किसानों को मिलेगी ऑनलाइन खाद की पर्ची, रबी अभियान हुआ शुरू
अमर बहादुर सिंह बलिया शहर लखनऊ। प्रदेश सरकार ने किसानों की सुविधा के लिए एक नई पहल की है। अब रबी अभियान के तहत किसानों को खाद की पर्ची ऑनलाइन उपलब्ध कराई जाएगी। इससे किसानों को सहकारी समितियों पर लंबी-लंबी लाइनों में लगने की परेशानी से छुटकारा मिलेगा और खाद वितरण की व्यवस्था अधिक पारदर्शी बनेगी। सहकारी समितियों पर कंप्यूटर की व्यवस्था वाले स्थानों पर किसानों को यह सुविधा दी जाएगी। इस व्यवस्था से किसान सीधे ऑनलाइन पर्ची के माध्यम से खाद ले सकेंगे। तीन सदस्यीय समिति गठित
खाद वितरण प्रणाली को और सुचारु एवं पारदर्शी बनाने के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। समिति किसानों को बिना लाइन में लगे, उनकी जरूरत के अनुसार खाद समय पर उपलब्ध कराने के उपाय सुझाएगी।
समिति के अध्यक्ष उप आयुक्त एवं उप निदेशक रत्नाकर सिंह बनाए गए हैं, जबकि सहायक आयुक्त बैशाली सिंह, जयपाल एवं अपर जिला सहकारी अधिकारी बैशाली यादव को सदस्य नामित किया गया है। समिति खाद वितरण की समीक्षा कर तकनीकी उपायों के जरिए किसानों तक बेहतर सुविधाएं पहुंचाने का कार्य करेगी।
प्रधानमंत्री मोदी ने युवाओं के लिए ₹62,000 करोड़ से अधिक की योजनाओं का किया शुभारंभ
अमर बहादुर सिंह बलिया शहर नई दिल्ली, 4 अक्टूबर 2025। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज विज्ञान भवन, नई दिल्ली से युवाओं की शिक्षा, कौशल विकास और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए अनेक महत्वाकांक्षी योजनाओं का शुभारंभ किया। इन योजनाओं पर कुल ₹62,000 करोड़ से अधिक का निवेश किया जाएगा। प्रधानमंत्री ने पीएम-सेतु योजना (PM-SETU) की शुरुआत की, जिसके अंतर्गत देशभर के 1,000 सरकारी आईटीआई को उत्कृष्ट संस्थान बनाने के लिए ₹60,000 करोड़ का निवेश किया जाएगा। यह योजना भारत के युवाओं को विश्व की स्किल डिमांड से जोड़ने में अहम भूमिका निभाएगी। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने 34 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के नवोदय विद्यालयों और एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों में 1,200 व्यावसायिक कौशल प्रयोगशालाओं का भी उद्घाटन किया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने बिहार की पुनर्निर्मित मुख्यमंत्री निःशुल्क स्वयं सहायता भत्ता योजना का शुभारंभ किया। इसके तहत 5 लाख स्नातक युवाओं को दो वर्षों तक प्रतिमाह ₹1,000 का भत्ता दिया जाएगा। प्रधानमंत्री ने बिहार के चार विश्वविद्यालयों में नए शैक्षणिक एवं शोध सुविधाओं का उद्घाटन करते हुए एनआईटी पटना के नए परिसर का भी लोकार्पण किया। साथ ही कौशल विकास को बढ़ावा देने हेतु जननायक कर्पूरी ठाकुर कौशल विश्वविद्यालय का भी शुभारंभ किया। युवाओं की प्रतिभा को सम्मानित करने के लिए प्रधानमंत्री ने आईआईटी टॉपर छात्रों को भी पुरस्कृत किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "PM-SETU योजना भारत के युवाओं को वैश्विक कौशल मांग से जोड़ेगी और देश को आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से आगे बढ़ाएगी।"
भाजपा नेत्री और समाजसेविका किरण सिंह का रसड़ा 358 विधानसभा में सक्रिय योगदान, 2027 में संभावित प्रत्याशी के रूप में चर्चा
