हजारीबाग में सांसद खेल महोत्सव के तहत रैपिड शतरंज प्रतियोगिता की धूम, 1128 खिलाड़ियों का महाकुंभ जारी
हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल द्वारा संसद खेल महोत्सव 2025 के तहत आयोजित दो दिवसीय रैपिड शतरंज प्रतियोगिता के महाकुंभ में दूसरे दिन शतरंज का रोमांच दिखा। इस दो दिवसीय रैपिड शतरंज प्रतियोगिता का रविवार की रात्रि तक होगा। लेकिन देर शाम तक शतरंज पर शह और मात जारी रहा। झारखंड के सबसे बड़े और सांसद खेल महोत्सव के तहत आयोजित सबसे बड़े शतरंज प्रतियोगिता में हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के कल 1128 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। जिसमें कुल महिला खिलाड़ी 410 और पुरुष खिलाड़ी 718 शामिल हैं। हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के रामगढ़, मांडू, बड़कागांव, बरही और सदर विधानसभा क्षेत्र के कुल 89 स्कूलों के प्रतिभागी पहुंचे। इसमें रामगढ़ जिले के कुल 219 और हजारीबाग जिले के 909 प्रतिभागी शामिल हुए। टूर्नामेंट में अंडर 7, अंडर 9,अंडर 11, अंडर
14, अंडर 17 और अंडर 19 वर्ग के खिलाड़ी शामिल हुए। टूर्नामेंट का आयोजन हजारीबाग शहर के विनोबा भावे विश्वविद्यालय परिसर स्थित बहुउद्देशीय परिक्षा भवन सभागार में हुआ। इस रैपिड शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को बतौर मुख्य अतिथि हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने खुद चेस की बिसात पर हाथ आजमा कर किया। रैपिड चेस प्रतियोगिता के तहत 20 मिनट का एक राउंड और कुल 09 राउंड का यह प्रतियोगिता है। करीब 5:00 बजे शाम तक कुल 07 राउंड का खेल समाप्त हो गया था। प्रतियोगिता अंतर्राष्ट्रीय मानक के अनुरूप सभी बोर्ड पर घड़ी सहित अन्य ज़रूरी सामग्री के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर के कल 27 आर्बिटर की टीम द्वारा प्रतियोगिता के निदेशक करण जायसवाल सहित हजारीबाग जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष विजय कुमार सिंह, सचिव मनमीत अकेला, कोषाध्यक्ष राजन कुमार साहा सहित कई भाजपा कार्यकर्ता और सांसद सेवा कार्यालय के कर्मीगण शिद्दत से जुटे हुए हैं। टूर्नामेंट के विजेता खिलाड़ियों के लिए सांसद मनीष जायसवाल की ओर से पुरस्कार राशि के रूप में कुल 63,100 रुपए रखा गया है जिसे 29 केश पुरस्कार और 45 ट्रॉफीज विजेता खिलाड़ियों को भेंट किया जाएगा ।
मौके पर सांसद मनीष जायसवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से क्षेत्र में सांसद खेल महोत्सव का वार्षिक आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत प्रथम चरण में नमो फुटबॉल टूर्नामेंट पूरे हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में संपन्न होने के पश्चात रैपिड चेस प्रतियोगिता का आयोजन जारी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर में जहां युवा कंप्यूटर और मोबाइल की दुनिया में व्यस्त है ऐसे में उन्हें मैदान से जोड़ना और विभिन्न खेल प्रतिस्पर्धा के माध्यम से खेलों के प्रति उनमें रुचि जागृत कर उनकी प्रतिभा को निखारना हमारा उद्देश्य है। चेस खेल को माइंड गेम बताते हुए सांसद मनीष जायसवाल ने बताया कि मानसिक विकास के लिए इस खेल का बेहद अहम रोल है और हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में फुटबॉल और क्रिकेट के अलावे के कबड्डी सहित अन्य खेल प्रतिस्पर्धा में युवाआगे बढ़े और हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र का नाम रोशन करें इस दिशा में उनका निरंतर सकारात्मक प्रयास जारी है ।

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल द्वारा संसद खेल महोत्सव 2025 के तहत आयोजित दो दिवसीय रैपिड शतरंज प्रतियोगिता के महाकुंभ में दूसरे दिन शतरंज का रोमांच दिखा। इस दो दिवसीय रैपिड शतरंज प्रतियोगिता का रविवार की रात्रि तक होगा। लेकिन देर शाम तक शतरंज पर शह और मात जारी रहा। झारखंड के सबसे बड़े और सांसद खेल महोत्सव के तहत आयोजित सबसे बड़े शतरंज प्रतियोगिता में हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के कल 1128 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। जिसमें कुल महिला खिलाड़ी 410 और पुरुष खिलाड़ी 718 शामिल हैं। हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के रामगढ़, मांडू, बड़कागांव, बरही और सदर विधानसभा क्षेत्र के कुल 89 स्कूलों के प्रतिभागी पहुंचे। इसमें रामगढ़ जिले के कुल 219 और हजारीबाग जिले के 909 प्रतिभागी शामिल हुए। टूर्नामेंट में अंडर 7, अंडर 9,अंडर 11, अंडर
