महागठबंधन में जेएमएम की एंट्री, बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने का मिला मौका, सीट शेयरिंग की डेट भी हुई फाइनल

#jmmcametogetherwiththegrandallianceinbihar

Image 2Image 3Image 4Image 5

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हाल ही में संपन्न हुए वोटर अधिकार यात्रा के दौरान लालू यादव से आशीर्वाद लिया था और जनता से तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने की अपील की थी। इस दौरान हेमंत सोरेन ने बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए महागठबंधन में शामिल होने इच्छा भी जाहिर की थी। इब तय हो गया है कि तय हो गया कि झामुमो भी महागठबंधन के बैनर तले ही चुनाव लड़ेगा।

महागठबंधन को मिला जेएमएम-रालोजपा का साथ

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन में भी सीट शेयरिंग और नए दलों के जुड़ने को लेकर हलचल बढ़ गई है। इसी बीच शनिवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आवास पर महागठबंधन की बड़ी बैठक हुई। बैठक में सीटों के बंटवारे पर चर्चा के साथ ही बड़ा फैसला लिया गया कि अब झारखंड मुक्ति मोर्चा और पशुपति पारस की राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) भी महागठबंधन का हिस्सा होंगे।

8 दोलों के बीच होगा 243 सीटों का बंटवारा

बिहार में महागठबंधन में अब तक 6 दल थे। आरजेडी के साथ कांग्रेस, माले, सीपीआई, सीपीएम और वीआईपी। अब रालोजपा और जेएमएम के महागठबंधन में आने के बाद घटक दलों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है। मतलब अब बिहार की 243 विधानसभा सीटों को इंडिया गठबंधन के 8 घटक दलों के बीच बांटा जाएगा

15 सितंबर को सीट शेयरिंग का ऐलान

सीट बंटवारे का फॉर्मूला तैयार कर लिया गया है और आगामी 15 सितंबर को इसकी औपचारिक घोषणा होगी। पिछली बार राजद ने 144, कांग्रेस ने 70 और वाम दलों ने 29 सीटों पर चुनाव लड़ा था। उस समय वीआईपी गठबंधन का हिस्सा नहीं थी। इस बार वीआईपी 60 सीटों का दावा कर रही है, जबकि वाम दल 40 सीटों की मांग कर रहे हैं। नए दलों के शामिल होने से सीट शेयरिंग पर सभी की निगाहें टिकी हैं।

10 मिनट में चमका देंगे…’, थैले में डाले गहने, फिर महिला को लाखों का चूना लगा गए जालसाज

Image 2Image 3Image 4Image 5

झारखंड के रांची के सदर थाना क्षेत्र में एक महिला के दो जालसाज लाखों रुपये के गहने लूटकर फरार हो गए. कोकर की रहने वाली सविता देवी को जालसाजों ने गहनों को चमकाने के बहाने चूना लगा दिया. वह उनके सोने के झुमके, अंगूठी और सोने की चेन लेकर रफूचक्कर हो गए. पीड़िता ने रांची के सदर थाना में मामले को लेकर केस दर्ज कराया

मामले की जानकारी मिलते ही सदर थाने की पुलिस जांच में जुट गई और दोनों आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है. पुलिस आरोपियों की धरपकड़ के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है. दरअसल, सविता देवी बांधगाडी स्थित अपने घर में मौजूद थी. इसी बीच दो लोग आए. उन्होंने सविता देवी से कहा कि वह एक कंपनी से आए हैं. उनके पास जो प्रोडक्ट है. उससे वह जेवरात और महंगे धातु से बने सामान को चमकाते हैं.

गहनों को चमकाने के नाम पर लूट

दोनों ने सविता को भी सोने के गहनों को चमकाने और नया कराने की लिए कहा. शुरू में सविता देवी ने इनकार किया, लेकिन बाद में दोनों की बातों में आ गई, जिसके बाद सविता देवी ने अपने सारे गहने सोने के झुमके, दो अंगूठी और सोने की चेन आरोपियों को दे दी. उन्होंने एक थैले में सविता के सोने के गहने डाले. फिर उसमें पाउडर डाला और महिला को देकर कहा कि इस थैले को 10 मिनट के बाद खोलिएगा और देखिएगा बिल्कुल ऐसा लगेगा कि गहने अभी-अभी गहने सुनार की दुकान से बनकर आए हैं.