संजीव सिंह बलिया!रसड़ा विधानसभा क्षेत्र की प्रसिद्द समाजसेविका और भाजपा नेत्री किरण सिंह ने वर्षों से शिक्षा, पर्यावरण और सामाजिक कार्यों के क्षेत्र में अपार योगदान दिया है। खरुआंव गांव मूल निवासी किरण सिंह ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन के साथ ही अनेक विश्वविद्यालयों से मास्टर डिग्री हासिल की है। वे एक प्रतिभाशाली छात्रा रही हैं और छात्र जीवन से ही समाज सेवा की गहरी भावना रखती हैं।किरण सिंह के ससुर स्व. विश्वनाथ सिंह संस्कृत आचार्य थे, जबकि उनके पति आईपीएस राजेश सिंह, जो उत्तर प्रदेश कैडर के तेज तर्रार अधिकारी हैं, अनेक जिलों में पुलिस अधीक्षक एवं डीआईजी पदों पर रहे और वर्तमान में अपर कमिश्नर बनारस में तैनात हैं।किरण सिंह पिछले दस वर्षों से निरंतर गंगा सफाई अभियान चला रही हैं और क्षेत्र के सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। वे अपने ससुराल के प्राथमिक विद्यालय को गोद लेकर उसमें बच्चों के लिए बेंच टेबल, गोदरेज की मजबूत अलमारियां, लाइब्रेरी सामग्री उपलब्ध करवाती हैं और महीने में कई बार वहां जाकर बच्चों का अभाव मिटाने तथा उनकी पढ़ाई, पोषण व स्वास्थ्य का ध्यान रखती हैं। असहाय बच्चों की पढ़ाई के लिए आर्थिक मदद भी करती हैं।पर्यावरण संरक्षण में भी किरण सिंह प्रमुख भूमिका निभाती हैं। वे गांव के धार्मिक स्थल, शैक्षिक संस्थानों और आसपास वृक्षारोपण कर लोगों को जागरूक करती हैं। विशेषकर जून माह में सैकड़ों युवा साथियों के साथ मिली-जुली वृक्षारोपण मुहिम चलाकर पर्यावरण संवर्धन को बढ़ावा दिया। साथ ही वे अपने वाहन में पौधे लेकर चलती हैं और दूसरों को पौधा भेंट स्वरूप देती रहती हैं।भारतीय जनता पार्टी में किरण सिंह की सक्रियता लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों में साफ झलकती है। वे पार्टी की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और चुनाव प्रचार में पूर्ण निष्ठा और समर्पण से कार्य करती हैं। 2022 के चुनाव में रसड़ा समेत अन्य विधानसभाओं में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के लिए प्रचार-प्रसार में अग्रणी रहीं।समाज सेवा के दौरान दिखावे से बचने पर जोर देते हुए किरण सिंह कहती हैं कि सेवा तभी सार्थक होती है जब वह निःस्वार्थ होती है, इसलिए वे हमेशा सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रहती हैं। उनके जीवन का केन्द्र बच्चों के प्रति स्नेह है; वे प्रतिदिन विद्यालय जाकर बच्चों के साथ समय बिताती हैं, हाथों से भोजन कराती हैं और पढ़ाई के प्रति प्रेरित करती हैं।कुछ दिनों से किरण सिंह अधिकतर समय अपने गांव में समाजसेवा के कार्यों में लगी हैं। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से 2027 के चुनाव में उनकी प्रत्याशिता की खबरें भी चर्चा में हैं। इस पर उन्होंने कहा है कि वे भाजपा की सेवा में सदैव तत्पर हैं और पार्टी के निर्देशानुसार अपना कार्य पूर्ण निष्ठा से करेंगी।
बलिया स्वास्थ्य विभाग में बायोमेट्रिक हेराफेरी: आधे कर्मचारी बिना ड्यूटी के उठा रहे वेतन, सीसीटीवी फूटेज खोल सकता है पोल
