लोरी प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण सम्पन्न।
![]()
लोरी गायन भारतीय संस्कृति की सबसे प्राचीन कला-कलाकार रवीन्द्र कुशवाहा।
संजय द्विवेदी।प्रयागराज।हमारे बचपन में माँ की गायी हुई न जाने कितनी लोरियां आज भी याद है पर आज के बच्चो ने क्या दादी नानी, माँ से कोई लोरी सुनी ? बहुधा शायद नही।इसलिए इसका पुनर्जागरण जरूरी है। इसी क्रम में सांस्कृतिक संस्था अभिनव प्रयागराज ने रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन इण्टर कॉलेज के बच्चो के लिए"द्वितीय लोरी प्रतियोगिता 2025"आयोजित किया।लोरी प्रतियोगिता के दोनों वर्गो के नाम सुविख्यात अंतर्राष्ट्रीय महिला गायिकाओं पर रखा गया।
प्रथम वर्ग में कक्षा 6,7,8,व 9 केे बच्चे थे जिसमें प्रथम पुरस्कार लता मंगेशकर ग्रुप से इशिका कुशवाहा परिधि सिंह साक्षी गुप्ता विदुषी चौधरी व गरिमा श्रीवास्तव को द्वितीय पुरस्कार सुनिधि चौहान ग्रुप से अदिति तिवारी आस्था शुक्ला व सुरभि झा को तथा तृतीय पुरस्कार प्रत्युषा सिंह युशिता शर्मा नंदिनी पाल रिद्धि सिंह व रितिका जायसवाल को मिला। दूसरे वर्ग मेें 11वीं तथा 12वी के छात्र थे जिसमें प्रथम पुरस्कार श्रेया घोषाल ग्रुप से आस्था पांडेय,आभा श्रीवास्तव गरिमा मिश्रा सौम्या नैलवाल व सोनी बिष्ट को तथा द्वितीय पुरस्कार शुभ्रा पाल सलोनी एरन दिशा कुमारी आकाशी गुप्ता व सृष्टि कैथवास को तथा तृतीय पुरस्कार गीता दत्ता ग्रुप से दीपशिखा वैष्णवी मानवी सोनकर को मिला।प्रतियोगिता में निर्णायक जाने माने राष्ट्रीय गायक मनोज गुुप्ता तथा वरिष्ठ सांस्कृतिज्ञ शैलेश श्रीवास्तव रहे।
संस्था के मीडिया अधिकारी अन्तरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार रवीन्द्र कुशवाहा ने कहा लोरी गायन भारत की सबसे प्राचीन गायन परंपरा है जो विलुप्त होने के कगार पर है इसको विलुप्त नहीं होना चाहिए इसका आयोजन सर्वत्र होना चाहिए।मुख्य अतिथि बाके बिहारी पांडेय ने कहा कि पुनर्जागरण में लोरियों का प्रथम स्थान है।कार्यक्रम के आयोजक मण्डल में रितिक श्रीवास्तव शादमा खातून सर्वेश प्रजापति, अमरेश श्रीवास्तव, अर्चना श्रीवास्तव आदित्य सिंह व प्रदीप श्रीवास्तव का अथक परिश्रम व अमूल्य योगदान रहा।अंत में मुख्य अतिथि रानी रेवती देवी इंटर कॉलेज के प्राचार्य बाँके बिहारी पाण्डेय ने छात्र-छात्राओ पुरस्कार व आशीर्वाद प्रदान किया।











1 hour and 32 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.8k