थैला खोलते ही उड़ गए महिला के होश

सविता को थैला देकर दोनों वहां से फरार हो गए. फिर दस मिनट बाद जब महिला ने थैला खोला तो उसके होश उड़ गए. क्योंकि थैले में से गहने तो दोनों जालसाज पहले ही लूटकर ले गए थे. ऐसे में थैले में एक भी गहना नहीं मिला. इसके बाद महिला तुरंत पुलिस के पास पहुंची और पुलिस को मामले की जानकारी दी. अब पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में जुट गई है. इससे पहले पिछले साल भी एक ऐसी घटना सामने आई थी, जब एक महिला के गहने कुछ जालसाज लूटकर फरार हो गए थे.

भाजपा का हेमंत सरकार पर बड़ा आरोप: राजधानी रांची महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित, 'सर्वे रिपोर्ट ने खोली पोल'

Image 2Image 3Image 4Image 5

रांची: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हेमंत सोरेन सरकार पर राजधानी रांची सहित पूरे प्रदेश में महिलाओं को सुरक्षा देने में नाकाम होने का गंभीर आरोप लगाया है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा जारी 'नारी रिपोर्ट 2025' का हवाला देते हुए कहा कि यह रिपोर्ट सरकार की संवेदनहीनता और नाकामी को उजागर करती है।

प्रतुल शाहदेव ने कहा, "देश के 31 शहरों में महिला सुरक्षा को लेकर हुए सर्वे में राजधानी रांची की महिलाएं सबसे असुरक्षित पाई गईं।" उन्होंने कहा कि सरकार के लिए यह सबसे शर्मनाक पहलू है कि राजधानी की 27% महिलाएं छेड़खानी के कारण अपना घर बदलने को मजबूर हो रही हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि लोगों का पुलिस पर विश्वास इतना कम हो गया है कि 9% महिलाएं अपने साथ हुए अपराध को छुपा लेती हैं, और सर्वे के अनुसार 85% महिलाओं को प्रशासन पर बिल्कुल भरोसा नहीं है।

शाहदेव ने कहा कि यह स्थिति सिर्फ रांची तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे झारखंड में यही हाल है। उन्होंने आरोप लगाया कि "हेमंत सरकार के कार्यकाल में अब तक 8000 से ज्यादा बलात्कार के मामले दर्ज हो चुके हैं।" उन्होंने यह भी कहा कि बलात्कारियों को सजा दिलाने का सरकार का रिकॉर्ड भी फिसड्डी है।

प्रवक्ता ने इस बात पर जोर दिया कि आदिवासी बालिकाएं लगातार मानव तस्करी की चपेट में आ रही हैं, फिर भी हेमंत सरकार पिछले 6 वर्षों से राज्य महिला आयोग का गठन नहीं कर पाई है। उन्होंने कहा कि "जो सरकार महिला आयोग तक नहीं बना पाई, उससे महिलाओं की सुरक्षा की उम्मीद करना बेमानी है।"

महिला सुरक्षा पर भाजपा को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए - झामुमो महासचिव विनोद पांडेय

रांची, 6 सितंबर: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के महासचिव सह प्रवक्ता विनोद पांडेय ने महिला सुरक्षा के मुद्दे पर भाजपा द्वारा लगाए गए आरोपों पर तीखा पलटवार किया है। उन्होंने भाजपा के आरोपों को चुनावी प्रोपेगेंडा करार देते हुए कहा कि भाजपा को झारखंड पर उंगली उठाने से पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए।

Image 2Image 3Image 4Image 5

विनोद पांडेय ने कहा कि भाजपा जिन आंकड़ों का हवाला दे रही है, उन्हीं के अनुसार भाजपा शासित राज्यों, जैसे उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान में महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाएं सबसे ज्यादा होती हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी महिला सुरक्षा के मामले में केंद्र सरकार को विफल बताया है।

हेमंत सरकार की उपलब्धियां

पांडेय ने हेमंत सोरेन सरकार द्वारा महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए उठाए गए कदमों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने 'सखी मंडल', 'पलाश ब्रांड' और 'मईयां सम्मान योजना' जैसी कई योजनाएं शुरू की हैं। इसके अलावा, हेल्पलाइन, महिला थानों और फास्ट ट्रैक कोर्ट की संख्या भी बढ़ाई गई है।

