*अयोध्या में श्री गणेश महोत्सव का भव्य आयोजन,अंतर्राष्ट्रीय भजन गायक दीनबंधु सिंह देंगे प्रस्तुति*
सुलतानपुर,आज श्री मंगल मूरति फाउंडेशन (रजि.) अयोध्या द्वारा 30 अगस्त 2025 से 6 सितंबर 2025 तक श्री गणेश महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस महोत्सव में प्रतिदिन धार्मिक, सांस्कृतिक एवं भक्ति से ओतप्रोत विविध कार्यक्रमों का आयोजन होगा,जिनमें आने वाले कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से भक्तों को भाव-विभोर करेंगे। महोत्सव के अंतर्गत 05 सितंबर 2025 की सायंकालीन भजन संध्या विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी। इस अवसर पर उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, प्रयागराज (संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार) के सहयोग से अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त भजन गायक दीनबंधु सिंह अपनी संपूर्ण टीम सहित प्रस्तुति देंगे। भजन गायक दीनबंधु सिंह ने कहा कि – "अयोध्या में श्री गणेश महोत्सव में भजन प्रस्तुति करना मेरे लिए अत्यंत गौरव और सौभाग्य का विषय है। संगीत और भक्ति के माध्यम से भगवान गणेश के चरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित करने का यह अवसर अविस्मरणीय है। मैं श्री मंगल मूरति फाउंडेशन और उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र प्रयागराज का हृदय से आभार प्रकट करता हूँ।" संस्था के अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर तिवारी जी ने बताया कि इस बार का श्री गणेश महोत्सव अयोध्या की संस्कृति, अध्यात्म और भक्ति का अद्वितीय संगम होगा। महोत्सव का उद्देश्य समाज में भक्ति, सद्भावना और भारतीय संस्कृति के मूल्यों का प्रसार करना है। यह आयोजन न केवल भक्ति और श्रद्धा का अनुपम अवसर होगा,बल्कि समाज में भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और संगीत की गूंज को और अधिक प्रखर करेगा।
*बार एसोसिएशन की तरफ से अंकुश यादव को नियुक्त किया गया मीडिया प्रभारी*
सुल्तानपुर,बार एसोसिएशन की तरफ से अंकुश यादव को नियुक्त किया गया मीडिया प्रभारी,बार अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह व महासचिव दिनेश कुमार दूबे ने मनोनयन पत्र जारी कर अधिवक्ता/विधि संवाददाता अंकुश यादव को सौंपा गया कार्यभार। अधिवक्ताओ व न्यायालय से जुड़े आवश्यक मुद्दों को आम जन मानस व अधिवक्ता समाज तक पहुँचाने के लिए हमेशा सक्रिय रहने वाले अंकुश यादव को दी अहम जिम्मेदारी* *बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व महासचिव के जरिये दी गई जिम्मेदारी को अधिवक्ता व जनहित में निष्पक्ष तरीके से बख़ूबी निभाने का दिलाया विश्चास,सभी ने दी शुभकामनाएं*
*शाम ढलते ही सुल्तानपुर रोडवेज बसों का संचालन पूरी तरह ठप,अन्य जिलों का सफ़र करना होगा मुश्किल,जानें क्यों,पूरा मामला*
उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से अन्य जिलों के लिए चलने वाली बसों की सेवाएं शाम ढलते ही ठप हो जाती है,जैसे जौनपुर, वाराणसी,प्रतापगढ़, प्रयागराज,अमेठी और रायबरेली के यात्रियों को शाम ढलते ही रोडवेज बसों का संचालन बंद हो जाता है। दूर दराज से आए हुए नजानकार यात्रियों को बस सेवाएं ठप मिली,जिससे उन्हें निराश होना पड़ा और फिर रेलवे का सहारा लेना पड़ता है और कुछ यात्रियों को तो घर वापस जाने को मजबूर हो पड़ा। इससे यह लगता है कि कहीं न कहीं रोडवेज कर्मी भी सरकार को चूना लगाने में पीछे नहीं है। जिसके कारण सरकार को रोडवेज से लाखों का घाटा हो रहा है। शाम ढलते ही बस स्टेशन सुल्तानपुर पर सन्नाटा छा जाता है। मानो कि यहां से कोई भी बस सेवाएं उपलब्ध नहीं है। जहां यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए शहर से बाहर अमहट या तो फिर पयागीपुर चौराहा जाना पड़ता है। तब उन्हें वहां से निजी वाहनों की सेवाएं उपलब्ध हो पति है। VVIP जिला अमेठी और रायबरेली को जाने वाले यात्रियों की मुश्किलें और भी बढ़ जाती हैं,क्योंकि उस रास्तों पर निजी वाहन भी कम मिलते हैं,परिवहन निगम सुल्तानपुर की लगभग डेढ़ सौ बसें संचालित हैं,निगम और अनुबंधित बसें हैं। बस संचालन सीमित है,लगभग दोपहर से वाराणसी जाने वाली कोई सेवा नहीं है,प्रयागराज अपरान्ह बाद और अमेठी रायबरेली शाम ढलने के बाद कोई बस नहीं मिलती। जबकि यात्रियों को निजी साधनों का सहारा लेनी पड़ती है। शाम होने बाद कोई बस सेवाएं नहीं मिलती, जिसके बाद मजबूरी में ई-रिक्शा से पयागीपुर जाना पड़ता है। एआरएम ने बताया कि दोपहर के समय ट्रैफिक अधिक होने के कारण अयोध्या प्रयागराज,जौनपुर और वाराणसी जाने वाली बसें सीधे हाईवे से ही निकाल दी जाती हैं। उन्होंने कहा कि यात्रियों को सुविधा दिलाना परिवहन निगम की पहली प्राथमिकता है,लेकिन वह कौन सी सुबिधा की कर रहे बात,जहां यात्री को खुद अपने जेब खर्च से ईं रिक्शा कर पयागीपुर और अमहट चौराहा तक का सफ़र करना पड़ता है।
*लोकतत्व के मर्मज्ञ साहित्यकार हैं मथुरा प्रसाद सिंह जटायु : अंजनी कुमार सिंह*
साहित्य दिवस के रूप में मनाया गया कवि जटायु का जन्मदिन - अनेक प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

सुलतानपुर,साहित्य, समाज और शिक्षा तीनों क्षेत्रों में मथुरा प्रसाद सिंह जटायु ने अमिट छाप छोड़ी है। भाषा,छंद और शैली पर उनकी पकड़ मजबूत है। लोकतत्व के मर्मज्ञ साहित्यकार जटायु की रचनाओं का सही मूल्यांकन अभी बाकी है। यह बातें चर्चित स्तम्भकार अंजनी कुमार सिंह ने कहीं। वह वरिष्ठ साहित्यकार मथुरा प्रसाद सिंह जटायु के 74 वें जन्मदिन पर रेलवे यूनियन सभागार में कौंडिन्य साहित्य सेवा समिति व उद्गार मंच द्वारा आयोजित साहित्य दिवस समारोह को बतौर मुख्य वक्ता सम्बोधित कर रहे थे। अध्यक्षता करते हुए डॉ आद्या प्रसाद सिंह प्रदीप ने कहा कि कवि जटायु स्वयं में एक साहित्यिक संस्थान है । उनकी रचनाएं हिन्दी साहित्य की अमूल्य निधि हैं। प्रोफेसर रामजी तिवारी ने कहा कि जटायु का साहित्य बहुत ज्यादा मूल्यवान है । जटायु भारत के महान सांस्कृतिक मूल्य के प्रतीक हैं । डॉ ए.के.सिंह ने कहा कि कवि जटायु की कविताएं समाज को प्रेरित करती हैं। उनके खंड काव्य अहिल्या ने अहिल्या के बारे में मेरी पूरी धारणा ही बदल दी है। डॉ.डी.एस.