। डॉ निशिकांत दुबे ने अपने संबोधन में कहा कि आज खेल के तरफ युवाओं को प्रेरित करने हेतु प्रधानमंत्री का ये अमूल्य पहल है, क्योंकि खेल में जो युवा भाग लेते हैं उन्हें खेल में कोई भी समय बर्बाद करने वाली ख्याल दिमाग में नहीं आता। अगले साल से किसी भी खेल में भाग लेने वाले प्रतिभागी को सारी सुविधाएं सांसद खुद प्रदान करेंगे। अगले वर्ष 1-7नवंबर को सांसद खेल महोत्सव का आयोजन होगा। खेल और संगीत आज के युवा और समाज के लिए बहुत महत्वपूर्ण रहा है, सांसद ने अपने संबोधन में ये सारी बात कहीं।
देवघर के डीएवी पब्लिक स्कूल भंडारकोला के प्राचार्य ने देवपेक्स 2025 के विजेताओं को सम्मानित किया।
देवघर: गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल भंडारकोला देवघर में डाक विभाग के द्वारा आयोजित फिलाटेली प्रदर्शनी देवपेक्स - 2025 में पेंटिंग, क्विज व पत्र लेखन प्रतियोगिताओं के विजेताओं का सम्मान प्राचार्य बलराम कुमार झा ने किया। ज्ञात हो कि दो दिनों तक आयोजित इस प्रतियोगिता में विद्यालय के बच्चों ने हरेक प्रतियोगिता में अपना परचम लहराया। सम्मानित होने वाले छात्र छात्राएं- लेटर बॉक्स पेंटिंग में प्रथम स्थान-आर्या कुमारी , दीक्षा राज , रिया रानी और दिव्यांका राज ड्राइंग प्रतियोगिता में सांत्वना पुरस्कार रितंभरा भारती और आर्य किशोर बरनवाल। क्रिएटिव पत्र लेखन(जूनियर) में प्रथम स्थान आराध्या कुमारी , तीसरा स्थान सारा पाल पत्र लेखन (सीनियर) में प्रथम स्थान शिवम वर्मा सांत्वना पुरस्कार अपेक्षा आर्य ।क्विज़ प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार पल्लवी राज और शिवम गुप्ता। प्राचार्य बलराम कुमार झा ने बच्चों की सफलता पर कहा कि फिलाटेली विद्यार्थियों में जिज्ञासा, अनुसंधान प्रवृत्ति, धैर्य, सौंदर्यबोध तथा इतिहास-बोध विकसित करती है। आज की डिजिटल दुनिया में यह शौक हमें सीखने, संजोने और समझने की कला सिखाता है। ऐसी प्रतियोगिता में बच्चों का भाग लेना और विजयी होना काबिले तारीफ है। इसकी जानकारी स्कूल के मीडिया प्रभारी अभिषेक सूर्य ने दी।
देवघर-गणतंत्र दिवस परेड शिविर 2026 नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयं सेविका गुंजन शर्मा का चयन।
देवघर: राष्ट्रीय स्तर पर किया गया है। ज्ञात हो कि गुंजन शर्मा रमा देवी बाजला महिला महाविद्यालय, देवघर की सेमेस्टर 2 (2024-2028) की दर्शन शास्त्र विभाग की छात्रा है। झारखंड से कुल चार स्वयं सेवकों का चयन किया गया है जिसमें गुंजन शर्मा एक है। सिदो -कान्हो मुर्मू विश्वविद्यालय की तरफ से 2026 में एकमात्र चयनित स्वयं सेविका है जो 26 जनवरी 2026 के कर्तव्य पथ पर सिरकत करेगी।वह 31 दिसंबर 2025 को दिल्ली के लिए रवाना होगी।इस सूचना से महाविद्यालय में उत्साह का माहौल है। प्राचार्या डॉ सुचिता कुमारी ने बधाई देते हुए कहा कि महाविद्यालय का नाम राष्ट्रीय स्तर पर ले जाने के लिए बहुत बहुत आशीर्वाद एवं छात्राओं को ऐसे ही आगे बढ़ कर हमेशा सेवा भावना में लगे रहना चाहिए।इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई 3 की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ करुणा पंजियारा ने भी गुंजन का बहुत ही हर्ष के साथ अभिनन्दन की तथा स्वयं सेविकाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि महाविद्यालय के साथ साथ विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाने के लिए हमेशा सतत् प्रयास करते रहना चाहिए। पूरे महाविद्यालय परिवार ने गुंजन शर्मा को हार्दिक शुभकामनाएं दी तथा उज्जवल भविष्य की कामना की। विश्वविद्यालय के कार्यक्रम समन्वयक डॉ धनंजय मिश्रा के निर्देशन में यह सफलता प्राप्त हुई, उनके सक्रिय योगदान से राष्ट्रीय सेवा योजना निरन्तर गति से चरम लक्ष्य की प्राप्ति हेतु सदैव अग्रसर हो रहा है।  कुलपति प्रो डॉ कुनुल कांदिर का बहुत बहुत आभार व्यक्त करते हैं जिनका आशीर्वचन महाविद्यालय को मिलता रहा है और भविष्य में भी मिलता रहेगा।