उन्होंने दावा किया कि इन प्रयासों से हजारों महिलाएं स्वरोजगार से जुड़कर आत्मनिर्भर बन रही हैं और राज्य से महिलाओं का पलायन भी रुका है। पांडेय ने कहा कि हेमंत सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह संवेदनशील है और अपराधों पर कार्रवाई की गति भाजपा के कार्यकाल से कहीं ज्यादा तेज है।

विनोद पांडेय ने आरोप लगाया कि भाजपा केवल आंकड़ों की बाजीगरी कर जनता को गुमराह करना चाहती है। उन्होंने भाजपा को झूठ और डर की राजनीति छोड़कर महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में सकारात्मक भूमिका निभाने की सलाह दी।

रांची: दुर्गापूजा से पहले सड़कों की मरम्मत और कनेक्टिविटी पर उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश

रांची, 6 सितंबर: आगामी दुर्गापूजा 2025 की तैयारियों के मद्देनजर रांची जिला प्रशासन ने शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने पर विशेष ध्यान केंद्रित किया है। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री मंजुनाथ भजन्त्री ने आज एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता करते हुए शहर के सभी प्रमुख फ्लाईओवर के कनेक्टिविटी रोड की मरम्मत और सुधार कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया।

Image 2Image 3Image 4Image 5

इस बैठक में पथ निर्माण विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल हुए। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि शहर के प्रमुख बाजारों, पंडालों और मंदिरों को जोड़ने वाली सड़कों के निर्माण और विस्तार को प्राथमिकता दी जाए ताकि पर्व के दौरान ट्रैफिक जाम की समस्या को कम किया जा सके।

मिशन मोड में काम करने का निर्देश

उपायुक्त ने कहा कि दुर्गापूजा झारखंड की सांस्कृतिक पहचान है और इस दौरान लाखों श्रद्धालु शहर में आते हैं। उन्होंने कहा, "हमें सुनिश्चित करना है कि यातायात की कोई बाधा न आए। सभी अधिकारी इस कार्य को मिशन मोड में लें और निर्धारित समय से पहले पूरा करें।"

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि निर्माण कार्यों के दौरान आम जनता को कम से कम असुविधा हो। उन्होंने शहरवासियों से विकास कार्यों में सहयोग करने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील भी की।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का बहरागोड़ा पहुंचने पर भव्य स्वागत, जिला प्रशासन ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर

बहरागोड़ा, पूर्वी सिंहभूम: झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन का कोलकाता से रांची लौटने के क्रम में पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान जिला प्रशासन की ओर से उन्हें सम्मानपूर्वक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

मुख्यमंत्री का स्वागत करने के लिए पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। औपचारिक सम्मान के साथ-साथ, स्थानीय ग्रामीणों ने भी मुख्यमंत्री का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने लोगों के अभिवादन को स्वीकार किया और उनका आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कोलकाता में मिले पश्चिम बंगाल के मंत्री फिरहाद हकीम -
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कोलकाता में मिले पश्चिम बंगाल के डीजीपी राजीव कुमार
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कोलकाता में मिले पश्चिम बंगाल के मंत्री फिरहाद हकीम, देखें तस्वीर
डुमरी विधायक जयराम महतो की तबीयत बिगड़ी, डॉक्टरों ने दी आराम की सलाह

Image 2Image 3Image 4Image 5

डुमरी : विधायक जयराम महतो की अचानक तबीयत खराब हो गई है। लगातार कार्यक्रमों और व्यस्तता के कारण उनकी सेहत बिगड़ गई, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें पांच दिनों के पूर्ण आराम की सलाह दी है।

जयराम महतो ने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा, “कल शाम अचानक तबीयत खराब होने के कारण मैं अस्वस्थ हूं। डॉक्टर ने 5 दिन आराम की सलाह दी है। आपके प्यार और आशीर्वाद से फिलहाल ठीक हूं, लेकिन अगले चार-पांच दिन किसी भी कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लूंगा। सभी कार्यक्रम रद्द रहेंगे। किसी भी समस्या के लिए पार्टी के जिलाध्यक्ष या प्रत्याशी से संपर्क करें। असुविधा के लिए खेद है। संघर्ष जारी है।”

इस घोषणा के बाद उनकी सभी जनसभाएं, कार्यक्रम और सार्वजनिक मुलाकातें अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई हैं। स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। विधायक ने बताया कि आपात स्थिति में पार्टी के जिलाध्यक्ष या स्थानीय प्रतिनिधियों से संपर्क किया जा सकता है।