विश्व आदिवासी दिवस पर झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने शिबू सोरेन के योगदान को किया याद |

Ranchi | 09-08-2025 : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 9 अगस्त 2025 (शनिवार) को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री और अपने पिता शिबू सोरेन के योगदान को याद किया. शिबू सोरेन के निधन की वजह से आदिवासी दिवस इस वर्ष सादगी से मनाया जा रहा है. शिबू सोरेन का सोमवार (4 अगस्त 2025) को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में निधन हो गया था. शिबू सोरेन 81 वर्ष के थे और कई बमारियों से जूझ रहे थे. ब्रेन हेमरेज की वजह से वह एक महीने से ज्यादा समय तक अस्पताल में भर्ती रहे.



झारखंड में रक्षाबंधन पर कैसा रहेगा मौसम? रांची में अब तक 70 फीसदी अधिक बारिश |

Ranchi | 08-08-2025 : रांची-नौ अगस्त को रक्षाबंधन है. ऐसे में हर किसी की निगाहें मौसम के मिजाज पर टिकी हैं कि उस दिन कैसा मौसम रहेगा? आज सुबह से ही रांची में आसमान में काले बादल छाए हुए हैं. रुक-रुककर बूंदाबादी हो रही है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक शनिवार को झारखंड में कहीं-कहीं पर गरज के साथ तेज हवाएं चलेंगी और झमाझम बारिश हो सकती है. इस दौरान हवाओं की रफ्तार 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है. 



झारखंड के 6 जिलों में आंधी के साथ भारी वर्षा-वज्रपात का येलो अलर्ट |

Ranchi | 07-08-2025 : झारखंड के 6 जिलों में 8 अगस्त 2025 (शुक्रवार) को भारी वर्षा की चेतावनी दी गयी है. मौसम विभाग ने कहा है कि संताल परगना के 6 जिलों में आंधी के साथ वर्षा-वज्रपात होने की संभावना है. इसलिए लोगों को सावधान और सतर्क रहने की जरूरत है.

6 जिलों में 70 से 110 मिमी वर्षा होने की संभावना

झारखंड के 12 जिलों में आंधी के साथ भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट |

Ranchi | 06-08-2025 : झारखंड के उत्तर-पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. वहीं, दक्षिणी एवं उत्तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है. झारखंड में कुछ जगहों पर आंधी चलेगी और गर्जन के साथ वर्षा-वज्रपात होने की भी आशंका है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने यह जानकारी दी है.



आज दिशोम गुरु शिबू सोरेन की अंतिम यात्रा, रांची के ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव; दुकानें बंद रखने की अपील |

Ranchi | 05-08-2025 : दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन की खबर से पूरे राज्य में शोक की लहर है. कल सोमवार की देर शाम करीब 7 बजे गुरु जी का पार्थिव शरीर रांची एयरपोर्ट पहुंचा. वहां से करीब 8 बजे पार्थिव शरीर मोरहाबादी स्थित आवास पहुंचा, जहां देर रात तक उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. आज मंगलवार की सुबह 10 बजे उनका पार्थिव शरीर झारखंड विधानसभा के लिए निकलेगा. वहां विधायकों और अन्य विशिष्ट अतिथियों के अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर को एक घंटा रखा जायेगा. इसके बाद उनका पार्थिव शरीर रामगढ़ स्थित उनके पैतृक गांव नेमरा के लिए रवाना होगा.


दिशोम गुरु शिबू सोरेन नहीं रहे, 81 साल की उम्र में हुआ निधन, झारखंड में शोक की लहर |

Ranchi | 04-08-2025 : झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन नहीं रहे. 81 साल की उम्र में आज उनका निधन हो गया. इसकी जानकारी सीएम हेमंत सोरेन ने एक्स पर दी. दिशोम गुरु के निधन के बाद झारखंड में 3 दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है. उनके निधन की खबर आते ही झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की पार्टी के झंडे झुका दिये गये.



आज 3 अगस्त को भारी बारिश की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी |

Ranchi | 03-08-2025 : झारखंड के विभिन्न जिलों में आज रविवार को भारी से भारी बारिश की संभावना जतायी गयी है. मौसम विभाग ने भारी बारिश की संभावना को देखते हुए विभिन्न जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. राजधानी रांची का मौसम सामान्य ही रहेगा. यहां आज बादल छाये रहेंगे और एक-दो बार हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश संभव है. राजधानी के लिए कोई अलर्ट नहीं जारी किया गया है.



आज 2 अगस्त 2025 का ये है पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और अशुभ समय की पूरी जानकारी |

Ranchi | 02-08-2025 : आज 2 अगस्त 2025 शनिवार का पंचांग विशेष धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व रखता है. इस दिन शुभ मुहूर्त, नक्षत्र, तिथि, वार, योग और करण की जानकारी महत्वपूर्ण कार्यों के लिए मार्गदर्शन देती है. जानिए आज का दिन पूजा, व्रत और शुभ कार्यों हेतु कैसा है.

आज शनिवार 2 अगस्त 2025 का पंचांग:

शुरू हुआ मानसून सत्र, 4 अगस्त को पेश होगा अनुपूरक बजट|

Ranchi | 01-08-2025 : झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र आज 1 अगस्त को शुरू हुआ. सत्र के पहले दिन स्पीकर रबींद्रनाथ महतो ने सदन को संबोधित किया. सदन को संबोधित करते हुए स्पीकर ने बताया कि सत्र 1 से 7 अगस्त तक आहूत है, जिसमें कुल पांच कार्य दिवस होंगे. 4 अगस्त को वित्तीय वर्ष 2025-26 का पहला अनुपूरक बजट पेश किया जायेगा.



राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज देवघर और रांची में रहेंगी, कल आइआइटी-आइएसएम धनबाद जायेंगी|

Ranchi | 31-07-2025 : ष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 31 जुलाई 2025 को झारखंड आ रही हैं. राष्ट्रपति कोलकाता राजभवन में बुधवार की रात्रि में विश्राम करने के बाद 31 जुलाई को लगभग सवा 12 बजे देवघर एयरपोर्ट पहुंचेंगी. वहां से सड़क मार्ग द्वारा वह दिन के एक बजे एम्स पहुंचेंगी. तीन बजे से वह एम्स के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी.