*एसआईआर से लोकतंत्र सशक्त और चुनाव प्रक्रिया होगी पारदर्शी-सुशील त्रिपाठी*
*एसआईआर में मुस्तैदी से जुटे कार्यकर्ता,कोई भी पात्र छूटने न पाए- सुशील त्रिपाठी*
*कार्यकर्ता को बोगस वोटर पर पैनी नजर रखना होगा- सुशील त्रिपाठी*
*भाजपा ने विशेष पुनरीक्षण अभियान को लेकर आयोजित की कार्यशाला*
सुलतानपुर।नगर के करौंदिया के एक बारातघर में भाजपा नगर मण्डल द्वारा आयोजित मतदाता पुनरीक्षण कार्यशाला में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने कहा मतदाता विशेष पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) से लोकतंत्र सशक्त और चुनाव प्रक्रिया पारदर्शी बनेंगी।उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र मतदाता सूची में जुड़ने से छूटने न पाए।
नगर मण्डल अध्यक्ष रीना जायसवाल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने अभियान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा चुनाव आयोग द्वारा कराए जा रहे विशेष पुनरीक्षण अभियान में बीएलए- 2 का अहम रोल होगा।इसलिए बीएलए - 2 और बूथ पर रहने वाले वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं से अभियान में मुस्तैदी से जुटने और बोगस वोटर पर पैनी नजर रखना होगा। किसी भी अपात्र का मतदाता सूची में न रहे।इसी संकल्प सिद्धी के साथ सबकों जुटना हैं।बैठक में नगर पालिकाध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल ने विशेष पुनरीक्षण अभियान की बारीकियों तथा पूर्व जिला महामंत्री श्याम बहादुर पाण्डेय ने 10 नवम्बर को सुलतानपुर विधानसभा में सरदार पटेल की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में जमौली बार्डर से निकलने वाली 8 किमी लम्बी पदयात्रा की विस्तृत जानकारी दी।
नगर अध्यक्ष ने सभी का आभार प्रकट किया।संचालन नगर महामंत्री सौरभ पाण्डेय ने किया।कार्यशाला में जिला महामंत्री विजय त्रिपाठी,आलोक आर्या, जिला मीडिया प्रमुख विजय सिंह रघुवंशी,विजय मिश्रा,अशोक श्रीवास्तव,अखिलेश जायसवाल,देवेन्द्र प्रताप सिंह,डॉ वीपी सिंह, विनोद कुमार पांडेय,आकाश जायसवाल,दिनेश चौरसिया,अरुण द्विवेदी,राजकुमार सोनी,अनुज प्रताप सिंह,हिमांशु गुप्ता, राहुल भान मिश्रा, राकेश जायसवाल, मंजू तिवारी,लक्ष्मी सिंह, कमला सिंह, कोकिला तिवारी,मंजू तिवारी, ओम प्रकाश श्रीवास्तव,अजय सिंह फौजी, संदीप गुप्ता, अफजल अंसारी, वीरेंद्र गुप्ता,राजीव सिंह, निर्भय सिंह,अंकित अग्रहरि,बृजेश मिश्रा समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
1 hour and 25 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
6.9k