अमर बहादुर सिंह बलिया शहर ! आजमगढ़ मंडलायुक्त के निर्देश पर जुलाई 2025 से बलिया जिले के सभी सरकारी विभागों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति बायोमेट्रिक मशीन द्वारा दर्ज करना अनिवार्य किया गया। इस क्रम में जिलाधिकारी बलिया ने चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को सख्त निर्देश दिए थे कि जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय, सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC), प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) तथा नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर बायोमेट्रिक मशीन, सीसीटीवी कैमरा एवं वाई-फाई कनेक्टिविटी स्थापित की जाए, ताकि हर गतिविधि पर कड़ी निगरानी रखी जा सके। लेकिन हकीकत इससे बिल्कुल उलट दिखाई दे रही है। स्वास्थ्य विभाग में करीब 50% अधिकारी और कर्मचारी नियमित रूप से बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज नहीं करते। चौंकाने वाली बात यह है कि जब वेतन बनाने के लिए उपस्थिति मस्टरोल तैयार किया जाता है, तब गैरहाजिर कर्मचारी एक ही दिन में पूरे महीने की बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज कर देते हैं। यानी बिना ड्यूटी किए, वेतन लेना आसान हो जाता है। सूत्रों का कहना है कि इस हेराफेरी के पीछे पैसों का लेन-देन भी शामिल है। बायोमेट्रिक अटेंडेंस को फीड कराने के नाम पर अधिकारी-कर्मचारी मिलकर एक नेटवर्क बनाते हैं और शासन के आदेशों की धज्जियां उड़ाते हैं। यदि जुलाई 2025 से अब तक का सीसीटीवी फूटेज प्रशासन द्वारा खंगाला जाए, तो सारी गड़बड़ियां साफ-साफ सामने आ जाएंगी। इसमें यह भी स्पष्ट हो जाएगा कि कौन कर्मचारी वास्तव में ड्यूटी पर आता है और कौन सिर्फ कागजों में मौजूद रहता है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि शासन-प्रशासन प्रत्येक सप्ताह आकस्मिक निरीक्षण शुरू कर दे, तो पूरे स्वास्थ्य विभाग की पोल खुल जाएगी। इससे न केवल सरकारी आदेशों की गंभीरता बनी रहेगी, बल्कि जनता को भी वास्तविक सेवा मिल सकेगी। अब देखने वाली बात यह होगी कि जिलाधिकारी और मंडलायुक्त इस पूरे मामले पर कब और कैसी सख्त कार्रवाई करते हैं, क्योंकि यह सीधे तौर पर जनता की स्वास्थ्य सेवाओं और सरकारी धन की बर्बादी से जुड़ा बड़ा मामला है।
आधार अपडेट कराना हुआ महंगा, आम आदमी पर बढ़ा बोझ
अमर बहादुर सिंह बलिया शहर! डिजिटल इंडिया के दौर में पहचान का अधिकार अब और महंगा हो गया है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार कार्ड अपडेट से जुड़ी विभिन्न सेवाओं के शुल्क बढ़ा दिए हैं। अब नाम, पता और जन्मतिथि जैसी सामान्य जानकारी में बदलाव कराने पर पहले जहाँ ₹50 लगते थे, वहीं अब इसके लिए ₹75 खर्च करने होंगे। इसी तरह KYC अपडेट की फीस भी ₹50 से बढ़ाकर ₹75 कर दी गई है। वहीं 7 से 14 वर्ष की आयु वाले बच्चों के बायोमेट्रिक अपडेट की फीस अब ₹100 से बढ़कर ₹125 हो गई है। इतना ही नहीं, आधार में डेमोग्राफिक अपडेट यानी मोबाइल नंबर, ईमेल, लिंग जैसी जानकारी बदलने की फीस भी ₹100 से बढ़कर ₹125 तय की गई है। आम जनता का कहना है कि सरकार ने डिजिटल पहचान को महंगा बना दिया है। "आधार-आम आदमी का अधिकार" कहे जाने वाले इस दस्तावेज़ की अपडेट प्रक्रिया अब गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों की जेब पर अतिरिक्त बोझ डालेगी। विशेषज्ञों का मानना है कि UIDAI द्वारा फीस बढ़ाने का सीधा असर उन करोड़ों लोगों पर पड़ेगा, जिन्हें समय-समय पर अपने आधार विवरण में सुधार या अपडेट करवाने की ज़रूरत होती है।
