सात दिवसीय श्री राम कथा का विश्राम शनिवार को समापन हुआ
कथा वाचिका पूज्या शास्त्री शाकाम्भरी द्विवेदी मानस मंजरी ने कथा के पूर्णाहुति दिवस पर भगवान श्री राम के राजतिलक प्रसंग का वर्णन की शास्त्री ने बताया कि रावण वध के बाद भगवान श्री राम पुष्पक विवान से अयोध्या लौटे सरयू नदी के तट पर अयोध्या वासी अपने आराध्य के स्वागत के लिए एकत्र थे। पूरी अयोध्या नगरी को दुल्हन की तरह सजाया गया था भगवान श्री राम विमान से उतरकर माता कौशल्या और माता सुमित्रा से मिले।जब उन्हे कैकेई माता नही दिखाई दी तो वे स्वयं राजमहल में उनके कच्छ में पहुंचे मां कह कर पुकारते हुए दौड़ पड़े संजय द्विवेदी, प्रयागराज।भगवान श्री राम ने उनके चरण स्पर्श कर उन्हें हृदय से लगाया और कहा कि माता आज आप ने राम को श्री राम बना दिया "मैया राम वन ना जाता तो आज राम बन ना पाता"।इस प्रसंग में श्रोताओ को करुणा क्षमता और मर्यादा का सन्देश दिया।कथा में आगे बताया गया कि अयोध्या में आनन्द और उल्लास का वातावरण छा गया। गुरु वरिष्ठ भगवान ने श्री राम के राजतिलक के लिए निमंत्रण भेजने शुरू किया।सबसे पहले निमंत्रण केवट को दिया गया। भगवान श्री राम जी से वनवास समय पूछा गया बहुमत आप के साथ है राजा क्यो नही बने आप केवल कैकेई और मंथरा आप के विरोध में है बाकी सब आप के साथ हैं वनवास क्यों आ गए भगवान श्री राम जी ने बताया राम राजा जरूर बनेगा पर बहुमत के साथ नहीं सर्वमत के साथ भगवान श्री राम के राजा बनते ही पूरी अयोध्या में दिव्य वातावरण हो गया चारों तरफ शंख घंटा नगाड़ा की ध्वनी होने लगी वेद मंत्रो का उच्चारण प्रारम्भ हो गया तथा श्री सीताराम का जय घोष होने लगा।- नहि दरिद्र कोउ दुखी न दीना।नहि कोउ अबुध न लच्छन हीना। अयोध्या में कोई दरिद्र नहीं रहा कोई दुखी भी नहीं रहा यही नहीं प्रभु का राज तिलक होते ही दैहिक दैविक भौतिक तापा।राम राज नहिं काहुहि ब्यापा सब नर करहिं परस्पर प्रीती।चलहि स्वधर्म निरत श्रुति नीती 'रामराज्य' में किसी को दैहिक दैविक और भौतिक तकलीफ नही थी।सब मनुष्य परस्पर प्रेम करते थे और वेदों में बताई हुई नीति (मर्यादा)में तत्पर रहकर अपने-अपने धर्म का पालन करते है। समापन के साथ ही श्रद्धालुओ ने जय श्री राम के जय घोष किये। आयोजन के मुख्य यजमान, रमेश मिश्रा उमेश मिश्रा कमल मिश्रा शरद मिश्रा रंजन मिश्रा विनोद मिश्रा गौरव मिश्रा सौरव मिश्रा राजेश मिश्रा छैल बिहारी दास मानस केसरी शिवम द्विवेदी भारी संख्या में आदि भक्त जन मौजूद रहे।
2 hours and 58 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k