धान, मक्का, बाजरा और ज्वार की सरकारी खरीद हेतु किसानों का पंजीकरण प्रारम्भ
अमर बहादुर सिंह बलिया शहर। लखनऊ:
उत्तर प्रदेश सरकार ने धान, मोटे अनाज/मिलेट्स (श्री अन्न), मक्का, बाजरा एवं ज्वार की सरकारी खरीद के लिए किसानों का पंजीकरण प्रारम्भ कर दिया है। किसान खाद्य एवं रसद विभाग की वेबसाइट fcs.up.gov.in अथवा मोबाइल एप UP Kisan Mitra पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। सरकार द्वारा स्पष्ट किया गया है कि पंजीकृत किसानों से ही इन फसलों की खरीद की जाएगी। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) इस प्रकार हैं— धान (कॉमन) : ₹2369/- प्रति क्विंटल धान (ग्रेड-ए) : ₹2389/- प्रति क्विंटल मक्का : ₹2400/- प्रति क्विंटल बाजरा : ₹2775/- प्रति क्विंटल ज्वार (हाईब्रीड) : ₹3699/- प्रति क्विंटल ज्वार (मालदंडी) : ₹3749/- प्रति क्विंटल खरीद अवधि धान (पूर्वांचल) : 1 अक्टूबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक धान (पश्चिमी उत्तर प्रदेश) : 1 नवम्बर 2025 से 28 फरवरी 2026 तक मक्का, बाजरा एवं ज्वार : 1 अक्टूबर 2025 से 31 फरवरी 2026 तक जिलों का चयन मक्का खरीद वाले जिले : बुलंदशहर, मुरादाबाद, अमरोहा, फिरोजाबाद, बरेली, अयोध्या, अंबेडकरनगर, बस्ती, बाराबंकी, बहराइच, श्रावस्ती, संतकबीरनगर, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, देवरिया, गोंडा, लखीमपुरखीरी। बाजरा खरीद वाले जिले : बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, कासगंज, एटा, मैनपुरी। ज्वार खरीद वाले जिले : कानपुर देहात, कानपुर नगर, झांसी, बांदा, चित्रकूट, महोबा, हमीरपुर, फतेहपुर, मिर्जापुर, उन्नाव, हरदोई। खरीद प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होगी और किसानों को भुगतान PFMS प्रणाली के माध्यम से सीधे उनके बैंक खाते में किया जाएगा। खाद्य एवं रसद विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे पंजीकरण के समय आधार कार्ड, बैंक खाता विवरण, भूमि संबंधी दस्तावेज और मोबाइल नंबर अपने पास रखें। विस्तृत जानकारी के लिए किसान UP Kisan Mitra App डाउनलोड कर सकते हैं अथवा टोल-फ्री नंबर 1800-1800-150 पर संपर्क कर सकते हैं।
Sep 27 2025, 17:29