देर रात तक दुर्गा प्रतिमाओ का हुआ विसर्जन
आचार्य ओमप्रकाश वर्मा नगरा(बलिया) विजय दशमी के अवसर पर गुरुवार को दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन देर रात तक सकुशल संपन्न हुआ। मौसम के बार-बार व्यवधान डालने के कारण विसर्जन में काफी विलंब हुआ। प्रतिमाओं के शांतिपूर्ण विसर्जन के बाद पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली। नगर पंचायत नगरा में कुल दस दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की गई थीं, जो बाजार के प्रमुख मार्गों पर सजाई गई थीं। दशहरा के दिन गुरुवार को दुर्गा पूजा समितियों ने दिन में हवन-पूजन और पूर्णाहुति संपन्न की। देर शाम प्रतिमाओं को ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर रखकर पूरे नगर में भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस के बाद नरही स्थित नहर में प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इस दौरान प्रतिमाओं को देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी। जगह-जगह महिलाओं ने अपने घरों से प्रतिमाओं पर पुष्प वर्षा की। श्रद्धालुओं के लिए जलपान की भी व्यवस्था की गई थी।पूर्व प्रमुख निर्भय प्रकाश के आवास पर मशीन से प्रतिमाओं पर पुष्प वर्षा की गई और प्रसाद के रूप में हलवा वितरित किया गया। विसर्जन जुलूस के दौरान लाउडस्पीकर पर बज रहे भक्ति संगीत पर युवा और किशोर झूमते रहे। लोगों ने फारूवाही नृत्य का भी आनंद लिया।विसर्जन के दौरान मौसम ने भी कई बार हल्की बूंदाबांदी के साथ अपना तेवर दिखाया, जिससे प्रक्रिया में काफी विलंब हुआ। दुर्गा पूजन समितियों, गणमान्य नागरिकों और स्थानीय पुलिस के सहयोग से विसर्जन कार्य शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सका। इस दौरान पुलिस मुस्तैदी से डटी रही.
नगरा में 40 फुट ऊँचे रावण का पुतला दहन मंचन से गूंजा जनता इंटर कॉलेज परिसर, जय श्रीराम के नारों से वातावरण हुआ भक्तिमय
आचार्य ओमप्रकाश वर्मा नगरा(बलिया)। विजयदशमी पर्व पर नगरा में धूमधाम से 40 फुट ऊँचे रावण के पुतले का दहन किया गया। इस दौरान रावण, कुम्भकर्ण और मेघनाद वध का भव्य मंचन हुआ। कार्यक्रम का आयोजन सार्वजनिक रामलीला समिति नगरा द्वारा जनता इंटर कॉलेज के प्रांगण में किया गया। मंचन का संचालन अवध आदर्श रामलीला मंडल अयोध्या के कलाकारों ने किया। उन्होंने भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, रावण, कुम्भकर्ण और मेघनाद के पात्रों का जीवंत अभिनय कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंचन के दौरान जय श्रीराम के नारे गूंजते रहे और पूरा परिसर भक्ति भाव से सराबोर हो गया। कार्यक्रम में सहबान ग्रुप के चेयरमैन इश्तियाक अहमद, इंतियाज अहमद, तथा भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री आलोक शुक्ला मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने भगवान श्रीराम की आरती उतारकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और समिति को सफल आयोजन की शुभकामनाएँ दीं। इस मौके पर समिति ने मुख्य सेवकों को अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से निर्भय प्रकाश, हरेराम गुप्ता, रामायर ठाकुर, गणपति गौड़, के.