हजारीबाग। झारखंड प्राइवेट स्कूल संगठन, हजारीबाग का चुनाव रविवार को इमली कोठी चौक स्थित जेडी पब्लिक स्कूल में शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। चुनाव में मधुसूदन मेहता को सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष चुना गया। वहीं अमीर अल्ताफ निर्विरोध जिला सचिव बने। संगठन के प्रदेश स्तरीय चुनाव में विनोद भगत को प्रदेश अध्यक्ष तथा परभू दयाल को संयुक्त रूप से प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।
राष्ट्रीय प्रेस दिवस के शुभ अवसर पर हजारीबाग तरंग ग्रुप के सदस्यों ने तीसरी प्रेस क्लब के पत्रकारों को अंग-वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में समूह के सदस्यों ने कहा कि तीसरी प्रेस क्लब जिले में सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता की पहचान बन चुकी है।
हजारीबाग- ए.डी. ग्रोवर मेमोरियल लाइब्रेरी में शनिवार को भगवान बिरसा मुंडा और महात्मा नारायणदास ग्रोवर की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि युवा समाजसेवी हर्ष अजमेरा शामिल हुए। उनकी उपस्थिति से समारोह में नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार हुआ। समारोह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित अशोक कुमार तथा तरंग ग्रुप के संचालक अमित कुमार भी मौजूद रहे, जिनकी सहभागिता ने कार्यक्रम की महत्ता को और बढ़ा दिया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और पुष्प अर्पण से हुई, जहां उपस्थित सभी लोगों ने दोनों महापुरुषों के योगदान को नमन किया।
हजारीबाग : भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की ओर से जिले भर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में शनिवार को हजारीबाग के पुराना बस स्टैंड स्थित बिरसा चौक में झामुमो नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। मौके पर क्षेत्र में बिरसा मुंडा अमर रहे के जयघोष गूंजते रहे और लोगों ने धरती आबा के संघर्षों को याद किया।
हजारीबाग - धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जयंती, जनजातीय गौरव दिवस और झारखंड स्थापना दिवस की धूम के बीच हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल के द्वारा आयोजित सांसद खेल महोत्सव- 2025 के तहत दो दिवसीय रैपिड शतरंज प्रतियोगिता के महाकुंभ का शुभारंभ शनिवार को हुआ। इस आयोजन में कुल 1178 प्रतिभागियों ने टूर्नामेंट में अपना निबंधन कराया है। हजारीबाग के बिना भाव विश्वविद्यालय के बहुउद्देश्य भवन सभागार में हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के शतरंज के खिलाड़ियों का महाकुंभ लगा है। हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल अपने लोकसभा क्षेत्र में शतरंज खेल को बड़े मुकाम तक पहुंचाने में जुटे हैं। पिछले दिनों हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सभी प्रखंडों में नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का उन्होंने व्यापक स्तर पर सफल आयोजन कराया था। सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत रैपिड शतरंज प्रतियोगिता के आयोजन से हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। शतरंज के खिलाड़ी एक दूसरे को सह और मात देने के लिए जुटे हुए हैं। इस प्रतियोगिता में न्यूनतम 6 वर्ष की उम्र से लेकर अधिकतम 75 वर्ष उम्र तक के खिलाड़ी शामिल है और टूर्नामेंट में सभी शामिल खिलाडी हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के रामगढ़, मांडू, सदर, बरही और बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के निवासी हैं। सांसद मनीष जायसवाल का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा फिट इंडिया की बात करते हैं और ऐसे में चेस खेल के जरिए मानसिक रूप से लोग फिट रह सकते हैं। बच्चों में एकाग्रता इस खेल से बढ़ता है जो उनके जीवन के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए इस टूर्नामेंट के निदेशक करण जायसवाल, हजारीबाग जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष विजय कुमार सिंह, सचिव मनमीत अकेला, कोषाध्यक्ष राजन कुमार साहा सहित कई भाजपा कार्यकर्ता और सांसद सेवा