गणेश उत्सव की धूम एक ऐसा पंडाल यहां भगवान गणेश का पूरा परिवार स्थापित
![]()
संजय द्विवेदी प्रयागराज।करेला बाग कॉलोनी में गणेश उत्सव बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। वही इस बार गणेश चतुर्थी पर गणपती सदा सहाय फाऊंडेशन ने अपना 25वाँ वर्ष गणेश चतुर्थी 2025 का पर्व रजत जयंती के रूप में मना रहे हैं।
गणपती सदा साहेब फाऊंडेशन ने इस बार भगवान गणेश का पूरा परिवार स्थापित किया है।इस बार पंडाल को भाव तरीके सजाया गया।भक्तों के भीड़ भगवान गणेश का दर्शन करने के लिए बेताब रहती है।भक्तों ने बताया इस बार पंडाल को बहुत ही अच्छी तरीके सजाया गया है और भगवान गणेश का पूरा परिवार स्थापित है दर्शन करके बहुत मन प्रसन्न हो रहा है।11वर्षों से हम लोग लगातार यहां आ रहे हैं।मनोकामना पूरी होती है।प्रयागराज में रहकर यहां दर्शन एक बार जरूर करें।
गणपती सदा साहेब फाऊंडेशन अध्यक्ष अखलेश सहाय ने बताया प्रयागराज में ऐसा आयोजन कोई नहीं करता है, जिसमें 1008 मोदक से गजानन का हवन किया जाता है।हवन के दौरान गणपति अथर्व शीष का पाठ किया जाता है।एक पाठ में 15 मिनट का समय लगता है।उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र में लाल बाग के राजा है।
करेलाबाद लाल कॉलोनी के महाराजा है। पूरे प्रयागराज में ऐसा भाव पंडाल अभी तक नहीं बना।पूरे परिवार को स्थापित किया है 25वां वर्ष रजत जयंती के रूप में मनाया जा रहा है।उन्होंने बताया भगवान गणेश का आशीर्वाद रहा तो अगले साल इससे भी बड़ा आयोजन करेंगे। आज भगवान गणेश का हवन किया गया प्रधानमंत्री मोदी मुख्यमंत्री योगी की जोड़ी बनी रहे इसके लिए मनोकामना की गई।विश्व कल्याण के लिए समाज के लिए आज हवन किया गया।








Sep 03 2025, 19:46
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k