मिश्र ने कहा कि कवि जटायु जनपद के गौरव हैं। हनुमान प्रसाद सिंह अभिषेक ने कहा कि कवि जटायु का मंच संचालन देश भर में सराहा जाता है। अभिदेशक के सम्पादक डॉ ओंकार नाथ द्विवेदी ने कहा कि जटायु के व्यक्तित्व और कृतित्व में कोई अलगाव नहीं है। जटायु ने कवियों की एक श्रृंखला तैयार की है। उनका साहित्यिक और सामाजिक योगदान बहुत बड़ा है। मथुरा प्रसाद सिंह जटायु ने कहा कि आप अच्छे शिक्षक हों, अच्छे चिकित्सक हों, अच्छे व्यवसायी हों या अच्छे साहित्यकार इन सबसे ज्यादा जरूरी है कि आप अच्छे इंसान हों। यदि आप अच्छे मनुष्य नहीं हैं तो आप कुछ नहीं हैं। संयोजक वरिष्ठ साहित्यकार डॉ सुशील कुमार पाण्डेय साहित्येन्दु ने बताया कि पिछले सत्ताइस साल से मथुरा प्रसाद सिंह जटायु का जन्मदिन साहित्य दिवस के रूप में मनाया जाता है। सरस्वती वंदना राजबहादुर राना , स्वागत राणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह रवि,  आभार ज्ञापन पवन कुमार सिंह व संचालन नरेन्द्र शुक्ल ने किया।

संगोष्ठी को जयंत त्रिपाठी,अशोक पाण्डेय अनहद ,सुभाष चंद्र यादव परदेसी , मनोज अग्रहरि , अंकित कृष्ण पांडेय आदि ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर हरि प्रसाद शुक्ल के संचालक में कविगोष्ठी हुई जिसमें राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय गड़बड़, अयोध्या प्रसाद त्रिपाठी, अशोक आचार्य ,राजकपूर राज , अनिल श्रीवास्तव तरस, जानिब सुल्तानपुरी , श्री नारायण लाल श्रीश ,तपिश सुल्तानपुरी, खाक सुल्तानपुरी आदि ने अपनी कविताएं पढ़ीं । समारोह में अंगवस्त्र ,सम्मान पत्र, पुष्पगुच्छ आदि देकर चिकित्सा क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हेतु चर्चित चिकित्सक डॉ ए.के.सिंह को आचार्य सुश्रुत स्मृति सम्मान, हिंदी संवर्धन हेतु दयाराम अटल को त्रिलोचन शास्त्री स्मृति सम्मान, हरिनाथ शुक्ल को मान बहादुर सिंह स्मृति सम्मान, शिक्षा क्षेत्र में डॉ.रवींद्र प्रकाश सिंह को अम्बिका प्रसाद सिंह स्मृति सम्मान , केशव प्रसाद सिंह को कृष्ण प्रसाद यादव स्मृति सम्मान , समाजसेवा क्षेत्र हेतु इंद्रमणि मिश्र को काशी प्रसाद पाण्डेय स्मृति सम्मान व विपिन यादव को राम चरित्र मिश्र स्मृति सम्मान देकर सम्मानित किया गया। साथ ही डॉ डी एस मिश्र व मंचस्थ अतिथियों को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ व अभिनंदन पत्र समर्पित किया गया।
*डीएम व सीडीओ द्वारा संयुक्त रूप से स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीकरण विभाग,निर्माणाधीन उप निबन्धक कार्यालय जयसिंहपुर का किया गया निरीक्षण*
सुल्तानपुर, जिलाधिकारी महोदय द्वारा निर्माण कार्य की धीमी प्रगति व मौके पर कोई श्रमिक उपस्थित न होने के कारण कार्यदायी संस्था के विरूद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए प्रबन्ध निदेशक महोदय को पत्र प्रेषित करने के दिये गये निर्देश।*

सुलतानपुर,जिलाधिकारी कुमार हर्ष, मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक व प्रशिक्षु आई.ए.एस. रिदम आनन्द द्वारा स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीकरण विभाग के अन्तर्गत निर्माणाधीन उप निबन्धक कार्यालय जयसिंहपुर का औचक निरीक्षण किया गया। औचक निरीक्षण के दौरान प्रयुक्त निर्माण सामग्री-सीमेंट, सरिया, बालू व भवन निर्माण की लम्बाई, चौड़ाई आदि की गुणवत्ता का अवलोकन किया गया। उक्त कार्य उ0प्र0 राज्य निर्माण सहकारी संघ लि0 निर्माण प्रखण्ड सुलतानपुर द्वारा कराया जा रहा है, जिसकी कुल निर्माण लागत 2.29 करोड़ है। परियोजना की स्वीकृत तिथि 21.03.2025 है तथा कार्य पूर्ण होने की तिथि मई, 2026 है। वर्तमान भौतिक प्रगति 56 प्रतिशत है। मुख्य भवन, टॉयलेट ब्लॉक व कैंटीन के स्लैब स्तर तक ब्रिक चिनाई का कार्य पूर्ण, स्लैब शटरिंग का कार्य प्रगति पर है। जिलाधिकारी द्वारा निर्माणाधीन उप निबन्धक कार्यालय जयसिंहपुर निरीक्षण के दौरान कार्य की धीमी प्रगति होने तथा कोई श्रमिक मौके पर उपस्थित न होने के कारण कार्यदायी संस्था को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए प्रबन्ध निदेशक को पत्र प्रेषित करने के निर्देश दिये गये।

जिलाधिकारी द्वारा निर्माण सामग्री की गुणवत्ता परीक्षण हेतु सैम्पल इकट्ठे कराये गये। उन्होंने कार्यदायी संस्था के जे.ई. को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्य की गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए अतिरिक्त मानवश्रम बढ़ाकर ससमय निर्माण कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।
*डीएम व सीडीओ द्वारा संयुक्त रूप से साधन सहकारी समिति लि0 अठैसीनार्थ वि0ख0 जयसिंहपुर का किया गया औचक निरीक्षण*
सुलतानपुर,जिलाधिकारी कुमार हर्ष, मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक व प्रशिक्षु आई.ए.एस. रिदम आनन्द द्वारा परिसर से लगे साधन सहकारी समिति लि0 अठैसीनार्थ विकास खण्ड जयसिंहपुर, सुलतानपुर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान समिति में उपलब्ध खाद के स्टॉक व स्टॉक रजिस्टर का मिलान किया गया, जो सही पाया गया। लाइन में लगे किसान भाईयों से खाद के दाम की ओवर रेटिंग के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी। उपस्थित कृषकों द्वारा खाद के दाम सही बताये गये। जिलाधिकारी महोदय द्वारा सचिव को निर्देशित किया गया कि खाद का वितरण समय पर कराना सुनिश्चित करें,कृषकों को किसी भी प्रकार की समस्या न होने पाये।
*डीएम व सीडीओ द्वारा संयुक्त रूप से जल जीवन मिशन(ग्रामीण) के अन्तर्गत निर्माणाधीन पेयजल परियोजना इटकौली वि0ख0 कूरेभार का किया गया औचक निरीक्षण*
सुलतानपुर,जिलाधिकारी कुमार हर्ष, मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक व प्रशिक्षु आई.ए.एस. रिदम आनन्द द्वारा जल जीवन मिशन(ग्रामीण) के अन्तर्गत निर्माणाधीन पेयजल परियोजना इटकौली वि0ख0 कूरेभार का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा ट्यूबेल, बोरिंग, पम्प हाउस, अवर जलाशय, पम्पिंग प्लांट, बाउण्ड्रीवाल, सोलर पैनल आदि के तकनीकी कार्यों का अवलोकन किया गया। अब तक कुल 65 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। उक्त पेयजल परियोजना की कुल निर्माण लागत 299.93 लाख है। उक्त पेयजल परियोजना से लगभग 3124 लोगों को पेयजल आपूर्ति की जा जायेगी। जिलाधिकारी महोदय के निरीक्षण के दौरान उक्त कार्य के अन्तर्गत-ट्यूबेल, पम्प हाउस, बोरिंग, पम्पिंग प्लांट का कार्य पूर्ण पाया गया। अवर जलाशय के स्लैब का कार्य पूर्ण पाया गया। सप्लाई लाइन 15.08 कि0मी0 के सापेक्ष 9.25 का कार्य पूर्ण कर लिया गया। सोलर पैनल व बाउण्ड्रीवाल का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। अवशेष कार्य के सम्बन्ध में जिलाधिकारी महोदय द्वारा एक्सईन जल जीवन मिशन को जल्द से जल्द पूर्ण कराने के निर्देश दिये गये। निरीक्षण के दौरन मौके पर किसी भी श्रमिक के मौजूद न होने पर कड़ी नाराजगी जाहिर की गया।