पी. यादव, ओ.के. जायसवाल, राजू चौहान, राहुल ठाकुर सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे। रावण दहन के समय जब पुतले में आग लगी तो पूरा मैदान “जय श्रीराम” के नारों से गूंज उठा। कार्यक्रम देखने के लिए नगर व आसपास के क्षेत्रों से भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
रामलीला महोत्सव में रावण वध व पुतला दहन, गूँजा जय श्री राम
रामेश्वर प्रजापति नगरा/ (बलिया) सार्वजनिक रामलीला समिति नगरा के तत्वाधान में जनता इंटर कालेज के मैदान में आयोजित रामलीला महोत्सव में दसवें दिन गुरुवार की रात को अवध आदर्श रामलीला मंडल अयोध्या से आए कलाकारों ने रावण,कुंभकर्ण एवं मेघनाथ वध का शानदार मंचन किया गया। कलाकारों द्वारा मंचित लीला को देखकर दर्शक गदगद हो गए। आधी रात को रावण, कुंभकर्ण एवं मेघनाथ का वध होते ही पूरा मैदान जय श्री राम, हर हर महादेव के उद्घोष से गूंज उठा।श्रीराम द्वारा रावण के वध करने के पश्चात मौदान पर बने विशाल रावण के पुतले में अग्नि प्रज्वलित की गई।40 फुट ऊँचे रावण के साथ-साथ मेघनाथ और कुंभकर्ण के पुतले भी दहन किए गए। जैसे ही पुतले धू-धू कर जलने लगे, पूरा मैदान "जय श्रीराम" के नारों से गूँज उठा।आतिशबाजी और रोशनी से पूरा माहौल भक्तिमय और हर्षोल्लास से भर उठा। समिति की ओर से बनाए गए विशालकाय पुतले दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। सैकड़ों की संख्या में उमड़े श्रद्धालुओं ने इस अद्भुत दृश्य का आनंद उठाया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शहबान ग्रुप के चेयरमैन इश्तियाक अहमद, इम्तियाज अहमद एवं भाजपा के जिला महामंत्री आलोक शुक्ला ने भगवान श्रीराम की आरती कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। समिति की ओर से मुख्य सेवकों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। रामलीला महोत्सव में निर्भय प्रकाश पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजेश गुप्ता, रामायण ठाकुर, गणपति, मुन्ना, केपी यादव, ओके जायसवाल, गुड्डू सैनी, सुनील गुप्ता,किशन गुप्ता, रिंकू गुप्ता, राहुल ठाकुर, शशि प्रकाश कुशवाहा, बबलू कसेरा, अमन, राजू चौहान, हरे राम गुप्ता, राहुल ठाकुर आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कोदई न्याय पंचायत में विजयदशमी पर भव्य सस्त्र पूजन महोत्सव सम्पन्न, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला समरसता प्रमुख ने दिया एकता और सामाजिक संदेश
संजीव सिंह बलिया!कोदई न्याय पंचायत में विजयदशमी पर भव्य सस्त्र पूजन महोत्सव सम्पन्न, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला समरसता प्रमुख ने दिया एकता और सामाजिक सेवा का संदेश 0 2 अक्टूबर 2025, वृहस्पतिवार को न्याय पंचायत कोदई, खंड नगरा जिला रसड़ा के तिलेश्वर नाथ महादेव मंदिर गांधी चबूतरा शाखा कोदई में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आयोजन में भव्य विजयदशमी सस्त्र पूजन महोत्सव का सफल आयोजन हुआ। संघ के जिला समरसता प्रमुख राधेश्याम सिंह की उपस्थिति में संपन्न इस आयोजन में स्थानीय स्वयंसेवक बंधु उत्साहपूर्वक शामिल हुए।