महर्षि वाल्मीकि जयंती पर प्रदेशभर के मंदिरों में होंगे विविध आयोजन -जयवीर सिंह
![]()
![]()
लखनऊ। महर्षि वाल्मीकि जयंती के पावन अवसर पर कल 07 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पूरे प्रदेश में भक्ति और संस्कृति के संगम के रूप में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रदेशभर के देव मंदिरों और महर्षि वाल्मीकि से संबंधित स्थलों पर रामचरित मानस पाठ, अखण्ड रामायण पाठ, वाल्मीकि रामायण पाठ, सुन्दरकाण्ड, भजन-कीर्तन, दीप प्रज्ज्वलन और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
यह जानकारी उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार भारतीय संस्कृति, परंपरा और अध्यात्म के संवर्धन के लिए निरंतर कार्यरत है। इसी क्रम में कल 07 अक्टूबर को सभी 75 जनपदों में एक साथ यह आयोजन किया जाएगा। प्रत्येक जनपद को एक लाख की दर से कुल 75 लाख रूपये की धनराशि जिला पर्यटन एवं सांस्कृतिक विरासत परिषद के खाते में उपलब्ध कराई जाएगी। यह राशि कलाकारों के मानदेय और कार्यक्रम के आयोजन हेतु खर्च की जाएगी।
जयवीर सिंह ने बताया कि महर्षि वाल्मीकि जी ने हमें यह सिखाया कि जीवन का सबसे बड़ा धर्म है, मानवता की सेवा और सत्य के मार्ग पर चलना। सरकार उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए मंदिरों और महर्षि वाल्मीकि से संबंधित स्थलों पर रामचरित मानस, वाल्मीकि रामायण और भजन-कीर्तन जैसे कार्यक्रम आयोजित कर रही है। यह आयोजन हमारी आस्था को संस्कारों से जोड़ने और संस्कृति के माध्यम से समाज को सशक्त बनाने का संकल्प है। यह पहल न केवल श्रद्धा और भक्ति का प्रतीक है, बल्कि संस्कृति से समाज सशक्तिकरण की दिशा में सरकार के संकल्प को भी दर्शाती है।
महर्षि वाल्मीकि की तपोस्थली लालापुर, चित्रकूट में भी वृहद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा तुलसीदास आश्रम, राजापुर चित्रकूट, वाल्मीकि आश्रम बिठूर (कानपुर), वाल्मीकि आश्रम श्रावस्ती, अयोध्या और प्रयागराज सहित पूरे प्रदेश के देव मंदिरों में रामायण पाठ और भक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रत्येक जनपद में आयोजन के लिए नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं और कार्यक्रमों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति के साथ जनसहभागिता पर विशेष जोर दिया गया है।
हर आयोजन स्थल पर साफ-सफाई, पेयजल, ध्वनि, प्रकाश और सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई है। यह सुनिश्चित किया गया है कि श्रद्धालुओं और दर्शकों को सुरक्षित और व्यवस्थित वातावरण में कार्यक्रम का अनुभव मिले। महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर पूरे प्रदेश में आयोजित रामचरित मानस, वाल्मीकि रामायण, सुन्दरकाण्ड और भजन-कीर्तन के कार्यक्रम न केवल श्रद्धा और भक्ति को प्रकट करेंगे, बल्कि भारतीय संस्कृति और परंपराओं के संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। यह पहल समाज को संस्कारों और भक्ति के माध्यम से सशक्त बनाने के साथ-साथ कलाकारों को प्रोत्साहन देने का अवसर भी प्रदान करती है। यह हमारी सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने और इसे आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाने का प्रेरक प्रयास है।






लखनऊ। भारत विकास परिषद, अवध प्रान्त द्वारा लखनऊ के 75 विद्यालयों के लिए सैनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीनों का वितरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रान्तीय अध्यक्ष देवेंद्र स्वरूप शुक्ला ने किया। उन्होंने कहा कि भारत विकास परिषद सदैव समाजसेवा के कार्यों में अग्रणी रही है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश का 8 लाख करोड़ रुपये से अधिक का बजट राज्य की आर्थिक सुदृढ़ता का प्रमाण है, जो वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के कुशल नेतृत्व का परिणाम है। महिला संयोजिका अंशु श्रीवास्तव ने बताया कि इन मशीनों को विद्यालयों में गोपनीयता के साथ स्थापित किया जा रहा है। मात्र ₹5 के टोकन से छात्राओं को सैनेटरी पैड प्राप्त होंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में DGS ग्रुप, मुंबई के सीईओ ईश्वर देव शुक्ला ने कहा कि भारत विकास परिषद से जुड़ना गर्व का विषय है। उन्होंने क्षेत्रीय संगठन मंत्री विक्रांत खण्डेलवाल के प्रेरक मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। क्षेत्रीय संगठन मंत्री विक्रांत खण्डेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में अनेक उल्लेखनीय योजनाएँ संचालित हैं। उन्हीं की प्रेरणा से स्वयंसेवी संस्थाएँ समाज उत्थान में अग्रसर हैं। उन्होंने बताया कि भारत विकास परिषद “पंच प्रण”— पर्यावरण संरक्षण, कुटुंब प्रबोधन, नागरिक कर्तव्य, स्वावलंबन एवं राष्ट्रीय एकता— के दिशा-निर्देशों पर कार्य कर रही है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि जीवन को सुंदर ढंग से जीना ही सच्ची साधना है। भारत विकास परिषद की यह पहल महिला स्वास्थ्य और सम्मान की दिशा में सराहनीय कदम है। उन्होंने बताया कि सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु ‘कन्या सुमंगला योजना’ और ‘मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना’ जैसी योजनाओं के माध्यम से निरंतर कार्य कर रही है। सेवा विभाग के प्रमुख श्री राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि परिषद की सभी शाखाओं से 75 मशीनों की माँग प्राप्त हुई है। आगे जो भी विद्यालय अनुरोध करेंगे, वहाँ मशीनें स्थापित की जाएँगी। आज के वितरण कार्यक्रम में नवयुग कॉलेज, बिरला ओपन माइंड सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रान्तीय महासचिव शशिकांत सक्सेना ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रान्तीय वित्त सचिव सीए पंकज अग्रवाल ने दिया। कार्यक्रम में प्रान्तीय प्रचार सचिव प्रदीप मिश्रा सहित परिषद के सभी पदाधिकारी एवं विद्यालयों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
*मलखान सिंह लखनऊ जिला जज बने*
Oct 06 2025, 18:08
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
13.1k