झामुमो को नज़रअंदाज़ करना महागठबंधन को पड़ा भारी : कुणाल यादव
घाटशिला उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत हेमंत सोरेन की जनकल्याणकारी योजनाओं पर जनता की मुहर
हजारीबाग: घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) प्रत्याशी सोमेश चन्द्र सोरेन ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है, जिसके बाद पूरे प्रदेश में उत्साह का माहौल है। इस जीत को लेकर झामुमो के जिला प्रवक्ता कुणाल यादव ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि यह जीत सिर्फ चुनावी जीत नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जनकल्याणकारी योजनाओं पर जनता द्वारा लगाया गया ठोस मुहर है।
कुणाल यादव ने कहा कि यह परिणाम साबित करता है कि झारखंड की जनता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व और उनकी योजनाओं से खुश है।
उन्होंने कहा यह कोई साधारण जीत नहीं है। यह जनता का भरोसा है, जो हेमंत सोरेन के काम, उनके संघर्ष और उनकी जनता-समर्पित नीतियों का सम्मान करते हुए मिला है।
सोमेश चन्द्र सोरेन बी.टेक इंजीनियर हैं और युवाओं के बीच लोकप्रिय चेहरा माने जाते हैं। उनकी जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए कुणाल यादव ने कहा कि घाटशिला की जनता ने एक युवा, पढ़े-लिखे और दूरदर्शी व्यक्ति को विधानसभा भेजकर पूरे क्षेत्र के सर्वांगीण विकास का रास्ता खोल दिया है।
कुणाल यादव ने इस ऐतिहासिक जीत के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा के केन्द्रीय अध्यक्ष व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, घाटशिला चुनाव प्रभारी दीपक बिरुवा, माननीय मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, गांडेय विधायक कल्पना सोरेन, केन्द्रीय महासचिव विनोद पाण्डेय, केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य संजीव बेदिया, सहित सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बधाई दी।
उन्होंने कहा कि पार्टी की एकजुटता, संगठनात्मक मजबूती और जनता के बीच लगातार जुड़ाव ने ही इस जीत को संभव बनाया।
बिहार चुनाव को लेकर बोलते हुए कुणाल यादव ने राजद और कांग्रेस पर बड़ा सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि महागठबंधन की हार का एक बड़ा कारण झारखंड मुक्ति मोर्चा को नज़रअंदाज़ करना भी है।
उन्होंने कहा अगर महागठबंधन में झामुमो को उचित सम्मान और स्थान दिया जाता, तो बिहार चुनाव का परिणाम बिल्कुल अलग होता। हमारा संगठन जमीनी स्तर पर मजबूत है, खासकर सीमावर्ती जिलों में हमारा प्रभाव निर्णायक साबित हो सकता था।
उन्होंने आगे कहा कि आने वाले समय में क्षेत्रीय दलों को सम्मान देने, उनकी ताकत को समझने और साथ मिलकर लड़ने की आवश्यकता है, तभी भाजपा जैसी शक्तियों को टक्कर दी जा सकती है।
घाटशिला की जीत ने झामुमो के राजनीतिक आत्मविश्वास को नई ऊर्जा दी है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह नतीजा हेमंत सोरेन के प्रति झारखंड की जनता के विश्वास, संगठन की मजबूती और विपक्षी दलों के अंदर बढ़ती असहमति का संकेत है।



हजारीबाग - दूसरी अंतर्राष्ट्रीय महिला कबड्डी वर्ल्ड कप 2025 के लिए झारखंड की बेटी राखी कुमारी का इंटरनेशनल कबड्डी तकनीकी पदाधिकारी के रूप में चयन हजारीबाग के लिए गर्व का विषय बन गया है। हजारीबाग हुरहुरु की निवासी एवं राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी रह चुकी राखी का चयन बांग्लादेश में 17 नवंबर से 24 नवंबर तक होने वाले इस महत्त्वपूर्ण वैश्विक आयोजन के लिए किया गया है। राज्य की किसी बेटी का पहली बार इस स्तर पर तकनीकी पदाधिकारी के रूप में चयन होने से खेल जगत में उत्साह की लहर है। राखी कुमारी, पिता अशोक पासवान की पुत्री, तीन सीज़न से प्रो कबड्डी लीग सहित अनेक राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में तकनीकी पदाधिकारी के रूप में अपनी क्षमता और अनुशासन का परिचय दे चुकी हैं। उन्होंने कहा कि यह अवसर उनके लिए गौरवपूर्ण है और वह पूरे समर्पण के साथ राज्य एवं देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगी। उनके इस ऐतिहासिक चयन पर हजारीबाग ओलंपिक संघ द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें राखी को अंगवस्त्र, फूलों का गुलदस्ता और स्पोर्ट्स ड्रेस भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह में उपस्थित ओलंपिक संघ के अध्यक्ष एवं युवा समाजसेवी हर्ष अजमेरा ने राखी की उपलब्धि को झारखंड की बेटियों के लिए प्रेरणादायक बताया और कहा कि राखी ने यह सिद्ध किया है कि मेहनत और अनुशासन के बल पर हमारी बेटियाँ भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमक सकती हैं। उन्होंने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर राखी को हार्दिक बधाई दी। मौके पर मुरारी सिन्हा,रविन्द्र कुमार सहित कई लोग मौजूद रहें।
हजारीबाग - बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड और ऐतिहासिक जीत पर हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के बीजेपी सांसद मनीष जायसवाल ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए हजारीबाग से बिहार में एनडीए के इस अद्भुत और ऐतिहासिक जनादेश के लिए बिहार की जनता को सलाम किया। सांसद मनीष जायसवाल ने इस बड़ी जीत पर खुशी का इजहार करते हुए कहा कि बिहार की जनता ने जाति- धर्म से ऊपर उठकर विकास और सुशासन के नाम पर जो प्रचंड जनादेश एनडीए को दिया है उसने एनडीए की जवाब दे ही बिहार के प्रति बढ़ा दी है। उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा का चुनाव में बिहार की जनता ने जहां एक ओर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अटूट आस्था प्रकट किया वहीं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास और सुशासन के कार्य के प्रति कृतज्ञता जताई साथ ही बिहार में जंगल राज को नकारने का कार्य किया है।
बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिली भारी एवं प्रचंड विजय पर को विधायक प्रदीप प्रसाद के कार्यालय में हर्ष, उत्साह और उल्लास का अद्भुत माहौल देखने को मिला। सुबह से ही कार्यकर्ताओं, समर्थकों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों का विधायक कार्यालय में आगमन जारी रहा। सभी ने एनडीए के जीत की खुशी में एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अभिनंदन किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर पूर्ण विश्वास जताया।
केरेडारी: कन्या मध्य विद्यालय केरेडारी में बाल दिवस के अवसर पर उप प्रमुख अमेरिका महतो व सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्या अर्पण कर उन्हें पुष्प अर्पित किया! इसके उपरांत सभी बच्चों को बाल दिवस की हार्दिक बधाई शुभकामनाएं दिए! इस अवसर पर उप प्रमुख ने अपने संबोधन में कहा कि नेहरू जी बच्चों से गहरा स्नेह रखते थे और उनका मानना था कि आज के बच्चे कल के भारत के निर्माता है! बच्चों के प्रति उनके इस प्रेम के कारण ही उन्हें प्यार से चाचा नेहरू कहते थे! भारत में 14 नवंबर को बाल दिवस इसलिए मनाया जाता है! कि चाचा नेहरू जी जन्म दिन है! हर देश में अलग अलग तारीख में बाल दिवस मनाया जाता हैं! बाल दिवस के अवसर पर देश भर में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किया जाता है असली आयोजन तो स्कूल में किया जाता है! इस दौरान उपस्थित बच्चों ओर सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने भी बाल दिवस पर अपनी बातों को रखा! उप प्रमुख के द्वारा सभी सभी बच्चों को चॉकलेट दिया और मध्याह्न भोजन भी किया!
केरेडारी: केरेडारी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत हेवई के पहरा गांव में संचालित पहरा आजीविका महिला समिति की बैठक 14 नवंबर को पहरा दुर्गा मंडप परिसर में हुई! बैठक की अध्यक्षता पहरा आजीविका महिला समिति के सोनी सिंह ने की! संचालन एफ एल टी ममता सिंह ने किया!बैठक में पहरा आजीविका महिला समिति से संबंधित सभी महिला समिति के अध्यक्ष सचिव समेत सदस्य गण उपस्थित हुवे! बैठक में समिति की क्रिया कलापों की समीक्षा गहनता पूर्वक की गई! साथ ही 15 नवंबर झारखंड राज्य स्थापना दिवस के बारे में सोनी सिंह ने उपस्थित लोगों को विस्तार पूर्वक बताया! और झारखंड राज्य स्थापना दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों की भी जानकारी लोगों को दी! साथ हीं झारखंड राज्य के 25 वर्ष पूरे होने पर स्थापना दिवस को रजत जयंती समारोह पूर्वक मानने का संकल्प लिया और महिलाओं के सर्वांगीण विकास पर संकल्प लिया गया! जिसमें मुख्य रूप से भ्रूण हत्या पर जागरूक करना बेटा बेटी में अंतर नहीं मानना गर्भवती महिलाओं के प्रसव अस्पताल में कराने समेत अन्य बिंदुओं पर भी चर्चा किया गया! मौके ज्योति कुमारी बिल्सी देवी ममता देवी देवती देवी पुष्पा देवी अंजली देवी बसंती देवी पूजा देवी रीना कुमारी पी आर पी सुनीता देवी समेत अन्य लोगों उपस्थित थे!
झारखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह–2025 के तहत राज्य के गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हजारीबाग जिले के सभी प्रखंडों में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी दीदियों द्वारा अलग–अलग ग्राम संगठनों में झारखंड राज्य स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया।
झारखंड स्थापना दिवस के रजत जयंती समारोह के क्रम में जिला प्रशासन, हज़ारीबाग द्वारा कर्जन ग्राउंड परिसर में भव्य जतरा मेला का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में उपायुक्त के आगमन पर उनका स्वागत पारंपरिक आदिवासी वेशभूषा, तिलक-अभिनंदन और पारंपरिक नृत्य की मनोहारी प्रस्तुति के साथ किया गया, जिसने झारखंडी संस्कृति की गरिमा को और भी आलोकित कर दिया। जतरा मेला का उद्घाटन उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह द्वारा गुब्बारा उड़ाकर किया गया।
4 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.3k