इस अवसर पर सभी ने तत्परता से हथियार पूजन कर विजयदशमी के पावन और ऐतिहासिक महत्व को उजागर किया। राधेश्याम सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए एकता, समरसता और राष्ट्रीय संस्कृति के संरक्षण का संदेश दिया तथा सभी से समाज सेवा में समर्पित होकर जुटने का आह्वान किया।1925 में इसी दिन डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार द्वारा आरएसएस की स्थापना के स्मरण में भारत के 83 हजार से अधिक संघ शाखाओं में यह उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है।कार्यक्रम में कामेश्वर सिंह, रमेश सिंह, तेजबहादुर सिंह, मोहन सिंह, जयबहादुर सिंह, अनूप सिंह, बब्लू सिंह, शिवमंगल राम, बलवंत सिंह, नीतीश सिंह, चेगन सिंह, विशाल सिंह, गोलू सिंह, दीपक सिंह सहित कई गणमान्य स्वंयसेवक एवं स्थानीय गण मौजूद रहे। यह आयोजन स्थानीय समुदाय में सामाजिक एकता और उत्साह को प्रबल करने के साथ राष्ट्रीय पर्व तथा सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण की भावना को भी सशक्त करने वाला रहा।
प्राचीन दुर्गा मंदिर नगरा रामलीला में हुआ रावण वध, जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा मैदान
अमर बहादुर सिंह बलिया शहर नगरा (बलिया)। प्राचीन दुर्गा मंदिर रामलीला समिति के मंच पर बृहस्पतिवार की शाम वह ऐतिहासिक क्षण जीवंत हुआ, जिसका इंतजार हजारों श्रद्धालु बड़ी उत्सुकता से कर रहे थे। जब भगवान श्रीराम ने बुराई के प्रतीक रावण का वध किया, तो पूरा मैदान "जय श्रीराम" के गगनभेदी नारों से गूंज उठा। रामलीला के इस मंचन में दिखाया गया कि रावण, अहंकार और अत्याचार से भरकर, माता सीता को हरण कर लंका ले गया था। उनके उद्धार के लिए भगवान श्रीराम ने वानरराज सुग्रीव, हनुमान और विशाल वानरसेना के सहयोग से लंका पर चढ़ाई की। दोनों ओर से भयंकर युद्ध हुआ, जिसमें कुम्भकर्ण और मेघनाद जैसे पराक्रमी योद्धा श्रीराम के बाणों से धराशायी हुए। अंततः धर्म की विजय और अधर्म के अंत का प्रतीक बना वह दृश्य, जब भगवान श्रीराम ने "प्रज्ञा-बाण" चलाकर रावण का वध किया। तीर लगते ही रावण का विशाल पुतला धू-धू कर जल उठा और आसमान "राम नाम सत्य है, जय श्रीराम" के जयघोष से गूंज गया। दर्शक इस अद्भुत दृश्य को देखकर मंत्रमुग्ध हो उठे और कई लोग भावनाओं से भरकर आंसू भी नहीं रोक पाए। इस दौरान आतिशबाज़ी और पटाखों ने पूरे वातावरण को दिवाली की तरह रोशन कर दिया। इस आयोजन में दिव्यांश, अमित पाठक, संकल्प पाठक, राजकुमार, रमेश पाठक,दीपू पाठक, रवि प्रकाश पाठक, उमेश पाठक और पवन पाठक सहित कई सहयोगियों ने विशेष भूमिका निभाई। रामलीला समिति के पदाधिकारियों ने इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि उमाशंकर राम , योगेन्द्र यादव , संजीव सिंह (पत्रकार)सहित अन्य अतिथियों का माल्यार्पण कर अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया। समिति के डॉ संजय बहादुर सिंह, अमित सिंह सप्पू, रितेश चौरसिया, राजकुमार गोड़ ने रामलीला की व्यवस्था में लग रहे। कि यह परंपरा हर वर्ष इसी तरह भव्य रूप में निभाई जाती है, ताकि समाज में धर्म, सत्य और मर्यादा के संदेश का प्रसार हो सके।