*सुल्तानपुर संकुल का एकदिवसीय संगीत प्रशिक्षण वर्ग सकुशल संपन्न*
सुल्तानपुर,विद्या भारती काशी प्रांत के अंतर्गत सुल्तानपुर संकुल का एक दिवसीय संगीत प्रशिक्षण वर्ग आज सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज, सिरवारा मार्ग, सुल्तानपुर में सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। इस प्रशिक्षण वर्ग में काशी प्रान्त के संगीत प्रभारी आदरणीय भरत सिंह जी, काशी प्रान्त के संयोजक श्री दीनबंधु सिंह जी तथा सुलतानपुर संकुल संयोजक श्री ज्ञानेंद्र त्रिपाठी जी ने प्रतिभागियों को संगीत के विविध आयामों का प्रशिक्षण प्रदान किया। वर्ग में विभिन्न विद्यालयों से आए हुए लगभग 14 संगीत शिक्षकों ने सक्रिय रूप से प्रतिभाग किया और प्रशिक्षण प्राप्त किया। मुख्य रूप से श्रीमती रोली श्रीवास्तव, मांडवी द्विवेदी, प्रियंका पान्डेय, नीतू श्रीवास्तव, निहारिका श्रीवास्तव, लक्ष्मी शर्मा, दयाशंकर सिंह आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमान सतीश सिंह जी ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में संगीत के महत्व को बताते हुए सभी आचार्यों एवं प्रशिक्षकों का आभार व्यक्त किया।
*पखरौली रेलवे क्राॅसिंग पर छह घंटे रहा कार्य प्रगति रहा*
जनपद सुल्तानपुर के पखरौली रेलवे क्राॅसिंग पर छह घंटे कार्य प्रगति पर रहा,इस दौरान हनुमानगंज दोमुहा पखरौली क्रासिंग वाया लोलेपुर के रास्ते से वाहन डायवर्जन किया गया। इससे राहगीरों को काफ़ी परेशानी हुई,दोपहर बाद मरम्मत कार्य समाप्त होने के बाद आवागमन बहाल किया गया। पखरौली रेलवे क्राॅसिग 69-B पर
सुबह से शाम तक मरम्मत कार्य के लिए रास्ता बंद किया गया। इसके बाद कर्मचारियों ने रेलवे क्रॉसिंग पर कार्य पूर्ण किया। रोके गए वाहनों को दोमुहा पखरौली और लोलेपुर से वैकल्पिक रास्ते से वाहन पास कराया गया। पहले से जानकारी नहीं होने पर सैकड़ो राहगीरों को क्रॉसिंग पहुंचकर जानकारी हुई जिसके बाद वैकल्पिक मार्ग का सहारा लेना पड़ा। राहगीर आसपास के लोगों से रास्ते की जानकारी करते हुए अपने गनतंव्य तक पहुंचगे। जबकि मरम्मत कार्य के दौरान दो मालगाड़ियों को स्टेशन पर ही रोका गया। सीनियर सेक्शन इंजीनियर ने बताया कि रेलवे ट्रेक कार्य प्रगति के लिए उच्चाधिकारी से अनुमति लेकर संबंधित थाने को सूचना दी गई तब मरम्मत कार्य के बाद रेलवे क्रॉसिंग पर आवागमन बहाल कराया गया।
*KNI कस्बा से आ रही प्रतिमा को गोलाघाट तिराहे पर प्रशासन ने रोका*
सुल्तानपुर,केएनआई कस्बा से आ रही प्रतिमा को गोलाघाट तिराहे पर प्रशासन ने रोका....................................
भारी भरकम डीजे लेकर विसर्जन को निकली थी प्रतिमा......... सैकड़ो युवाओ के हुजूम को नगर कोतवाल ने विसर्जन मार्ग की ओर जाने का किया अनुरोध........................  प्रतिमा के साथ आये लोग नगर भ्रमण करने की जिद पर अड़े................. घंटो से खड़ी है प्रतिमा पुलिस प्रशासन की आयोजन समिति के साथ चल रही वार्ता