देवघर-कुम्हारटोली सेवा समिति एवं मां शारदा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान मैं नेत्र परीक्षण कार्यक्रम आयोजित।
देवघर: में कुम्हारटोली सेवा समिति एवं मां शारदा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में 19 दिसंबर 2025 को महिला विकास मंडल में नेत्र परीक्षण एवं हेल्थ चेकअप का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कुल लगभग 580 रोगी देखे गए जिसमें चश्मा के 270 एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन के 90 पेशेंट पाए गए मोतियाबिंद के पाए गए। रोगियों का ऑपरेशन कोलकाता के अस्पताल में कराया जाएगा। इसके अलावा हेल्थ चेकअप किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में कुम्भरटोली सेवा समिति के गोपाल राम मंडल मां शारदा फाउंडेशन के विशाल गुप्ता एवं आर्थिक रूप से सहयोगी विद्यानंद प्रभाकर पटना वाले का सराहनीय योगदान रहा।इसके अलावा डॉक्टर मलय दास, डॉक्टर शंकर मंडल डॉक्टर सुकांतो राय डॉक्टर शमीमा खातून ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। इस तरह के कार्यक्रम से स्थानीय लोगों को काफी लाभ मिलता है।
देवघर- के डीएवी पब्लिक स्कूल भंडारकोला के उमंग का इंस्पायर अवार्ड मानक के राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन एवं मॉडल प्रदर्शित किया गया।
देवघर: भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा देश के स्कूली विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार और अनुसंधान की प्रवृत्ति को विकसित करने हेतु संचालित महत्त्वपूर्ण योजना इंस्पायर अवार्ड मानक 2024-25 के राज्य स्तरीय प्रदर्शनी सह प्रोजेक्ट प्रतियोगिता में गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल भंडारकोला के उमंग बरनवाल का चयन हुआ। देवघर जिले से कुल 4 विद्यार्थियों का चयन हुआ जिसमें से पब्लिक स्कूल की ओर से केवल गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल, भंडारकोला के उमंग बरनवाल का ही चयन हुआ।उमंग ने 19 दिसम्बर को रांची में इस प्रतियोगिता में भाग लिया और अपने वैज्ञानिक दृष्टिकोण को प्रदर्शित किया।उमंग ने एडवांस रिवर क्लीनिंग रोबोट बनाया जिसका उद्देश्य नदियों, तालाबों और जलाशयों में फैले कचरे को साफ करना है। यह रोबोट पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ भारत अभियान को बढ़ावा देने में सहायक है। इस रोबोट का काम नदियों में बहने वाले प्लास्टिक, पॉलीथिन, थर्मोकोल आदि को हटाकर जल प्रदूषण को कम करना है जिससे जलीय जीवों और पर्यावरण को सुरक्षित किया जा सकेगा। प्राचार्य बलराम कुमार झा ने कहा कि विद्यालय के लिए अपार हर्ष की बात है कि हमारे विद्यार्थी वैज्ञानिक दृष्टिकोण और समस्या समाधान क्षमता से लवरेज हो रहे हैं। यह उन्हें भविष्य में वैज्ञानिक, इंजीनियर और नवप्रवर्तक बनने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा कि मेरा लक्ष्य बच्चों का सर्वांगीण विकास करना है जिससे बच्चे का शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक, नैतिक, सामाजिक और भावनात्मक विकास हो सके। उमंग के साथ उनके पिता अरूण कुमार बरनवाल और माता अर्चना बरनवाल का सम्मान विद्यालय के प्राचार्य ने किया। पिता ने कहा कि बेटे की सफलता के पीछे विद्यालय परिवार का अहम योगदान है जिसके कारण इसके अंदर वैज्ञानिक सोच का विकास हुआ। उक्त आशय की जानकारी मीडिया प्रभारी अभिषेक सूर्य ने दी।