कार्यालय के कर्मीगण शिद्दत से जुटे हुए हैं। स प्रतियोगिता अंतर्राष्ट्रीय मानक के अनुरूप सभी के बॉर्डर पर घड़ी सहित अन्य ज़रूरी सामग्री के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर के 18 सदस्य आर्बिटल टीम के द्वारा संचालित किया जा रहा है। टूर्नामेंट के विजेता खिलाड़ियों के लिए पुरस्कार राशि के रूप में कुल 63100 रखा गया है जिसमें 29 कैसे पुरस्कार और 45 ट्रॉफीज विजेता खिलाड़ियों को भेंट किया जाएगा। भारत वर्ष में किसी सांसद द्वारा सांसद खेल महोत्सव के तहत आयोजित चेस्ट प्रतियोगिता में या टूर्नामेंट 1178 खिलाड़ियों के सम्मिलित होने से सबसे बड़ा टूर्नामेंट बन गया है। झारखंड राज्य में इससे पहले किसी अन्य चेस्ट प्रतियोगिता में इतनी संख्या में खिलाड़ी शामिल नहीं हुए थे।
केरेडारी।केरेडारी थाना क्षेत्र के केरेडारी मुख्य चौक स्थित भारत पेट्रोल पंप के समीप हाइवा एवं क्रेटा कार के टक्कर में क्रेता में सवार उतर प्रदेश के औरंगाबाद निवासी बिरेन्द्र अग्रिहारी की मौत हो गयी।वही इसी कार में सवार रोहित सिंह एवं कबिन्द्र सिंह गंभीर है।दोनों गम्भीर व्यक्तियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केरेडारी में प्राथमिक इलाज के बाद शेख भिखारी मेडिकल अस्पताल हजारीबाग रेफर कर दिया गया है।घटना शुक्रवार देर रात्रि की है,घटना के संदर्भ में बताया गया कि क्रेटा कार से चार लोग टण्डवा की ओर से तेज रफ्तार से आ रहे थे,उसी क्रम में भारत पेट्रोल पंप के समीप बाए ओर एक हाइवा वाहन खड़ी थी,एवं अचानक हजारीबाग की ओर से आ रही हाइवा वाहन में क्रेटा कार जा टकरायी,जिसके कारण कार के परखच्चे उड़ गए एवं दुर्घटना हो गयी।रात गश्ती कर रही केरेडारी पुलिस ने घायल व्यक्तियों को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केरेडारी में इलाज कराया।
केरेडारी : केरेडारी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गरी कलां में 15 नवंबर झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर पथ का अनावरण किया गया! पथ के अनावरण हेतु पहुंचे अधिवक्ता मनोज कुमार सिन्हा अधिवक्ता दिलीप कुमार सिन्हा शिक्षक आदित्य सिन्हा गरी कलां पंचायत के भूत पूर्व उपमुखिया वंदना सिन्हा रुद्र सेना के प्रमुख रुद्र राज संवेदक रवींद्र कुमार गुप्ता सेवा निवृत्त शिक्षक मिथलेश राम सेवा निवृत्त शिक्षक बालेश्वर राणा सेवा निवृत्त शिक्षक राजेंद्र महतो उप मुखिया कैलाश महतो पंचायत समिति सदस्य राम इकबाल सिंह समेत अन्य लोगों ने संयुक्त रूप से पथ का अनावरण किया! इस दौरान गरी कलां के वैध मोहल्ला से घाघरा नदी तक और बंडा चीरा से वैध मोहल्ला तक जाने वाली सड़क का अनावरण करते हुए अपने पिता स्व शिवनंदन प्रसाद सिन्हा के नाम से उक्त दोनों पथ का नामकरण भी किया! इस दौरान अधिवक्ता मनोज कुमार सिन्हा ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे पिता स्व शिवनंदन प्रसाद सिन्हा गरी कलां गांव के विकास में बढ़ चढ़ कर भाग लिए! ग्रामीणों के सुख सुविधा के लिए तन मन धन न्यौछावर किए! आज हम सभी उनके बताए मार्ग पर चलकर गरी कलां के ग्रामीणों के लिए 4 सौ फीट भूमि पीसीसी सड़क निर्माण के लिए दान में दिए हैं! सड़क निर्माण के लिए भूदान करने से हम और हमारा सिन्हा परिवार गौरवान्वित महसूस कर रहा है! भविष्य में आगे भी ग्रामीणों की सेवा में सिन्हा परिवार सदैव तत्पर रहेगा! कार्यक्रम को अधिवक्ता दिलीप सिन्हा शिक्षक आदित्य सिन्हा भूत पूर्व उप मुखिया वंदना सिन्हा रुद्र सेना प्रमुख रुद्र राज सेवा निवृत्त शिक्षक मिथलेश राम सेवा निवृत्त शिक्षक बालेश्वर राणा सेवा निवृत्त शिक्षक राजेंद्र महतो उप मुखिया कैलाश महतो पंचायत समिति सदस्य राम इकबाल सिंह संवेदक रवींद्र कुमार गुप्ता ने भी संबोधित किया! इस कार्य के लिए गरी कलां के ग्रामीणों ने सिन्हा परिवार का आभार प्रकट किया! मौके पर नागेश्वर महतो बालेश्वर महतो समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला पुरुष मौजूद थे!
हजारीबाग, शनिवार: ज़िला कांग्रेस कार्यालय, कृष्ण वल्लभ आश्रम में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती जिला अध्यक्ष जयप्रकाश भाई पटेल की अध्यक्षता में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस कार्यक्रम में पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।
4 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
6.8k